Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड डीएलएड 2025 (Uttarakhand DElEd 2025 ): रिजल्ट जारी
    • लेख
    • उत्तराखंड डीएलएड 2025 (Uttarakhand DElEd 2025 ): रिजल्ट जारी

    उत्तराखंड डीएलएड 2025 (Uttarakhand DElEd 2025 ): रिजल्ट जारी

    Kunal solankiUpdated on 30 Dec 2025, 04:11 PM IST

    उत्तराखंड डीएलएड 2025 (Uttarakhand DElEd 2025 ) - उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रवेश परीक्षा रिजल्ट (UK DElEd Result 2025 in Hindi) 30 दिसंबर को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके यूके डीईएलएड 2025 के अंक और योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं। परिणामों के साथ-साथ यूके डीईएलएड 2025 की कटऑफ भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इसके साथ ही यूके डीएलए़ड अंतिम आंसर की भी जारी कर दी गई है। यूके डीएलएड रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
    1767090968247

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा 2025 - अवलोकन
    2. उत्तराखंड डीएलएड 2025- आवेदन
    3. उत्तराखंड डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड
    4. उत्तराखंड डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How To Download UK DElEd Exam 2025 Admit Card in Hindi)
    5. यूके डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 पर उल्लिखित विवरण
    6. यूके डीएलएड परीक्षा केंद्र 2025
    7. उत्तराखंड डीएलएड 2025 आंसर की
    8. उत्तराखंड डीएलएड 2025- रिजल्ट
    उत्तराखंड डीएलएड 2025 (Uttarakhand DElEd 2025 ): रिजल्ट जारी
    Uttarakhand DElEd 2025


    यूके डीएलएड प्राथमिक आंसर की 24 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com पर जाकर यूके डीएलएड आंसर की 2025 डाउनलोड (UK DElEd Answer Key 2025 Download) कर सकते थे। यूके डीएलएड 2025 परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित की गई थी। यूके डीएलएड प्रवेश परीक्षा उत्तराखंड राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा संचालित दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। यूके नर्सिंग अधिकारी भर्ती 2025 यहां देखें

    1764053947561


    उम्मीदवार पीडीएफ प्रारूप में यूके डीएलएड आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड डीएलएड आवेदन 2025 (UK DElEd Application 2025) तिथि 7 सिंतबर से 6 अक्टूबर 2025 थी। डीएलएड आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 13 से 16 अक्टूबर 2025 तक दी गई थी।

    ये भी देखें-

    उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा 2025 - अवलोकन

    यूके डीएलएड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे तालिका में दी गई है। उम्मीदवार इस तालिका से परीक्षा से जुड़ी सभा तिथियां देख सकते हैं।

    उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा 2025 - अवलोकन

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025

    संचालक निकाय

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद

    आधिकारिक वेबसाइट

    ukdeled.com

    यूके डीएलएड परीक्षा 2025 आवेदन

    7 सितंबर - 6 अक्टूबर 2025

    एडमिट कार्ड8 नवंबर 2025

    आवेदन सुधार विंडो

    13 अक्टूबर - 16 अक्टूबर 2025

    यूके डीएलएड परीक्षा 2025 तिथि

    22 नवंबर

    यूके डीएलएड परीक्षा 2025 आंसर की

    24 नवंबर 2025

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो4 दिसंबर तक

    यूके डीएलएड परीक्षा 2025 रिजल्ट

    30 दिसंबर 2025

    उत्तराखंड डीएलएड 2025- आवेदन

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा 2025 (UK DElEd Exam 2025 In Hindi) के लिए अपनी वेबसाइट पर डीएलएड आवेदन की तिथियों की घोषणा सितंबर में की थी। अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड डीएलएड में आवेदन 2025 करने की तिथि 7 सितंबर से लेकर 6 अक्टूबर थी।

    उत्तराखंड डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद नवंबर 2025 में डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड (Uttarakhand DElEd Admit Card in Hindi) 8 नवंबर को जारी किया जा चुका है। जिन छात्रों ने सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरा है, वे वेबसाइट ukdeled.com के माध्यम से अपना उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड (Uttarakhand DElEd Admit Card 2025 Download in Hindi) कर सकते हैं। उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड पर परीक्षा की विस्तृत जानकारी दी गई है।

    परीक्षा हॉल में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। वैध एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेजों के बिना, किसी को भी परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यूके डीएलएड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यह पूरा लेख अवश्य पढ़ना चाहिए।

    उत्तराखंड डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How To Download UK DElEd Exam 2025 Admit Card in Hindi)

    उम्मीदवार उत्तराखंड डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

    • यूके डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com पर जाएं।

    • एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, 'एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' के लिंक पर क्लिक करें।

    • अब लॉगइन सेक्शन खुल जाएगा।

    • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।

    • 'सबमिट' पर क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड देख पाएंगे।

    • इसे अपने डिवाइस में सेव और डाउनलोड कर लें।

    Management Development Institute, Gurgaon

    Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.

    International Institute of Business Studies, Bangalore

    NAAC A-Grade | UGC Autonomous

    यूके डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 पर उल्लिखित विवरण

    यूके डीएलएड एडमिट कार्ड पीडीएफ 2025 ( UK DElEd Exam Admit Card PDF 2025) पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित हैं:

    • उम्मीदवार का नाम

    • माता-पिता का नाम

    • सत्र

    • जन्म तिथि

    • रोल नंबर

    • आवेदन संख्या

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र और पता

    • निर्देशों का एक सेट

    यूके डीएलएड परीक्षा केंद्र 2025

    नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार यूके डीएलएड परीक्षा केंद्र 2025 (UK DElEd Exam Centre 2025) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र की सटीक जानकारी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर उल्लिखित होगी।

    यूके डीएलएड परीक्षा केंद्र 2025

    परीक्षा शहर कोड

    शहर का नाम

    ज़िला

    01

    हरिद्वार

    हरिद्वार

    02

    रुड़की

    03

    देहरादून

    देहरादून

    04

    ऋषिकेश

    05

    उत्तरकाशी

    उत्तरकाशी

    06

    बड़कोट

    07

    नई टिहरी

    टिहरी गढ़वाल

    08

    नरेन्द्रनगर

    09

    पौड़ी

    पौड़ी गढ़वाल

    10

    श्रीनगर

    11

    कोटद्वार

    12

    गोपेश्वर

    चमोली

    13

    कर्णप्रयाग

    14

    रुद्रप्रयाग

    रुद्रप्रयाग

    15

    अगस्त्यमुनी

    16

    पिथौरागढ़

    पिथौरागढ़

    17

    बेरीनाग

    18

    डीडीहाट

    19

    चम्पावत

    चम्पावत

    20

    टनकपुर

    21

    अल्मोड़ा

    अल्मोड़ा

    22

    रानीखेत

    23

    बागेश्वर

    बागेश्वर

    24

    गरुड़

    25

    नैनीताल

    नैनीताल

    26

    हल्द्वानी

    27

    रामनगर

    28

    रुद्रपुर

    यू.एस. नगर

    29

    काशीपुर


    टिप्पणी- आवंटित परीक्षा केंद्र शहर, नाम और पता केवल उत्तराखंड डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

    उत्तराखंड डीएलएड 2025 आंसर की

    उत्तराखंड डीएलएड 2025 परीक्षा के सभी सेटों की उत्तर कुंजी 24 नवंबर को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से यूके डीएलएड 2025 की आंसर की डाउनलोड (UK DElEd Answer Key 2025 Download) कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए उत्तराखंड डीएलएड आपत्ति सुविधा 2025 दी गई है। जिस भी प्रश्न पर उम्मीदवारों को आपत्ति है उस पर समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    उत्तराखंड डीएलएड 2025- रिजल्ट

    यूक डीएलएड 2025 परिणाम ( Uk DElEd Exam Result 2025) आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाता है। उम्मीदवार रिजल्ट में परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम , रोल नंबर, प्राप्त अंक, चयन श्रेणी, पंजीकरण संख्या इत्यादि देख पाएंगे। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके उत्तराखंड डीएलएफ 2025 रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukdeled पर जाएं।

    • उसके बाद अपने लॉग इन विवरण को दर्ज करें।

      1767091045228

    • अब स्क्रिन पर उम्मीदवर का डेश बॉर्ड दिखाई देगा।

    • उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट स्कोर कार्ड के साथ देख पाएंगे।

    Indian Institute of Forest Management, Bhopal

    Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA | Scholarships Available

    International School of Business and Media, Pune

    Highest CTC 20.56 LPA | Average CTC 11.4 LPA | 250+ Recruiters | 2nd Position in Pune.

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा 2025 कब आयोजित होगी?
    A:

    उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित हो चुकी है।

    Q: उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड कहां जारी होगा?
    A:

    यूके डीएलएड परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट  ukdeled.com पर जारी हो चुका है।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe