Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026 (MP PAT Application Form 2026)- आवेदन प्रक्रिया (समाप्त), पात्रता, प्रक्रिया
    • लेख
    • एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026 (MP PAT Application Form 2026)- आवेदन प्रक्रिया (समाप्त), पात्रता, प्रक्रिया

    एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026 (MP PAT Application Form 2026)- आवेदन प्रक्रिया (समाप्त), पात्रता, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 01 May 2026, 11:13 AM IST

    एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026 (MP PAT Application Form 2026) : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक चली। उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार करने का अवसर 12 अप्रैल 2026 तक दिया गया था। पात्र और इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकते थे। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से एमपी पीएटी 2026 के आवेदन पत्र को भरने और उसमें संशोधन करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते थे। रजिस्टर्ड उम्मीदवार एमपी पीएटी आवेदन पत्र भरने के लिए इस लिंक पर जाएं
    1776055488232

    This Story also Contains

    1. एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026- एक नजर
    2. एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026- पात्रता मानदंड
    3. एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026: आवेदन शुल्क
    4. एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026: आवेदन पत्र
    5. एमपी पीएटी 2026- आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
    6. एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026- आवेदन सुधार प्रक्रिया
    7. आवेदन सुधार कैसे करें? (Step-by-Step Process)
    एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026 (MP PAT Application Form 2026)- आवेदन प्रक्रिया (समाप्त), पात्रता, प्रक्रिया
    एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026

    परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की सही जानकारी प्राप्त हो सके और किसी भी गलती से बचा जा सके। एमपीईएसबी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में एमपी पीएटी 2026 की परीक्षा तिथि और पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 8 मई 2026 से आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। एमपी पीएटी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के चार प्रमुख पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026, प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क दिशानिर्देश के बारे में जानने के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें:- एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन

    एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026- एक नजर

    एमपी पीएटी 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी होती हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर पूरी तैयारी और आवेदन प्रक्रिया तय होती है। इसमें आवेदन शुरू होने की तिथि, अंतिम तिथि और परीक्षा तिथि जैसी अहम जानकारियां शामिल होती हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन सभी तिथियों पर विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहें। नीचे सारणी देखें।

    KR Mangalam University BA Admissions 2026

    6 Lakh+ CUET Registrations | 500+ Companies Visited for Placement Top Recruiters: Apple Inc., Amazon, IBM, CISCO, Meta, Microsoft, Google

    University of Southampton Delhi | BSc (Hons) Admissions 2026

    Applications fee waiver for all prgrammes | B.Sc (Hons) Admissions 2026 Now Open | Ranked Among the Top 100 Universities in the World by QS World University Rankings 2025

    इवेंट

    विवरण

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा सत्र

    एमपी पीएटी 2026

    पूरा नाम

    मध्य प्रदेश पूर्व-कृषि परीक्षा या प्री एग्रीकल्चर टेस्ट

    संचालन निकाय

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी)

    परीक्षा मोड

    ऑनलाइन

    एमपी पीएटी 2026 आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन


    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    एमपी पीएटी 2026 आधिकारिक अधिसूचना

    18 मार्च 2026

    एमपी पीएटी 2026 आवेदन पत्र

    24 मार्च से 7 अप्रैल 2026

    एमपी पीएटी 2026 आवेदन पत्र में सुधार तिथि

    24 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक

    एमपी पीएटी 2026 एडमिट कार्ड

    30 अप्रैल 2026

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा तिथि

    8 मई 2026

    एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026- पात्रता मानदंड

    मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (MP PAT) 2026 राज्य के कृषि एवं संबद्ध स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। नीचे सारणी में पाठ्यक्रम के अनुसार आवश्यक योग्यता दी गई है।

    क्रमांक

    पाठ्यक्रम

    अवधि

    संस्थान/कॉलेज (स्थान)

    आवश्यक योग्यता

    1

    बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि

    4 वर्ष

    ज.ने.कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर (जबलपुर, रीवा, टीकमगढ़, गंजबासौदा, वारासिवनी, पवारखेड़ा, खुरई, पन्ना) तथा राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर (ग्वालियर, इंदौर, सीहोर, खंडवा)

    10+2 (भौतिकी, रसायन + भौतिकी, रसायन + गणित/जीवविज्ञान/वानिकी या कृषि से संबंधित विषय (फसल उत्पादन, पशुपालन आदि)

    2

    बी.एससी. (ऑनर्स) उद्यानिकी

    4 वर्ष

    ज.ने.कृषि विश्वविद्यालय (रहली, छिंदवाड़ा) तथा रा.वि.स.कृषि विश्वविद्यालय (मंदसौर)

    10+2 विज्ञान/कृषि भौतिकी, रसायन + गणित/जीवविज्ञान/वानिकी या कृषि संबंधित विषय

    3

    बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी

    4 वर्ष

    ज.ने.कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर

    10+2 विज्ञान/कृषि भौतिकी, रसायन + कृषि/गणित/जीवविज्ञान/वानिकी

    4

    बी.टेक (कृषि अभियांत्रिकी)

    4 वर्ष

    कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर

    10+2 (भौतिकी, रसायन, गणित एवं अंग्रेजी अनिवार्य)

    महत्वपूर्ण बिंदु

    • 10+2 में उपस्थित अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रवेश के समय उत्तीर्ण प्रमाणपत्र आवश्यक होगा।

    • चयन केवल मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

    • आरक्षण नियम मध्य प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होंगे।

    • किसानों के बच्चों के लिए 5% क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है।

    • निर्धारित समय के बाद योग्यता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश के पात्र नहीं होंगे।

    एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026: आवेदन शुल्क

    एमपी पीएटी 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को अधिक शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को रियायती शुल्क का लाभ मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी, जिसमें एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क भी अलग से देय होगा। उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय आवेदन शुल्क की जानकारी होनी चाहिए। नीचे सारणी देखें।

    MP PAT 2026 आवेदन शुल्क सारणी

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    सामान्य (Unreserved)

    ₹500/-

    अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी/दिव्यांग/EWS (केवल म.प्र. निवासी)

    ₹250/-

    पोर्टल शुल्क

    आवेदन का माध्यम

    शुल्क

    एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से

    ₹60/-

    रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर (स्वयं लॉगिन)

    ₹20/-

    महत्वपूर्ण बिंदु

    • आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

    • पोर्टल शुल्क आवेदन शुल्क के अतिरिक्त देय होगा।

    • श्रेणी के अनुसार सही शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है।

    • ऑनलाइन भुगतान करने के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।

    Sricity International University B.Tech 2026

    Graduate with a Degree and 2+ Years of Work Experience

    Integral University Admissions 2026

    NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available

    महत्वपूर्ण लेख:-

    एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026: आवेदन पत्र

    एमपी पीएटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पत्र भरना अनिवार्य होगा। आवेदन करते समय सही व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरना जरूरी है, क्योंकि किसी भी त्रुटि से आवेदन निरस्त हो सकता है। आयोग द्वारा सीमित समय के लिए सुधार (Correction) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अभ्यर्थी अपनी जानकारी में आवश्यक संशोधन कर सकें।

    आवेदन पत्र से जुड़े मुख्य दिशानिर्देश

    • एमपी पीएटी 2026 का आवेदन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

    • आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2026 से शुरू होगा, जो ऑनलाइन है।

    • उम्मीदवारों को व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सही-सही भरने होंगे।

    • निर्धारित प्रारूप और आकार में फोटो व अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।

    • आवेदन पत्र में सुधार के लिए सीमित समय तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी।

    • आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा।

    • भविष्य के उपयोग के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना चाहिए।

    एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026: आवेदन प्रक्रिया

    एमपी पीएटी 2026 की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना, आवश्यक जानकारी भरना, दस्तावेज अपलोड करना और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी निर्देशों का पालन करते हुए सही जानकारी दर्ज करें, ताकि आवेदन सफलतापूर्वक स्वीकार हो सके।

    एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026 प्रक्रिया

    Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाकर होमपेज खोलें।

    • अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।

    • एमपी पीएटी 2026 टैब पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म पेज पर जाएं।

    Step 2: पंजीकरण (Register करें)

    • नाम, संपर्क विवरण, शैक्षणिक योग्यता आदि जानकारी भरें।

    • अभ्यर्थी के लिए आधार नंबर होना और उसका सत्यापन (UIDAI द्वारा) अनिवार्य है।

    • सभी विवरण सही भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

    Step 3: दस्तावेज अपलोड करें

    • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, हस्तलिखित घोषणा और अंगूठे का निशान अपलोड करें।

    • निर्धारित फॉर्मेट और साइज का पालन करना अनिवार्य है।

    • इसके बाद “Proceed to Pay” पर क्लिक करें।

    Step 4: आवेदन शुल्क का भुगतान

    • क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क जमा करें।

    • भुगतान सफल होने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट हो जाएगा।

    Step 5: प्रिंटआउट लें

    • भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    ये भी पढ़ें :

    एमपी पीएटी 2026- आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    एमपी पीएटी 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार करने चाहिए। सही और पूर्ण दस्तावेज़ों के बिना आवेदन फॉर्म भरना संभव नहीं है। इन दस्तावेज़ों का उपयोग न केवल आवेदन फॉर्म भरने के दौरान बल्कि बाद में सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया में भी किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी दस्तावेज़ वैध और अपडेटेड हों।

    आवश्यक दस्तावेज़

    • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

    • रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो

    • उम्मीदवार का स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर

    • 10वीं और 12वीं कक्षा के मार्कशीट

    • अंगूठे का निशान (Thumb Impression)

    • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • उम्मीदवार का नाम

    • लिंग (Gender)

    • पिता का नाम

    • जन्मतिथि और इसे प्रमाणित करने वाला प्रमाण पत्र

    • डिप्लोमा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • पाठ्यक्रम संबंधित दस्तावेज

    एमपी पीएटी आवेदन पत्र 2026- आवेदन सुधार प्रक्रिया

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एमपी पीएटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने का मौका दिया गया है। बोर्ड ने इसके लिए करेक्शन विंडो शुरू कर दी है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते अपने फॉर्म की जांच कर सुधार कर लेना चाहिए।

    आवेदन सुधार कैसे करें? (Step-by-Step Process)

    एमपी पीएटी 2026 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

    • होमपेज पर उपलब्ध “Correction Window” या एडिट ऑप्शन पर क्लिक करें।

    • आवेदन पत्र में जिन जानकारियों में गलती है, उन्हें सही करें।

    • सभी विवरण को एक बार अच्छे से जांच लें।

    • सुधार करने के बाद फॉर्म को सेव करें और सबमिट कर दें।

    • अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

    उपयोगी लिंक

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 20 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    NPTEL Application Date

    27 Apr'26 - 17 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Innovative Strategies of Teaching and Learning
    Via University of Calicut, Malappuram
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to Jawaharlal Nehru Krishi Vishwavidyalaya, Jabalpur

    On Question asked by student community

    Have a question related to Jawaharlal Nehru Krishi Vishwavidyalaya, Jabalpur ?

    Hey there,

    For JNKVV B.Tech (Agricultural Engineering) admission through MP PAT, there is no fixed minimum mark for a free (government) seat. Admission depends on your General category rank, cutoff, seat availability, and counselling. In recent years, General category candidates with higher scores and better ranks have had better chances

    good afternoon. Yes, JNKVV counselling for UG, PG, and PhD programs is currently ongoing for the 2025–26 academic session! Here's a full breakdown:

    JNKVV Counselling Status – August 2025

    UG (BSc Ag, BTech Ag Engg)     Ongoing    CUET-based counselling active    JNKVV Admission Portal

    PG (MSc Ag, MTech)     Ongoing    Merit list released

    Hello

    Yes, JNKVV counselling for PG (M.Sc. and Ph.D.) courses has started through the MP Online portal. The merit list and allotment details are already available. For UG courses like B.Sc. Agriculture, counselling will be through ICAR CUET. That process has not started yet. Keep checking the official website regularly

    Hello,

    Without getting any entrance examination you can't get admission in jnkvv for mtech. Like if you want to get admission in biotechnology or agriculture  you have to give the ICAR entrance examination or other entrance examination then you can get admission there or any other colleges for post graduation.

    Hello reader,

    I hope you are doing well,

    Both JNKVV Jabalpur and Lovely Professional University (LPU) offer good BSc Agriculture programs. However, based on the following factors, LPU is a better choice for BSc Agriculture:

    Accreditation: LPU is accredited by the Indian Council of Agricultural Research (ICAR), while JNKVV Jabalpur