Study in USA
Universities inviting applications | Get expert guidance
डीयू थर्ड राउंड कटऑफ 2026- दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के प्रवेश शाखा (Admission Branch) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 8 अगस्त 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डीयू थर्ड कटऑफ 2026 (थर्ड राउंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट) जारी कर दी गई है।। स्टूडेंट्स डीयू थर्ड सीट अलॉटमेंट 2026 में मिली अपनी सीट 11 अगस्त तक स्वीकार कर सकते थे। कॉलेज 12 अगस्त तक ऑनलाइन फ़ॉर्म वेरिफ़ाई करेंगे। DU UG एडमिशन 2026 के लिए फ़ीस जमा करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त स बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) द्वारा कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रिक्त सीटों (Vacant Seats) की सूची जारी करने के बाद रिक्त सीटों की सूची के आधार पर डीयू थर्ड सीट अलॉटमेंट जारी किया है। अभ्यर्थियों की सुविधा कि लिए डीयू तीसरी सीट अलॉटमेंट 2026 पीडीएफ लिंक नीचे दिया गया है।
डीयू थर्ड राउंड सीट आवंटन के लिए रिक्त सीटों की सूची पीडीएफ
This Story also Contains
DU तीसरे राउंड की सीट आवंटन के अनुसार, आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज में बीएससी (ऑनर्स) बायोमेडिकल साइंस की UR कटऑफ 540.5411 और मैथेमेटिक्स की 463.3324 रही। आर्यभट्ट कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस की UR कटऑफ 339.5202। वहीं आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में हिंदी की UR कटऑफ 368.7975 रही।
जिन उम्मीदवारों ने CUET UG 2026 के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे उपलब्ध सीटों के अनुसार अपनी प्रवेश संभावनाओं का आकलन कर सकते हैं। अभ्यर्थी डीयू की वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर अपनी सीट अलॉटमेंट स्थिति देख सकेंगे। इससे पहले विश्वविद्यालय ने पहली कटऑफ 17 जुलाई 2026 और दूसरी कटऑफ 25 जुलाई 2026 को जारी की थी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए डीयू थर्ड कटऑफ 2026 पीडीएफ लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा। डीयू थर्ड राउंड सीट अलॉटमेंट देखें
डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026 राउंड 2 विश्लेषण देखें 
विश्वविद्यालय ने डीयू तीसरा चरण सीट अलॉटमेंट सूची के लिए पूरा शेड्यूल जारी किया है। डीयू तीसरी सीट अलॉटमेंट सूची में उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज, कोर्स, रैंक और सीट से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) यूजी एडमिशन 2026 के तीसरे राउंड (Third Round) का सीट आवंटन परिणाम 8 अगस्त 2026 जारी करेगी। जिन अभ्यर्थियों को इस चरण में सीट आवंटित होगी, वे 8 से 11 अगस्त 2026 तक अपनी सीट स्वीकार कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित कॉलेज 12 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन और आवेदन का अनुमोदन करेंगे।
तीसरी अलॉटमेंट के तहत प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त से बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान पूरा करने पर ही उम्मीदवार का प्रवेश सुनिश्चित होगा। DU की तीसरी कट-ऑफ 2026, डीयू थर्ड अलॉटमेंट लिस्ट, एडमिशन के बारे में और जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए डीयू सेकेंड कटऑफ 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर होता है। दूसरी सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार करनी होगी, दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी। नीचे डीयू सेकेंड कटऑफ 2026 का अवलोकन और महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।
विवरण | जानकारी |
परीक्षा/प्रवेश प्रक्रिया | डीयू यूजी एडमिशन 2026 |
विश्वविद्यालय | दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) |
प्रवेश प्रक्रिया | सीएसएएस (CSAS) पोर्टल के माध्यम से |
प्रवेश का आधार | सीयूईटी यूजी 2026 |
तीसरी कटऑफ सूची जारी तिथि | 8 अगस्त 2026 |
आधिकारिक पोर्टल | admission.uod.ac.in |
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS UG 2026) के तहत पूरी करेगा। तीसरे राउंड में सीट आवंटन उम्मीदवारों द्वारा निर्धारित समय सीमा तक भरी गई प्राथमिकताओं (Preferences), उपलब्ध सीटों और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। नीचे थर्ड कटऑफ एवं सीट अलॉटमेंट से जुड़ी प्रमुख प्रक्रियाएं दी गई हैं।
अपग्रेड विंडो (Upgrade Window): जिन उम्मीदवारों को अपग्रेडेड सीट आवंटित होगी, उनकी सीट सीधे संबंधित कॉलेज में प्रोसेस की जाएगी। यदि फीस में अंतर होगा, तो उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का सफल भुगतान होने के बाद ही प्रवेश अंतिम रूप से मान्य होगा।
मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो: 3 अगस्त से 5 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) के बीच जिन उम्मीदवारों ने CSAS (UG) 2026 फेज-I में आवेदन नहीं किया था, वे 1,000 के अतिरिक्त (नॉन-रिफंडेबल) शुल्क का भुगतान करके आवेदन कर सकते हैं। इसी अवधि में फेज-II पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवार अपनी कॉलेज और कोर्स प्राथमिकताएं भी भर या संशोधित कर सकते हैं।
प्राथमिकताओं में संशोधन: जिन उम्मीदवारों का राउंड-I या राउंड-II में गलत विषय मैपिंग, पात्रता पूरी न होने या दस्तावेज संबंधी त्रुटियों के कारण आवेदन अस्वीकृत हुआ था, वे विषय मैपिंग और अपनी प्राथमिकताओं में सुधार कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को दूसरे राउंड तक कोई सीट आवंटित नहीं हुई थी, वे भी अपनी पसंद में बदलाव कर सकेंगे।
विशेष श्रेणियों के उम्मीदवार: स्पोर्ट्स, ईसीए (ECA), सीडब्ल्यू (CW) और परफॉर्मेंस आधारित कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 5 अगस्त 2026 तक अपनी कॉलेज एवं कोर्स प्राथमिकताओं की सावधानीपूर्वक समीक्षा कर अंतिम रूप देना होगा।
कंपार्टमेंट परीक्षा वाले उम्मीदवार: सीबीएसई कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों को मिड-एंट्री विंडो के दौरान फेज-I पंजीकरण पूरा करने की सलाह दी गई है। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद वे फेज-II में भाग लेने के पात्र होंगे।
तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट: डीयू तीसरे राउंड का सीट आवंटन 5 अगस्त 2026 तक उपलब्ध उम्मीदवारों के डेटा के आधार पर करेगा। इसलिए तीसरे राउंड के कटऑफ अंक और रैंक का पहले या दूसरे राउंड से कोई सीधा संबंध नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: डीयू एडमिशन 2026 । डीयू कटऑफ 2026 सीयूईटी
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीएसएएस (CSAS UG) के तहत सीट आवंटन एवं प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सीट स्वीकार करना, दस्तावेजों का सत्यापन कराना और प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। नीचे डीयू सीट आवंटन 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।
कार्यक्रम | तिथि |
डीयू थर्ड कटऑफ/थर्ड सीट अलॉटमेंट जारी | 8 अगस्त 2026 |
थर्ड राउंड में सीट स्वीकार (Accept Seat) | 8 से 11 अगस्त 2026 |
कॉलेज द्वारा दस्तावेज सत्यापन एवं स्वीकृति | 8 से 12 अगस्त 2026 |
थर्ड राउंड के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 13 अगस्त 2026 |
सीडब्ल्यू (CW), ईसीए (ECA) एवं स्पोर्ट्स – प्रथम राउंड सीट अलॉटमेंट | 9 अगस्त 2026 |
सीट स्वीकार करने की अवधि | 9 से 11 अगस्त 2026 |
कॉलेज द्वारा सत्यापन एवं स्वीकृति | 9 से 12 अगस्त 2026 |
फीस जमा करने की अंतिम तिथि |
|
वार्ड कोटा – द्वितीय राउंड सीट अलॉटमेंट | 10 अगस्त 2026 |
सीट स्वीकार करने की अवधि | 10 से 11 अगस्त 2026 |
कॉलेज द्वारा सत्यापन एवं स्वीकृति | 10 से 12 अगस्त 2026 |
फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 13 अगस्त 2026 |
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने यूजी प्रवेश 2026 के लिए तीसरी सीट आवंटन सूची (DU Third Cutoff/Seat Allocation List 2026) आधिकारिक सीएसएएस (CSAS UG) पोर्टल पर जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी यूजी 2026 के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी आवंटित सीट और प्रवेश स्थिति देख सकते हैं।
सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाएं।
होमपेज पर UG Admission 2026 (CSAS) या Third Seat Allocation/Cutoff 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना CUET आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर आवंटित कॉलेज, कोर्स और सीट से संबंधित जानकारी दिखाई देगी।
यदि उम्मीदवार को सीट आवंटित हुई है, तो निर्धारित समय सीमा के अंदर Accept Seat विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और संबंधित कॉलेज द्वारा ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करें।
दस्तावेज सत्यापन के बाद निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रवेश शुल्क का भुगतान करें, जिससे आपकी सीट कन्फर्म हो सके।
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की तीसरी कटऑफ/सीट आवंटन सूची कई महत्वपूर्ण मानदंडों के आधार पर तैयार की जाती है। विश्वविद्यालय उम्मीदवारों के CUET UG 2026 स्कोर, उपलब्ध सीटों, आवेदन संख्या और प्रवेश नियमों का मूल्यांकन करने के बाद तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी करता है। नीचे वे प्रमुख कारक दिए गए हैं, जो DU Third Cutoff 2026 को प्रभावित कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी 2026 स्कोर: डीयू में स्नातक प्रवेश उम्मीदवारों के CUET UG 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। अधिक स्कोर वाले उम्मीदवारों को पसंदीदा कॉलेज और कोर्स में प्रवेश मिलने की संभावना अधिक होती है।
पिछले राउंड की कटऑफ: पहली और दूसरी कटऑफ/सीट अलॉटमेंट के रुझानों का प्रभाव तीसरे राउंड की कटऑफ पर पड़ सकता है। जिन पाठ्यक्रमों में अधिक प्रतिस्पर्धा होती है, वहां कटऑफ अधिक रहने की संभावना होती है।
चयनित कोर्स और कॉलेज की मांग: किसी विशेष कोर्स या कॉलेज की लोकप्रियता और मांग के आधार पर कटऑफ में अंतर देखने को मिल सकता है।
आवेदकों की संख्या: किसी पाठ्यक्रम या कॉलेज के लिए अधिक आवेदन होने पर प्रतिस्पर्धा बढ़ जाती है, जिससे कटऑफ प्रभावित हो सकती है।
उपलब्ध सीटों की संख्या: तीसरे राउंड में बची हुई सीटों की संख्या भी कटऑफ निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कम सीटें उपलब्ध होने पर कटऑफ अधिक जा सकती है।
मेरिट और प्रवेश नियम: विश्वविद्यालय उम्मीदवारों की श्रेणी (Category), पात्रता मानदंड, मेरिट स्कोर और टाई-ब्रेकिंग नियमों के आधार पर सीट आवंटन और कटऑफ तय करता है।
डीयू तीसरी कट-ऑफ पिछले वर्षों के - कला, विज्ञान, वाणिज्य और बीए कार्यक्रम
डीयू संकाय | DU की तीसरी कट-ऑफ 2021 | DU की तीसरी कट-ऑफ 2020 | DU की तीसरी कट-ऑफ 2019 |
विज्ञान संकाय | |||
कला एवं वाणिज्य संकाय | |||
बीए कार्यक्रम |
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) द्वारा तीसरी सीट आवंटन सूची (DU Third Cutoff 2026/Third Seat Allocation List) जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को CSAS पोर्टल पर सीट स्वीकार करने, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश शुल्क भुगतान जैसे चरणों को पूरा करना आवश्यक होगा। नीचे डीयू थर्ड कटऑफ 2026 के बाद अपनाई जाने वाली प्रवेश प्रक्रिया दी गई है।
1. सीट स्वीकार करें और प्रवेश प्रक्रिया शुरू करें
सबसे पहले उम्मीदवार CSAS (UG) पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी आवंटित सीट की जानकारी जांचें।
यदि कॉलेज और कोर्स संतोषजनक है, तो निर्धारित समय के भीतर Accept Seat विकल्प पर क्लिक करें।
सीट स्वीकार करने के बाद आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन की पुष्टि करें।
2. दस्तावेज सत्यापन कराएं
सीट स्वीकार करने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:
कक्षा 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
कक्षा 12वीं की मार्कशीट
कक्षा 12वीं का मूल या प्रोविजनल प्रमाणपत्र
पासपोर्ट आकार की स्वप्रमाणित फोटो
ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) और माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
आरक्षण श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
3. प्रवेश शुल्क जमा करें
दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क जमा होने के बाद ही प्रवेश को अंतिम रूप से स्वीकार किया जाएगा।
4. कॉलेज या कोर्स बदलना हो तो क्या करें?
यदि उम्मीदवार बाद में अपना कॉलेज या कोर्स बदलना चाहता है, तो उसे पहले वर्तमान प्रवेश रद्द (Cancel Admission) करना होगा। इसके लिए:
CSAS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश रद्द करें और निर्धारित कैंसिलेशन/विदड्रॉल शुल्क जमा करें।
शुल्क रसीद का प्रिंट निकालकर संबंधित कॉलेज में जमा करें और अपने मूल दस्तावेज वापस प्राप्त करें।
इसके बाद नए आवंटित कॉलेज या कोर्स में दोबारा सीट स्वीकार करने, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें।
यदि नए कॉलेज की फीस पहले जमा की गई फीस से कम या अधिक होती है, तो अंतर राशि का समायोजन किया जाएगा। अतिरिक्त भुगतान की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राशि उम्मीदवार के बैंक खाते में वापस की जाएगी।
अन्य संबंधित लेख
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने स्नातक प्रवेश 2026-27 के तहत कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) के दूसरे राउंड की कट-ऑफ जारी कर दी है। दूसरे राउंड में बीए, बीकॉम और बीकॉम (ऑनर्स) सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऊंचे अंक देखने को मिले हैं। बीकॉम (ऑनर्स) में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) की कट-ऑफ सबसे अधिक 923.83 अंक रही, जबकि बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में सेंट स्टीफंस कॉलेज की कट-ऑफ 902.58 अंक दर्ज की गई। अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में प्रमुख कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की सामान्य (UR) श्रेणी की कट-ऑफ देख सकते हैं।
DU UG Admission 2026: दूसरे राउंड की प्रमुख कट-ऑफ (UR श्रेणी)
कॉलेज | पाठ्यक्रम | कट-ऑफ (UR) |
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) | बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र | 892.55 |
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) | बीकॉम (ऑनर्स) | 923.83 |
मिरांडा हाउस | बीए (ऑनर्स) बंगाली | 247.62 |
मिरांडा हाउस | बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र | 831.25 |
सेंट स्टीफंस कॉलेज | बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र | 885.77 |
सेंट स्टीफंस कॉलेज | बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी | 902.58 |
हंसराज कॉलेज | बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र | 846.25 |
हंसराज कॉलेज | बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी | 833.75 |
हंसराज कॉलेज | बीकॉम (ऑनर्स) | 906.30 |
हिंदू कॉलेज | बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र | 877.84 |
हिंदू कॉलेज | बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी | 885.72 |
हिंदू कॉलेज | बीकॉम (ऑनर्स) | 919.22 |
लेडी श्रीराम कॉलेज (महिला) | बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र | 848.31 |
लेडी श्रीराम कॉलेज (महिला) | बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी | 839.00 |
लेडी श्रीराम कॉलेज (महिला) | बीकॉम (ऑनर्स) | 910.28 |
दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स | बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र | 755.38 |
दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स | बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी | 713.11 |
दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स | बीकॉम | 790.22 |
दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स | बीकॉम (ऑनर्स) | 818.63 |
गार्गी कॉलेज (महिला) | बीए (ऑनर्स) एप्लाइड साइकोलॉजी | 863.58 |
गार्गी कॉलेज (महिला) | बीए (ऑनर्स) बिजनेस इकोनॉमिक्स | 679.20 |
गार्गी कॉलेज (महिला) | बीकॉम | 782.16 |
गार्गी कॉलेज (महिला) | बीकॉम (ऑनर्स) | 820.21 |
अदिति महाविद्यालय (महिला) | बीए (ऑनर्स) भूगोल | 526.63 |
अदिति महाविद्यालय (महिला) | बीए प्रोग्राम (कम्युनिटी साइंस + हिंदी/समाजशास्त्र) | 374.95 |
अदिति महाविद्यालय (महिला) | बीकॉम | 592.32 |
अदिति महाविद्यालय (महिला) | बीकॉम (ऑनर्स) | 612.48 |
आर्यभट्ट कॉलेज | बीए (ऑनर्स) बिजनेस इकोनॉमिक्स | 632.19 |
आर्यभट्ट कॉलेज | बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र | 710.15 |
आर्यभट्ट कॉलेज | बीकॉम | 754.48 |
आर्यभट्ट कॉलेज | बीकॉम (ऑनर्स) | 789.21 |
दौलत राम कॉलेज (महिला) | बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र | 771.07 |
दौलत राम कॉलेज (महिला) | बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी | 760.24 |
दौलत राम कॉलेज (महिला) | बीकॉम | 822.01 |
दौलत राम कॉलेज (महिला) | बीकॉम (ऑनर्स) | 852.01 |
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज | बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी | 647.33 |
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज | बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + इतिहास) | 627.33 |
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज | बीकॉम (ऑनर्स) | 763.28 |
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की तीसरी कटऑफ 2026 दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट और उपलब्ध सीटों के आधार पर जारी की जाएगी। दूसरे राउंड में प्रतिष्ठित कॉलेजों और लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में कटऑफ काफी ऊंची रही है। हालांकि, तीसरे राउंड में कुछ पाठ्यक्रमों में सीटें खाली रहने और उम्मीदवारों द्वारा अपग्रेडेशन/प्रवेश रद्द करने के कारण कटऑफ में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।
सीयूईटी यूजी 2026 स्कोर, कॉलेज की लोकप्रियता, पाठ्यक्रम की मांग और बची हुई सीटों की संख्या के आधार पर डीयू थर्ड कटऑफ निर्धारित होगी। सामान्य (UR) श्रेणी के लिए संभावित कटऑफ इस प्रकार रह सकती है:
कॉलेज | पाठ्यक्रम | डीयू थर्ड कटऑफ 2026 (संभावित UR) |
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) | बीकॉम (ऑनर्स) | 915-920 अंक के आसपास |
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) | बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र | 880-890 अंक के आसपास |
सेंट स्टीफंस कॉलेज | बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी | 890-900 अंक के आसपास |
सेंट स्टीफंस कॉलेज | बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र | 875-885 अंक के आसपास |
हिंदू कॉलेज | बीकॉम (ऑनर्स) | 905-915 अंक के आसपास |
हिंदू कॉलेज | बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र | 865-875 अंक के आसपास |
हंसराज कॉलेज | बीकॉम (ऑनर्स) | 895-905 अंक के आसपास |
लेडी श्रीराम कॉलेज | बीकॉम (ऑनर्स) | 900-910 अंक के आसपास |
मिरांडा हाउस | बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र | 820-830 अंक के आसपास |
गार्गी कॉलेज | बीकॉम (ऑनर्स) | 810-820 अंक के आसपास |
दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स | बीकॉम (ऑनर्स) | 805-815 अंक के आसपास |
आर्यभट्ट कॉलेज | बीकॉम (ऑनर्स) | 775-785 अंक के आसपास |
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज | बीकॉम (ऑनर्स) | 750-765 अंक के आसपास |
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि यह केवल पिछले राउंड के कटऑफ रुझानों और उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर अनुमानित कटऑफ है। वास्तविक डीयू थर्ड कटऑफ 2026 सीटों की उपलब्धता और उम्मीदवारों की प्राथमिकताओं के आधार पर अलग हो सकती है।
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की तीसरी कटऑफ/सीट आवंटन सूची 2026 उम्मीदवारों की उपलब्ध जानकारी, मेरिट और खाली सीटों के आधार पर तैयार की जाएगी। तीसरे राउंड में सीट आवंटन प्रक्रिया CSAS पोर्टल पर उपलब्ध उम्मीदवारों के डेटा के अनुसार पूरी होगी। डीयू थर्ड कटऑफ 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार हैं:
डीयू थर्ड राउंड का सीट आवंटन CSAS पोर्टल पर उपलब्ध उम्मीदवारों के डेटा के आधार पर किया जाएगा। तीसरे राउंड की कटऑफ और रैंक का पहले राउंड की कटऑफ से सीधा संबंध नहीं होगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय तीसरी कटऑफ 2026 अगस्त में ऑनलाइन जारी करेगा, जिसमें विभिन्न कॉलेजों द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों के लिए कटऑफ अंक उपलब्ध होंगे।
डीयू थर्ड कटऑफ 2026 के तहत विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में उपलब्ध बीए, बीकॉम और बीएससी सहित अन्य स्नातक कार्यक्रमों के लिए सीट आवंटन किया जाएगा।
आरक्षित श्रेणी (Reserved Category) के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ अलग-अलग निर्धारित की जा सकती है।
प्रत्येक कटऑफ/सीट आवंटन राउंड के बाद बची हुई सीटों की संख्या के आधार पर आगे की कटऑफ सूची जारी की जाएगी।
जिन उम्मीदवारों को तीसरे राउंड में सीट आवंटित होगी, उन्हें निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। शुल्क भुगतान पूरा होने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया अंतिम मानी जाएगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
उम्मीदवार CSAS UG पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी सीट आवंटन स्थिति देख सकते हैं। लॉग इन करने के बाद आवंटित कॉलेज, पाठ्यक्रम और प्रवेश से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को सीट स्वीकार करनी होगी, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। सभी चरण पूरे होने के बाद ही प्रवेश सुनिश्चित माना जाएगा।
डीयू थर्ड कटऑफ उम्मीदवारों के CUET स्कोर, कॉलेज और कोर्स की मांग, उपलब्ध सीटों, आवेदन संख्या, श्रेणी और विश्वविद्यालय के प्रवेश नियमों के आधार पर निर्धारित की जाती है।
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | 1950+ Students Placed, 91% Placement, 800+ Recruiters
NAAC A++ Accredited | Ranked #12 by NIRF
Education World: Ranked 2nd in Jharkhand by Education World India Private Universities Ranking-2021
Merit Scholarships | NAAC A+ Accredited | Top Recruiters: Nvidia, CISCO, Genpact, Amazon & many more
Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters