उत्तराखंड डीएलएड 2026 (Uttarakhand DElEd 2026 ) - उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा यूके डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए यूके डीएलएड आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर से बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गई है। यूके डीएलएड आवेदन पत्र 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। डीएलएड प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार अब 10 अक्टूबर तक यूके डीएलएड आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है।UK DElEd एप्लीकेशन में सुधार के लिए विंडो 13 से 15 अक्टूबर तक खुली रहेगी। यूके डीएलएड 2026 आवेदन लिंक पर जाएं
This Story also Contains
उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 - अवलोकन
उत्तराखंड डीएलएड 2026- आवेदन
उत्तराखंड डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड
यूके डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 पर उल्लिखित विवरण
यूके डीएलएड परीक्षा केंद्र 2026
उत्तराखंड डीएलएड 2026 आंसर की
उत्तराखंड डीएलएड 2026 रिजल्ट (Uttarakhand DElEd result 2026)
उत्तराखंड डीएलएड 2026 चयन प्रक्रिया
उत्तराखंड डीएलएड 2026
यूके डीएलएड परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर को किया जाएगा। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com से उत्तराखंड डीएलएड 2026 अधिसूचना (UK DElEd Notification 2026) को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। यूके डीएलएड प्रवेश परीक्षा मुख्य तिथियां देखें -
उम्मीदवार इस लेख में माध्यम से भी यूके डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 की संपूर्ण जानकारी जैसे रिजल्ट, आवेदन, परीक्षा तिथि आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आगे लेख में यूके डीएलएड 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
यूके डीएलएड परीक्षा 2026 (UK DElEd Exam 2026) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे तालिका में दी गई है। उम्मीदवार इस तालिका से परीक्षा से जुड़ी सभी तिथियां देख सकते हैं। ये भी पढ़ें- उत्तराखंड डीएलएड रिजल्ट 2026 । यूके डीएलएड कटऑफ 2026
उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा 2026 - अवलोकन
इवेंट
विवरण
परीक्षा का नाम
उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026
संचालक निकाय
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद
आधिकारिक वेबसाइट
ukdeled.com
यूके डीएलएड आवेदन 2026
15 सितंबर 2026 - 10 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क अंतिम तिथि
8 अक्टूबर 2026 12 अक्टूबर 2026
यूके डीएलएड एडमिट कार्ड 2026
नवंबर 2026
आवेदन सुधार विंडो
13 से 15 अक्टूबर 2026
यूके डीएलएड परीक्षा 2026 तिथि
18 नवंबर 2026
यूके डीएलएड आंसर की 2026
सूचित किया जाएगा
आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो
सूचित किया जाएगा
यूके डीएलएड रिजल्ट 2026
सूचित किया जाएगा
उत्तराखंड डीएलएड 2026 पात्रता मानदंड
प्राधिकरण द्वारा यूके डीएलएड पात्रता मानदंड 2026 (UK DElEd Eligibility 2026) निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार प्राधिकरण की वेबसाइट से जाकर इनकी विस्तार से जांच कर सकता है।
उत्तराखंड डीएलएड 2026- आवेदन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा 2026 (UK DElEd Exam 2026 In Hindi) के लिए अपनी वेबसाइट पर डीएलएड आवेदन की तिथियों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड में ही उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा आवेदन 2026 (UK DElEd Exam Application 2026) कर सकते हैं। परीक्षा प्राधिकरण द्वारा उम्मीदवारों को आवेदन सुधार विंडो सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है।
उत्तराखंड डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा यूके डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड (Uttarakhand DElEd Admit Card in Hindi) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। जिन छात्रों ने सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरा है, वे वेबसाइट ukdeled.com के माध्यम से अपना उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड (Uttarakhand DElEd Admit Card 2026 Download in Hindi) कर सकते हैं। उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड पर परीक्षा की विस्तृत जानकारी दी जाती है।
परीक्षा हॉल में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। वैध एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेजों के बिना, किसी को भी परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यूके डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 पर उल्लिखित विवरण
यूके डीएलएड एडमिट कार्ड पीडीएफ 2026 ( UK DElEd Exam Admit Card PDF 2026) पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित हैं:
उम्मीदवार का नाम
माता-पिता का नाम
सत्र
जन्म तिथि
रोल नंबर
आवेदन संख्या
परीक्षा तिथि और समय
परीक्षा केंद्र और पता
निर्देशों का एक सेट
यूके डीएलएड परीक्षा केंद्र 2026
नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार यूके डीएलएड परीक्षा केंद्र 2026 (UK DElEd Exam Centre 2026) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र की सटीक जानकारी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर उल्लिखित होगी। यह तालिका पिछले वर्ष के आंकड़ों पर आधारित है इसकी सहायता से उम्मीदवार वर्ष 2026 के लिए परीक्षा केंद्र का अनुमान लगा सकते हैं। हालांकि परीक्षा केद्रों में बदलाव की संभावना कम रहती है।
यूके डीएलएड परीक्षा केंद्र 2026
परीक्षा शहर कोड
शहर का नाम
ज़िला
01
हरिद्वार
हरिद्वार
02
रुड़की
03
देहरादून
देहरादून
04
ऋषिकेश
05
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी
06
बड़कोट
07
नई टिहरी
टिहरी गढ़वाल
08
नरेन्द्रनगर
09
पौड़ी
पौड़ी गढ़वाल
10
श्रीनगर
11
कोटद्वार
12
गोपेश्वर
चमोली
13
कर्णप्रयाग
14
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग
15
अगस्त्यमुनी
16
पिथौरागढ़
पिथौरागढ़
17
बेरीनाग
18
डीडीहाट
19
चम्पावत
चम्पावत
20
टनकपुर
21
अल्मोड़ा
अल्मोड़ा
22
रानीखेत
23
बागेश्वर
बागेश्वर
24
गरुड़
25
नैनीताल
नैनीताल
26
हल्द्वानी
27
रामनगर
28
रुद्रपुर
यू.एस. नगर
29
काशीपुर
नोट- आवंटित परीक्षा केंद्र शहर, नाम और पता केवल उत्तराखंड डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
उत्तराखंड डीएलएड 2026 आंसर की
परीक्षा प्राधिकरण द्वारा उत्तराखंड डीएलएड आंसर की 2026 ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से यूके डीएलएड 2026 की आंसर की डाउनलोड (UK DElEd Answer Key 2026 Download) कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए उत्तराखंड डीएलएड आपत्ति सुविधा 2026 दी जाती है। इसकी सहायता से उम्मीदवारों को किसी प्रश्न पर आपत्ति होने पर उसे दर्ज कराने का मौका दिया जाता है।
उत्तराखंड डीएलएड 2026 रिजल्ट (Uttarakhand DElEd result 2026)
यूक डीएलएड 2026 परिणाम ( Uk DElEd Exam Result 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाता है। उम्मीदवार रिजल्ट में परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम , रोल नंबर, प्राप्त अंक, चयन श्रेणी, पंजीकरण संख्या इत्यादि देख पाएंगे। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके उत्तराखंड डीएलएफ 2026 रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukdeled पर जाएं।
उसके बाद अपने लॉग इन विवरण को दर्ज करें।
अब स्क्रिन पर उम्मीदवर का डेश बॉर्ड दिखाई देगा।
उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट स्कोर कार्ड के साथ देख पाएंगे।
IIFM- Indian Institute of Forest Management Admissions 2027
Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA
Scholarships Available | MBA in Forestry Management
MBA in Sustainability Management
MBA in Sustainable Development
MBA in Development and Sustainable Finance
उत्तराखंड डीएलएड 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। चयन सूची प्रवेश परीक्षा में प्राप्ताकों की श्रेष्ठता के अवरोही क्रमानुसार तैयार की जायेगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q: यूके डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
A:
उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार उपर्युक्त लेख को पढ़ें।
Q: यूके डीएलएड में चयन कैसे होता है?
A:
यूके डीएलएड में उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होता है।
Beyond MBBS: Discover New Doors in Healthcare | Apply for UG in Health Sciences | Pharmacy | Nursing | Physiotherapy | Public Health | Occupational Therapy