Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पीएटी 2026 (MP PAT 2026)- रिजल्ट (जारी), डाउनलोड लिंक, टॉपर्स का नाम देखें
    • लेख
    • एमपी पीएटी 2026 (MP PAT 2026)- रिजल्ट (जारी), डाउनलोड लिंक, टॉपर्स का नाम देखें

    एमपी पीएटी 2026 (MP PAT 2026)- रिजल्ट (जारी), डाउनलोड लिंक, टॉपर्स का नाम देखें

    Rajan KumarUpdated on 19 Jun 2026, 07:23 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एमपी पीएटी 2026 (MP PAT 2026)- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा 8 जून 2026 को प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पीएटी रिजल्ट (MP PAT result 2026) देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के अनुसार, बीएससी एग्रीकल्चर में कुणाल परमार ने टॉप किया है, तो बीटेक एग्रीकल्चर में पीयूष साहू ने टॉप किया है। प्राधिकरण द्वारा एमपी पीएटी 2026 के टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी गई है। प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 8 मई 2026 को आयोजित की गई, इसके लिए एडमिट कार्ड 30 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था।
    एमपी पीएटी 2026 रिजल्ट देखें | एमपी पीएटी आंसर की डाउनलोड लिंक पर जाएं |

    This Story also Contains

    1. एमपी पीएटी 2026: कोर्स से क्या फायदा है?
    2. एमपी पीएटी 2026: अवलोकन
    3. एमपी पीएटी 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    4. एमपी पीएटी 2026 (MP PAT 2026)- पाठ्यक्रम
    5. एमपी पीएटी 2026- पात्रता मानदंड
    6. एमपी पीएटी 2026: आवेदन शुल्क
    7. एमपी पीएटी 2026: आवेदन पत्र
    8. एमपी पीएटी 2026: आवेदन प्रक्रिया
    9. एमपी पीएटी 2026: चयन प्रक्रिया
    10. एमपी पीएटी 2026: परीक्षा पैटर्न
    11. एमपी पीएटी 2026: परीक्षा सिलेबस
    12. एमपी पीएटी 2026: परीक्षा केंद्र परिचय
    13. एमपी पीएटी 2026: एडमिट कार्ड
    14. एमपी पीएटी 2026: परीक्षा
    15. एमपी पीएटी 2026 आंसर की (MP PAT answer key 2026)
    16. एमपी पीएटी 2026 कटऑफ (MP PAT 2026 cutoff)
    17. एमपी पीएटी 2026 परिणाम (MP PAT 2026 result)
    18. एमपी पीएटी मेरिट लिस्ट 2026 (MP PAT 2026 Merit List)
    19. एमपी पीएटी 2026: काउंसलिंग
    एमपी पीएटी 2026 (MP PAT 2026)- रिजल्ट (जारी), डाउनलोड लिंक, टॉपर्स का नाम देखें
    एमपी पीएटी 2026

    1781784987176

    बोर्ड द्वारा एमपी पीएटी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर 11 मई को जारी कर 14 मई तक एमपी पीएटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। आंसर की पर मिली आपत्तियों पर सुनवाई के बाद फाइनल एमपी पीएटी आंसर की के आधार पर एमपी पीएटी रिजल्ट जारी किया गया है।

    अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर लॉगिन विवरण के माध्यम से एमपी पीएटी परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्री एग्रीकल्चर टेस्ट परीक्षा दो शिफ्टों में की गई। पहली शिफ्ट में पेपर कोड C के अंतर्गत कृषि-1 तथा कृषि-2+3 विषय के अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं दूसरी शिफ्ट में विभिन्न विषय संयोजन के प्रश्नपत्र होंगे, जिनमें कोड A (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित), कोड B (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान), कोड D (भौतिकी, रसायन विज्ञान, कृषि) तथा कोड E (जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, कृषि) शामिल रहे।
    एमपी पीएटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

    एमपी पीएटी परीक्षा एडमिट कार्ड विंडो और शेड्यूल देखें:
    1777613664565

    प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक जारी थी। बोर्ड द्वारा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 12 अप्रैल 2026 तक का मौका दिया गया था। इच्छुक अभ्यर्थी ईएसबी एमपी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर निर्धारित अंतिम तिथि तक अपने एमपी पीएटी आवेदन पत्र (MP PAT application form) में आवश्यक संशोधन कर सकते थे। बता दें कि बोर्ड ने 18 मार्च 2026 को एमपी पीएटी की आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना को अच्छी तरह पढ़ें, ताकि महत्वपूर्ण निर्देशों की सही जानकारी प्राप्त हो सके।
    एमपी पीएटी 2026 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड लिंक
    एमपी पीएटी आवेदन के लिए लिंक पर जाएं

    1773998777383

    एमपीईएसबी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में एमपी पीएटी 2026 की परीक्षा तिथि और पूरा शेड्यूल घोषित जारी किया था। अधिसूचना के अनुसार, मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 8 मई 2026 से आयोजित हुई, जो दो पालियों में संपन्न हुआ। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया से पहले अधिसूचना को अच्छी तरह पढ़ लें, ताकि पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की सही जानकारी प्राप्त हो सके और किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
    ये भी पढ़ें:- एमपी राज्य पात्रता परीक्षाएमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के चार प्रमुख पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार बी.एससी. (आनर्स) कृषि, बी.एससी. (आनर्स) उद्यानिकी, बी.एससी. (आनर्स) वानिकी तथा बी.टेक (कृषि अभियांत्रिकी) जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे। ये कोर्स छात्रों को आधुनिक खेती तकनीकों, फसल उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण और कृषि मशीनरी से जुड़ी विशेषज्ञता प्रदान करते हैं। एमपी पीएटी 2026 अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एमपी पीएटी 2026: कोर्स से क्या फायदा है?

    एमपी पीएटी 2026 के माध्यम से मिलने वाले कृषि एवं संबद्ध कोर्स छात्रों के लिए बेहतर करियर अवसरों का मार्ग खोलते हैं। इन पाठ्यक्रमों में आधुनिक कृषि तकनीक, फसल प्रबंधन, उद्यानिकी, वानिकी और कृषि अभियांत्रिकी जैसी महत्वपूर्ण विषयों की गहन जानकारी दी जाती है। इससे छात्र न केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनते हैं, बल्कि सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। साथ ही, इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ते हैं, बल्कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलता है, जो देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    महत्वपूर्ण लेख:-

    Sricity International University B.Tech 2026

    Graduate with a Degree and 2+ Years of Work Experience

    GITAM University Admissions 2026

    Application End Date: 24th Jul'26 | AICTE Approved | NAAC A++ | Category 1 University by MHRD | Highest CTC 1.4 Cr LPA from Amazon

    एमपी पीएटी 2026: अवलोकन

    एमपी पीएटी 2026 एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से कृषि और संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे परीक्षा का नाम, आयोजन प्राधिकरण, परीक्षा स्तर, आवेदन का माध्यम और अन्य प्रमुख विवरण एक सारणी के रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं। यह अवलोकन अभ्यर्थियों को परीक्षा की संपूर्ण रूपरेखा समझने में मदद करता है। नीचे सारणी देखें।

    इवेंट

    विवरण

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा सत्र

    एमपी पीएटी 2026

    पूरा नाम

    मध्य प्रदेश पूर्व-कृषि परीक्षा या प्री एग्रीकल्चर टेस्ट

    संचालन निकाय

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी)

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तर

    प्रस्तावित पाठ्यक्रम

    कृषि/बागवानी/वानिकी में बीएससी, कृषि इंजीनियरिंग में बीटेक

    परीक्षा मोड

    ऑनलाइन

    एमपी पीएटी 2026 आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन (एमपी पीएटी रजिस्ट्रेशन लिंक)

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    • अंतिम योग्यता मेरिट लिस्ट

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    एमपी पीएटी 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    एमपी पीएटी 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी होती हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर पूरी तैयारी और आवेदन प्रक्रिया तय होती है। इसमें आवेदन शुरू होने की तिथि, अंतिम तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख और परीक्षा तिथि जैसी अहम जानकारियां शामिल होती हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन सभी तिथियों पर विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहें और समय पर अपनी तैयारी पूरी कर सकें। नीचे सारणी देखें।

    इवेंट

    तिथि

    एमपी पीएटी 2026 आधिकारिक अधिसूचना

    18 मार्च 2026

    एमपी पीएटी 2026 आवेदन पत्र भरने की तिथि

    24 मार्च 2026

    एमपी पीएटी 2026 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

    7 अप्रैल 2026

    एमपी पीएटी 2026 आवेदन पत्र में सुधार तिथि

    12 अप्रैल 2026 तक

    एमपी पीएटी 2026 एडमिट कार्ड

    30 अप्रैल 2026

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा तिथि

    8 मई 2026

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा आंसर की

    11 मई 2026

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा आंसर की आपत्ति

    14 मई 2026 तक

    एमपी पीएटी 2026 रिजल्ट

    18 जून 2026

    एमपी पीएटी 2026 (MP PAT 2026)- पाठ्यक्रम

    क्रमांक

    पाठ्यक्रम का नाम

    1

    बी.एससी. कृषि (B.Sc Agriculture)

    2

    बी.एससी. उद्यानिकी (B.Sc Horticulture)

    3

    बी.एससी. वानिकी (B.Sc Forestry)

    4

    बी.टेक कृषि अभियांत्रिकी (B.Tech Agricultural Engineering)

    ये भी पढ़िए:-

    एमपी पीएटी 2026- पात्रता मानदंड

    मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (MP PAT) 2026 राज्य के कृषि एवं संबद्ध स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि, उद्यानिकी, वानिकी तथा बी.टेक (कृषि अभियांत्रिकी) जैसे कोर्स में दाखिला दिया जाता है। अभ्यर्थियों को 10+2 या समकक्ष परीक्षा विज्ञान या कृषि समूह के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा तथा आरक्षण नियमों के अनुसार विभिन्न वर्गों को लाभ प्रदान किया जाएगा।

    पाठ्यक्रम अनुसार पात्रता मानदंड

    क्रमांक

    पाठ्यक्रम

    अवधि

    संस्थान/कॉलेज (स्थान)

    आवश्यक योग्यता

    1

    बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि

    4 वर्ष

    ज.ने.कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर (जबलपुर, रीवा, टीकमगढ़, गंजबासौदा, वारासिवनी, पवारखेड़ा, खुरई, पन्ना) तथा राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर (ग्वालियर, इंदौर, सीहोर, खंडवा)

    10+2 (भौतिकी, रसायन + भौतिकी, रसायन + गणित/जीवविज्ञान/वानिकी या कृषि से संबंधित विषय (फसल उत्पादन, पशुपालन आदि)

    2

    बी.एससी. (ऑनर्स) उद्यानिकी

    4 वर्ष

    ज.ने.कृषि विश्वविद्यालय (रहली, छिंदवाड़ा) तथा रा.वि.स.कृषि विश्वविद्यालय (मंदसौर)

    10+2 विज्ञान/कृषि भौतिकी, रसायन + गणित/जीवविज्ञान/वानिकी या कृषि संबंधित विषय

    3

    बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी

    4 वर्ष

    ज.ने.कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर

    10+2 विज्ञान/कृषि भौतिकी, रसायन + कृषि/गणित/जीवविज्ञान/वानिकी

    4

    बी.टेक (कृषि अभियांत्रिकी)

    4 वर्ष

    कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर

    10+2 (भौतिकी, रसायन, गणित एवं अंग्रेजी अनिवार्य)

    महत्वपूर्ण बिंदु

    • 10+2 में उपस्थित अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रवेश के समय उत्तीर्ण प्रमाणपत्र आवश्यक होगा।

    • चयन केवल मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

    • आरक्षण नियम मध्य प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होंगे।

    • किसानों के बच्चों के लिए 5% क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है।

    • निर्धारित समय के बाद योग्यता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश के पात्र नहीं होंगे।

    Integral University Admissions 2026

    NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available

    Victoria University, Delhi NCR

    Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus

    1773998777572

    एमपी पीएटी 2026: आवेदन शुल्क

    एमपी पीएटी 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को अधिक शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को रियायती शुल्क का लाभ मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी, जिसमें एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क भी अलग से देय होगा। उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय आवेदन शुल्क की जानकारी होनी चाहिए। नीचे सारणी देखें।

    MP PAT 2026 आवेदन शुल्क सारणी

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    सामान्य (Unreserved)

    ₹500/-

    अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी/दिव्यांग/EWS (केवल म.प्र. निवासी)

    ₹250/-

    पोर्टल शुल्क

    आवेदन का माध्यम

    शुल्क

    एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से

    ₹60/-

    रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर (स्वयं लॉगिन)

    ₹20/-

    महत्वपूर्ण बिंदु

    • आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

    • पोर्टल शुल्क आवेदन शुल्क के अतिरिक्त देय होगा।

    • श्रेणी के अनुसार सही शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है।

    • ऑनलाइन भुगतान करने के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।

    महत्वपूर्ण लेख:-

    एमपी पीएटी 2026: आवेदन पत्र

    एमपी पीएटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पत्र भरना अनिवार्य होगा। आवेदन करते समय सही व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरना जरूरी है, क्योंकि किसी भी त्रुटि से आवेदन निरस्त हो सकता है। आयोग द्वारा सीमित समय के लिए सुधार (Correction) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अभ्यर्थी अपनी जानकारी में आवश्यक संशोधन कर सकें।

    आवेदन पत्र से जुड़े मुख्य दिशानिर्देश

    • एमपी पीएटी 2026 का आवेदन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

    • आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2026 से शुरू होगा, जो ऑनलाइन है।

    • उम्मीदवारों को व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सही-सही भरने होंगे।

    • निर्धारित प्रारूप और आकार में फोटो व अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।

    • आवेदन पत्र में सुधार के लिए सीमित समय तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी।

    • आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा।

    • भविष्य के उपयोग के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना चाहिए।

    एमपी पीएटी 2026: आवेदन प्रक्रिया

    एमपी पीएटी 2026 की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना, आवश्यक जानकारी भरना, दस्तावेज अपलोड करना और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी निर्देशों का पालन करते हुए सही जानकारी दर्ज करें, ताकि आवेदन सफलतापूर्वक स्वीकार हो सके।

    एमपी पीएटी 2026 आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)

    Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाकर होमपेज खोलें।

    • अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।

    • एमपी पीएटी 2026 टैब पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म पेज पर जाएं।

    Step 2: पंजीकरण (Register करें)

    • नाम, संपर्क विवरण, शैक्षणिक योग्यता आदि जानकारी भरें।

    • अभ्यर्थी के लिए आधार नंबर होना और उसका सत्यापन (UIDAI द्वारा) अनिवार्य है।

    • सभी विवरण सही भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

    Step 3: दस्तावेज अपलोड करें

    • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, हस्तलिखित घोषणा और अंगूठे का निशान अपलोड करें।

    • निर्धारित फॉर्मेट और साइज का पालन करना अनिवार्य है।

    • इसके बाद “Proceed to Pay” पर क्लिक करें।

    Step 4: आवेदन शुल्क का भुगतान

    • क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क जमा करें।

    • भुगतान सफल होने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट हो जाएगा।

    Step 5: प्रिंटआउट लें

    • भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    ये भी पढ़ें :

    एमपी पीएटी 2026- आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    एमपी पीएटी 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार करने चाहिए। सही और पूर्ण दस्तावेज़ों के बिना आवेदन फॉर्म भरना संभव नहीं है। इन दस्तावेज़ों का उपयोग न केवल आवेदन फॉर्म भरने के दौरान बल्कि बाद में सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया में भी किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी दस्तावेज़ वैध और अपडेटेड हों।

    आवश्यक दस्तावेज़

    • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

    • रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो

    • उम्मीदवार का स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर

    • 10वीं और 12वीं कक्षा के मार्कशीट

    • अंगूठे का निशान (Thumb Impression)

    • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • उम्मीदवार का नाम

    • लिंग (Gender)

    • पिता का नाम

    • जन्मतिथि और इसे प्रमाणित करने वाला प्रमाण पत्र

    • डिप्लोमा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • पाठ्यक्रम संबंधित दस्तावेज

    एमपी पीएटी 2026: चयन प्रक्रिया

    एमपी पीएटी 2026 में सफल उम्मीदवारों का चयन केंद्रीय और राज्य स्तर के मानक नियमों के अनुसार किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। इसमें उम्मीदवारों के परीक्षा परिणाम, दस्तावेज़ सत्यापन और अंतिम योग्यता मेरिट सूची को ध्यान में रखते हुए प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी दस्तावेज़ और प्रवेश पत्र समय पर तैयार रखें।

    एमपी पीएटी 2026 चयन प्रक्रिया के चरण

    Step 1: लिखित परीक्षा

    • सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य है।

    • परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रारंभिक मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

    Step 2: दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

    • लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज़ों के साथ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    • इसमें 10वीं, 12वीं मार्कशीट, आधार, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि की जाँच की जाएगी।

    Step 3: अंतिम योग्यता मेरिट सूची (Final Merit List)

    • दस्तावेज़ सत्यापन के बाद, उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता मेरिट सूची जारी की जाएगी।

    • इसी मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश और सीट आवंटन किया जाएगा।

    एमपी पीएटी 2026: परीक्षा पैटर्न

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए परीक्षा पैटर्न को जानना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे छात्रों को प्रश्नों के प्रकार, कुल प्रश्न संख्या, समय और अंकन प्रणाली के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलती है। परीक्षा पैटर्न की समझ से छात्रों को रणनीति बनाने और समय का सही प्रबंधन करने में मदद मिलती है।

    MP PAT 2026 परीक्षा पैटर्न

    विशेषता

    विवरण

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन

    प्रश्नों का प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

    कुल प्रश्न संख्या

    200 प्रश्न

    परीक्षा भाषा

    हिंदी और अंग्रेज़ी

    कुल अंक

    200 अंक

    परीक्षा का समय

    3 घंटे

    अंकन योजना

    प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक

    नकारात्मक अंकन

    प्रत्येक गलत उत्तर: -0.25 अंक (Negative marking)

    ये भी पढ़ें:-

    पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा पैटर्न

    परीक्षा का नाम

    पाठ्यक्रम

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    प्रश्न-पत्र की संख्या

    कुल अंक

    पी.ए.टी. - 2025

    B.Tech. (Ag. Engg.)

    Science




    B.Sc. (Hons.) Agriculture

    Physics

    50

    01

    200

    B.Sc. (Hons.) Horticulture

    Chemistry

    50



    B.Sc. (Hons.) Forestry

    Maths

    100



    B.Sc. (Ag.)





    B.Sc. (Hons.) Agriculture

    Science


    01

    200

    B.Sc. (Hons.) Horticulture

    Physics

    50



    B.Sc. (Hons.) Forestry

    Chemistry

    50



    B.Sc. (Ag.)

    Biology

    100



    B.Sc. (Hons.) Agriculture

    Agriculture


    01

    200

    B.Sc. (Hons.) Horticulture

    Ag.-1

    100



    B.Sc. (Hons.) Forestry

    Ag.-2+3

    100



    B.Sc. (Ag.)





    B.Sc. (Hons.) Agriculture

    Science


    01

    200

    B.Sc. (Hons.) Horticulture

    Physics

    50



    B.Sc. (Hons.) Forestry

    Chemistry

    50



    B.Sc. (Ag.)

    Agriculture

    100



    B.Sc. (Hons.) Agriculture

    Science


    01

    200

    B.Sc. (Hons.) Horticulture

    Biology

    50



    B.Sc. (Hons.) Forestry

    Chemistry

    50



    B.Sc. (Ag.)

    Agriculture

    100



    महत्वपूर्ण बिंदू

    • प्रत्येक प्रश्न का अंक 1 होगा।

    • कुल प्रश्न 200 होंगे।

    • प्रत्येक प्रश्न-पत्र की संख्या 1 है।

    • गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक घटाए जाएंगे।

    एमपी पीएटी 2026: परीक्षा सिलेबस

    एमपी पीएटी (MP PAT) 2026 परीक्षा का सिलेबस मध्य प्रदेश बोर्ड के 11वीं और 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रमों पर आधारित है। इस सिलेबस में मुख्य रूप से भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), गणित (Mathematics), जीव विज्ञान (Biology), और कृषि (Agriculture) के विषय शामिल हैं। परीक्षा सिलेबस को ध्यान में रखते हुए, उम्मीदवारों को 11वीं-12वीं के प्रमुख विषयों के सिद्धांतों और अवधारणाओं पर अच्छी पकड़ बनानी होगी। इसके अतिरिक्त, कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को भी समुचित रूप से समझना आवश्यक है, ताकि वे परीक्षा में सफल हो सकें। नीचे सिलेबस का संक्षिप्त सारणी दिया गया है।

    एमपी पीएटी 2026 सिलेबस सारणी

    विषय

    मुख्य विषय / टॉपिक्स

    रसायन विज्ञान (Chemistry)

    ठोस अवस्था (Solid-state), रासायनिक बंध (Chemical bond), आयनिक त्रिज्या (Ionic radius), परमाणु रसायन और रेडियोधर्मी विकिरण, आयनिक संतुलन, रासायनिक संतुलन, घुलनशीलता उत्पाद, रासायनिक गतिशीलता, अम्ल-क्षार सिद्धांत, विद्युत रसायन, सतह रसायन, ऊष्मा रसायन, कोलॉइड्स एवं उनकी क्रियाएँ (Adsorption, Emulsions, Micelles, Catalysis)

    गणित (Mathematics)

    बीजगणित (Algebra), त्रिकोणमिति (Trigonometry), सदिश बीजगणित (Vector algebra), अवकलनीय कलन (Differential calculus), सांख्यिकी (Statistics), संख्यात्मक विधियाँ (Numerical methods), समाकलन (Integral calculus), रैखिक प्रोग्रामिंग (Linear programming), अवकल समीकरण (Differential equations)

    भौतिकी (Physics)

    मात्रक एवं आयाम (Units and Dimensions), गति के नियम, न्यूटन के गति के नियम, बल, जड़त्व, स्थैतिक एवं गतिज ऊर्जा, दो आयामी गति, टकराव, ऊर्जा एवं शक्ति, आयामी विश्लेषण (Dimensional analysis)

    जीव विज्ञान (Biology)

    कोशिका सिद्धांत (Cell theory), प्रकाश एवं इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपिक कोशिका अध्ययन, कोशिका की संरचना, पारिस्थितिकी तंत्र, पौधों की मानव जीवन में भूमिका, ऊतक और ऊतक प्रणाली, मेरिस्टेमेटिक और स्थायी ऊतक, खाद्य संरक्षण, खनिज पोषण और आवश्यक तत्व एवं उनका कार्य

    कृषि (Agriculture)

    (सिलेबस में कृषि के विषय निर्दिष्ट नहीं हैं, परंपरागत कृषि विषयों पर आधारित)

    एमपी पीएटी 2026: परीक्षा केंद्र परिचय

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश राज्य के विभिन्न शहरों में से परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प दिया गया है। चयनित परीक्षा केंद्र सीधे उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर दर्शाया जाएगा। परीक्षा केंद्र का चयन करते समय, उम्मीदवारों को यातायात, दूरी और उपलब्धता का ध्यान रखना चाहिए ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा केंद्र सूची

    क्रम संख्या

    परीक्षा केंद्र शहर

    1

    भोपाल (Bhopal)

    2

    सागर (Sagar)

    3

    ग्वालियर (Gwalior)

    4

    सतना (Satna)

    5

    इंदौर (Indore)

    6

    उज्जैन (Ujjain)

    7

    जबलपुर (Jabalpur)

    8

    रतलाम (Ratlam)

    9

    नीमच (Neemuch)

    एमपी पीएटी 2026: एडमिट कार्ड

    एमपी पीएटी 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। एमपी पीएटी 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज होता है, जिसमें उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, रोल नंबर, और परीक्षा की तारीख जैसे महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसे समय से डाउनलोड कर सही विवरण जांच लें और परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    एमपी पीएटी 2026: परीक्षा

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा मध्य प्रदेश के कृषि तथा संबंधित क्षेत्रों में स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा उम्मीदवारों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विषयों जैसे भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, गणित और कृषि ज्ञान पर आधारित होती है। परीक्षा का स्वरूप बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित है, जिसमें नकारात्मक अंकन भी लागू होता है। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अधिसूचना के अनुसार एमपी पीएटी लिखित परीक्षा 8 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

    उपयोगी लिंक

    एमपी पीएटी 2026 आंसर की (MP PAT answer key 2026)

    एमपी पीएटी 2026 की आंसर की परीक्षा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर 11 मई को प्रकाशित कर दी गई है। आंसर की उम्मीदवारों को अपनी उत्तरमाला की जांच और आत्म-मूल्यांकन करने का अवसर प्रदान करती है। इससे उम्मीदवारों को अनुमानित अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है और किसी त्रुटि की स्थिति में आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया गया है। आंसर की परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है।

    एमपी पीएटी 2026 कटऑफ (MP PAT 2026 cutoff)

    एमपी पीएटी 2026 की कटऑफ एक न्यूनतम अंक सीमा है, जो उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र बनाती है। यह कटऑफ विभिन्न श्रेणियों और सीटों की उपलब्धता के अनुसार भिन्न हो सकती है। कटऑफ सूची परीक्षा के बाद परिणाम के साथ घोषित की जाती है, जिससे योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार होती है। उम्मीदवारों को कटऑफ से ऊपर अंक लाने के लिए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करना आवश्यक होता है।

    एमपी पीएटी 2026 परिणाम (MP PAT 2026 result)

    एमपी पीएटी 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाता है। यह परिणाम उम्मीदवारों के परीक्षा प्रदर्शन का समग्र अवलोकन प्रस्तुत करता है और उनके चयन की योग्यता निर्धारित करता है। परिणाम में प्राप्तांक, रैंक और पात्रता की जानकारी होती है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज कर ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ होती है।

    एमपी पीएटी मेरिट लिस्ट 2026 (MP PAT 2026 Merit List)

    एमपी पीएटी 2026 का परिणाम के तुरंत बाद एमपी पीएटी मेरिट लिस्ट जारी होगी। मध्य प्रदेश पीएटी परीक्षा में शामिल हुए और काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करा चुके उम्मीदवार अपनी मेरिट सूची kvv.mponline.gov.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एमपी पीएटी मेरिट सूची 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। पीएटी मेरिट सूची में सभी चयनित उम्मीदवारों के नाम और उनके अंक शामिल होते हैं। एमपी पीएटी काउंसलिंग 2025 मेरिट सूची में प्राप्त रैंक के आधार पर आयोजित की जाती है।

    एमपी पीएटी 2026: काउंसलिंग

    एमपी पीएटी 2026 की काउंसलिंग योग्य उम्मीदवारों को सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर देती है। काउंसलिंग के दौरान, उम्मीदवार अपनी रैंक के आधार पर पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन करते हैं। इसमें दस्तावेज सत्यापन, सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया शामिल होती है। काउंसलिंग उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण चरण है, जिससे उन्हें उनकी योग्यता अनुसार स्थान प्राप्त होता है और उनकी प्रवेश प्रक्रिया पूरी होती है। प्रवेश नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को उनकी पात्रता के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश प्रदान किया जाएगा। काउंसलिंग कार्यक्रम संबंधी जानकारी संबंधित विश्वविद्यालय अथवा काउंसलिंग समिति द्वारा समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
    1781834060999

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पीएटी 2026 क्या है?
    A:

    एमपी पीएटी 2026 मध्य प्रदेश के संस्थानों में कराए जाने वाले कृषि एवं संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है।

    Q: एमपी पीएटी 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    A:

    एमपी पीएटी 2026 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते थे।

    Q: क्या एमपी पीएटी 2026 में नकारात्मक अंकन होता है?
    A:

    जी हां, एमपी पीएटी 2026 परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होती है।

    Q: एमपी पीएटी 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया क्या है?
    A:

    एमपी पीएटी 2026 में काउंसलिंग मेरिट सूची के आधार पर सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया के लिए आयोजित होती है।

    Q: क्या एमपी पीएटी 2026 में 10+2 के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?
    A:

    हां, एमपी पीएटी 2026 में 10+2 में उपस्थित अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रवेश के समय पास होना आवश्यक है।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    PESSAT Application Date

    5 Sep'25 - 31 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 31 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CFA Exam Others

    11 Feb'26 - 18 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Innovative Strategies of Teaching and Learning
    Via University of Calicut, Malappuram
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Jawaharlal Nehru Krishi Vishwavidyalaya, Jabalpur

    On Question asked by student community

    Have a question related to Jawaharlal Nehru Krishi Vishwavidyalaya, Jabalpur ?

    Hey there,

    For JNKVV B.Tech (Agricultural Engineering) admission through MP PAT, there is no fixed minimum mark for a free (government) seat. Admission depends on your General category rank, cutoff, seat availability, and counselling. In recent years, General category candidates with higher scores and better ranks have had better chances

    good afternoon. Yes, JNKVV counselling for UG, PG, and PhD programs is currently ongoing for the 2025–26 academic session! Here's a full breakdown:

    JNKVV Counselling Status – August 2025

    UG (BSc Ag, BTech Ag Engg)     Ongoing    CUET-based counselling active    JNKVV Admission Portal

    PG (MSc Ag, MTech)     Ongoing    Merit list released

    Hello

    Yes, JNKVV counselling for PG (M.Sc. and Ph.D.) courses has started through the MP Online portal. The merit list and allotment details are already available. For UG courses like B.Sc. Agriculture, counselling will be through ICAR CUET. That process has not started yet. Keep checking the official website regularly

    Hello,

    Without getting any entrance examination you can't get admission in jnkvv for mtech. Like if you want to get admission in biotechnology or agriculture  you have to give the ICAR entrance examination or other entrance examination then you can get admission there or any other colleges for post graduation.

    Hello reader,

    I hope you are doing well,

    Both JNKVV Jabalpur and Lovely Professional University (LPU) offer good BSc Agriculture programs. However, based on the following factors, LPU is a better choice for BSc Agriculture:

    Accreditation: LPU is accredited by the Indian Council of Agricultural Research (ICAR), while JNKVV Jabalpur