School of Liberal Studies and Humanities, UPES Dehradun
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
इग्नू डेट शीट 2026 (IGNOU Date Sheet 2026 in hindi) - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)) ने इग्नू दिसंबर डेटशीट शंशोधित की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिसंबर टीईई डेट्स देख सकते हैं। सूचना के अनुसार, IGNOU दिसंबर 2026 टीईई की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें अलग से जारी की गई हैं। जो छात्र IGNOU दिसंबर टीईई 2026 (IGNOU December TEE 2026) में शामिल होंगे, वे नीचे दिए लिंक से तारीखें देख सकते हैं। IGNOU दिसंबर 2026 TEE परीक्षाएं 25 नवंबर से 14 जनवरी तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएंगी।
इग्नू दिसंबर टीईई 2026 डेट शीट देखें
This Story also Contains
दिसंबर टीईई के लिए परीक्षा फॉर्म 10 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवार ignou.ac.in पर जाकर 7 अक्टूबर 2026 तक बिना लेट फीस और 8 से 15 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ इग्नू दिसंबर टीईई एग्जाम फॉर्म (IGNOU December 2026 TEE exam form) भर सकते थे।
इग्नू ने 22 सितंबर 2026 को भी इग्नू दिसंबर टीईई 2026 के लिए संशोधित डेट शीट जारी की है। इग्नू दिसंबर टीईई आयोजन तिथि पहले 25 नवंबर 2026 से 13 जनवरी 2026 तक थी। इससे पहले, 14 सितंबर 2026 को भी इग्नू टीईई संशोधित डेट शीट (IGNOU TEE revised date sheet) जारी की गई थी। इग्नू से पढ़ाई कर रहे उम्मीदवार अपने विषय के अनुसार परीक्षा तिथि देख सकते हैं।
आधिकारिक इग्नू दिसंबर टीईई संशोधित डेट शीट देखें |
लेटेस्ट अपडेट - इग्नू ने दिसंबर टर्म एंड एग्जाम के लिए प्रोजेक्ट/इंटर्नशिप/प्रैक्टिकल कोर्स फीस जमा करने की तिथि जारी कर दी है। सूचना के अनुसार, इग्नू टीईई दिसंबर के लिए प्रोजेक्ट/इंटर्नशिप/प्रैक्टिकल कोर्स फीस भुगतान की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है।
इग्नू दिसंबर टीईई 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुने गए हर थ्योरी कोर्स की सामान्य फीस 200 रुपये जमा करनी है। इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क 30 सितंबर से बढ़ाकर 7 अक्टूबर कर दी गई है। विलंब शुल्क (1100 रुपये) से साथ दिसंबर टीईई परीक्षा फॉर्म भरकर जमा करने की तिथि 8 से 15 अक्टूबर 2026 है।
इससे पहले, इग्नू जून टीईई का आयोजन 22 जून से 17 जुलाई 2026 तक हुआ था। प्रैक्टिकल डेटशीट 19 जून 2026 को जारी की गई थी। IGNOU जून 2026 प्रैक्टिकल परीक्षाएं 22 जुलाई से 8 सितंबर तक आयोजित की गईं। इग्नू ने 12 मई 2026 को इग्नू जून 2026 टर्म एंड एग्जाम की संशोधित तिथि जारी की थी। अधिसूचना के अनुसार, इग्नू जून 2026 टीईई परीक्षाएं 1 जून से शुरू हैं जो 21 जुलाई तक आयोजित होगी। इग्नू जून 2026 टीईई परीक्षा के लिए हॉल टिकट 20 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
इग्नू पासिंग मार्क्स 2026 देखें
इग्नू जून टीईई 2026 का शेड्यूल देखें | इग्नू जून हॉल टिकट डाउनलोड लिंक पर जाएं
इससे पहले, 11 मार्च और 17 फरवरी को भी इग्नू जून 2026 टर्म एंड एग्जाम की संभावित तिथियां जारी की गई थीं। इग्नू जून 2026 टीईई डेट के अनुसार, परीक्षाएं 1 जून से 2026 से दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ताज़ा अपडेट और महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
विश्वविद्यालय ने IGNOU जनवरी 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू 16 दिसंबर, 2025 को और पुनः पंजीकरण प्रक्रिया 1 दिसंबर, 2025 को शुरू की थी। इग्नू प्रवेश 2026 के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2026 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इग्नू रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय वर्ष में दो बार जून और दिसंबर में सत्रांत परीक्षा आयोजित करता है। विश्वविद्यालय जून टर्म एंड रिजल्ट के लिए परीक्षा फॉर्मकी सूचना जल्द ही दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इग्नू परीक्षा तिथि 2026 (IGNOU exam date 2026 in hindi) और अन्य प्रासंगिक विवरणों के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
इग्नू प्रोग्राम - प्लेसमेंट, जॉब और कॅरियर विकास
इग्नू जून टीईई 2026 परीक्षा (IGNOU June Term End Exam 2026 in Hindi) के लिए इग्नू डेट शीट 2026 टर्म एंड और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए अलग से जारी की जाती है। इग्नू परीक्षा फॉर्म 2026 (IGNOU exam form 2026 in hindi) भरते समय उम्मीदवार पिछले सेमेस्टर के किसी भी बैकलॉग विषय के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इग्नू जून 2026 डेट शीट में व्यक्तिगत विषयों के लिए परीक्षा की तारीख और समय जैसे कई महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
यहां, हमने आधिकारिक घोषणा के अनुसार इग्नू परीक्षा तिथि पत्र 2026 प्रदान किया है। इग्नू पेपर डेट शीट 2026 में प्रत्येक विषय की तारीख और समय के बारे में सभी विवरण शामिल हैं। इग्नू परीक्षा तिथि 2026 इग्नू वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में इग्नू जून 2026 परीक्षा तिथि पत्र पीडीएफ डाउनलोड की जांच कर सकते हैं।
इग्नू टीईई परीक्षा 2026 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को इग्नू के परीक्षा फॉर्म के बारे में जानना आवश्यक है। विशेष परीक्षाओं की तारीखों के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इग्नू डेट शीट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
इवेंट्स | डेट्स |
इग्नू जून टीईई 2026 फॉर्म तिथि | 10 मार्च से 26 अप्रैल 2026 |
इग्नू दिसंबर टीईई 2026 फॉर्म तिथि | 10 सितंबर से 30 सितंबर 2026 (बिना लेट फीस) 1 से 15 अक्टूबर (लेट फीस के साथ) |
इग्नू डेट शीट 2026 पीडीएफ (IGNOU date sheet 2026 PDF in hindi) आधिकारिक इग्नू वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दी गई इग्नू परीक्षा डेट शीट तालिका में इग्नू परीक्षा तिथि 2026 की जांच करें :
मुख्य बिंदु | विवरण |
इग्नू जून टीईई 2026 एग्जाम फॉर्म | 10 मार्च 2026 |
इग्नू जून टीईई 2026 एग्जाम फॉर्म अंतिम तिथि | 26 अप्रैल 2026 |
1100 रुपये लेट फीस के साथ इग्नू जून टीईई 2026 एग्जाम फॉर्म भरने की तिथि | 27 से 30 अप्रैल 2026 |
इग्नू जून टीईई 2026 एग्जाम आरंभ | 1 जून, 2026 |
इग्नू जून टीईई 2026 थ्योरी एग्जाम समाप्त | 21 जुलाई, 2026 |
IGNOU June TEE result date 2026 | 23 जुलाई 2026 (अर्ली डिक्लेरेशन रिजल्ट) 2 सितंबर 2026 (टीईई रिजल्ट) |
मुख्य बिंदु | विवरण |
इग्नू दिसंबर टीईई 2026 एग्जाम फॉर्म | 10 सितंबर 2026 |
इग्नू दिसंबर टीईई 2026 एग्जाम फॉर्म अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2026 |
1100 रुपये लेट फीस के साथ इग्नू दिसंबर टीईई 2026 एग्जाम फॉर्म भरने की तिथि | 1 से 15 अक्टूबर 2026 |
| इग्नू दिसंबर टीईई 2026 परीक्षा हॉल टिकट | नवंबर 2026 |
इग्नू दिसंबर जून टीईई 2026 एग्जाम आरंभ | 25 नवंबर 2026 से 13 जनवरी 2027 |
इग्नू दिसंबर टीईई 2026 थ्योरी एग्जाम समाप्त | जनवरी 2027 |
इग्नू दिसंबर टीईई 2026 रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
इग्नू डेट शीट में पंजीकरण, परीक्षा फॉर्म जमा करने, व्यावहारिक परीक्षा, सत्रांत परीक्षा, हॉल टिकट उपलब्धता और रिजल्ट घोषणा के लिए महत्वपूर्ण तिथियां शामिल हैं। उम्मीदवार उपलब्ध तिथि पत्र के आधार पर 2026 के लिए अपनी स्वयं की इग्नू परीक्षा समय सारिणी बना सकते हैं।
इग्नू टीईई डेट शीट जून 2026 तक पहुंचने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें:
इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
"इग्नू जून टीईई 2026 के लिए डेटशीट" लिंक पर क्लिक करें।
इस क्लिक के बाद आपको इग्नू टीईई डेट शीट पेज पर ले जाएगा।
दिए गए लिंक से इग्नू परीक्षा तिथि पत्र 2026 डाउनलोड करें।
भविष्य में अपनी सुविधा के लिए डेट शीट का प्रिंट आउट ले लें।
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters
परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को इग्नू डेट शीट जून 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। इग्नू डेट शीट की जांच करने के लिए चरणों का पालन करें :
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।

चरण 2: समाचार और घोषणा अनुभाग के अंतर्गत दिए गए "इग्नू जून 2026 डेट शीट" टैब पर क्लिक करें।

चरण 3: फिर, "क्लिक हियर द डिटेल्स" पर क्लिक करें।
चरण 4: अब, उम्मीदवार इग्नू परीक्षा तिथि पत्र जून 2026 की जांच कर सकते हैं।
चरण 5: इग्नू डेट शीटजून 2026 टीईई डाउनलोड करें और इसकी एक प्रति भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट कर लें।
इग्नू परीक्षा तिथि 2026 जून
परीक्षा सत्र
परीक्षा पाली
प्रोग्राम कोड
पंजीकरण की तारीखें
पुन: पंजीकरण की तारीखें
हॉल टिकट रिलीज की तारीख
रिजल्ट घोषणा की तारीखें
सत्रांत परीक्षा की तारीखें
प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने की समय सीमा
अपने सभी पाठ्यक्रमों वाली एक स्प्रेडशीट बनाएं। प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा डेट शीट फाइल का प्रिंट आउट खोजें और पाठ्यक्रम के नाम के आगे संबंधित इग्नू 2026 परीक्षा तिथि जोड़ें। आपकी इग्नू जून 2026 परीक्षा तिथि पत्र तैयार हो जाएगा।
यूनिवर्सिटी ने 2026 जनवरी सत्र के लिए ऑनलाइन मोड में इग्नू रजिस्ट्रेशन ((IGNOU Registration 2026 in hindi)) की शुरुआत दिसंबर 2025 से कर दी गई है। इग्नू प्रवेश 2026 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उम्मीदवारों को जमा करने की समय सीमा से पहले इग्नू पंजीकरण फॉर्म 2026 भरना और जमा करना होगा। इग्नू प्रवेश 2026 प्रक्रिया का पहला चरण इग्नू रजिस्ट्रेशन 2026 है।
इग्नू ने इग्नू जनवरी पुन: पंजीकरण प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है। अगले सेमेस्टर/वर्ष में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को इग्नू पुन: पंजीकरण फॉर्म 2026 भरना और जमा करना आवश्यक है। इग्नू पुनः पंजीकरण फॉर्म जुलाई 2026 सत्र के लिए भरने और जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 है। जिन उम्मीदवारों ने सत्रांत परीक्षा नहीं दी या असाइनमेंट जमा नहीं किया, वे अभी भी इग्नू पुनः पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ऑनलाइन मोड में इग्नू जून 2026 परिणाम की घोषणा करेगा। जो उम्मीदवार सत्रांत परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर दिए गए लॉगिन पोर्टल में अपना नामांकन नंबर दर्ज करके इग्नू रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। इग्नू 2026 के परिणाम में विभिन्न विवरण जैसे नामांकन संख्या, अधिकतम अंक, प्राप्त अंक, ग्रेड, पाठ्यक्रम का नाम, पाठ्यक्रम कोड आदि शामिल हैं।
विश्वविद्यालय ने इग्नू जून टीईई 2026 ग्रेड कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया है। इग्नू का ग्रेड कार्ड जांच करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में अपना नामांकन नंबर दर्ज करना होगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय प्रोजेक्ट असाइनमेंट के अंक जोड़ने के बाद इग्नू ग्रेड कार्ड 2026 को अपडेट करेगा।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर इग्नू हॉल टिकट 2026 जारी करेगा। छात्र 10 अंकों के नामांकन और पाठ्यक्रम कोड का उपयोग करके इग्नू 2026 एडमिट कार्ड (IGNOU 2026 admit card in hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इग्नू हॉल टिकट डाउनलोड (ignou hall ticket download in hindi) कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर आईडी प्रूफ के साथ अपना इग्नू हॉल टिकट 2026 लाना अनिवार्य है। इग्नू हॉल टिकट के बिना उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जून 2026 टीईई के लिए इग्नू 2026 टर्म-एंड परीक्षा 1 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इग्नू जून डेट शीट जारी कर दी है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय कुछ सेमेस्टर-आधारित कार्यक्रमों के लिए वर्ष में दो बार सत्रांत परीक्षा आयोजित करता है। विश्वविद्यालय आधिकारिक वेबसाइट पर इग्नू जून 2026 अंतिम परीक्षा तिथि ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इग्नू परीक्षा तिथि पत्र ignou.ac.in से डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों को इग्नू डेट शीट में विषय खोजने के लिए इन चरणों का पालन करने की सलाह दी जाती है:
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
"छात्र सहायता" (Student Support) विकल्प पर क्लिक करें।
"डेटा शीट" विकल्प का चयन करें।
सूची से सही परीक्षा चुनें।
इग्नू की डेटशीट खोलें।
यदि आप विंडोज़ या लिनक्स कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं तो "Ctrl+F" दबाएं या यदि आप मैक का उपयोग कर रहे हैं तो "Cmd+F" का उपयोग करें।
एक सर्च का विकल्प खुलेगा।
अपना विषय कोड टाइप करें (उदाहरण: BPCS-132, BPCC-133, BCOS-184 आदि)
आपको अपने विषय मिल जायेंगे।
B.Tech Admissions Open 2026 | #2nd in India by The World University Rankings for Innovation | 200+ Collaborations | 700+ Industry Recruiters
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
यह भी पढ़ें: इग्नू बीएड प्रवेश 2026
उम्मीदवारों को इग्नू 2026 डेट शीट में निम्नलिखित को सत्यापित करना होगा :
उम्मीदवारों को डेट शीट में इग्नू जून 2026 परीक्षा तिथि अवश्य नोट करनी चाहिए।
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके द्वारा चुने गए सभी विषयों की परीक्षा तिथियां अलग-अलग हों।
छात्रों को परीक्षा हॉल के बाहर और अंदर सभी सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन करना होगा।
छात्रों को परीक्षा से कम से कम 30 मिनट पहले इग्नू परीक्षा केंद्र अवश्य पहुंचना चाहिए।
प्रश्न पुस्तिका पर परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देश लिखे होते हैं।
परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी प्रकार के डिजिटल उपकरण की अनुमति नहीं है।
विश्वविद्यालय इग्नू सत्रांत परीक्षा दो सत्रों सुबह का सत्र (सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक) और शाम का सत्र (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) में आयोजित करता है।
अभ्यर्थियों को उनके साथ सत्रांत परीक्षाओं में शामिल होने के लिए इग्नू 2026 हॉल टिकट अपना लाना होगा।
सत्रांत परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को इग्नू परीक्षा फॉर्म भरना होगा।
छात्रों को इग्नू प्रश्न पत्र पर परीक्षा की अवधि मिलेगी।
जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं किया है, लेकिन इग्नू परीक्षा फॉर्म भरा है, वे सत्रांत परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
विश्वविद्यालय ने इग्नू जून टर्म एंड परीक्षा 2026 के लिए इग्नू जून 2026 डेटशीट जारी कर दी है।
एक बार डेटशीट जारी होने के बाद, यह इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होती है। छात्र वेबसाइट पर जा सकते हैं और डेट शीट खोजने के लिए "परीक्षा" सेक्शन पर जा सकते हैं।
इग्नू ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इग्नू जुलाई 2025 पंजीकरण प्रक्रिया 6 जून से 15 अक्टूबर 2025 थी। इग्नू जुलाई पुनःपंजीकरण 2025 तिथि 15 मई से 30 सितंबर 2025 तक थी।
हां, इग्नू की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। यह पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजा और मुद्रित किया जा सकता है।
इग्नू जून टीईई 2026 ऑफ़लाइन मोड में 1 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
नहीं, इग्नू से स्नातक करने के लिए उम्मीदवारों को सभी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि, यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा में असफल हो जाता है/छोड़ देता है, तो उम्मीदवार अगली बार परीक्षा में शामिल हो सकता है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षा आयोजित करता है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय प्रत्येक वर्ष जून और दिसंबर के महीने में 2 सत्रांत परीक्षा आयोजित करता है। जनवरी सत्र के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की परीक्षा आमतौर पर दिसंबर में होती है, और जो छात्र जुलाई सत्र के लिए पंजीकृत होते हैं उनकी सत्रांत परीक्षा आमतौर पर अगले साल जून में होती है। सत्रांत परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को सत्रांत परीक्षा से पहले, निर्धारित समय के भीतर इग्नू असाइनमेंट जमा करना आवश्यक है।
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters
B.Tech Admissions Open 2026 | #2nd in India by The World University Rankings for Innovation | 200+ Collaborations | 700+ Industry Recruiters
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
Highest CTC 30 LPA | #9 in Management Category by Times B-School | Merit-Based Scholarship Upto - 50 Crores
Admissions open for 4 year full time B.A/B.Sc Liberal Arts & B.A/B.Sc (Liberal Arts) Honours with Research