Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पीएटी आंसर की 2026 जारी (MP PAT Answer Key Out)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति विंडो, प्रक्रिया
    • लेख
    • एमपी पीएटी आंसर की 2026 जारी (MP PAT Answer Key Out)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति विंडो, प्रक्रिया

    एमपी पीएटी आंसर की 2026 जारी (MP PAT Answer Key Out)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति विंडो, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 15 May 2026, 12:25 PM IST

    एमपी पीएटी आंसर की 2026 जारी- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026 की एमपी पीएटी आंसर की 11 मई 2026 को जारी किया गया।परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड कर अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। अभ्यर्थी एमपी पीएटी आंसर की में दर्ज किसी आंसर पर आपत्ति हो तो वे 14 मई 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते थे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी पीएटी आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक इस पेज पर दिया गया है।
    एमपी पीएटी मॉडल आंसर की डाउनलोड करें
    1778735084943

    This Story also Contains

    1. एमपी पीएटी आंसर की 2026- एक नजर
    2. एमपी पीएटी आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. एमपी पीएटी आंसर की 2026: आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
    4. एमपी पीएटी आंसर की 2026- अंकों की गणना
    5. एमपी पीएटी आंसर की 2026: संपर्क विवरण
    एमपी पीएटी आंसर की 2026 जारी (MP PAT Answer Key Out)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति विंडो, प्रक्रिया
    एमपी पीएटी आंसर की 2026

    एमपी पीएटी आंसर की में परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए जाते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति होती है, तो बोर्ड द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित प्रमाण और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। एमपी पीएटी परीक्षा 8 मई 2026 को आयोजित की गई।
    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पीएटी के बारे में पूरी जानकारी

    सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड एमपी पीएटी फाइनल आंसर की 2026 जारी करेगा। अंतिम एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 इसी फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि आंसर की, आपत्ति प्रक्रिया और रिजल्ट से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें। एमपी पीएटी आंसर की 2026 लिंक, आपत्ति विंडो, प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें: एमपी पीएटी एडमिट कार्ड 2026

    एमपी पीएटी आंसर की 2026- एक नजर

    एमपी पीएटी 2026 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की के माध्यम से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा पाएंगे। परीक्षा और आंसर की से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सारणी में दी गई है, जिससे उम्मीदवार पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझ सकें।

    इवेंट

    विवरण

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा सत्र

    एमपी पीएटी 2026

    पूरा नाम

    मध्य प्रदेश पूर्व-कृषि परीक्षा या प्री एग्रीकल्चर टेस्ट

    संचालन निकाय

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी)

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तर

    प्रस्तावित पाठ्यक्रम

    कृषि/बागवानी/वानिकी में बीएससी, कृषि इंजीनियरिंग में बीटेक

    परीक्षा मोड

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    एमपी पीएटी 2026 आधिकारिक अधिसूचना

    18 मार्च 2026

    एमपी पीएटी 2026 आवेदन तिथि

    24 मार्च 7 अप्रैल 2026

    एमपी पीएटी 2026 एडमिट कार्ड

    30 अप्रैल 2026

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा तिथि

    8 मई 2026

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा आंसर की

    11 मई 2026 (जारी)

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा आंसर की आपत्ति

    14 मई 2026 तक

    एमपी पीएटी 2026 परीक्षा फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    लेटेस्ट लेख: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

    एमपी पीएटी आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा एमपी पीएटी आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की के माध्यम से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

    आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
      1778235010141

    • होम पेज पर “Answer Key” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें।
      1778235010288

    • “MP PAT Answer Key 2026” लिंक को चुनें।

    • आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
      1778235010474

    • “Submit” बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी।

    • आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    एमपी पीएटी आंसर की 2026: आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा एमपी पीएटी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकता है।

    आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • “Objection Form” या “Answer Key Challenge” लिंक पर क्लिक करें।

    • एमपी पीएटी 2026 आंसर की आपत्ति लिंक चुनें।

    • लॉगिन विवरण दर्ज करके पोर्टल में प्रवेश करें।

    • संबंधित प्रश्न संख्या और आपत्ति का विवरण दर्ज करें।

    • आवश्यक दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।

    • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करें और उसकी रसीद सुरक्षित रखें।

    ये भी पढ़ें:- एमपी पीएटी सिलेबस-पैटर्न देखें

    एमपी पीएटी आंसर की 2026- अंकों की गणना

    एमपी पीएटी 2026 की आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान आसानी से लगा सकते हैं। परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। बोर्ड द्वारा गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग भी निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सही और गलत उत्तरों की गणना सावधानीपूर्वक करनी होगी।

    अंकन नियम

    • प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक मिलेगा।

    • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

    • बिना उत्तर वाले प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलेगा।

    • परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे।

    अंकों की गणना का फॉर्मूला

    कुल प्राप्तांक = (सही उत्तरों की संख्या × 1) – (गलत उत्तरों की संख्या × 0.25)

    उदाहरण

    यदि किसी उम्मीदवार ने:

    • 150 प्रश्न सही किए

    • 20 प्रश्न गलत किए

    तो प्राप्तांक होंगे:

    (150 × 1) – (20 × 0.25) = 150 – 5 = 145 अंक

    इस प्रकार उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की की मदद से अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

    ये भी पढ़ें:-

    एमपी पीएटी आंसर की 2026: संपर्क विवरण

    एमपी पीएटी आंसर की 2026 से संबंधित किसी भी समस्या, जैसे आंसर की डाउनलोड करने में दिक्कत, उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने में परेशानी या तकनीकी त्रुटि होने पर उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) से संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर हेल्पडेस्क, नोटिस और संपर्क संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल

    चयन भवन, मुख्य मार्ग क्रं.1,

    चिनार उद्यान (पूर्व), भोपाल - 462011

    फोन क्रं. 0755-2578801-02

    शिकायत हेतु ई-मेल: complain.peb@mp.gov.in

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पीएटी आंसर की 2026 कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?
    A:

    उम्मीदवार एमपी पीएटी आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉगिन विवरण दर्ज करना आवश्यक होगा।

    Q: क्या उम्मीदवार आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं?
    A:

    हाँ, प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आवश्यक प्रमाण और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

    Q: एमपी पीएटी में अंकों की गणना कैसे की जाएगी?
    A:

    परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवार आंसर की के आधार पर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

    Q: फाइनल आंसर की जारी होने के बाद क्या होगा?
    A:

    सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड फाइनल आंसर की जारी करेगा। अंतिम रिजल्ट इसी फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा।

    Upcoming University Exams