Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीयूईटी पीजी नोटिफिकेशन 2027 (CUET PG Notification 2027) - अधिसूचना पीडीएफ लिंक, परीक्षा तिथि जारी
    • लेख
    • सीयूईटी पीजी नोटिफिकेशन 2027 (CUET PG Notification 2027) - अधिसूचना पीडीएफ लिंक, परीक्षा तिथि जारी

    सीयूईटी पीजी नोटिफिकेशन 2027 (CUET PG Notification 2027) - अधिसूचना पीडीएफ लिंक, परीक्षा तिथि जारी

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 09 Oct 2026, 12:04 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीयूईटी पीजी नोटिफिकेशन 2027 (CUET PG Notifiaction 2027 in Hindi)- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर वेबसाइट nta.ac.in पर जारी कर दिया गया है। एनटीए एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, सीयूईटी पीजी 2027 का आयोजन 1 से 5 और 8 मार्च, 12 से 20 मार्च, 24 से 25 मार्च 2027 को होगा। इसके अलावा 30-31 मार्च को भी रिजर्व डे के रूप में रखा गया है। सीयूईटी पीजी 2027 के लिए सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र 2027 (cuet pg application form 2027) नवंबर के अंत या दिसंबर 2026 में जारी किए जाएंगे। सीयूईटी पीजी नोटिफिकेशन 2027 (CUET PG Notification 2027 in hindi) जारी होने के बाद सीयूईटी पीजी आवेदन लिंक इस लेख में अपडेट किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले सीयूईटी पीजी अधिसूचना 2027 पीडीएफ (CUET PG Notification 2027 PDF) को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
    छात्रों ने पूछा - सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र कैसे भरें
    1789626105874

    सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट देखें

    This Story also Contains

    1. सीयूईटी पीजी 2027 के बारे में जानिए
    2. सीयूईटी पीजी नोटिफिकेशन 2027 - अवलोकन (CUET PG Notifiacation 2027 - Overview in Hindi)
    3. सीयूईटी पीजी परीक्षा तिथि 2027 (CUET PG Exam Date 2027 in hindi)
    4. सीयूईटी पीजी अधिसूचना 2027 - पात्रता मानदंड (CUET PG Notofication 2027 Eligibility Criteria in hindi)
    5. सीयूईटी पीजी अधिसूचना 2027 - पंजीकरण
    6. सीयूईटी पीजी सिलेबस 2027 (CUET PG Syllabus 2027 in hindi)
    7. सीयूईटी पीजी परीक्षा पैटर्न 2027 (CUET PG Exam Pattern 2027)
    8. सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2027 (CUET PG Admit Card 2027 )
    9. सीयूईटी पीजी 2027 रिजल्ट (CUET PG 2027 Result in hindi)
    10. सीयूईटी पीजी काउंसलिंग 2027 (CUET PG Counselling 2027 )
    11. सीयूईटी पीजी 2027 भाग लेने वाले विश्वविद्यालय (CUET PG 2027 Participating Universities)
    12. सीयूईटी पीजी 2027 की तैयारी के टिप्स (CUET PG 2027 Preparation Tips in hindi)
    सीयूईटी पीजी नोटिफिकेशन 2027 (CUET PG Notification 2027) - अधिसूचना पीडीएफ लिंक, परीक्षा तिथि जारी
    सीयूईटी पीजी नोटिफिकेशन 2027 - अधिसूचना पीडीएफ लिंक, आवेदन, पूरी जानकारी देखें

    सीयूईटी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट 24 अप्रैल 2026 को जारी किया गया हैं। सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट (CUET PG result 2026) के अनुसार, तपेश साहू ने 300 में से 295 अंक प्राप्त करके अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1 हासिल किया है। आयुष कुमार सिंह ने राजनीति विज्ञान में 282 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्वेता ने 275 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान हासिल किया। वशिष्ठ गंगवार ने गणित में 267 अंक प्राप्त करके सर्वोच्च अंक अर्जित किए और वैष्णवी पटेल ने अंग्रेजी समूह में 253 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान प्राप्त किया। काजल कश्यप ने जीव विज्ञान में 246 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि देवदत्ता (229) और सिंजिनी (226) का स्थान रहा।
    सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

    एजेंसी द्वारा सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र 2027 को सीयूईटी पीजी नोटिफिकेशन 2027 के साथ जारी किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से सीयूईटी पीजी अधिसूचना 2027 पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड (CUET PG Notification 2027 PDF format Download) कर सकेंगे। सीयूईटी 2027 पीजी अधिसूचना पीडीएफ लिंक (CUET 2027 PG Notification PDF Link), सीयूटी पीजी आवेदन 2027, पात्रता, परीक्षा तिथि, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और अन्य मुख्य जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    School of Liberal Studies and Humanities, UPES Dehradun

    Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships

    MIT School of Government, Pune

    Highest CTC 30 LPA | Merit-Based Scholarship Upto - 50 Crores | 1600+ Recruiters

    सीयूईटी पीजी 2027 के बारे में जानिए

    सीयूईटी पीजी परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा इंजीनियरिंग, विज्ञान, वाणिज्य, कला, कृषि आदि में स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए आयोजित एक राष्ट्रव्यापी परीक्षा है। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए, केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के साथ-साथ सीयूईटी में भाग लेने वाले डीम्ड और निजी विश्वविद्यालय, सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पीजी एडमिशन के लिए आवेदन स्वीकार करेंगे। एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG पर सीयूईटी पीजी नोटिफिकेशन 2027 सीयूईटी पीजी 2027 आवेदन पत्र जारी किया जाएगा।

    सीयूईटी पीजी 2027 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को सीयूईटी में शामिल देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। सीयूईटी पीजी 2027 के माध्यम से छात्र हैदराबाद विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, नालंदा विश्वविद्यालय, पांडिचेरी विश्वविद्यालय, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) और नालंदा विश्वविद्यालय सहित प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश की उम्मीद कर सकते हैं।

    ये भी देखें -

    एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी (CUET PG) के लिए सीयूईटी पीजी आधिकारिक 2027 अधिसूचना (CUET PG Official 2027 Notification in hindi) जारी कर आवेदन तिथियों, प्रक्रिया, सिलेबस, पात्रता की जानकारी दी जाएगी। देश के केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों में एडमिशन के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन सीयूईटी पीजी 2027 आवेदन पत्र (Online CUET PG 2027 Application Form) भर कर जमा कर सकते हैं।

    बीते वर्ष के ट्रेंड के अनुसार, सीयूईटी पीजी 2027 परीक्षा 292 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन के समय चार की जगह दो परीक्षा शहर के चयन का विकल्प दिया जाएगा। सीयूईटी पीजी 2027 एग्जाम के लिए कुल 292 परीक्षा शहरों में भारत के 276 शहर और विदेशों के 16 शहर शामिल होंगे। हालांकि, सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा कुल 312 शहरों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी, जिनमें से लगभग 285 शहर भारत में और 27 विदेशी शहर शामिल थे। सीयूईटी पीजी नोटिफिकेशन 2027 पीडीएफ (CUET PG Notification 2027 PDF) में परीक्षा शहरों की जानकारी दी जाएगी।

    सीयूईटी पीजी नोटिफिकेशन 2027 - अवलोकन (CUET PG Notifiacation 2027 - Overview in Hindi)

    एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर सीयूईटी पीजी 2027 आवेदन और परीक्षा की तारीखों की घोषणा की गई है। आवेदक इस लेख में दिए लिंक और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीयूईटी 2027 पीजी आवेदन, पात्रता, परीक्षा तिथि की जानकारी ले सकते हैं।

    सीयूईटी पीजी 2027 अवलोकन

    परीक्षा का नाम

    कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी (सीयूईटी पीजी)

    परीक्षा संचालन प्राधिकरण

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

    पीजी प्रवेश के लिए आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा स्तर

    पोस्ट ग्रेजुएट

    परीक्षा का माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षण

    प्रश्न का प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न

    आधिकारिक वेबसाइट

    • pgcuet.samarth.ac.in
    • https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/

    प्रश्नों की कुल संख्या

    75

    कुल मार्क

    300

    परीक्षा की भाषाएं

    अंग्रेजी और हिंदी

    परीक्षा की अवधि

    105 मिनट

    परीक्षा का समय

    शिफ्ट-1 : सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक

    शिफ्ट-2 : दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक

    शिफ्ट-3 : शाम 4:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

    प्रस्तावित प्रोग्राम

    पोस्ट ग्रेजुएशन

    वर्ष में कितनी बार आयोजित की जाएगी

    एक बार

    सीयूईटी पीजी परीक्षा तिथि 2027 (CUET PG Exam Date 2027 in hindi)

    सीयूईटी पीजी 2027 के माध्यम से छात्र देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन ले सकते हैं। जो उम्मीदवार एनटीए सीयूईटी पीजी के लिए उपस्थित होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सभी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में पता होना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीयूईटी पीजी 2027 की अंतिम तिथि भी देख सकते हैं। हालांकि सीयूईटी पीजी ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2027 (CUET PG Official Notification 2027) में तिथियों की जानकारी दी जाएगी।

    सीयूईटी पीजी 2027 महत्वपूर्ण तिथि और कार्यक्रम

    सीयूईटी पीजी इवेंट्स

    सीयूईटी पीजी 2027 महत्वपूर्ण तिथियां

    सीयूईटी पीजी अधिसूचना 2027 जारीसूचित किया जाएगा

    सीयूईटी पीजी आवेदन आरंभ

    नवंबर/दिसंबर 2026

    सीयूईटी पीजी आवेदन अंतिम तिथि

    जनवरी 2027

    सीयूईटी पीजी आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

    जनवरी 2027

    सीयूईटी पीजी आवेदन सुधार विंडो

    जनवरी 2027

    सीयूईटी पीजी परीक्षा 2027

    1 से 5 और 8 मार्च, 12 से 20 मार्च, 24 से 25 मार्च 2027 ( बफर 30-31 मार्च )

    सीयूईटी पीजी अधिसूचना 2027 - पात्रता मानदंड (CUET PG Notofication 2027 Eligibility Criteria in hindi)

    परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी 2027 के मूल पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। एनटीए, सीयूईटी पीजी 2027 में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में पीजी कार्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया के लिए बुनियादी पात्रता मानदंड निर्धारित करता है। परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने हेतु बुनियादी मानदंडों को पूरा करने के लिए, आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी करनी होगी।

    • राष्ट्रीयता - सीयूईटी 2027 पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
    • शैक्षिक आवश्यकताएं - अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% ऑनर्स के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
    • अध्ययन किये गये विषय - अपनी स्नातक की डिग्री के दौरान, उम्मीदवारों को निम्नलिखित में से कोई भी विषय चुनना होगा: लेखाशास्त्र, वास्तुकला, नृविज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र/व्यावसायिक अर्थशास्त्र, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, उद्यमिता, भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान, भाषाएं, कानूनी अध्ययन, गणित, प्रदर्शन कला, शारीरिक शिक्षा, भौतिकी, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र और अन्य विषय।
    • क्वालीफाइंग मार्क्स - अभ्यर्थियों को नवीनतम योग्यता परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। एससी, एसटी और ओबीसी-एनसीएल श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक 45% है।

    सीयूईटी पीजी अधिसूचना 2027 - पंजीकरण

    सीयूईटी पीजी नोटिफिकेशन 2027 में सीयूईटी पीजी 2027 के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया दी जाती हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अभ्यर्थी सीयूईटी 2027 पंजीकरण कर सकेंगे।

    • अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज अपलोड करनी होंगी।

    • फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरना होगा, क्योंकि प्राधिकारी कोई सुधारात्मक सुविधा उपलब्ध करा भी सकता है और नहीं भी।

    • फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की पुनः जांच करना आवश्यक है क्योंकि अधूरी जानकारी के कारण फॉर्म अस्वीकृत हो जाएगा।

    • अंत में, उपयोग के लिए पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य ले लें।

    सीयूईटी पीजी आवेदन शुल्क 2027 (CUET PG Application Fees 2027 in hindi)

    आवेदक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या वॉलेट का उपयोग करके एसबीआई, आईडीबीआई बैंक या एचडीएफसी बैंक जैसे कई भुगतान गेटवे के माध्यम से सीयूईटी पीजी 2027 आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। सफल भुगतान के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद अवश्य रखें। सीयूईटी पीजी अधिसूचना 2027 (CUET PG Official Notification 2027 in hindi) में आधिकारिक आवेदन शुल्क अपडेट किया जाएगा।

    सीयूईटी पीजी आवेदन शुल्क 2027 (The CUET PG Application Fee 2027 )

    भारत में (फीस रुपये में)

    भारत के बाहर (शुल्क रुपये में)


    श्रेणी

    अधिकतम तीन टेस्ट पेपर

    अतिरिक्त टेस्ट पेपर की फीस (प्रति पेपर)

    अधिकतम तीन टेस्ट पेपर

    अतिरिक्त टेस्ट पेपर की फीस (प्रति पेपर)

    सामान्य

    1200

    600

    6000

    2000

    ओबीसी-एनसीएल/जनरल-ईडब्ल्यूएस

    1000

    500

    एससी/एसटी/थर्ड जेंडर

    900

    500

    पीडब्ल्यूडी

    800

    500

    सीयूईटी पीजी सिलेबस 2027 (CUET PG Syllabus 2027 in hindi)

    सीयूईटी पीजी 2027 की तैयारी करने वालों के लिए, सीयूईटी पाठ्यक्रम एक उपयोगी संसाधन है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप अच्छी तरह से तैयार हैं, पाठ्यक्रम में शामिल नवीनतम सीयूईटी पीजी पाठ्यक्रम के साथ खुद को अपडेट रखना आवश्यक है। विषयों का व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त करने के लिए अपने विशिष्ट डोमेन के विशिष्ट पाठ्यक्रम की जानकारी होना आवश्यक है:

    सीयूईटी पीजी 2027 सिलेबस

    सीयूईटी पीजी परीक्षा पैटर्न 2027 (CUET PG Exam Pattern 2027)

    एनटीए अपनी आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर सीयूईटी पीजी 2027 परीक्षा पैटर्न उपलब्ध कराएगा।

    सीयूईटी पीजी परीक्षा प्रारूप के बारे में अधिक जानकारी के लिए, नीचे दी गई तालिका देखें:

    परीक्षा अवधि

    1 घंटा 45 मिनट

    परीक्षा मोड

    कंप्यूटर आधारित मोड

    कुल प्रश्न

    75

    प्रश्नों के प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू)

    कुल अंक

    300

    सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2027 (CUET PG Admit Card 2027 )

    एनटीए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड (CUET PG admit card) जारी करता है। सीयूईटी पीजी आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, उम्मीदवार सीयूईटी पीजी आधिकारिक वेबसाइट (CUET PG official website 2027) पर सीयूईटी पीजी हॉल टिकट (CUET PG hall ticket) डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में महत्वपूर्ण विवरण दिए जाएंगे और अभ्यर्थियों को सभी विवरणों के लिए प्रवेश पत्र को ध्यानपूर्वक जांचना होगा।

    सीयूईटी पीजी 2027 रिजल्ट (CUET PG 2027 Result in hindi)

    एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2027 ऑनलाइन (CUET PG Result 2027 Online) जारी किया जाता। परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होता है। सीयूईटी पीजी परीक्षा में प्राप्त अंकों का उपयोग किसी भी प्रतिभागी विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए किया जाता है। सीयूईटी पीजी 2027 परीक्षा के बाद सीयूईटी पीजी नोटिफिकेशन 2027 (CUET PG Notification 2027) के साथ रिजल्ट की जानकारी दी जाती हैं।

    सीयूईटी पीजी काउंसलिंग 2027 (CUET PG Counselling 2027 )

    सीयूईटी पीजी 2027 के लिए, भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जो आवेदक सीयूईटी पीजी 2027 कटऑफ (CUET PG 2027 Cut-off) को पूरा करते हैं, वे संबंधित प्रतिभागी विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से सीयूईटी पीजी काउंसलिंग के लिए साइन अप करने के पात्र हैं। प्रवेश अभ्यर्थी की रैंक और प्रत्येक संस्थान में सीटों की उपलब्धता के आधार पर दिया जाता है। सीयूईटी पीजी के लिए काउंसलिंग ऑनलाइन चरण से शुरू होती है, जहां उम्मीदवार अपने पसंद की संस्था का विकल्प चुनते हैं और आवश्यक दस्तावेज जमा करते हैं। इसके बाद, एक ऑफ़लाइन चरण होता है जिसमें अभ्यर्थियों को आगे के सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से आवंटित संस्थान/विश्वविद्यालय में जाना होता है। सीयूईटी पीजी नोटिफिकेशन 2027 (CUET PG Notification 2027 in hindi) में काउंसलिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती हैं।

    सीयूईटी पीजी 2027 भाग लेने वाले विश्वविद्यालय (CUET PG 2027 Participating Universities)

    सीयूईटी पीजी 2027 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए, भाग लेने वाले कॉलेजों द्वारा काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या पहले 164 थी, अब 189 है। सीयूईटी पीजी परिणाम 2027 को प्रवेश प्रक्रिया के लिए भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों द्वारा स्वीकार किया जाएगा। सीयूईटी पीजी में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में एकीकृत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों और एम.ए., एम.कॉम., एम.एससी., एमसीए और बी.एड. सहित विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश उपलब्ध है। सीयूईटी पीजी अधिसूचना 2027 में सीयूईटी पीजी 2027 भाग लेने वाले विश्वविद्यालय की सूची जाती हैं।

    नीचे भाग लेने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची देखें।

    1. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

    2. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय

    3. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

    4. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

    5. हैदराबाद विश्वविद्यालय

    6. दिल्ली विश्वविद्यालय

    7. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय

    8. आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय

    9. दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

    10. कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय

    सीयूईटी पीजी 2027 की तैयारी के टिप्स (CUET PG 2027 Preparation Tips in hindi)

    परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए, अपनी सीयूईटी पीजी की तैयारी जल्दी शुरू करना महत्वपूर्ण है। सीयूईटी पीजी 2027 पाठ्यक्रम (CUET PG 2027 Syllabus in hindi) का गहन अध्ययन करके और सैंपल पेपर का अध्ययन करके शुरुआत करें, क्योंकि ये आपको एक प्रभावी अध्ययन योजना बनाने में मार्गदर्शन करेंगे। सीयूईटी पीजी परीक्षा प्रारूप और पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझने से आपको एक स्पष्ट रोडमैप मिलेगा। सैंपल पेपर और मॉक परीक्षाओं के साथ नियमित अभ्यास करने से आपको अपनी प्रगति का आकलन करने और सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं सीयूईटी पीजी 2026 आवेदन पत्र कहां जमा कर सकता हूं?
    A:

    आवेदक केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र 2026 ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम के अलावा अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    Q: क्या मैं सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र 2026 भरते समय एक से अधिक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकता हूँ?
    A:

    छात्र आवेदन शुल्क का भुगतान करके दो टेस्ट पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। अतिरिक्त आवेदन शुल्क का भुगतान करके अतिरिक्त टेस्ट पेपर के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

    Q: सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा के लिए कितने पेपर चुने जा सकते हैं?
    A:

    अधिकतम चार (04) टेस्ट पेपर कोड चुने जा सकते हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to CUET PG

    On Question asked by student community

    Have a question related to CUET PG ?

    Hi,

    You can check the CUET PG applied psychology previous question paper by clicking on the link below.

    For your preparation for the CUET PG exam (Masters in Public Health - MPH), it is important to go through the previous year question papers. Here is the list of CUET MPH previous year question papers to help you structure your study plan.

    CUET PG MPH Previous Year Question Papers

    Hello there,

    For upcoming CUET PG, it is important to prepare well in order to score good. As for Psychology MCQ, i am providing you with a link: just visit the link. Please tap on the link mentioned below to open it:

    https://university.careers360.com/articles/cuet-psychology-question-paper

    Thankyou.

    Good evening,

    I want to inform you that two universities accept the CUET score for postgraduate admission to MPharma. Central university of Gujarat and Indian institute of teacher education, Gandhinagar.

    Thank You.