International Institute of Business Studies, Bangalore
NAAC A-Grade | UGC Autonomous
डीयू एडमिशन 2027 (DU admission 2027 in hindi) - दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) द्वारा यूजी लेवल पर कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जून 2027 में जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर डीयू प्रवेश प्रक्रिया 2027 के लिए आवेदन कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे डीयू आवेदन फॉर्म 2027 (du application form 2027 in hindi) जमा करने से पहले पात्रता मानदंड (eligibility criteria) को ध्यान से देख लें। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के लिए, आवेदकों को डीयू प्रवेश 2027 की अंतिम तिथि से पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
This Story also Contains
डीयू प्रवेश 2027 (DU admission 2027 in hindi) के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को सीयूईटी परीक्षा (CUET exam) में उपस्थित होना अनिवार्य है। सीयूईटी परिणाम में प्राप्त अंक के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न यूजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रदान करता है। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा डीयू की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए डीयू 2027 पंजीकरण प्रक्रिया (DU 2027 registration process in hindi) शुरू की जाती है।
विश्वविद्यालय डीयू प्रवेश प्रक्रिया 2027 कई राउंड में आयोजित करता है जिसमें स्पॉट राउंड और मॉप-अप राउंड भी शामिल हैं। फिलहार दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 2027 से संबंधित अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इस लेख में पिछले वर्ष के आधार पर जानकारी दी गई है। डीयू 2027 अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस लेख को भी अपडेट कर दिया जाएगा। छात्र इस लेख में डीयू यूजी 2027 प्रवेश तिथियों, पात्रता मानदंडों, पाठ्यक्रमों और दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश कैसे प्राप्त करें, के बारे में अधिक जान सकते हैं।
डीयू में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार जो सीयूईटी 2027 परीक्षा में शामिल हुए हैं, प्राधिकरण द्वारा जारी समय सीमा से पहले आवेदन पत्र जमा करके डीयू प्रवेश प्रक्रिया 2027 (DU admission process 2027 in hindi) में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइस से ब्रोशर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सीयूईटी परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार डीयू में एडमिशन के लिए योग्य होंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय डीयू प्रवेश प्रक्रिया 2027 (DU admission process 2027) को कई राउंड में आयोजित करता है जिसमें स्पॉट राउंड (Spot round) और मॉप-अप राउंड (Mop-up round) भी शामिल है। डीयू यूजी 2027 (DU UG 2027 in hindi) में प्रवेश उम्मीदवार द्वारा चुने गए कॉलेज और कार्यक्रम, आरक्षण मानदंड, रिक्त सीटें और डीयू मेरिट सूची में प्राप्त रैंक जैसे कारकों के संयोजन के आधार पर किया जाएगा। छात्र इस लेख में डीयू यूजी 2027 प्रवेश तिथियों, पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम और आवेदन प्रक्रिया बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
सीयूईटी परीक्षा में उपस्थित होने वाले आवेदक निर्धारित समय सीमा से पहले डीयू 2027 प्रवेश (DU 2027 admission in hindi) के लिए डीयू आवेदन पत्र 2027 (DU application form 2027 in hindi) भर सकते हैं। DU CSAS के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश (Delhi University admission in hindi) के लिए तीन चरण होंगे - DU CSAS 2027 आवेदन पत्र (DU CSAS 2027 application form in hindi) जमा करना, कार्यक्रमों का चयन व वरीयताएं भरना और डीयू सीट आवंटन और प्रवेश (DU seat allocation and admission)।
छात्रों को उन कार्यक्रमों का चयन करना आवश्यक है जिनमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं। उनके लिए सभी चयनित कार्यक्रमों के लिए सीयूईटी यूजी मेरिट स्कोर (CUET UG merit score) की पुष्टि करना आवश्यक होगा। इसके बाद तीन चरणों और दो स्पॉट राउंड में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करता है। वे छात्र जो सीयूईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश (Du admission) के लिए खुद को पंजीकृत करने के लिए सीएसएएस पोर्टल 2027 (डीयू प्रवेश पोर्टल) पर जाना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में डीयू सीसैस 2027 (DU CSAS 2027) की मुख्य बिंदुओं की जानकारी देख सकते हैं।
विश्वविद्यालय का नाम | |
प्रवेश का तरीका | प्रवेश आधारित (सीयूईटी) |
प्रवेश प्रक्रिया | ऑनलाइन |
सीटों की संख्या | सूचित किया जाएगा |
प्रस्तावित कार्यक्रम | बीए, बी.कॉम और बीएससी गृह विज्ञान वगैरह |
आधिकारिक वेबसाइट | du.ac.in और admission.uod.ac.in |
प्रवेश संचालन प्राधिकारी | दिल्ली विश्वविद्यालय, एनटीए |
कॉलेज की संख्या | कुल 91 |
कौन आवेदन कर सकता है | जनरल / ओबीसी / एससी / एसटी, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी), कश्मीरी प्रवासी (केएम), सशस्त्र बल (सीडब्ल्यू), नामांकित सिक्किमी छात्र और वार्ड कोटा, अल्पसंख्यक कॉलेज आवेदक, खेल / पाठ्येतर गतिविधियां (ईसीए) श्रेणियां, दिल्ली की महिला आवेदक जो गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) में प्रवेश चाहती हैं |
2026 में कुल डीयू पंजीकरण | सूचित किया जाएगा |
2024 में कुल डीयू पंजीकरण | 2,64,000 (चरण 1) |
उम्मीदवार यहां सीयूईटी परीक्षा तिथि 2027 (CUET Exam Dates 2027 in hindi) चेक कर सकते हैं। डीयू एंट्रेंस एग्जाम डेट्स 2027 (DU entrance exam dates 2027 in hindi) में दिल्ली विश्वविद्यालय पंजीकरण (Delhi University registration in hindi), कट ऑफ, कट ऑफ राउंड के खिलाफ प्रवेश, शुल्क भुगतान आदि से संबंधित तारीखें शामिल होती हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को डीयू की सभी तारीखों के बारे में पता होना चाहिए कि क्या हो रहा है ताकि किसी भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भूलने से बचा जा सके। ध्यान दें कि 2027 में डीयू दाखिले की महत्वपूर्ण तारीखों में एडमिट कार्ड, प्रवेश परीक्षा जैसे आयोजनों से जुड़ी तारीखें भी शामिल हो सकती हैं।
डीयू 2027 प्रवेश (DU 2027 admission in hindi) से संबंधित कार्यक्रम | तिथि |
डीयू सीएसएएस प्रवेश फॉर्म (DU CSAS admission form) फेज-1 | जून 2027 |
डीयू सीएसएएस प्रवेश फार्म की अंतिम तिथि (DU CSAS admission form last date) | जुलाई 2027 |
रजिस्ट्रेशन फेज 2 | जुलाई 2027 |
आवेदन पत्र सुधार सुविधा | जुलाई 2027 |
सिम्युलेटेड सूची की घोषणा | जुलाई 2027 |
वरीयता परिवर्तन विंडो (सुधार विंडो) | जुलाई 2027 |
प्रथम सीएसएएस आवंटन सूची की घोषणा (फर्स्ट डीयू सीसैस एलोकेशन लिस्ट) | जुलाई 2027 |
उम्मीदवारों को आवंटित सीट को "स्वीकार" करने की सुविधा | जुलाई 2027 |
कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृती | जुलाई 2027 |
उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि | जुलाई 2027 |
दूसरी सीएसएएस आवंटन सूची की घोषणा | जुलाई 2027 |
उम्मीदवारों को आवंटित सीट को "स्वीकार" करने की सुविधा | जुलाई 2027 |
कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृती | जुलाई 2027 |
उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि | जुलाई 2027 |
रिक्त सीटों का प्रदर्शन | अगस्त 2027 |
मिड-एंट्री, हायर प्रेफरेंसेज को री-ऑर्डर करने के लिए विंडो | अगस्त 2027 |
तीसरी डीयू सीएसएएस आवंटन सूची की घोषणा | अगस्त 2027 |
उम्मीदवारों को आवंटित सीट को "स्वीकार" करने की सुविधा | अगस्त 2027 |
कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृती | अगस्त 2027 |
उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि | अगस्त 2027 |
यह आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश (DU Admission in hindi) में सीयूईटी को एक प्रवेश चैनल के रूप में देखा जाएगा। DU मेरिट सूची CUET परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय के वीसी ने छात्रों को सूचित किया कि डीयू में प्रवेश पाने के लिए सीयूईटी के लिए कोई विशेष पाठ्यक्रम नहीं है और छात्रों को अपने कक्षा 12 के पाठ्यक्रम का अध्ययन करना चाहिए। दिल्ली विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेज सीयूईटी स्कोर के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश की पेशकश करेंगे। इस साल डीयू पीजी में प्रवेश सीयूईटी पीजी स्कोर के जरिए दिया जाएगा। इससे पहले डीयू पीजी में प्रवेश डीयूईटी के जरिए होता था।
पाठ्यक्रम | प्रवेश मानदंड |
बीए पाठ्यक्रम | उम्मीदवारों को खंड एक से किसी एक भाषा में और अन्य खंड से किन्हीं तीन विषयों के प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होना होगा |
बीएससी पाठ्यक्रम | मेरिट की गणना फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स या बायोलॉजी में सीयूईटी स्कोर के आधार पर की जाएगी |
भाषाई पाठ्यक्रम | उम्मीदवार एक भाषा में परीक्षा दे सकते हैं या किसी विशेष भाषा का चयन कर सकते हैं। |
बीकॉम, बी वोक, बीए पास | उम्मीदवारों के पास भाषा का विकल्प के साथ एक डोमेन विशिष्ट विषय और एक सामान्य परीक्षा या तीन-विषय की परीक्षा में उपस्थित चाहिए। |
बीबीए, बीबीई, बीएमएस | एक भाषा परीक्षा, गणित और सामान्य परीक्षा |
बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स | उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से गणित की परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। मेरिट की गणना 1 भाषा परीक्षा, गणित और दो डोमेन परीक्षा में स्कोर के आधार पर की जाएगी। |
यह उन सभी छात्रों के लिए एक समान अवसर होगा जो दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं।
जो लोग सीयूईटी में बेहतर स्कोर करेंगे, उनके पास शायद डीयू में प्रवेश (DU admission in hindi) के लिए बेहतर मौका होगा।
यदि दो छात्र सीयूईटी डीयू प्रवेश परीक्षा (CUET DU admission test) में समान अंक प्राप्त करते हैं, तो कक्षा 12वीं के अंक डीयू में प्रवेश के लिए उपयोग किए जाएंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 30% अतिरिक्त प्रवेश प्रदान करेगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय और उसके एफ़िलिएटेड कॉलेजों में प्रवेश के लिए केवल एक ही माध्यम है - प्रवेश आधारित परीक्षा (जिसे सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा या सीयूईटी कहा जाता है)। दिल्ली विश्वविद्यालय कोर्सेज सीयूईटी प्रवेश परीक्षा 2027 के माध्यम से पेश किया जाएगा और डीयू मेरिट सूची सीयूईटी स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों का सेक्शन 1ए और सेक्शन 1बी में से एक भाषा की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। उम्मीदवार बीए प्रोग्राम प्रवेश के लिए सामान्य परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय कुछ बुनियादी शर्तें निर्धारित करता है जिसके आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है या फिर आवेदन करने के लिए या दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए योग्य माना जाता है। हालांकि डीयू के कई कॉलेजों में प्रवेश चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पात्रता है, लेकिन कुछ बुनियादी आवश्यकताएं हैं जो सभी के लिए समान हैं। डीयू पात्रता मानदंड को कार्यक्रमों, विभागों और प्रवेश मोड के अनुसार नीचे दी गई तालिका में सूचीबद्ध किया गया है। डीयू 2027 पात्रता मानदंड (DU 2027 eligibility criteria) के बारे में जानकारी होने से, इच्छुक छात्रों को यह पता चल जाएगा कि वे डीयू 2027 एडमिशन (DU Admission 2027 in hindi) के लिए आवेदन करने के योग्य हैं या नहीं।
कोर्स | आवश्यक पात्रता |
बी. ए. (ऑनर्स) अंग्रेजी (BA. (Hons.) English) |
|
बी. ए. (ऑनर्स) हिंदी (B.A. (Hons.) Hindi) |
|
बी. ए. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र (B.A. (Hons.) Economics) |
|
कोर्स | आवश्यक पात्रता |
बी.कॉम (ऑनर्स) (B.Com (Hons.)) |
|
बी.कॉम (B.Com) |
|
कोर्स | आवश्यक पात्रता |
बी. एससी (ऑनर्स) कंप्यूटर विज्ञान (B.Sc. (Hons.) Computer Science) |
|
बी. एससी (ऑनर्स) गणित/ सांख्यिकी (B.Sc. (Hons.) Mathematics / Statistics) |
|
कोर्स | आवश्यक पात्रता |
बी. एससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान/ भौतिकी/ पॉलीमर विज्ञान (B.Sc. (Hons.) Chemistry/ Physics/ Polymer Science) |
|
बी. एससी (ऑनर्स) गृह विज्ञान (B.Sc. (Hons.) Home Science) | निम्नलिखित में से किसी भी तीन विषयों में कम से कम 50% अंक: कम से कम एक विषय: भौतिकी/रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी/और सूची बी के अन्य विषय। |
दिल्ली विश्वविद्यालय कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल पर डीयू पंजीकरण फॉर्म (DU registration form in hindi) जारी करेगा। डीयू सीएसएएस के माध्यम से डीयू प्रवेश (DU admissions ) के लिए पंजीकरण करने में सक्षम होने के लिए, उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जाना होगा और सीयूईटी आवेदन संख्या और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करना होगा। साइन अप प्रक्रिया के बाद, आवेदकों को अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होती है।
डीयू आवेदन पत्र (DU registration in hindi) के पूर्ण चक्र में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
1. पंजीकरण
2. आवेदन पत्र भरना
3. दस्तावेज़ अपलोड करना
4. शुल्क भुगतान
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ओबीसी | ₹250/- |
एससी/ एसटी/पीडबल्यूडी | ₹100/- |
दिल्ली विश्वविद्यालय सीएसएएस आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेजों और कार्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। डीयू आवेदन पत्र (DU application form in hindi) जमा करने के बाद, डीयू सीएसएएस विकल्प भरने (DU CSAS choice filling in hindi) की प्रक्रिया शुरू होती है। दिल्ली विश्वविद्यालय के सीएसएएस पोर्टल पर डीयू ऑनलाइन चॉइस फिलिंग (DU online choice filling in hindi) जल्द शुरू होगी। सीयूईटी परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार डीयू सीएसएएस च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया (DU CSAS choice filling process ) को पूरा कर सकते हैं।
डीयू उम्मीदवारों की सुविधा के लिए कॉलेज-प्रोग्राम वार वरीयता गणना जारी करेगा। इस सुविधा के माध्यम से उम्मीदवार किसी कॉलेज में किसी विशेष कार्यक्रम के लिए चुने गए आवेदकों की संख्या की जांच कर सकते हैं। यह डेटा हर दो घंटे में अपडेट किया जाएगा।
प्रोग्राम - विशिष्ट मेरिट स्कोर की गणना विश्वविद्यालय द्वारा पात्रता मानदंड के अनुसार की जाती है, और उम्मीदवारों को वरीयता देने से पहले अपने स्कोर की पुष्टि करनी चाहिए। उम्मीदवार को अपनी इच्छानुसार कई कार्यक्रमों का चयन करना चाहिए और अधिकतम कार्यक्रमों और कार्यक्रमों + कॉलेज संयोजनों का चयन करना उम्मीदवार के सर्वोत्तम हित में है। दिल्ली विश्वविद्यालय तीन सूचियों के आधार पर डीयू मेरिट सूची की गणना करता है - सूची ए, सूची बी 1 या बी 2।



उपर्युक्त छवि से, इन उम्मीदवारों ने अपनी सीयूईटी परीक्षा में इन विषयों को चुना है। अब, मान लें कि वे बी.ए राजनीति विज्ञान में आवेदन करना चाहते हैं, डीयू पात्रता मानदंड के अनुसार उनके पास सूची ए से कोई भी भाषा होनी चाहिए + सूची बी1 में से कोई भी दो विषय होना चाहिए + सूची बी1 या सूची बी2 में से कोई भी विषय, इसलिए उम्मीदवार ए के लिए विषय हिंदी, रसायन विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान है, और उम्मीदवार बी के लिए विषय अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इतिहास, समाजशास्त्र है। अब उम्मीदवार प्रत्येक विषय के सीयूईटी सामान्यीकृत अंक जोड़ सकते हैं।
उदाहरण - बेस्ट ऑफ फोर के कैंडिडेट्स को 800 में से 700 अंक मिलते हैं। अब डीयू मेरिट लिस्ट के मुताबिक कैंडिडेट्स अपने मनचाहे कॉलेज के मुताबिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
डीयू फर्स्ट और सेकेंड कटऑफ ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। सीयूईटी परिणाम की घोषणा के बाद, उम्मीदवारों को डीयू सीएसएएस चॉइस फिलिंग (DU CSAS choice filling) फॉर्म भरना और जमा करना होता है। ध्यान दें कि शुरुआत में, दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज अपनी संबंधित वेबसाइटों पर डीयू कट ऑफ जारी करते हैं और बाद में समेकित डीयू 2027 कटऑफ सीयूईटी स्कोर के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बी.कॉम और बीएससी स्ट्रीम के लिए जारी किए जाते हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी तीन डीयू मेरिट लिस्ट (DU merit list) जारी करेगी। डीयू मेरिट लिस्ट (DU merit list in hindi) एक विशेष विषय संयोजन में सीयूईटी में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। जिन उम्मीदवारों के नाम डीयू मेरिट सूची में दिखाई देते हैं, वे डीयू प्रवेश (DU Admission ) के लिए पात्र हैं। यूआर श्रेणी की सीटों के लिए डीयू मेरिट सूची (DU merit list in hindi) में मेरिट के क्रम में सभी उम्मीदवार शामिल हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय डीयू सीट आवंटन सूची (DU seat allotment lists) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। एक बार डीयू की सीट मंजूर हो गई तो उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय में अपनी सीट की पुष्टि करने के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को डीयू सीएसएएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। तत्पश्चात अनंतिम रूप से आवंटित सीट को स्वीकार करें। आवंटित सीट पर कोई गतिविधि नहीं होने की स्थिति में, डीयू अनंतिम आवंटित सीट को अस्वीकार कर देगा और उम्मीदवार को बाद के राउंड में भी भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
डीयू में पेश किए जाने वाले यूजी, पीजी और डॉक्टरेट पाठ्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला में प्रवेश के लिए देश भर के उम्मीदवार आवेदन करते हैं। हालाँकि, कुछ ऐसे पाठ्यक्रम हैं जिनके लिए विश्वविद्यालय सबसे अधिक जाना जाता है जैसे कि बीए (ऑनर्स), बीएससी (ऑनर्स), बीए (प्रोग), बीकॉम (ऑनर्स) और बीएमएस। ये डीयू लोकप्रिय पाठ्यक्रम (DU popular courses in hindi) और उनमें से प्रत्येक के तहत दी जाने वाली विशेषज्ञताओं की संख्या उनके कुल पाठ्यक्रम शुल्क के साथ नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है:
डीयू लोकप्रिय कोर्सेज और उसका शुल्क | ||
कोर्स | स्पेशलाइजेशन | कुल शुल्क |
अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान + 17 और स्पेशलाइजेशन | ₹9,140 - ₹3 लाख | |
कंप्यूटर विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, नृविज्ञान + 14 और स्पेशलाइजेशन | ₹18,180 - ₹1.9 लाख | |
बीए प्रोग्राम | उपलब्ध नहीं* | ₹12,120 - ₹1.1 लाख |
उपलब्ध नहीं | ₹14,120 - ₹81,600 | |
उपलब्ध नहीं | ₹30,450 - ₹1.3 लाख | |
कक्षा X परीक्षा प्रमाणपत्र
कक्षा X अंकपत्र
कक्षा XII अंकपत्र
कक्षा XII अनंतिम प्रमाणपत्र / मूल प्रमाणपत्र
चरित्र प्रमाणपत्र
सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / सीडब्ल्यू / केएम प्रमाण पत्र (आवेदक के नाम पर)।
केंद्रीय सूची के अनुसार ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) प्रमाण पत्र (आवेदक के नाम पर)।
स्कूल/कॉलेज से ट्रांसफर सर्टिफिकेट के साथ-साथ बोर्ड/यूनिवर्सिटी से माइग्रेशन सर्टिफिकेट उन छात्रों के लिए जरूरी है, जिन्होंने सीनियर सेकेंडरी परीक्षा दिल्ली के बाहर से पास की है।
दो पासपोर्ट आकार के स्व सत्यापित फोटो
दिल्ली विश्वविद्यालय आरक्षण मानदंड, प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की एक श्रेणी के लिए जरूरी आरक्षण प्रतिशत है। सीधे शब्दों में कहें तो डीयू और दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में किस श्रेणी के उम्मीदवार कितने प्रतिशत सीटों के लिए पात्र होंगे या विभिन्न श्रेणियों में कितना प्रवेश प्रतिशत होगा, यह डीयू आरक्षण मानदंड परिभाषित करेगा। विवरण जानने के लिए, नीचे दी गई तालिका को देख सकते हैं।
श्रेणी | प्रत्येक पाठ्यक्रम में आरक्षित सीटों का प्रतिशत |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 27% |
अनुसूचित जाति | 15% |
अनुसूचित जनजाति | 7.50% |
विकलांग | 5% |
कश्मीरी प्रवासी | 5% |
स्पोर्ट्स/ ईसीए कोटा | 5% |
विदेशी उम्मीदवार | 5% |
युद्ध सेना के अधिकारियों के वार्ड / विधवाएँ | 5% |
जब हम दिल्ली विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के बारे में बात करते हैं। कुल 91 कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं, जिनमें से 64 यूजी पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। दूसरे शब्दों में, दिल्ली विश्वविद्यालय के भाग लेने वाले कॉलेज वे हैं जो विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं और डीयू द्वारा तय की गई प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेते हैं। डीयू कॉलेज को विभिन्न परिसरों के अनुसार वर्गीकृत किया गया है - नॉर्थ कैंपस, साउथ कैंपस, वेस्ट कैंपस, धौला कुआं कैंपस, ईस्ट कैंपस और सेंट्रल कैंपस।
हर साल, दिल्ली विश्वविद्यालय डीयू कॉलेजों में कार्यक्रम और कॉलेज-वार सीटें जारी करता है। इन सीटों में सभी यूजी कार्यक्रमों में योग्यता और प्रवेश आधारित सीटें शामिल हैं। उम्मीदवार यहां विभिन्न कॉलेजों के अनुसार तालिका से डीयू के सीटों की सूची देख सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि हर साल अधिकारियों के निर्णय के अनुसार डीयू की सीटें बढ़ या घट सकती हैं। डीयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्तियों या प्रवेश के रुझान के आधार पर, डीयू के अधिकारी तय करते हैं कि किसी दिए गए पाठ्यक्रम में अधिक सीटें जोड़ना है या कम करना है।
क्र.स. | कॉलेज के नाम | कुल सीटें |
1 | 853 | |
2 | 948 | |
3 | 652 | |
4 | 1475 | |
5 | 985 | |
6 | 961 | |
7 | 554 | |
8 | 1101 | |
9 | 1465 | |
10 | 852 | |
11 | 728 | |
12 | 1710 | |
13 | Department of German and Romance Studies | 196 |
14 | 1243 | |
15 | 2045 | |
16 | 958 | |
17 | 1624 | |
18 | 1714 | |
19 | 906 | |
20 | 983 | |
21 | 504 | |
22 | 1239 | |
23 | 650 | |
24 | 1577 | |
25 | 1095 | |
26 | 604 | |
27 | 1400 | |
28 | 444 | |
29 | 913 | |
30 | 1554 | |
31 | 812 | |
32 | 1263 | |
33 | 1263 | |
34 | 1026 | |
35 | 1335 | |
36 | 851 | |
37 | 1402 | |
38 | 867 | |
39 | 1194 | |
40 | 828 | |
41 | 1101 | |
42 | 1673 | |
43 | 1325 | |
44 | 1034 | |
45 | 1192 | |
46 | 926 | |
47 | 570 | |
48 | 57 | |
49 | 1441 | |
50 | 781 | |
51 | 1274 | |
52 | 714 | |
53 | 899 | |
54 | 1214 | |
55 | 617 | |
56 | 501 | |
57 | 616 | |
58 | 826 | |
59 | 1366 | |
60 | 410 | |
61 | 1701 | |
62 | 861 | |
63 | 1795 | |
64 | Zakir Husain Delhi College (Eve.) | 595 |
कुल | 66,263 |
दिल्ली विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में दिल्ली विश्वविद्यालय और इसके संबंधित कॉलेजों द्वारा प्रदान किए जाने वाले पाठ्यक्रमों की विभाग और कॉलेज-वार सूची शामिल है। यदि इच्छुक छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों की जांच कर सकेंगे और उनके समाबंध में जान सकेंगे, तो वे स्नातक पाठ्यक्रमों की पहचान कर सकते हैं जो उनकी रुचि और पसंद के अनुसार उनके लिए सबसे उपयुक्त हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय हर साल आधिकारिक ब्रोशर के साथ स्नातक कार्यक्रमों के लिए शुल्क संरचना जारी करता है। दिल्ली विश्वविद्यालय शुल्क संरचना की जाँच करके, उम्मीदवार अपनी सामर्थ्य के स्तर को जान सकेंगे। इससे उन्हें इस बात का भी अंदाजा हो जाएगा कि कौन सा डीयू कोर्स महंगा है और कौन सा नहीं। इस प्रकार, इच्छुक उम्मीदवारों के लिए प्रवेश लेने से पहले डीयू शुल्क जानना फायदेमंद है।
दिल्ली विश्वविद्यालय उन महिला उम्मीदवारों को प्रवेश प्रदान करता है जो नौकरी या अन्य जैसी सीमाओं के कारण पूर्णकालिक पाठ्यक्रम करने में असमर्थ हैं। विश्वविद्यालय डीयू कॉलेजों में बीए और बी.कॉम पाठ्यक्रमों में लगभग 32,000 सीटें प्रदान करता है जो एनसीडब्ल्यूईबी के माध्यम से भाग लेते हैं और प्रवेश प्रदान करते हैं। इस प्रकार, कामकाजी महिला उम्मीदवारों के लिए कक्षाएं जो डीयू एनसीडब्ल्यूईबी प्रवेश लेना चाहती हैं, शाम/शनिवार/रविवार या डीयू शैक्षणिक अवकाश के दौरान होती हैं।
डीयू एनसीडब्ल्यूईबी कट-ऑफ (DU NCWEB cut off in hindi) वह सीमा है जो यह निर्धारित करती है कि एक उम्मीदवार को डीयू एनसीडब्ल्यूईबी भाग लेने वाले कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा या नहीं। उम्मीदवार, जो NCWEB के माध्यम से DU में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें DU NCWEB के कट ऑफ डेटा को जांचना चाहिए। उन्हें अपने प्रवेश अवसरों के बारे में विचार करने के लिए DU NCWEB संभावित कटऑफ और DU NCWEB पिछले वर्ष के कट ऑफ रुझानों की भी जांच करनी चाहिए।
डीयू एनसीडब्ल्यूईबी पिछला वर्ष बीए (Economics+Pol. Sc. - तीसरा राउंड 2021) के लिए कट ऑफ
कॉलेज | सामान्य | ओबीसी | ईडब्ल्यूएस |
68 | 62 | 63 | |
68 | 62 | 63 | |
71 | 67 | 68 | |
Bharati College (W) | 76 | 72 | 73 |
70 | 66 | 67 | |
77 | 73 | 74 | |
73 | 69 | 70 | |
75 | 72 | 73 | |
76 | 72 | 73 | |
73 | 69 | 70 | |
72 | 70 | 71 | |
74 | 71 | 72 | |
73 | 71 | 72 | |
74 | 70 | 73 | |
73 | 69 | 70 | |
71 | 67 | 68 | |
72 | 68 | 69 | |
Closed | 69 | 70 | |
71 | 67 | 68 | |
69 | 67 | 68 | |
Sri Guru Gobind Singh College of Commerce | 72 | 69 | 70 |
77 | 72 | 73 | |
70 | 66 | 67 | |
73 | 69 | 70 | |
Hansraj College | Closed | 77 | 83 |
Closed | 81.5 | 84 |
डीयू एनसीडब्ल्यूईबी पिछले वर्ष B.Com (तीसरे दौर) के लिए कट-ऑफ
कॉलेज | सामान्य | ओबीसी | एससी | एसटी | ईडब्ल्यूएस | पीडब्ल्यूडी |
Aditi Mahavidyalaya | 69 | 64 | 63 | 50 | 65 | 50 |
Bhagini Nivedita College (W) | 69 | 64 | 63 | 50 | 65 | 50 |
Aryabhatta College | 72 | 69 | 68 | 50 | 70 | 50 |
Bharati College (W) | 74 | 71 | 70 | 50 | 72 | 50 |
College of Vocational Studies | 71 | 68 | 67 | 50 | 69 | 50 |
Deen Dayal Upadhyaya College | 76 | 73 | 70 | 50 | 74 | 50 |
Dr. Bhim Rao Ambedkar College | 71 | 67 | 66 | 50 | 68 | 50 |
Janki Devi Memorial College | 74 | 72 | 68 | 50 | 73 | 50 |
Jesus and Mary College | 78 | 75 | 72 | 50 | 76 | 50 |
Kalindi College | 73 | 70 | 68 | 50 | 71 | 50 |
Keshav Mahavidyalaya | 73 | 71 | 70 | 50 | 72 | 50 |
Lakshmibai College | 74 | 72 | 69 | 50 | 73 | 50 |
Maharaja Agrasen College | 73 | 71 | 70 | 50 | 72 | 50 |
Maitreyi College | 76 | 73 | 70 | 50 | 74 | 50 |
Mata Sundari College for Women | 74 | 71 | 69 | 50 | 72 | 50 |
Motilal Nehru College | 71 | 68 | 67 | 50 | 69 | 50 |
P.G.D.A.V. College | 71 | 68 | 67 | 50 | 69 | 50 |
Rajdhani College | 74 | 72 | 71 | 50 | 73 | 50 |
Ramanujan College | 72 | 69 | 68 | 50 | 70 | 50 |
Satyawati College (Evening) | 71 | 69 | 69 | 50 | 70 | 50 |
Sri Guru Gobind Singh College of Commerce | 76 | 74 | 73 | 50 | 75 | 50 |
Shyama Prasad Mukherji College | 74 | 70 | 69 | 50 | 71 | 50 |
Sri Aurobindo College | 71 | 68 | 67 | 50 | 69 | 50 |
Vivekananda College (W) | 74 | 71 | 70 | 50 | 72 | 50 |
Hansraj College | CLOSED | 79 | 77 | 50 | 80 | 50 |
Miranda House | CLOSED | 82 | 81 | 50 | 83 | 50 |
दिल्ली विश्वविद्यालय योग्यता आधारित पाठ्यक्रमों में ईसीए और स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से प्रवेश प्रदान करता है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों के लिए ईसीए और स्पोर्ट्स कोटा सीटों की पेशकश नहीं की जाती है। डीयू की नीति के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रत्येक कॉलेज को ईसीए और स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए कुल सीटों का 1 से 5% आरक्षित किया जाता है। हालांकि, ईसीए और स्पोर्ट्स कोटे के लिए आरक्षित सीटें कुल सीटों के 5% से अधिक नहीं हो सकती हैं और संबंधित कॉलेज में उपलब्ध खेल सुविधाओं के अधीन हैं।
ईसीए और स्पोर्ट्स कोटे की सीटों में दाखिले के लिए ट्रायल और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन जरूरी है। उम्मीदवारों को डीयू प्रवेश पोर्टल पर अपने ईसीए/खेल प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। इसके अलावा, उन्हें ऑनलाइन अतिरिक्त शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवार अधिकतम तीन ईसीए श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं
डीयू कटऑफ में ईसीए कैटेगरी को 15 फीसदी की छूट दी गई है
ईसीए श्रेणी के लिए, दो स्तरों के परीक्षण किए जाते हैं: प्रारंभिक और अंतिम
उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षणों के आधार पर अंतिम परीक्षणों के लिए चुना जाता है
केवल अंतिम दौर के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के पास ईसीए प्रवेश समिति द्वारा उनके प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन किया जाएगा।
फाइनल ट्रायल (75% वेटेज) और सर्टिफिकेट मूल्यांकन (25% वेटेज) के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
अंतिम योग्यता सूची के लिए विचार किए जाने के लिए आवेदकों को अंतिम परीक्षणों (75 में से 38) में कम से कम 50% स्कोर करना होगा।
छात्र 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इंटरनेट पर यह प्रश्न पूछते है कि 'दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन कैसे होता है या DU me admission kaise le', छात्रों की जानकारी के लिए बता दें दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन अब सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है।
छात्रों के मन में यह जानने की जिज्ञासा रहती है, कितना न्यूनतम प्रतिशत दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवश्यक है। छात्रों की जानकारी के लिए बता दें, यह दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजो की कट-ऑफ पर निर्भर करता है। इसलिए छात्रों को अपने पसंद के कॉलेज की कट-ऑफ की जांच करनी चाहिए।
दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश पोर्टल (delhi university admission portal) जानना छात्रों के लिए बेहद जरूरी है। छात्रों की जानकारी के लिए बता दें, डीयू की आधिकारिक वेबसाइट - ugadmission.uod.ac.in है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी फीस अलग-अलग कॉलेजो की फीस संरचना पर निर्भर करती है तथा हर कॉलेज की फीस संरचना अलग है। छात्रों को दिल्ली यूनिवर्सिटी फीस के बारे में जानने के लिए अलग-अलग कॉलेज की वेबसाइट पर जाना चाहिए।
Popular Online Arts And Crafts Courses and Certifications
Frequently Asked Questions (FAQs)
हां, डीयू के कॉलेजों में दाखिला मिलना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। उच्च कटऑफ (कुछ कॉलेजों/पाठ्यक्रमों में 100 तक) के कारण जब डीयू प्रवेश की बात आती है, तो यह एक कांटे की टक्कर जैसी प्रतियोगिता है।
हालाँकि, प्रतियोगिता केवल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए बहुत कठिन है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, विभिन्न कॉलेजों में कई पाठ्यक्रमों के लिए कट ऑफ 68-98 के बीच है।
एक छात्र अधिकतम तीन ईसीए श्रेणियों के लिए आवेदन करने का पात्र है।
डीयू आवेदन शुल्क केवल क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किया जाता है। शुल्क भुगतान के लिए कोई ऑफ़लाइन/कैश मोड नहीं है। डीयू प्रवेश पोर्टल में प्रदान किए गए भुगतान लिंक के माध्यम से ही भुगतान करना सुनिश्चित करें।
पहले की व्यवस्था में प्रवेश नहीं मिलता पर सीयूईटी 2027 लागू होने से इसकी संभावना टेस्ट में प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।
On Question asked by student community
Please mention the important details, like the exam name, subject, etc to get the exact papers.
Hello Student,
Delhi University released the 2026 UG Spot Round 1 cutoff/allotment on August 25, 2026. There was no single minimum allocation score for all DU courses; the cutoff varies by college, programme, and category.
For more information, you can click on the link given below.
Article Link - DU
Please rewrite the question in clear words, because giving an answer based on an unclear question could be misleading.
If you want to discontinue your DU SOL B.A. programme and take admission elsewhere, you should complete the official withdrawal/cancellation process rather than simply stopping your studies.
Log in to your SOL admission/student account and check whether a withdrawal/cancellation option is available. If not, contact the concerned SOL admission/helpdesk section
NAAC A-Grade | UGC Autonomous
Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA | Scholarships Available
Highest CTC 20.56 LPA | Average CTC 11.4 LPA | 250+ Recruiters | 2nd Position in Pune.
Grade 'A+' accredited by NAAC
Top B School in South | Pre-Placement Offers | Higher Stipends
Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students