Careers360 Logo
ask-icon
share
    डीयू रजिस्ट्रेशन 2027 (DU Registration 2027 in Hindi) - एडमिशन शेड्यूल, पंजीकरण प्रक्रिया
    • लेख
    • डीयू रजिस्ट्रेशन 2027 (DU Registration 2027 in Hindi) - एडमिशन शेड्यूल, पंजीकरण प्रक्रिया

    डीयू रजिस्ट्रेशन 2027 (DU Registration 2027 in Hindi) - एडमिशन शेड्यूल, पंजीकरण प्रक्रिया

    #DUET
    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 28 Oct 2026, 04:29 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    डीयू रजिस्ट्रेशन 2027 (DU Registration 2027) - दिल्ली विश्वविद्यालय जून में DU UG CSAS 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। छात्र समय-सीमा खत्म होने से पहले DU CSAS portal पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले डीयू यूजी पात्रता मानदंड 2027 की जांच कर लें। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला सीयूईटी 2027 के नतीजों के आधार पर होता है।

    This Story also Contains

    1. डीयू एप्लीकेशन फॉर्म 2027
    2. दिल्ली विश्वविद्यालय 2027 के लिए पंजीकरण कैसे करें?
    3. डीयू एप्लीकेशन फॉर्म 2027 भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज
    4. डीयू एप्लीकेशन फॉर्म 2027 कैसे भरें?
    5. डीयू सीसेस एप्लीकेशनके लिए नया पासवर्ड कैसे प्राप्त करें
    6. डीयू पात्रता मानदंड
    7. डीयू मेरिट सूची 2027
    8. डीयू पंजीकरण 2027 - सीट वरीयता
    डीयू रजिस्ट्रेशन 2027 (DU Registration 2027 in Hindi) - एडमिशन शेड्यूल, पंजीकरण प्रक्रिया
    डीयू रजिस्ट्रेशन 2027

    डीयू यूजी आवेदन शुल्क (du ug application fees) UR/OBC-NCL/EWS छात्रों के लिए 250 रुपये और SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। छात्रों को डीयू यूजी रजिस्ट्रेशन 2027 पूरा करना होगा और अपनी पसंद (प्रेफरेंस) भरनी होगी। इन पसंदों और CUET अंकों के आधार पर, डीयू कॉलेज मेरिट लिस्ट तैयार करते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे डीयू आवेदन प्रक्रिया, तारीखों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    डीयू यूजी आवेदन तिथि 2027 (du ug application dates 2027 in hindi)

    डीयू पंजीकरण 2027 (DU Registration 2027 ) के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को उन कार्यक्रमों का चयन करना आवश्यक है जिनमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं। उनके लिए सभी चयनित कार्यक्रमों के लिए सीयूईटी यूजी मेरिट स्कोर की पुष्टि करना आवश्यक होगा। नीचे सारणी में डीयू पंजीकरण 2027 (DU Registration 2027) से संबंधित संपूर्ण विवरण प्रदान किया गया है।

    Chandigarh University, Chandigarh

    Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2027) | Up to 100% scholarships worth 325 Crores

    International Institute of Business Studies, Bangalore

    NAAC A-Grade | UGC Autonomous

    डीयू 2027 एडमिशन डेट (DU 2027 Admission Dates in hindi)

    डीयू में ग्रेजुएशन प्रवेश संबंधित कार्यक्रम

    तिथि

    डीयू सीएसएएस प्रवेश फॉर्म (DU CSAS admission form) फेज-1

    जून 2027

    डीयू सीएसएएस प्रवेश फार्म की अंतिम तिथि (DU CSAS admission form last date)

    जुलाई 2027

    रजिस्ट्रेशन फेज 2जुलाई 2027

    आवेदन पत्र सुधार सुविधा

    जुलाई 2027

    सिम्युलेटेड सूची की घोषणा

    जुलाई 2027

    वरीयता परिवर्तन विंडो (सुधार विंडो)

    जुलाई 2027

    प्रथम सीएसएएस आवंटन सूची की घोषणा (फर्स्ट डीयू सीसैस एलोकेशन लिस्ट)

    जुलाई 2027

    उम्मीदवारों को आवंटित सीट को "स्वीकार" करने की सुविधा

    जुलाई 2027

    कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृती

    जुलाई 2027

    उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि

    जुलाई 2027

    राउंड 1 रिक्त सीटों का प्रदर्शन

    सूचित किया जाएगा

    उच्चतर वरीयताएँ पुन: क्रमित करने के लिए विंडो

    सूचित किया जाएगा

    दूसरी सीएसएएस आवंटन सूची की घोषणा

    सूचित किया जाएगा

    उम्मीदवारों को आवंटित सीट को "स्वीकार" करने की सुविधा

    सूचित किया जाएगा

    कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृती

    सूचित किया जाएगा

    उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    डीयू एप्लीकेशन फॉर्म 2027

    दिल्ली विश्वविद्यालय सीएसएएस आवेदन प्रक्रिया (Delhi University CSAS application process ) के दौरान उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेजों और कार्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। सीएसएएस का फुल फॉर्म कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (common seat allocation system) है, डीयू एडमिशन पोर्टल सीएसएएस (सीसैस) सिस्टम के तहत चलता है और पूरी तरह से तीन चरणों पर आधारित है- सीएसएएस 2027 के लिए आवेदन करना, कार्यक्रमों का चयन करना और सीट आवंटन।

    सीयूईटी परीक्षा में उपस्थित होने वाले आवेदक समय सीमा से पहले डीयू प्रवेश (DU admission form) के लिए डीयू आवेदन पत्र 2027 (DU application form 2027) भर सकते हैं। इसके बाद तीन चरणों और दो स्पॉट राउंड में मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, जिसके आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी एडमिशन (Delhi University UG admission) के लिए, डीयू सीयूईटी परिणाम देखेगा।

    उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि सीयूईटी 2027 में प्राप्त अंकों के आधार पर ही डीयू में सीट आवंटन किया जाता है। न्यूनतम आवश्यक सीयूईटी कटऑफ 2027 परसेंटाइल (CUET cutoff 2027 percentile) प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को डीयू 2027 रजिस्ट्रेशन (DU 2027 registration) के लिए योग्य माना जाएगा। डीयू पंजीकरण (DU registration) को दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित किया जाता है।

    डीयू पंजीकरण की अंतिम तिथि ( du registration last date) से पहले उम्मीदवारों को डीयू पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होता है। डीयू सीएसएएस के माध्यम से डीयू रजिस्ट्रेशन (DU 2027 registration) के लिए आवेदन करने में सक्षम होने के लिए, उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल (Delhi university official admission portal) ugadmission.uod.ac.in पर जाना होगा तथा सीयूईटी आवेदन संख्या और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करना होगा। साइन अप प्रक्रिया के बाद, आवेदकों को अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होती है।

    • दिल्ली विश्वविद्यालय आवेदन पत्र 2027 (Delhi University application form 2027) ऑनलाइन मोड के माध्यम से उपलब्ध होगा।
    • उम्मीदवारों को उम्मीदवार का नाम, ई-मेल पता, मोबाइल नंबर आदि जैसे विवरण प्रदान करने होंगे।
    • आवेदन पत्र में उम्मीदवारों के फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड की जानी चाहिए।
    • उम्मीदवारों को सभी विवरणों को सावधानीपूर्वक भरना होगा क्योंकि गलतियों के कारण आवेदन पत्र को अस्वीकार किया जा सकता है।
    • उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना होगा।
    CUET PG subject wise syllabus
    Candidates can download CUET PG subject wise syllabus from here.
    Free Download

    दिल्ली विश्वविद्यालय 2027 के लिए पंजीकरण कैसे करें?

    • डीयू रजिस्ट्रेशन 2027 (DU registration 2027), के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

    • उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पाठ्यक्रम के अनुसार लिंक का चयन करना होगा और उस पर क्लिक करना होगा।

    • उम्मीदवारों को “न्यू रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करना होगा।

    • ओटीपी के सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित किया जाता है, उम्मीदवारों को लॉगिन करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

    • उसके बाद व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक विवरण, अपलोड दस्तावेज़ अनुभाग, आवेदन शुल्क का भुगतान जैसे चरणों को पूरा करें।

    • उम्मीदवारों को विनिर्देशों के उल्लेख के अनुसार दस्तावेजों को अपलोड करना होगा

    • अब, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में विवरणों को सत्यापित करना होगा और लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।

    Indian Institute of Forest Management, Bhopal

    Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA | Scholarships Available

    International School of Business and Media, Pune

    Highest CTC 20.56 LPA | Average CTC 11.4 LPA | 250+ Recruiters | 2nd Position in Pune.

    डीयू एप्लीकेशन फॉर्म 2027 भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज

    डीयू रजिस्ट्रेशन 2027 (DU registration 2027) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि डीयू सीएसएएस आवेदन पत्र (DU CSAS application form) या डीयू एडमिशन फॉर्म (du admission form) भरते समय निम्नलिखित दस्तावेजों को अपने पास रखें ताकि अंतिम समय में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।

    • कक्षा X और कक्षा XII का विवरण (मार्कशीट या प्रमाणपत्र)
    • सक्रिय ईमेल आईडी

    • एक मान्य मोबाइल नंबर

    • एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / सीडब्ल्यू / केएम सर्टिफिकेट

    • ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) प्रमाण पत्र

    • आवेदक को प्रमाणित करने वाले सक्षम प्राधिकारी से ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र जिसके तहत उम्मीदवार आरक्षण का दावा कर सकते है

    • आधार नंबर

    • पासपोर्ट आकार के उम्मीदवार स्कैन की गई फोटो

    • निर्धारित डाइमेंशन डाइमेंशन में हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां। (प्रारूप और आयाम नीचे दिए गए हैं)

    • क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग विवरण (ऑनलाइन भुगतान के लिए)

    डीयू आवेदन पत्र 2027 - दस्तावेज विनिर्देश

    दस्तावेज/फोटो

    आकार

    फाइल का फॉर्मेट

    पासपोर्ट आकार के फोटग्राफ

    10-50 KB

    jpg/jpeg/png फॉर्मेट

    हस्ताक्षर

    10-50 KB

    jpg/jpeg/png फॉर्मेट

    कक्षा X का सर्टिफिकेट/मार्कशीट

    100-500 KB

    jpg/jpeg/png फॉर्मेट

    कक्षा XII मार्कशीट

    100-500 KB

    jpg/jpeg/png फॉर्मेट

    एससी / एसटी / ओबीसी / पीडब्ल्यूडी / केएम / सीडब्ल्यू वैध प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति

    100-500 KB

    jpg/jpeg/png फॉर्मेट

    ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) सर्टिफिकेट

    100-500 KB

    jpg/jpeg/png फॉर्मेट

    ईडब्लूएस सर्टिफिकेट

    100-500 KB

    jpg/jpeg/png फॉर्मेट

    खेल / ईसीए प्रमाणपत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियाँ

    100-500 KB

    jpg/jpeg/png फॉर्मेट

    डीयू एप्लीकेशन फॉर्म 2027 कैसे भरें?

    DU CSAS कार्यक्रमों में प्रवेश CUET परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। डीयू रजिस्ट्रेशन (DU registration) करने या डीयू 2027 आवेदन पत्र (DU 2027 Application Form) भरने के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों का पालन करना होगा। आप डीयू 2027 आवेदन पत्र (DU 2027 Application Form) को भरने के लिए आवश्यक विभिन्न चरणों का पालन कर सकते हैं -

    डीयू सीएसएएस आवेदन पत्र भरने के लिए चरण

    चरण 1. लॉग इन

    • दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट - ugadmission.uod.ac.in पर जाएं,
    • सीयूईटी आवेदन संख्या और कैप्चा विवरण प्रदान करके लॉग इन करें1662968752043

    चरण 2. डीयू आवेदन पत्र भरना 2027

    • निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और फिर "मैंने महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ ली है" पर क्लिक करें।
    • इसके बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

    DU%20registration%201

    चरण 3. डीयू 2027 आवेदन पत्र में आवश्यक व्यक्तिगत विवरण भरें

    • उम्मीदवार का नाम
    • जन्म की तारीख
    • ईमेल आईडी
    • आधार कार्ड नंबर
    • लिंग
    • श्रेणी
    • पता (पत्राचार और स्थायी दोनों)
    • वार्ड कोटा विवरण प्रदान करें
    • पारिवारिक विवरण
    • श्रेणी / कोटा विवरण जैसे सशस्त्र बलों के कर्मियों के बच्चे/ विधवा, जम्मू-कश्मीर के उम्मीदवारों के लिए प्रधान मंत्री की विशेष छात्रवृत्ति योजना, पीडब्ल्यूडी, कश्मीरी प्रवासी, सरकार द्वारा नामित सिक्किम के छात्र।
    • धनवापसी के लिए बैंक विवरण

    %E0%A4%A1%E0%A5%80%E0%A4%AF%E0%A5%82%202

    एक बार फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद, निम्नलिखित व्यक्तिगत विवरण नहीं बदले जाएंगे:

    • अभिभावक का नाम
    • श्रेणी/ उप-श्रेणी/ जाति
    • लिंग
    • ईमेल आईडी
    • मोबाइल नंबर

    डीयू आवेदन पत्र 2027 में आवश्यक शैक्षणिक विवरण 

    • बोर्ड रोल नंबर
    • पास होने का साल
    • बोर्ड में लिए गए विषय
    • अधिकतम अंक
    • प्रायोगिक अंक (यदि कोई हो)
    • अंतिम स्कूल का नाम
    • शिक्षा मंडल
    • परिणाम की स्थिति
    • स्कूल का प्रकार
    • स्कूल का स्थान
    • अध्ययन का माध्यम

    DU%20reg%203

    DU%20reg%204

    खेल/ईसीए अनुभाग

    वे छात्र जो खेल या ईसीए कोटे के माध्यम से प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें डीयू आवेदन पत्र 2027 (DU application form 2027) में कुछ विवरण भरने होंगे। उन्हें खेल/ईसीए कोटा के रूप में प्रवेश मोड का चयन करना होगा और पिछले पाठ्येतर या खेल प्रदर्शन विवरण दर्ज करना होगा।

    DU%20reg%205

    चरण 4. अपलोड भाग

    अपने डीयू आवेदन पत्र 2027 (DU application form 2027 ) भरने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने दस्तावेजों की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करें। विश्वविद्यालय द्वारा आवश्यक अपलोड के लिए जारी निर्देशों को ध्यान में रखें। ये कुछ निम्नलिखित दस्तावेज हैं जो उम्मीदवारों को वेब पोर्टल पर अपलोड करने होंगे :

    • उम्मीदवार की तस्वीर

    • उम्मीदवार का हस्ताक्षर

    • जन्मतिथि के लिए सेल्फ अटेस्टेड दसवीं कक्षा का सर्टिफिकेट

    • सेल्फ अटेस्टेड क्लास XII बोर्ड मार्कशीट

    DU%20reg%206

    चरण 5. डीयू आवेदन शुल्क का भुगतान

    अब अगला चरण डीयू 2027 आवेदन शुल्क (DU CSAS 2027 application fee) का भुगतान है। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन शुल्क भुगतान का प्रमाण रखना चाहिए। नीचे हमने विभिन्न श्रेणियों के लिए डीयू आवेदन शुल्क संरचना सूचीबद्ध किया हैं:

    डीयू आवेदन शुल्क 2027

    डीयू 2027 आवेदन शुल्क 

    उम्मीदवारों को नवीनतम डीयू शुल्क संरचना 2027 (latest du fee structure 2027 ) की जांच करनी चाहिए और विश्वविद्यालय में पंजीकरण शुल्क सामान्य छात्रों के लिए 250/- रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100/- रुपये है। इसके अलावा, उन छात्रों के लिए 1000/- रुपये का रद्दीकरण शुल्क है जो अपना नामांकन रद्द करना चाहते हैं।

    • पूरक सीटों और खेल/पाठ्येतर गतिविधियों के लिए आवेदन करने के लिए, आपको 25% सीयूईटी स्कोर और 75% प्रमाणपत्र और परीक्षण की आवश्यकता है।
    • बीए (ऑनर्स) की डिग्री के लिए आवेदन करने के लिए सीयूईटी स्कोर का 50% और प्रदर्शन स्कोर का 50% स्वीकार किया जाएगा।
    • B.Sc कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों को CUET 2027 में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करने चाहिए।

    डीयू रजिस्ट्रेशन शुल्क 2027 - यूजी कोर्स

    श्रेणी

    शुल्क (रुपये में)

    यूआर / ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए पंजीकरण शुल्क

    ₹250/- (गैर वापसी योग्य)

    एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी के लिए पंजीकरण शुल्क

    ₹150/- (गैर वापसी योग्य)

    डीयू सीसेस एप्लीकेशनके लिए नया पासवर्ड कैसे प्राप्त करें

    यदि उम्मीदवार अपने डीयू आवेदन पत्र पासवर्ड (DU application password 2027) भूल जाते हैं, तो वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इसे पुनः प्राप्त कर सकते हैं:

    डीयू एप्लीकेशन फॉर्म के लिए पासवर्ड पुनः प्राप्त करने के लिए चरण (Steps to retrieve DU application password)

    चरण 1. दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in. पर जाएं:

    चरण 2. डीयू यूजी एडमिशन होम पेज पर जाएँ।

    स्टेप 3. अब "Forgot Password?" पर क्लिक करें।

    DU%20CSAS%20application%20Password%20reset

    चरण 4. अपनी सीयूईटी पंजीकृत ईमेल आईडी टाइप करें और 'ओटीपी भेजें' दबाएं

    चरण 5. आपको अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए एक ओटीपी प्राप्त होगा

    स्टेप 6. अब एक नया पासवर्ड बनाएं

    स्टेप 7. "Submit OTP" पर क्लिक करें

    यदि डीयू सीसेस आवेदन पत्र 2027 के लिए कन्फर्मेशन ईमेल प्राप्त न हो तो क्या करें?

    डीयू पंजीकरण 2027 (DU registration 2027) के दौरान उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय से एक प्रणाली-जनित (system-generated) पुष्टिकरण ईमेल प्राप्त होता है। यदि वे ईमेल न मिले, तो उन्हें एक बार "Spam folder" की भी जरूर जांच कर लेनी चाहिए। यदि यह वहां भी उपलब्ध नहीं हो, तो उन्हें इसे प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए :

    चरण 1. दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं

    चरण 2. डीयू प्रवेश फॉर्म लॉगिन विंडो पर क्लिक करें।

    चरण 3. Resend Confirmation Mail' पर क्लिक करें

    चरण 4. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और दिए गए कैप्चा को टाइप करें।

    चरण 5. 'Resend' पर क्लिक करें।

    चरण 6. कन्फर्मेशन ईमेल के लिए अपना इनबॉक्स देखें।

    डीयू सीएसएएस आवेदन पत्र 2027 : सुधार विंडो

    डीयू रजिस्ट्रेशन 2027 (DU Registration 2027) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार डीयू सीएसएएस 2027 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो (DU CSAS 2027 application form correction window ) के जरिए निम्नलिखित चीजों में सुधार कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए DU पंजीकरण (DU registration) प्रक्रिया के दौरान बनाए गए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

    डीयू सीएसएएस 2027 आवेदन पत्र : डीयू आवेदन पत्र में उम्मीदवारों द्वारा किए जा सकने वाले बदलाव

    नीचे दी गई तालिका में उन परिवर्तनों को सूचीबद्ध किया गया है जिसे उम्मीदवार सबमिट किए गए डीयू 2027 आवेदन पत्र में कर सकेंगे :

    डीयू एप्लीकेशन फॉर्म 2027 को संपादित करना

    जिनमें बदलाव किए जा सकते हैं

    जिनमे बदलाव नहीं किए जा सकते हैं

    • उम्मीदवार आवेदन पत्र पर सभी क्षेत्रों (ईमेल आईडी, श्रेणी, जेंडर और पाठ्यक्रम को छोड़कर) को संपादित कर सकते हैं।

    • आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, मार्कशीट, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, ईसीए और स्पोर्ट्स के लिए सहायक दस्तावेजों जैसे दस्तावेजों को अपडेट करने की अनुमति है।

    • ईमेल आईडी, श्रेणी और जेंडर में किसी भी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

    • यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदक द्वारा चुने गए पाठ्यक्रमों की संख्या में कोई बदलाव या सुधार की अनुमति नहीं होगी।

    डीयू सीएसएएस आवेदन पत्र 2027 - कार्यक्रम चयन

    जो उम्मीदवार डीयू 2027 प्रवेश (DU 2027 admission) के लिए पंजीकरण कर रहे हैं, वे दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में 79 यूजी कार्यक्रमों में से चुन सकते हैं। इसे चुनने के लिए, उम्मीदवार को पहले डैशबोर्ड में लॉग इन करना होगा और कार्यक्रम अनुभाग में जाना होगा। सीएसएएस 2027 पोर्टल (CSAS 2027 portal) के माध्यम से आवेदन करके, उम्मीदवारों को उन सभी यूजी कार्यक्रमों का चयन करना होगा, जिनके लिए वे आवेदन करना चाहते हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए सावधानीपूर्वक कार्यक्रमों का चयन करना अनिवार्य है क्योंकि इसे आगे संपादित नहीं किया जा सकता है। उम्मीदवारों को जितने चाहें उतने प्रोग्राम चुनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, बशर्ते वे प्रोग्राम-विशिष्ट पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करते हों। आवंटन और अपग्रेड (यदि कोई हो) के लिए, केवल वरीयता-भरने के चरण के दौरान आकांक्षी द्वारा चुने गए कार्यक्रमों पर डीयू प्रवेश 2027 (DU Admission 2027) के दौरान विचार किया जाएगा।

    नोट - उम्मीदवार को अपनी इच्छा के अनुसार कई कार्यक्रमों का चयन करना चाहिए, क्योंकि वरीयता भरने का चरण समाप्त होने के बाद वह किसी भी कार्यक्रम और/या वरीयताओं को जोड़ने/हटाने में सक्षम नहीं होंगे।

    प्रोग्राम-विशिष्ट सीयूईटी मेरिट स्कोर की रचना - डीयू सीएसएएस प्रवेश फॉर्म

    उम्मीदवारों का चयन कार्यक्रम - पात्र होने पर उम्मीदवार द्वारा चुने गए सभी कार्यक्रमों के लिए सीयूईटी स्कोर।

    डीयू सीएसएएस आवेदन पत्र - विशिष्ट कार्यक्रम + कॉलेज वरीयताएँ

    उम्मीदवार दिए गए कार्यक्रमों से विभिन्न कार्यक्रमों का चयन कर सकते हैं + चयनित कार्यक्रमों के सामने चयनित कॉलेज संयोजन जिसके लिए उन्होंने अपने कार्यक्रम-विशिष्ट सीयूईटी स्कोर की पुष्टि की है। चयनित कार्यक्रम + कॉलेज संयोजन भी उम्मीदवार की पसंद का निर्धारण करेगा, प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार को सावधानीपूर्वक कार्यक्रम और कॉलेज का चयन करना चाहिए। दिए गए वरीयता क्रम के अनुसार कार्यक्रम + कॉलेज संयोजनों को फिर से व्यवस्थित किया जा सकता है। डीयू की सीटें उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत वरीयता क्रम के आधार पर आवंटित की जाएंगी

    डीयू पात्रता मानदंड

    डीयू पंजीकरण 2027 (DU Registration 2027), योग्यता तय करने और स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए विषयों के कार्यक्रम-विशिष्ट संयोजनों के अनुसार कुल अंकों की गणना के लिए सीयूईटी 2027 परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों पर विचार करेगा। मूल डीयू पात्रता मानदंड 2027 (DU eligibility criteria 2027) के अनुसार, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए और उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्य शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यकताओं जैसे कि आयु सीमा, विषय वरीयता और डीयू 2027 यूजी में प्रवेश पाठ्यक्रम (admission in DU 2027 UG courses) के लिए न्यूनतम प्रतिशत दर्ज करने की आवश्यकता है। विभिन्न कार्यक्रमों के डीयू पात्रता मानदंड 2027 (DU eligibility criteria 2027) में आवश्यक न्यूनतम प्रतिशत और विषय वरीयता विकल्प उम्मीदवार के चयनित कार्यक्रम के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।

    डीयू सीएसएएस च्वाइस फिलिंग 2027

    दिल्ली विश्वविद्यालय सीएसएएस आवेदन प्रक्रिया (Delhi University CSAS application process ) शुरू होने के बाद उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेजों और कार्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। डीयू आवेदन पत्र 2027 (DU application form 2027) जमा करने के बाद, डीयू सीएसएएस 2027 विकल्प भरने (DU CSAS 2027 choice filling) की प्रक्रिया शुरू होती है। दिल्ली विश्वविद्यालय के सीएसएएस पोर्टल पर डीयू ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 2027 (DU online choice filling 2027) की तिथि जारी की जाएगी। सीयूईटी परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार डीयू सीएसएएस च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया 2027 (DU CSAS choice filling process 2027) को पूरा कर सकते हैं।

    डीयू एप्लीकेशन फॉर्म 2027 - महत्वपूर्ण बिंदु

    • दिल्ली विश्वविद्यालय जून में DU CSAS के लिए DU आवेदन पत्र 2027 (DU application form 2027 for DU CSAS) जारी करेगा।

    • दिल्ली विश्वविद्यालय सीएसएएस 2027 के आवेदन पत्र (application form of Delhi University CSAS 2027) को भरने से पहले, उम्मीदवार को उस कार्यक्रम की पात्रता शर्तों की जांच करनी चाहिए जो वे प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

    • छात्रों के पास आवेदन भरते समय प्रवेश, योग्यता या खेल/ईसीए कोटा के माध्यम से डीयू यूजी प्रवेश 2027 (DU UG admission 2027) का माध्यम चुनने का विकल्प होगा।

    • डीयू सीएसएएस आवेदन शुल्क (DU CSAS application fee) का भुगतान उम्मीदवार डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।

    • डीयू 2027 पात्रता मानदंड के अनुसार, जो छात्र अपने 12वीं कक्षा के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।।

    • यूजी कार्यक्रमों के लिए डीयू प्रवेश के लिए हर साल तीन लाख से अधिक छात्र अपना पंजीकरण कराते हैं।

    • दिल्ली विश्वविद्यालय आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए आवश्यक न्यूनतम प्रतिशत में 5% की छूट प्रदान करता है।

    डीयू मेरिट सूची 2027

    राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा CUET 2027 परिणाम घोषित करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय मेरिट सूची घोषित करेगा। डीयू मेरिट लिस्ट 2027 (DU merit list 2027) आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर घोषित की जाएगी। उम्मीदवार जो डीयू पंजीकरण 2027 (DU registration 2027) के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे वेबसाइट से मेरिट सूची और परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। डीयू मेरिट स्कोर (DU merit scores) की गणना विश्वविद्यालय द्वारा डीयू पात्रता मानदंड 2027 (DU eligibility criteria 2027) के अनुसार की जाएगी, और उम्मीदवारों को वरीयता देने से पहले अपने स्कोर की पुष्टि करनी होगी।

    उम्मीदवार को अपनी इच्छानुसार कई कार्यक्रमों का चयन करना चाहिए और अधिकतम कार्यक्रमों + कॉलेज संयोजनों का चयन करना उम्मीदवार के सर्वोत्तम हित में है। दिल्ली विश्वविद्यालय तीन सूचियों - सूची ए, सूची बी 1 या बी 2 के आधार पर डीयू मेरिट सूची की गणना करता है।।

    डीयू मेरिट लिस्ट 2027 की जाँच की प्रक्रिया क्या है?

    डीयू मेरिट लिस्ट 2027 (DU merit list 2027 ) चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना चाहिए:

    • डीयू की आधिकारिक वेबसाइट exam.du.ac.in पर जाएँ।

    • आपका ब्राउज़र आपको डीयू होमपेज पर ले जाएगा। अब होमपेज पर “कट ऑफ” टैब खोजें।

    • रिजल्ट पेज पर क्लिक करने के बाद डीयू मेरिट लिस्ट 2027 (DU merit list 2027) दिखाई देगी। अपना परिणाम चुनें।

    • उस पृष्ठ पर एक सर्च विंडो दिखाई देगी, अपना प्रोग्राम चुनें और उस पर क्लिक करें।

    • पूरे कार्यक्रम का डीयू कट ऑफ 2027 पीडीएफ (DU cut off 2027 pdf) प्रारूप में दिखाई देगा।

    • डीयू मेरिट लिस्ट के उस पीडीएफ में अपना नाम/आवेदन संख्या खोजें।

    • आप डीयू मेरिट रिजल्ट 2027 (DU merit result 2027) का प्रिंट ले सकते हैं।

    डीयू पंजीकरण 2027 - सीट वरीयता

    डीयू उम्मीदवारों की आसानी के लिए कॉलेज-प्रोग्राम वार वरीयता गणना जारी करेगा। इस सुविधा के माध्यम से, उम्मीदवार किसी कॉलेज में किसी विशेष कार्यक्रम के लिए चुने गए आवेदकों की संख्या की जांच कर सकते हैं। यह डेटा हर दो घंटे में अपडेट किया जाएगा।

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    डीयू का फुल फॉर्म (du ka full form) क्या है? 

    छात्र अक्सर इंटरनेट पर सर्च करते है कि डीयू का फुल फॉर्म (du ka full form) क्या है। छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि डीयू से तात्पर्य दिल्ली विश्वविद्यालय से है।

    डीयू प्रवेश पोर्टल (du admission portal) क्या है?

    उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें, डीयू प्रवेश पोर्टल (du admission portal) ugadmission.uod.ac.in है। छात्र डीयू प्रवेश पोर्टल (du admission portal) पर डीयू आवेदन पत्र की अंतिम तिथि(du application form last date) की अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते है।

    डीयू प्रवेश प्रक्रिया (du admission process) क्या है?

    डीयू प्रवेश प्रक्रिया (du admission process) के बारे में हमने इस लेख में विस्तार से चर्चा की है। लेकिन यहाँ संक्षिप्त रूप में डीयू प्रवेश प्रक्रिया (du admission process) के बारे में जानकारी प्रदान कर रहें है। सबसे पहले छात्रों को डीयू प्रवेश पोर्टल (du admission portal) ugadmission.uod.ac.in पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद डीयू आवेदन पत्र भरना होगा। डीयू आवेदन पत्र में आवश्यक व्यक्तिगत विवरण भरने होंगे तथा du registration last date से पहले डीयू प्रवेश प्रक्रिया (du admission process) को पूरा करने के लिए अपने दस्तावेजों की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करना होगा। इसके पश्चात अंत में विश्वविद्यालय (application for university) के आवेदन को पूरा करने के लिए डीयू आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

    डीयू एसओएल प्रवेश फॉर्म/डीयू एसओएल पंजीकरण फॉर्म (du sol admission form/ du sol registration form) कैसे भरें?

    डीयू एसओएल प्रवेश फॉर्म/डीयू एसओएल पंजीकरण फॉर्म (du sol admission form/ du sol registration form) भरने के लिए छात्रों को निम्न चरणों का पालन करना होगा:

    चरण 1. छात्रों को सबसे पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

    चरण 2. इसके बाद छात्रों को आवेदन पत्र को भरना होगा।

    चरण 3. छात्रों को अपनी रूचि के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन करना होगा।

    चरण 4. छात्रों को जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे

    चरण 5. छात्रों को कोर्स के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा

    चरण 6. छात्रों को पुष्टिकरण करना होगा

    चरण 7. अंत में छात्रों को आईडी कार्ड डाउनलोड करना होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं विज्ञान का छात्र हूँ, क्या मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के बीए ऑनर्स इतिहास कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकता हूँ?
    A:

    हां, साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास करने वाले उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीए ऑनर्स हिस्ट्री प्रोग्राम के लिए एलिजिबल हैं, बशर्ते कि वे एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करते हों।

    Q: डीयू में एडमिशन के लिए कितने परसेंट चाहिए?
    A:

    डीयू में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले सीयूईटी परीक्षा में उपस्थित होना होगा। सीयूईटी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर डीयू विभिन्न कॉलेज व कार्यक्रमों के लिए कटऑफ जारी करेगा, जिसके आधार पर छात्र डीयू के कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।

    Q: 12वीं के बाद डीयू में एडमिशन कैसे लें?
    A:

    12वीं के बाद डीयू में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को सीयूईटी में उपस्थित होना होगा। सीयूईटी परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद उन्हें डीयू के लिए जारी आवेदन पत्र को भरना होगा और वहाँ अपने कॉलेज व कार्यक्रम के संयोजन की वरीयता दर्ज करनी होगी। इसके बाद डीयू के द्वारा सीयूईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर व कॉलेज और कार्यक्रम के संयोजन की वरीयता को देखते हुए डीयू के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

    Q: मुझे अपने डीयू 2025 आवेदन पत्र के साथ कौन से दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता है?
    A:

    उम्मीदवारों को फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां, दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट / प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to DUET

    On Question asked by student community

    Have a question related to DUET ?

    Hi!

    University of Delhi no longer accepts the scores of Delhi University Entrance Test (DUET) for admission to the MCom programme. The only way to take admission to the MCom in any of the regular college of Delhi University is through the CUET-PG conducted by the National Testing Agency. Getting

    Hello aspirant,
    As of now, there is no update regarding release of the DUET admit card, which is to be done by the National Testing Agency very soon in online mode. To download, candidates must visit the official website and enter the application form number and password. The admission card
    Hello Vivek,
    Hope you are doing good.
    So as per your query, generally to be eligible for DUET exam. One need to score 40% of the Mark's in their Bachelors degree. However, as you had completed your BCA, you might be wanting to so the Masters course, that is, MCA.

    Hey!

    As of now the dates for DUET 2022 have not yet been released. As soon as the datesheet comes, it will be followed by the admit card which will sooon be released by NTA. Keep checking the website for frequent updates.

    All the best for your future pursuits.

    Feel

    Hello Sagar,

    Currently DU is conducting DUCUET UG exams in phases which is expected to end by 30th of August 2022. DUET PG exams date sheet is yet to be finalized by authorities and is expected to be held in the month of September.

    Regarding the fee Of M. Sc.