Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड डीएलएड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (uttarakhand deled previous year question paper pdf in hindi)
    • लेख
    • उत्तराखंड डीएलएड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (uttarakhand deled previous year question paper pdf in hindi)

    उत्तराखंड डीएलएड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (uttarakhand deled previous year question paper pdf in hindi)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 06 Nov 2026, 11:14 AM IST
    Trusted Source Image

    उत्तराखंड डीएलएड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (Uttarakhand deled previous year question paper pdf download in hindi) - उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा 18 नवंबर 2026 को यूके डीएलएड 2026 प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। डीएलएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को यूके डीएलएड सिलेबस के साथ बीते वर्षों का डीएलएड प्रश्न पत्र भी अवश्य देखना चाहिए। उत्तराखंड डीएलएड बीते वर्ष के प्रश्न पत्र देखने से डीएलएड प्रवेश परीक्षा के पैटर्न की जानकारी आसानी से मिल जाती है और इससे तैयारी रणनीति बनाने में भी मदद मिलती है। उम्मीदवार उत्तराखंड डीएलएड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (Uttarakhand deled previous year question paper pdf) आधिकारिक वेबसाइट https://ukdeled.com/ के अलावा इस पेज पर नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
    यूके डीएलएड परीक्षा, एडमिट कार्ड डेट, पैटर्न देखें

    उत्तराखंड डीएलएड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (uttarakhand deled previous year question paper pdf in hindi)
    उत्तराखंड डीएलएड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (uttarakhand deled previous year question paper pdf in hindi)

    उत्तराखंड DElEd (एलिमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा) दो साल का टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसे उत्तराखंड राज्य में प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने के लिए योग्य उम्मीदवार को तैयार करने के मकसद से बनाया गया है। यह कोर्स उत्तराखंड के कई सरकारी और प्राइवेट संस्थान में कराया जाता है। एडमिशन के लिए डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

    उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सिलेबस के अनुसार पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए। पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को हल करने से उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रश्न पैटर्न, कठिनाई के स्तर, महत्वपूर्ण विषयों और परीक्षा के लिए निर्धारित समय के बारे में जानकारी मिलेगी। पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास करने से उम्मीदवारों को अपनी कमजोरियों का पता चलेगा और वे अपनी सटीकता (accuracy) को बेहतर बनाने के लिए उन पर काम कर सकेंगे।

    Amity University, Noida

    India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary

    Chandigarh University, Chandigarh

    Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2027) | Up to 100% scholarships worth 325 Crores

    ये भी पढ़ें- उत्तराखंड डीएलएड रिजल्ट 2026 

    उम्मीदवार इस पेज से उत्तराखंड डीएएलएड के पिछले वर्ष के पेपर पीडीएफ फ़ॉर्मेट में डाउनलोड (Uttarakhand deled previous year question paper pdf download in hindi) कर सकते हैं। वे कॉन्सेप्ट्स को दोहराने, अपनी तैयारी को परखने और पूरे पेपर को हल करने का अभ्यास करने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

    उम्मीदवारों को सबसे पहले लेटेस्ट पेपर (तुरंत बीती हुई परीक्षा के पेपर) को हल करना चाहिए ताकि वे प्रश्न-पत्र के लेटेस्ट पैटर्न को समझ सकें। उम्मीदवार हर पेपर को हल कर सकते हैं और फिर उनके समाधान देख सकते हैं। उन्हें अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करना चाहिए और अपनी कमज़ोरियों पर काम करना चाहिए। बेहतर स्कोर करने के लिए उम्मीदवार पिछले वर्षों के ज्यादा से ज्यादा पेपर का अभ्यास कर सकते हैं।
    इसे भी देखें - यूके डीएलएड कटऑफ 2026

    उत्तराखंड डीएलएड पिछले वर्ष प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड करें (how to download Uttarakhand deled previous year question paper pdf in hindi)

    उत्तराखंड डीएलएड प्रश्न पत्र को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे उत्तराखंड डीएलएड प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के स्टेप्स बताए गए हैं जिसका पालन कर उत्तराखंड डीएलएड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    • सबसे पहले उत्तराखंड डीएलएड (UK DElEd) की आधिकारिक वेबसाइट https://ukdeled.com/ पर जाएं।

    • होम पेज पर 'Important Document' सेक्शन पर जाएं।
      1791980968292

    • उस पर क्लिक करें, नीचे डॉक्यूमेंट सेक्शन खुलेगा जिसमें पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र के लिंक दिखेंगे।

    • उत्तराखंड डीएलएड पिछले साल के प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए वर्ष के अनुसार उत्तराखंड डीएलएड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र लिंक पर क्लिक करें।
      1791980968333

    • उत्तराखंड Deled के पिछले साल के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

    उम्मीदवार नीचे दी गई तलिका में दिए गए लिंक के माध्यम से भी उत्तराखंड Deled के पिछले साल के प्रश्न पत्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

    उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा वर्ष

    उत्तराखंड डीएलएड प्रश्न पत्र लिंक (Uttarakhand deled question paper pdf link)

    2025

    उत्तराखंड डीएलएड 2025 प्रश्न पत्र

    2022-23

    उत्तराखंड डीएलएड 2022 प्रश्न पत्र देखें

    2021-22

    यूके डीएलएड पिछले वर्ष प्रश्न पत्र 2021 देखें

    उत्तराखंड डीएलएड पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करने के फायदे

    उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को हल करने से परीक्षा पैटर्न को समझने के साथ-साथ तैयारी भी बेहतर हो जाती है। इससे उम्मीदवार को सिलेबस में शामिल विषयों को समझने और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। यूके डीएलएड प्रश्न पत्र को हल करने से निम्नलिखित लाभ मिलते हैं -

    • सिलेबस का रिविजन: हर प्रश्न-पत्र में अलग-अलग विषयों के कई टॉपिक शामिल होते हैं, जिससे परीक्षा पैटर्न के अनुसार व्यवस्थित तरीके से रिविज़न हो जाता है।

    • टाइम मैनेजमेंट: उम्मीदवार परीक्षा में अपने उत्तर देने की स्पीड और समय प्रबंधन को बेहतर कर सकते हैं। इससे प्रश्न पत्र के किसी एक सेक्शन में ज़्यादा समय बर्बाद नहीं होता।

    • प्रश्न से परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद मिलती है : उत्तराखंड डीएलएड पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करने से उम्मीदवारों को प्रश्नों के पैटर्न के बारे में जानकारी मिलती है।

    • तैयारी का आकलन करने में मदद : उम्मीदवार द्वारा हल किए गए पेपरों का मूल्यांकन करने का मौका मिलता है। इससे परीक्षा के दौरान गलतियों से बचने का मौका मिलता है।

    International Institute of Business Studies, Bangalore

    NAAC A-Grade | UGC Autonomous

    Indian Institute of Forest Management, Bhopal

    Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA | Scholarships Available

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe