Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड डीएलएड 2026 आंसर की (Uttarakhand DElEd Answer Key 2026)- अनौपचारिक आंसर जारी, आधिकारिक जल्द
    • लेख
    • उत्तराखंड डीएलएड 2026 आंसर की (Uttarakhand DElEd Answer Key 2026)- अनौपचारिक आंसर जारी, आधिकारिक जल्द

    उत्तराखंड डीएलएड 2026 आंसर की (Uttarakhand DElEd Answer Key 2026)- अनौपचारिक आंसर जारी, आधिकारिक जल्द

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 20 Nov 2026, 02:11 PM IST
    Trusted Source Image

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा यूके डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर को किया गया। उत्तराखंड डीएलएड 2026 परीक्षा के सभी सेटों की उत्तर कुंजी नवंबर के अंत या दिसंबर 2026 में जारी करने की संभावना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से यूके डीएलएड 2026 आंसर की डाउनलोड (UK DElEd Answer Key 2026 Download) कर सकेंगे। हालांकि कई कोचिंग संस्थानों ने उत्तराखंड डीएलएड 2026 की अनौपचारिक आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी यूके डीएलएड अनौपचारिक आंसर की (UK DElEd unofficial answer key) को देखकर अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
     उत्तराखंड डीएलएड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र देखें 

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड डीएलएड 2026 आंसर की - मुख्य तिथियां (Uttarakhand DElEd Answer Key 2026 Dates)
    2. यूके डीएलएड आंसर की अनौपचारिक (UK D.El.Ed. answer key unofficial)
    3. यूके डीएलएड 2026 आंसर की पर आपत्तियां कैसे दर्ज करें (How to raise objections to the UK DElEd 2026 answer key)
    4. उत्तराखंड डीएलएड 2026 आंसर की (उत्तर कुंजी) का उपयोग करके अपना स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?
    5. उत्तराखंड डीएलएड फाइनल आंसर की 2026 (Uttarakhand D.El.Ed final answer key 2026)
    उत्तराखंड डीएलएड 2026 आंसर की (Uttarakhand DElEd Answer Key 2026)- अनौपचारिक आंसर जारी, आधिकारिक जल्द
    उत्तराखंड डीएलएड 2026 आंसर की

    आधिकारिक यूके डीएलएड आंसर की (Official UK DELED answer key) डीएलएड वेबसाइट ukdeled.com पर जारी होगी। उम्मीदवारों के लिए उत्तराखंड डीएलएड आपत्ति सुविधा 2025 दी जाएगी। जिस भी प्रश्न या उत्तर पर उम्मीदवारों को आपत्ति होगी, उस पर निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
    छात्रों ने पूछा - यूके डीएलएड 2026 रिजल्ट कब आएगा?

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा दिसंबर 2026 में यूके डीएलएड की फाइनल आंसर की जारी किए जाने की उम्मीद है। उत्तराखंड डीएलएड उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी। यूके डीएलएड उत्तर कुंजी 2026 (UK DElEd answer key 2026 in HIndi) डिटेल  जानकारी के लिए, नीचे दिया गया लेख पढ़ें।

    यूके डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 (UK DElEd entrance exam 2026) के लिए यूके डीएलएड आवेदन की तिथि 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 थी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर थी। यूके बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा उत्तराखंड डीएलएड आवेदन तिथियों में बदलाव कर यूके डीएलएड आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर से बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गई थी। डीएलएड एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को UK DElEd एप्लीकेशन में सुधार की सुविधा 13 से 15 अक्टूबर 2026 तक दी गई थी।

    Amity University, Noida

    India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary

    International Institute of Business Studies, Bangalore

    NAAC A-Grade | UGC Autonomous

    उत्तराखंड डीएलएड 2026 आंसर की - मुख्य तिथियां (Uttarakhand DElEd Answer Key 2026 Dates)

    इवेंट

    डेट्स

    यूके डीएलएड आवेदन 2026

    15 सितंबर 2026 - 10 अक्टूबर 2026

    डीएलएड आवेदन सुधार विंडो

    13 से 15 अक्टूबर 2026

    यूके डीएलएड एडमिट कार्ड 2026

     9 नवंबर 2026

    यूके डीएलएड परीक्षा 2026 तिथि

    18 नवंबर 2026

    यूके डीएलएड आंसर की 2026

    सूचित किया जाएगा

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो

    सूचित किया जाएगा

    यूके डीएलएड रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    इसे भी देखें - यूके डीईएलएड 2026 की कटऑफ  

    यूके डीएलएड आंसर की अनौपचारिक (UK D.El.Ed. answer key unofficial)

    कई कोचिंग संस्थानों द्वारा उत्तराखंड डीएलएड 2026 परीक्षा की अनौपचारिक आंसर की परीक्षा के तुरंत बाद जारी कर दी गई है। उम्मीदवार उन संस्थानों के वेवबाइट पर डीएलएड आंसर की देख सकते हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की मेमोरी के आधार पर यहां कुछ यूके डीएलएड प्रश्नों और यूके डीएलएड आंसर की जानकारी दी गई है। 

    उत्तराखंड डीएलएड सामान्य ज्ञान मेमोरी-आधारित प्रश्न 2026

    1. निम्नलिखित में से कौन सी गैस आने वाले सौर विकिरण (solar radiation) के लिए पारदर्शी है, लेकिन पृथ्वी से वापस जाने वाले विकिरण (terrestrial radiation) के लिए अपारदर्शी है?

    (A) ऑक्सीजन

    (B) नाइट्रोजन

    (C) कार्बन डाइऑक्साइड

    (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर - (C) कार्बन डाइऑक्साइड

    2. यदि किसी कमरे में रखे रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खोल दिया जाए, तो कमरे का तापमान:

    (A) कम हो जाएगा

    (B) बढ़ जाएगा

    (C) 0 हो जाएगा

    (D) अपरिवर्तित रहेगा

    उत्तर - (B) बढ़ जाएगा

    3. क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है?

    (A) मौसम का पूर्वानुमान

    (B) ऑनलाइन डेटा स्टोरेज और सेवाएं

    (C) हवा को शुद्ध करना

    (D) बादलों का अध्ययन

    उत्तर - (B) ऑनलाइन डेटा स्टोरेज और सेवाएं

    4. उष्णकटिबंधीय घास के मैदानों (tropical grasslands) को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?

    (A) प्रेयरी (Prairies)

    (B) स्टेपी (Steppes)

    (C) सवाना (Savanna)

    (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर - (C) सवाना

     उत्तराखंड डीएलएड शिक्षण अभिक्षमता (Teaching Aptitude) - स्मृति-आधारित प्रश्न 2026

    1. कक्षा की एक गतिविधि के दौरान, एक बच्चे को एहसास होता है कि उसकी सोचने की वर्तमान पद्धति किसी नई समस्या को हल करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए, वह इस नई वास्तविकता के अनुकूल होने के लिए अपने मौजूदा मानसिक ढांचे (mental framework) में बदलाव करता है। रचनावादी (constructivist) दृष्टिकोण में, इस बदलाव को क्या कहा जाता है?

    (A) आत्मसात्करण (Assimilation)

    (B) पुनरावृत्ति (Repetition)

    (C) समायोजन (Accommodation)

    (D) अनुकूलन/अनुबंधन (Conditioning)

    उत्तर - (C) समायोजन (Accommodation)

    2. 'बच्चों का निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009' (RTE Act, 2009) के मुख्य प्रावधान क्या हैं?

    (A) दिव्यांग बच्चों को उनके पड़ोस के स्कूलों में अन्य बच्चों के साथ ही शिक्षा दी जानी चाहिए।

    (B) 6 से 12 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।

    (C) 16 वर्ष की आयु के वे छात्र जिन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी नहीं की है, उन्हें उनकी आयु के उपयुक्त कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

    (D) जन्म प्रमाण पत्र न होने के कारण किसी बच्चे को स्कूल में प्रवेश देने से मना किया जा सकता है।

    उत्तर - (A) दिव्यांग बच्चों को उनके पड़ोस के स्कूलों में अन्य बच्चों के साथ ही शिक्षा दी जानी चाहिए।

    3. DPEP कार्यक्रम को भारत सरकार की एक केंद्र-प्रायोजित योजना (centrally sponsored scheme) के रूप में किसके विकास के लिए मंजूरी दी गई है?

    (A) प्रारंभिक शिक्षा (elementary education) का विकास

    (B) प्राथमिक शिक्षा (primary education) का विकास

    (C) माध्यमिक शिक्षा (secondary education) का विकास

    (D) पूर्व-प्राथमिक शिक्षा (pre-primary education) का विकास

    उत्तर - (A) प्रारंभिक शिक्षा (elementary education) का विकास

    4. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, वर्ष 2030 तक स्कूली शिक्षण (school teaching) के लिए न्यूनतम डिग्री योग्यता क्या होगी?

    (A) 2-वर्षीय B.Ed. डिग्री

    (B) 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed. डिग्री

    (C) 1-वर्षीय B.Ed. डिग्री

    (D) प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (Diploma in Elementary Education)

    उत्तर - (B) 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed. डिग्री

    यूके डीएलएड प्रोविजनल आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download UK DElEd 2026 answer key)

    यूके डीएलएड आंसर की उपलब्ध होने के बाद, उम्मीदवारों इसे डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

    • उत्तराखंड डीएलएड आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com पर जाएं।

    • होमपेज पर ‘UK DElEd Answer Key 2026’ लिंक खोजें।

    • उस संबंधित पेपर/विषय को चुनें जिसकी परीक्षा आपने दी है।

    • आंसर की की PDF फाइल डाउनलोड करें।

    • अपने जवाबों का प्रोविजनल आंसर की से मिलान करें।

    उत्तराखंड डीएलएड आंसर की में दर्ज विवरण- 

    • परीक्षा का नाम 

    • कोर्स का नाम 

    • पेपर/सेट कोड

    • प्रश्न संख्या/प्रश्न आईडी

    • सेक्शन

    • सही उत्तर 

    International School of Business and Media, Pune

    Highest CTC 20.56 LPA | Average CTC 11.4 LPA | 260+ Recruiters | 2nd Position in Pune.

    Nirma University, Ahmedabad

    Grade 'A+' accredited by NAAC

    यूके डीएलएड 2026 आंसर की पर आपत्तियां कैसे दर्ज करें (How to raise objections to the UK DElEd 2026 answer key)

    अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो वे प्राधिकरण द्वारा बताए निर्देशों के अनुसार आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आंसर की को चुनौती दे सकते हैं।

    उत्तराखंड DElEd आंसर की 2027 को चुनौती कैसे दें (Steps to Challenge the Uttarakhand DElEd Answer Key 2027)

    • आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।

    • “उत्तराखंड DElEd आंसर की 2027 प्रत्यावेदन लिंक” पर क्लिक करें।

    • लिंक खुलने पर, एक PDF फ़ाइल में उत्तराखंड DElEd आंसर की आपत्ति फ़ॉर्म (objection form) दिखाई देगा।

    • फ़ाइल को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

    • आपत्ति फ़ॉर्म में उन सवालों का उल्लेख करें जिन्हें आप चुनौती देना चाहते हैं।

    • अब, आपत्ति फ़ॉर्म को स्कैन करें और इसे आधिकारिक UK DElEd विभाग को “deled2015@gmail.com” पर ईमेल कर दें।

    • उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति के समर्थन में सबूत या दस्तावेज़ भी देने होंगे।

    नोट - उम्मीदवारों को उत्तराखंड DElEd आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का अनुरोध समय-सीमा (deadline) समाप्त होने से पहले जमा करना होगा।

    उत्तराखंड डीएलएड 2026 आंसर की (उत्तर कुंजी) का उपयोग करके अपना स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?

    उत्तराखंड डीएलएडआंसर की की मदद से अपना स्कोर कैलकुलेट करने के लिए नीचे दिए गए तरीकों का पालन करें।

    स्टेप 1: यूके डीएलएड 2026 आंसर की के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    स्टेप 2: उम्मीदवार आंसर की देखकर अपने फाइनल स्कोर का आकलन कर सकते हैं।

    स्टेप 3: परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम को समझें, ताकि आपको पता चल सके कि अंक कैसे दिए जाते हैं।

    स्टेप 4: अपने उत्तरों की तुलना आंसर की से करें। फिलहाल नेगेटिव मार्किंग के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    स्टेप 5: प्रश्नों के प्रकार और संख्या के आधार पर, प्रत्येक सही उत्तर के लिए अंक दिए जा सकते हैं।

    स्टेप 6: उत्तराखंड D.El.Ed का अनुमानित स्कोर = (कुल अंक - गलत उत्तर) = सही उत्तरों का उपयोग करके फाइनल स्कोर तय किया जाता है।

    उत्तराखंड डीएलएड फाइनल आंसर की 2026 (Uttarakhand D.El.Ed final answer key 2026)

    यूके डीएलएड प्रोविजनल आंसर की पर मिली सभी आपत्तियों (चैलेंज) पर विचार करने के बाद, उत्तराखंड डीएलएड 2026 की फाइनल आंसर की (UK DElEd final answer key) जारी की जाएगी। उत्तराखंड डीएलएड 2026 की फाइनल आंसर की दिसंबर में आधिकारिक वेबसाइट पर आने की संभावना है। उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान उत्तराखंड डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन 2026 की फाइनल आंसर की में दिए गए सही उत्तरों से करके अपना संभावित स्कोर जान सकते हैं। 

    यूके डीएलएड फाइनल आंसर की आधार पर डीएलएड रिजल्ट जारी किया जाता है। जो उम्मीदवार यूके डीएलएड 2026 के निर्धारित कटऑफ अंक या इससे अधिक अंक हासिल करेंगे, वे उत्तराखंड में 'डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन' (DElEd) में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe