Careers360 Logo
ask-icon
share
    पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 (Punjab ETT Entrance Exam 2026): आवेदन (28 अक्टूबर तक), पात्रता, नवीनतम अपडेट
    • लेख
    • पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 (Punjab ETT Entrance Exam 2026): आवेदन (28 अक्टूबर तक), पात्रता, नवीनतम अपडेट

    पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 (Punjab ETT Entrance Exam 2026): आवेदन (28 अक्टूबर तक), पात्रता, नवीनतम अपडेट

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 26 Oct 2026, 04:17 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एससीईआरटी पंजाब द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर एलिमेंट्री टीचर ट्रेनिंग के लिए पंजाब ईटीटी 2026 का नोटिफिकेशन (Punjab ETT 2026 notification) जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, SCERT पंजाब ने 21 अक्टूबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजाब ईटीटी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन/आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट punjabdeledadmission.gndu.ac.in पर जाकर डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन में एडमिशन के लिए पंजाब ईटीटी 2026 का आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदक 29 अक्टूबर को अपने पंजाब ETT 2026 आवेदन फॉर्म में संशोधन की सुविधा दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से पंजाब ईटीटी आवेदन पत्र भर सकते हैं।
    पंजाब ईटीटी आवेदन लिंक पर जाएं

    पंजाब ईटीटी 2026 के नोटिफिकेशन में रजिस्ट्रेशन, एडमिट कार्ड, परीक्षा की तारीख, परिणाम, मेरिट लिस्ट आदि से जुड़ी तारीखें दी जाती हैं। उम्मीदवार punjabdeledadmission.gndu.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजाब ETT 2026 का आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को ETT प्रवेश परीक्षा 2026 की अंतिम तिथि, 28 अक्टूबर से पहले रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर देना चाहिए।

    This Story also Contains

    1. पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 ताारीखें
    2. पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा पात्रता 2026 (Punjab ETT Entrance Exam Eligibility 2026)
    3. पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 आवेदन प्रक्रिया (Punjab ETT Entrance Exam 2026 Application Process)
    4. पंजाब ईटीटी परीक्षा आवेदन फॉर्म 2026: आवश्यक दस्तावेज
    5. पंजाब ईटीटी एडमिट कार्ड 2026 (Punjab ETT Admit Card 2026)
    6. पंजाब ईटीटी सिलेबस 2026 (Punjab ETT Syllabus 2026)
    7. पंजाब ईटीटी पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र (Punjab ETT Previous Year Question Paper)
    8. पंजाब ईटीटी मेरिट लिस्ट 2026 (Punjab ETT Merit List 2026)
    9. पंजाब ईटीटी काउंसलिंग 2026 (Punjab ETT Counselling 2026)
    10. पंजाब ईटीटी सीट आवंटन 2026 (Punjab ETT Seat Allotment 2026)
    पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 (Punjab ETT Entrance Exam 2026): आवेदन (28 अक्टूबर तक), पात्रता, नवीनतम अपडेट
    पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026

    पंजाब डीएलएड परीक्षा 2026 (Punjab DElEd exam 2026) के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 11 नवंबर को पंजाब ईटीटी 2026 का एडमिट कार्ड (Punjab ETT 2026 admit card) जारी किया जाएगा। पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 15 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

    पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 में, भर्ती अधिसूचना के आधार पर, आमतौर पर उम्मीदवारों की पंजाबी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और शिक्षण से जुड़े विषयों की जानकारी का आकलन किया जाता है। अंकन योजना (मार्किंग स्कीम) और प्रश्न पैटर्न को समझने से उम्मीदवारों को अपनी पढ़ाई की बेहतर योजना बनाने में मदद मिल सकती है।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    पंजाब ईटीटी की पहली मेरिट लिस्ट 2026 दिसंबर में जारी होने की उम्मीद है। मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों को पंजाब ईटीटी काउंसलिंग 2026 (Punjab ETT counselling 2026) में भाग लेना होगा। पंजाब ईटीटी सीट आवंटन 2026 की पहली लिस्ट दिसंबर में घोषित होने की संभावना है। DIET (डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग) और प्राइवेट कॉलेजों में सीटों की उपलब्धता के आधार पर, पंजाब ETT 2026 के लिए मेरिट लिस्ट बाद में जारी की जाएगी। पंजाब में ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 की तारीख नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।

    पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 ताारीखें

    इवेंट्स

    डेट्स (संभावित)

    पंजाब ईटीटी 2026 अधिसूचना

    21 अक्टूबर 2026

    पंजाब ईटीटी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

    21 से 28 अक्टूबर 2026

    पंजाब ईटीटी आवेदन सुधार

    29 अक्टूबर 2026 तक

    पंजाब ईटीटी एडमिट कार्ड

    11 नवंबर 2026

    पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा तिथि

    15 नवंबर 2026

    पंजाब ईटीटी प्रोविजनल आंसर की

    15 नवंबर 2026

    आंसर की चैलेंज

    15-16 नवंबर

    पंजाब ईटीटी एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट 2026

    18 नवंबर 2026

    पंजाब ईटीटी फर्स्ट मेरिट लिस्ट

    नवंबर 2026

    Punjab ईटीटी काउंसलिंग

    दिसंबर 2026

    Punjab ईटीटी सीट आवंटन

    दिसंबर 2026

    चयनित उम्मीदवार को भौतिक सत्यापन और कोर्स शुल्क के भुगतान के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना

    दिसंबर 2026

    पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा पात्रता 2026 (Punjab ETT Entrance Exam Eligibility 2026)

    स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT), पंजाब, 'डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन' (DElEd) में प्रवेश के लिए पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। योग्य छात्रों को DIET (डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग) और DElEd कराने वाले निजी कॉलेजों में दाखिला दिया जाता है। पंजाब में 'एलिमेंट्री टीचर ट्रेनिंग' (ETT) में प्रवेश, पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 में प्राप्त वैध स्कोर पर निर्भर करता है। पंजीकरण के लिए आवेदन करने से पहले, छात्र नीचे पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा की पात्रता मानदंड देख सकते हैं।

    पंजाब ईटीटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 पात्रता मानदंड

    श्रेणी

    शैक्षणिक योग्यता

    आयु सीमा

    कक्षा 10 / मैट्रिक में विषय

    General

    50% अंक के साथ स्नातक

    37 वर्ष

    • पंजाबी

    • साइंस

    • हिंदी

    • कंप्यूटर

    • मैथ्स



    SC/ OBC

    45% अंक के साथ स्नातक

    निर्धारित आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट।

    Physically handicapped

    -

    निर्धारित आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट।


    पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 आवेदन प्रक्रिया (Punjab ETT Entrance Exam 2026 Application Process)

    • पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 की आधिकारिक वेबसाइट punjabdeledadmission.gndu.ac.in पर जाएं।

    • पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा आवेदन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन के लिए साइन अप करें।

    • अकाउंट बन जाने के बाद, लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें।

    • फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।

    • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    • पंजाब ईटीटी परीक्षा आवेदन फॉर्म 2026 को चेक कर लें।

    • फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करने के लिए पंजाब ईटीटी परीक्षा आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • भविष्य के उपयोग के लिए पंजाब ईटीटी आवेदन शुल्क की रसीद डाउनलोड कर लें।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    पंजाब ईटीटी परीक्षा आवेदन फॉर्म 2026: आवश्यक दस्तावेज

    • कक्षा 10 की मार्कशीट

    • कक्षा 12 की मार्कशीट

    • कक्षा 12 का पासिंग सर्टिफिकेट

    • ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री

    • पासपोर्ट साइज फोटो (हाल ही में ली गई) - स्कैन की हुई

    • हस्ताक्षर - स्कैन किए हुए

    • मान्य सरकारी पहचान पत्र (आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस)

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • पंजाब का मूल निवास / रेजिडेंसी प्रमाण पत्र

    • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि किसी अन्य बोर्ड या यूनिवर्सिटी से संबंधित हो)

    • रजिस्ट्रेशन के लिए वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

    पंजाब ईटीटी एडमिट कार्ड 2026 (Punjab ETT Admit Card 2026)

    पंजाब डीएलएड परीक्षा 2026 (Punjab DElEd exam 2026) के लिए एडमिट कार्ड संभवतः नवंबर में pejr kf/epeSie। पंजाब ईटीटी एडमिट कार्ड 2026 का लिंक (Punjab ETT Admit Card 2026 ink) आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होगा। छात्र अपने एडमिट कार्ड में पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 की तारीख देख सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए यह अनिवार्य है कि वे परीक्षा केंद्र पर अपना पंजाब ईटीटी परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 (Punjab ETT Admit Card 2026) के साथ कोई वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं। पंजाब ईटीटी 2026 हॉल टिकट के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    पंजाब ईटीटी सिलेबस 2026 (Punjab ETT Syllabus 2026)

    पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा के सिलेबस में कक्षा 10 तक के विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी और सामाजिक विज्ञान विषयों के सभी टॉपिक शामिल हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार के सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति (रीजनिंग) और शिक्षण क्षमता का भी मूल्यांकन किया जाता है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पंजाब ईटीटी सिलेबस 2026 देख सकते हैं।

    पंजाब ईटीटी 2026 सिलेबस (Punjab ETT Syllabus 2026)

    विषय

    शीर्षक

    सामान्य ज्ञान

    • पंजाब का इतिहास और संस्कृति

    • पंजाब का समाज और प्रमुख स्थल

    • राष्ट्रीय आंदोलन और समसामयिक घटनाएं

    सामान्य मानसिक क्षमता (Reasoning)

    • मौखिक तर्क (verbal resoning)

    • विश्लेषणात्मक तर्क

    • दृश्य और कालिक तर्क

    शिक्षण क्षमता

    • शिक्षण और शिक्षा-शास्त्र

    • शैक्षिक वातावरण

    • पारस्परिक संबंध और तकनीक (Visual & Temporal Reasoning)

    भाषा (पंजाबी, हिंदी, इंग्लिश)

    • पंजाबी

    • हिंदी

    • इंग्लिश

    मैथेमेटिक्स

    • संख्या प्रणाली एवं अंकगणित

    • वाणिज्यिक गणित

    • गतिकी एवं कार्य

    समाज विज्ञान

    • इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन

    • राजव्यवस्था और शासन

    • भूगोल, अर्थव्यवस्था और जनसांख्यिकी

    विज्ञान

    • भौतिक विज्ञान

    • रसायन विज्ञान

    • जीव विज्ञान / मानव प्रणालियां

    पंजाब ईटीटी पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र (Punjab ETT Previous Year Question Paper)

    पंजाब ईटीटी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने के लिए पंजाब ईटीटी के पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों (Punjab ETT Previous Year Question Papers) का अभ्यास करें। इन प्रश्न-पत्रों में ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न और विषय शामिल होते हैं जो पंजाब ईटीटी परीक्षा 2026 में पूछे जा सकते हैं। उम्मीदवार पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास करके परीक्षा में बेहतर अंक ला सकते हैं।

    पंजाब ईटीटी परीक्षा परिणाम 2026 (Punjab ETT Exam Result 2026)

    स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग, पंजाब द्वारा दिसंबर में पंजाब ईटीटी परीक्षा 2026 के परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर पंजाब ईटीटी परीक्षा 2026 का परिणाम देख सकते हैं। पंजाब ईटीटी परीक्षा 2026 में प्रत्येक श्रेणी के लिए पासिंग मार्क्स इस प्रकार हैं:

    • सामान्य (General) - 50% अंक

    • SC/ST - 45% अंक

    पंजाब ईटीटी मेरिट लिस्ट 2026 (Punjab ETT Merit List 2026)

    पंजाब ईटीटी परीक्षा 2026 की मेरिट लिस्ट दिसंबर में जारी होने की उम्मीद है। पंजाब ईटीटी मेरिट लिस्ट 2026 को SCERT द्वारा तैयार किया जाएगा। पंजाब DElEd मेरिट लिस्ट 2026 कई कारकों पर निर्भर करती है, जैसे कि आवेदकों की संख्या, पंजाब ईटीटी परीक्षा में प्राप्त मेरिट, उपलब्ध सीटों की संख्या और आरक्षण के नियम। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट से पंजाब ईटीटी मेरिट लिस्ट 2026 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

    पंजाब ईटीटी काउंसलिंग 2026 (Punjab ETT Counselling 2026)

    जिन छात्रों ने पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 में एक मान्य स्कोर प्राप्त किया है, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। DElEd पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए, उम्मीदवारों को अपनी पसंद के DIET और निजी संस्थानों में सीट आवंटन हेतु 'चॉइस फिलिंग' (विकल्प चयन) करनी होगी। पंजाब ईटीटी काउंसलिंग प्रक्रिया 2026 में भाग लेने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    पंजाब ईटीटी काउंसलिंग प्रक्रिया 2026 (Punjab ETT Counselling process 2026)

    • पंजाब ईटीटी काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • पंजाब ईटीटी काउंसलिंग पोर्टल 2026 खोलें।

    • काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने हेतु अपना अकाउंट बनाएं (साइन अप करें)।

    • अपने अकाउंट में लॉग इन करें और पंजाब ईटीटी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करें।

    • संस्थानों की सूची को अपनी प्राथमिकता के अनुसार क्रमबद्ध करें।

    • अपनी 'चॉइस फिलिंग' (विकल्प चयन) की समीक्षा करें और उसे सबमिट करें।

    पंजाब ईटीटी सीट आवंटन 2026 (Punjab ETT Seat Allotment 2026)

    पंजाब DElEd कोर्स में दाखिले के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों को DIET या किसी प्राइवेट कॉलेज में सीट आवंटित की गई है, उन्हें फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए और पंजाब ईटीटी सीट आवंटन (Punjab ETT Seat Allotment 2026) की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, अपने आवंटन पत्र (अलॉटमेंट लेटर) के साथ संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। आवेदकों को सीटें कई कारकों के आधार पर आवंटित की जाएंगी, जैसे कि पंजाब ईटीटी प्रवेश परीक्षा 2026 में उम्मीदवार का मेरिट प्रदर्शन, उनकी पात्रता और उनके द्वारा चुनी गई प्राथमिकताओं की सूची।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)