Study in USA
Universities inviting applications | Get expert guidance
डीयू थर्ड राउंड सीट अलॉटमेंट 2026 (DU 3rd Round Seat Allotment 2026): दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा यूजी लेवल पर डीयू थर्ड राउंड सीट अलॉटमेंट 2026 लिस्ट (DU 3rd Round Seat Allotment List 2026) 8 अगस्त को जारी कर दिया गया है। डीयू यूजी 2026 में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले छात्र डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in से डीयू यूजी तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 (DU Third Round Seat Allotment list 2026) डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों की सहायता के लिए इस पेज पर भी DU Third Round Seat Allotment list link 2026 उपलब्ध कराया जाएगा।
डीयू थर्ड सीट अलॉटमेंट पीडीएफ लिंक ।डीयू थर्ड राउंड कटऑफ 2026 । डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ विश्लेषण
डीयू थर्ड राउंड सीट मेट्रिक्स डाउनलोड लिंक
This Story also Contains
DU तीसरे राउंड की सीट आवंटन के अनुसार, आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज में बीएससी (ऑनर्स) बायोमेडिकल साइंस की UR कटऑफ 540.5411 और मैथेमेटिक्स की 463.3324 रही। आर्यभट्ट कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस की UR कटऑफ 339.5202। वहीं आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में हिंदी की UR कटऑफ 368.7975 रही। अभ्यर्थियों की सुविधा कि लिए डीयू तीसरी सीट अलॉटमेंट 2026 पीडीएफ लिंक नीचे दिया गया है।
इससे पहले डीयू ने राउंड 3 के लिए रिक्त सीटों की सूची जारी की थी। छात्र इस पेज के माध्यम से भी डीयू सीट मेट्रिक्स सूची 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के आधार पर डीयू थर्ड राउंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की गई है।
डीयू राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट कैसे चेक करें, डीयू सीट अलॉटमेंट लिस्ट कब जारी होगी.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए छात्र इस पेज को फॉलों करें। इस पेज पर Du 3rd Round Seat allotment 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
छात्रों की सहायता के लिए नीचे टेबल में डीयू राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
कार्यक्रम | तिथियाँ |
DU तीसरा राउंड (Du ug round 3 seat allotment) | |
डीयू यूजी सीट आवंटन 2026 | 8 अगस्त |
छात्र द्वारा आवंटित सीट को "स्वीकार" करना | 8 अगस्त से 11 अगस्त |
कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन एवं अनुमोदन | 8 अगस्त से 12 अगस्त |
छात्र द्वारा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि |
|
CW, ECA और खेल कोटा का पहला राउंड | |
डीयू सीट अलॉटमेंट 2026 | 9 अगस्त |
छात्र द्वारा आवंटित सीट को "स्वीकार" करना | 9 अगस्त से 11 अगस्त |
कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन एवं अनुमोदन | 9 अगस्त से 12 अगस्त |
छात्र द्वारा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि | 13 अगस्त तक |
वार्ड कोटा का दूसरा राउंड | |
डीयू सीट अलॉटमेंट 2026 | 10 अगस्त |
छात्र द्वारा आवंटित सीट को "स्वीकार" करना | 10 अगस्त से 11 अगस्त |
कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन एवं अनुमोदन | 10 अगस्त से 12 अगस्त |
छात्र द्वारा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि | 13 अगस्त तक |
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके डीयू यूजी थर्ड सीट आवंटन सूची 2026 (Du ug seat allotment round 3) डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले स्टूडेंट्स DU-CSAS के ऑफ़िशियल पोर्टल ugadmission.uod.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर, आपको अपने CUET 2026 यूज़रनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।
अब डीयू सीट अलॉटमेंट 2026 की जानकारी दिखाई देगी।
अपने "एप्लीकेशन नंबर" या "नाम" का इस्तेमाल करके सर्च करें। सर्च करने के लिए Windows पर "Ctrl+F" या Mac पर "command+f" शॉर्टकट का इस्तेमाल करें।
अलॉटमेंट लिस्ट को सेव करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें या "Ctrl+P" दबाएं।
एक बार डीयू सीट अलॉटमेंट 2026 होने के बाद, उम्मीदवारों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Delhi university में सीट अलॉटमेंट के बाद, कैंडिडेट्स को अलॉट की गई सीट स्वीकार करनी होगी।
कैंडिडेट्स को कॉलेज चुनना होगा, उनके लिए अप्लाई करना होगा और अपनी प्राथमिकताएँ बतानी होंगी।
अब कॉलेज स्टूडेंट्स के ऑनलाइन एप्लीकेशन को वेरिफ़ाई और मंज़ूर करेंगे।
कैंडिडेट्स को एडमिशन फ़ीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध सीटें दिखाएँगे।
स्टूडेंट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन के लिए अलॉट किए गए संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
जिन छात्रों ने डीयू यूजी 2026 में एडमिशन ले लिया है और वे किसी कारण से अपना एडमिशन विड्रो करना चाहते हैं तो वे ये कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें DU की वेबसाइट पर एडमिशन विड्रो का ऑप्शन प्रदर्शित होगा। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा 1000 रुपए डीयू एडमिशन विड्रो फीस 2026 तय की गई है।
डीयू सीट अलॉटमेंट 2026 के नतीजे जारी होने के बाद, उम्मीदवारों के पास अपनी अलॉट की गई सीट को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का विकल्प होता है। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की गई है, उन्हें ये स्टेप्स फ़ॉलो करने की सलाह दी जाती है:
जिन छात्रों ने अपनी आवंटित सीट स्वीकार कर ली है, उनके लिए अपनी जन्म तिथि, रोल नंबर और सिक्योरिटी पिन डालकर डीयू सीट आवंटन पत्र 2026 (DU Seat allotment letter 2026) डाउनलोड करना अनिवार्य है।
डीयू एडमिशन 2026 की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अलॉटमेंट लेटर, कागज़ात और सर्टिफ़िकेट को अधिकृत केंद्रों पर वेरिफ़ाई करवाना ज़रूरी है।
डीयू सीट अलॉटमेंट 2026 2026 के बाद डीयू एडमिशन की प्रक्रिया लगभग दो से तीन दिनों तक चलती है। सलाह दी जाती है कि डीयू सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी होते ही आप अपने अलॉट किए गए संस्थान में रिपोर्ट करें।
उम्मीदवारों को मेडिकल जांच के ज़रिए अपनी मेडिकल फिटनेस साबित करनी होगी।
डीयू यूजी सीयूईटी सीट अलॉटमेंट 2026 के पहले राउंड के बाद जिन स्टूडेंट्स ने अपनी सीट स्वीकार नहीं की, उन्हें 'फ्री एग्जिट' की सुविधा दी जाएगी। हालाँकि, अगर स्टूडेंट दूसरी काउंसलिंग के बाद भी सीट स्वीकार नहीं करता है, तो रिफंडेबल पेमेंट में कटौती की जाएगी।
अगर किसी कैंडिडेट को सीट नहीं मिलती है और वह डीयू सीट अलॉटमेंट 2026 के अगले राउंड में शामिल होना चाहता है, तो उसे दिए गए विकल्पों में से कोई एक चुनना होगा। ऐसे कैंडिडेट्स को डीयू सीट अलॉटमेंट 2026 के अगले राउंड के लिए नए कॉलेज की प्राथमिकताएं भी देनी होंगी। हालाँकि, यह विकल्प दूसरे सेशन के बाद उपलब्ध नहीं होगा।
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | 1950+ Students Placed, 91% Placement, 800+ Recruiters
NAAC A++ Accredited | Ranked #12 by NIRF
Education World: Ranked 2nd in Jharkhand by Education World India Private Universities Ranking-2021
Merit Scholarships | NAAC A+ Accredited | Top Recruiters: Nvidia, CISCO, Genpact, Amazon & many more
Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters