Careers360 Logo
ask-icon
share
    इग्नू रजिस्ट्रेशन 2026 (IGNOU Registration 2026)- आवेदन अंतिम तिथि (13 अक्टूबर तक)
    • लेख
    • इग्नू रजिस्ट्रेशन 2026 (IGNOU Registration 2026)- आवेदन अंतिम तिथि (13 अक्टूबर तक)

    इग्नू रजिस्ट्रेशन 2026 (IGNOU Registration 2026)- आवेदन अंतिम तिथि (13 अक्टूबर तक)

    #IGNOU Admission
    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 06 Oct 2026, 11:11 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    इग्नू पंजीकरण 2026 (IGNOU Registration 2026 in Hindi) - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा जुलाई 2026 सत्र में एडमिशन के लिए इग्नू रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि (IGNOU registration last date) एक बार फिर 30 सितंबर से बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। हालांकि इग्नू रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर को समाप्त हो गई है। इससे पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि को 31 अगस्त से बढ़ाकर 15 सितंबर 2026 किया गया था। इग्नू में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार अब नई अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इग्नू पंजीकरण (IGNOU registration) कर सकते हैं। जुलाई 2026 सत्र के लिए ODL (Open and Distance Learning) तथा ऑनलाइन ऑफर किए जाने वाले प्रोग्राम के लिए फ्रेश रजिस्ट्रेशन (Fresh registration) की प्रक्रिया 25 मई 2026 से और री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 मई 2026 से शुरू की गई थी। इग्नू प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से पंजीकरण कर सकते हैं।
    इग्नू पंजीकरण डायरेक्ट लिंक | इग्नू री-रजिस्ट्रेशन डायरेक्ट लिंक
    इग्नू पासिंग मार्क्स 2026 देखें
    1790828685024

    This Story also Contains

    1. इग्नू प्रोग्राम फीस 2026-27 (IGNOU programme fees 2026-27)
    2. इग्नू प्रवेश 2025 - अवलोकन
    3. इग्नू रजिस्ट्रेशन 2026 डेट - जनवरी और जुलाई सत्र
    4. इग्नू री-रजिस्ट्रेशन 2026 डेट
    5. इग्नू रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2026
    6. इग्नू पंजीकरण 2026 - आवश्यक दस्तावेज
    7. इग्नू रजिस्ट्रेशन 2026 - भुगतान विधि
    8. इग्नू पंजीकरण 2026 - पात्रता मानदंड
    9. इग्नू परीक्षा फॉर्म 2026 (IGNOU Exam foem 2026)
    10. इग्नू परीक्षा फॉर्म 2026 कैसे भरें
    11. इग्नू परीक्षा शुल्क 2026
    इग्नू रजिस्ट्रेशन 2026 (IGNOU Registration 2026)- आवेदन अंतिम तिथि (13 अक्टूबर तक)
    इग्नू रजिस्ट्रेशन 2026

    इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की तिथि कई बार बढ़ाई गई है। पहले 15 जुलाई, फिर 30 जुलाई और 16 अगस्त के अब 31 अगस्त तक की गई थी। इग्नू द्वारा जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 मई 2026 से शुरू है। इग्नू में पहले से एडमिशन ले चुके विद्यार्थी 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ नए कोर्स में एडमिशन के लिए 30 सितंबर 2026 तक री-रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते थे।
    1791265243074

    जारी सूचना के अनुसार, यह प्रक्रिया ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में पहले से नामांकित छात्रों के लिए लागू होगी, ताकि वे आगामी सत्र में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। री-रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर सक्रिय कर दिया गया है। छात्र इस प्रक्रिया के माध्यम से विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
    1778047679240

    Study in USA

    Universities inviting applications | Get expert guidance

    Study In Germany.

    Want to study abroad? Plan your Journey

    इग्नू प्रोग्राम फीस 2026-27 (IGNOU programme fees 2026-27)

    Indira Gandhi National Open University ने जुलाई 2026 और जनवरी 2027 प्रवेश सत्र के लिए शैक्षणिक कार्यक्रमों की प्रोग्राम फीस की अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नई फीस संरचना संबंधित पाठ्यक्रमों पर आगामी प्रवेश चक्र से लागू होगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अलग-अलग कार्यक्रमों की फीस में 200 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
    शैक्षणिक कार्यक्रमों की प्रोग्राम फीस पीडीएफ लिंक

    अभ्यर्थी शैक्षणिक कार्यक्रमों के अनुसार, फीस विवरण और अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। विश्वविद्यालय ने छात्रों को आवेदन से पहले संशोधित शुल्क अवश्य जांचने की सलाह दी है।
    1779796325027

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा साल में दो बार जनवरी और जुलाई सत्र के लिए एडमिशन दिया जाता है। एडमिशन के लिए इग्नू पंजीकरण लिंक (IGNOU registration link in HIndi) आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जारी किया जाता है। छात्र वेबसाइट पर जाकर प्रवेश और न्यू रजिस्ट्रेशन संबंधी सूचना को विस्तार से जान सकते हैं।
    इग्नू प्रोग्राम - प्लेसमेंट, जॉब और कॅरियर विकास

    इग्नू से पढाई के इच्छुक उम्मीदवार https://iop.ignouonline.ac.in/ के माध्यम से विभिन्न कोर्सेज और रजिस्ट्रेशन की जानकारी ले सकते हैं। री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login पर जाकर पूरी कर सकेंगे। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय जनवरी और जुलाई सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के लिए इग्नू प्रवेश प्रदान करता है। छात्रों को इग्नू प्रवेश (IGNOU admission in hindi) के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की जांच करने की सलाह दी जाती है।

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से अपना इग्नू रजिस्ट्रेशन 2026 कर सकते हैं। इग्नू रजिस्ट्रेशन 2026 तथा इग्नू री-रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिये गए लेख को पूरा पढ़ें।

    इग्नू 2026 पंजीकरण (IGNOU 2026 registration) विवरण की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि उनके 10 अंकों की नामांकन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए। इग्नू पंजीकरण 2025 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना इग्नू पंजीकरण फॉर्म 2026 (IGNOU resgistratin form 2026) बिना किसी चूक के समय सीमा से पहले जमा करना होगा।

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा इग्नू रजिस्ट्रेशन के लिए समर्थ पोर्टल पर प्रक्रिया शुरू करता है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के लिए उम्मीदवार इग्नू रजिस्ट्रेशन 2026 समर्थ पोर्टल का उपयोग कर अपने पसंदीदा कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन तथा री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेश लिंक के माध्यम से एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

    इग्नू प्रवेश 2025 - अवलोकन

    संस्थान का नाम

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University)

    लोकप्रिय नाम

    इग्नू (IGNOU)

    स्थापना

    1985

    क्षेत्रीय केंद्रों की संख्या

    67

    अध्ययन केंद्रों की संख्या

    2667

    कराए जाने वाले प्रोग्राम का लेवल

    स्नातक, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, एडवांस्ड डिप्लोमा, पीएचडी, पीजी डिप्लोमा और स्नातकोत्तर

    पढ़ाए जाने वाले प्रोग्राम

    277

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन/ऑफलाइन

    अध्ययन का मोड

    डिस्टेंस

    ये भी पढ़ें: सीयूईटी पिछले साल के प्रश्न पत्र | सीयूईटी रिजल्ट | सीयूईटी स्टडी प्लान

    इग्नू रजिस्ट्रेशन 2026 डेट - जनवरी और जुलाई सत्र

    सत्र

    पंजीकरण प्रारंभ तिथि

    पंजीकरण की अंतिम तिथि

    जनवरी 2026

    16 दिसंबर 2025

    10 अप्रैल 2026

    जुलाई 2026

    25 मई 2026

    15 जुलाई 2026

    31 जुलाई 2026
    16 अगस्त 2026
    31 अगस्त 2026

    15 सितंबर 2026
    30 सितंबर 2026
    13 अक्टूबर 2026

    इग्नू री-रजिस्ट्रेशन 2026 डेट

    सत्र

    पुन: पंजीकरण प्रारंभ तिथि

    पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि

    जनवरी 2026

    1 दिसंबर 2025

    30 मार्च 2026

    जुलाई 2026

    6 मई 2026

    30 जून 2026
    15 जुलाई 2026

    31 जुलाई 2026
    16 अगस्त 2026
    31 अगस्त 2026

    15 सितंबर 2026
    30 सितंबर 2026

    इग्नू रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2026

    वे उम्मीदवार जो यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित दो सत्रों में से किसी एक के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं वे पंजीकरण प्रक्रिया का पूरा विवरण जानने के लिए इग्नू 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं। इग्नू पंजीकरण फॉर्म को भरने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होता है-

    इग्नू पंजीकरण फॉर्म 2026 कैसे भरें

    चरण 1 - पंजीकरण

    • इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in. पर जाएं।

    • 'ऑनलाइन पंजीकरण' के ड्रॉप-डाउन मेनू पर जाएं और 'Fresh Admission' पर क्लिक करें।

    • सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और पंजीकरण के लिए आगे बढ़ने के लिए 'Submit' टैब पर क्लिक करें।

    • अब, उम्मीदवारों को 'Click Here for New Registration' पर क्लिक करना होगा और आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण फॉर्म भरना शुरू करना होगा।

    Study in Ireland

    Want to study in Ireland? Explore Universities & Courses

    Study in Canada

    Explore Universities, Courses & Subjects | Work while study

    इग्नू 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरा जाने वाला विवरण

    1. उपयोगकर्ता नाम

    2. आवेदक का पूरा नाम

    3. ईमेल आईडी

    4. पासवर्ड

    5. मोबाइल नंबर

    चरण 2 - इग्नू आवेदन पत्र 2026 भरें

    • आवेदकों को एक ईमेल प्राप्त होगा जिसमें लॉगइन क्रेडेंशियल होगा।

    • उन्हें यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करना होगा और व्यक्तिगत विवरण दर्ज करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।

    इग्नू रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए आवश्यक व्यक्तिगत विवरण

    1. धर्म

    2. अभिभावक से रिश्ता

    3. श्रेणी

    4. वैवाहिक स्थिति

    5. वैकल्पिक ईमेल पता

    6. मोबाइल नंबर

    7. छात्रवृत्ति विवरण

    इग्नू पंजीकरण 2026 में आवश्यक प्रोग्राम विवरण

    1. अध्ययन का तरीका

    2. प्रोग्राम का प्रकार

    3. कार्यक्रम नामांकन

    4. क्षेत्र कोड

    5. माध्यम

    6. कार्यक्रम अध्ययन केंद्र कोड

    इग्नू 2026 पंजीकरण में आवश्यक योग्यता विवरण

    1. उत्तीर्ण होने का वर्ष

    2. योग्यता

    3. प्राप्त अंकों का प्रतिशत

    4. मुख्य विषय

    5. बोर्ड कोड

    6. बोर्ड का रोल नंबर

    7. अवधि

    चरण 3 - अध्ययन सामग्री का मोड चुनना

    • उम्मीदवार पाठ्यक्रम देख सकते हैं और अध्ययन सामग्री प्राप्त करने के तरीके का चयन कर सकते हैं।

    चरण 4 - दस्तावेजों को अपलोड करना

    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और पिछली परीक्षा की मार्कशीट की स्कैन की हुई कॉपी जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    • निर्धारित प्रारूप में दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।

    इग्नू पंजीकरण 2026 - आवश्यक दस्तावेज

    दस्तावेज

    तय आकार

    आयु प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी

    200 केबी से कम

    स्कैन फोटो

    100 केबी से कम

    स्कैन हस्ताक्षर

    100 केबी से कम

    अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी (यदि कोई हो)

    200 केबी से कम

    बीपीएल की स्कैन कॉपी (गरीबी रेखा से नीचे होने पर)

    200 केबी से कम

    जरूरी शैक्षणिक योग्यता की स्कैन कॉपी

    200 केबी से कम

    जाति प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी

    200 केबी से कम


    चरण 5 - आवेदन शुल्क भुगतान

    • विवरण को जांचने के लिए आवेदन पत्र का पुनरावलोकन करें।

    • उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड (पीएनबी) या नेट बैंकिंग के माध्यम से करने की जरूरत होगी।

    Popular Online Arts And Crafts Courses and Certifications

    इग्नू रजिस्ट्रेशन 2026 - भुगतान विधि

    मोड

    विवरण

    डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड (मास्टर/वीजा/रुपे)

    पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड विकल्प का चयन करें और भुगतान करने के लिए ऑनलाइन निर्देश का पालन करें। सफल भुगतान के बाद दर्शाई जाने वाली भुगतान पुष्टि पर्ची को प्रिंट/सेव करके भविष्य में प्रयोग के लिए प्रमाण के रूप में रख लें।

    नेट बैंकिंग

    यदि उम्मीदवारों के पास नेट बैंकिंग खाता है, तो वे इस विकल्प का चयन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को उनके बैंक की वेबसाइट पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा।

    एटीम कार्ड (पएनबी)

    उम्मीदवार अपने एटीएम कार्ड के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं, लेकिन भुगतान केवल पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के कार्ड से ही किया जा सकेगा।


    इग्नू रजिस्ट्रेशन फॉर्म की सैंपल इमेज

    1610967201053.jpg

    सीयूईटी महत्वपूर्ण लेख:

    इग्नू पंजीकरण 2026 - पात्रता मानदंड

    इग्नू पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को इग्नू 2026 पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। नीचे दी गई तालिका में पूर्ण पात्रता मानदंड की जांच करें।

    इग्नू 2026 पात्रता मानदंड (IGNOU 2026 eligibility criteria in hindi)

    स्तर

    शैक्षणिक योग्यता

    यूजी कार्यक्रम

    उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।


    कुछ कार्यक्रमों के लिए, उम्मीदवारों के पास पीजी डिप्लोमा होना चाहिए या इन-सर्विस/न्यूनतम अनुभव होना चाहिए।

    पीजी कार्यक्रम

    उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या उच्च डिग्री पूरी की होगी।


    कुछ पीजी पाठ्यक्रमों के लिए, पीजी डिप्लोमा या केवल पीजी डिप्लोमा के साथ डिग्री अनिवार्य है।

    डिप्लोमा कार्यक्रम

    उम्मीदवारों को 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।


    10वीं की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को बीपीपी और डिप्लोमा प्रोग्राम में एक साथ एडमिशन लेना होता है

    पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम

    उम्मीदवारों को स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।


    कुछ पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम, उम्मीदवारों को एक विशिष्ट कार्यक्रम में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।

    इग्नू परीक्षा फॉर्म 2026 (IGNOU Exam foem 2026)

    इग्नू प्रत्येक सत्र के लिए ऑनलाइन मोड में परीक्षा फॉर्म जारी करेगा। टर्म-एंड परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले इग्नू परीक्षा फॉर्म जारी किया जाएगा। सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को इग्नू परीक्षा में बैठने में सक्षम होने के लिए अंतिम तिथि से पहले परीक्षा फॉर्म जमा करना होगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में परीक्षा फॉर्म की फीस का भुगतान भी करना होगा। परीक्षा फ़ॉर्म भरते समय उम्मीदवार अपनी पसंद के परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। IGNOU परीक्षा फ़ॉर्म की फ़ीस प्रति कोर्स ₹200 है। परीक्षा फ़ॉर्म जमा करने की समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी, छात्र ₹1100 की लेट फ़ीस देकर इग्नू परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं।

    इग्नू परीक्षा फॉर्म दिनांक 2026

    इवेंट

    जून 2026 टीईई

    दिसंबर 2026 टीईई

    इग्नू टर्म एंड परीक्षा फॉर्म

    10 मार्च 2026

    10 सितंबर, 2026

    परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख

    26 अप्रैल 2026 (बिना विलंब शुल्क)
    30 अप्रैल 2026 (विलंब शुल्क के साथ)

    30 सितंबर 2026
    (बिना विलंब शुल्क)
    1 से 15 अक्टूबर (विलंब शुल्क के साथ)

    परीक्षा केंद्र बदलने का बदलने का अनुरोध

    मई, 2026

    नवंबर, 2025

    इग्नू टीईई परीक्षा

    1 जून से 15 जुलाई 2026

    25 नवंबर 2026 से 13 जनवरी, 2027

    Student Also Liked:

    इग्नू परीक्षा फॉर्म 2026 कैसे भरें

    इग्नू 2026 परीक्षा फॉर्म इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है। विश्वविद्यालय के सभी छात्रों को टर्म एंड परीक्षा में उपस्थित होने के लिए इग्नू परीक्षा फॉर्म 2025 भरना अनिवार्य है। उम्मीदवार इग्नू परीक्षा फॉर्म 2026 को सफलतापूर्वक भरने के लिए निम्नलिखित चरणों की जांच कर सकते हैं।

    इग्नू परीक्षा फॉर्म भरने के चरण

    चरण 1 - इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (ignou.ac.in)

    चरण 2- Online submission of examination form for TEE पर क्लिक करें।

    चरण 3 - उम्मीदवार अब टर्म एंड एग्जाम से संबंधित सभी निर्देशों को पढ़ सकते हैं।

    चरण 4 - घोषणा को चुनें करें और Proceed to fill online examination form (ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें) टैब पर क्लिक करें।

    चरण 5 - प्रोग्राम कोड, नामांकन संख्या दर्ज करें और दिए गए विकल्प से परीक्षा केंद्र क्षेत्र चुनें। ‘सबमिट’ टैब पर क्लिक करें।

    चरण 6 - परीक्षा फॉर्म में आवश्यक विवरण भरें।

    चरण 7 - आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    इग्नू परीक्षा शुल्क 2026

    भुगतान विधि

    परीक्षा फीस

    क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड नेट बैंकिंग (केवल एचडीएफसी या आईडीबीआई बैंक)

    200 रु. (प्रति थ्योरी कोर्स)

    200रू. (प्रति प्रैक्टिकल कोर्स)

    लेख पढ़ें :

    सीयूईटी मॉक टेस्ट

    सीयूईटी एडमिट कार्ड

    सीयूईटी तैयारी टिप्स

    People also ask:

    इग्नू ऑनलाइन फॉर्म कब जारी किया जाता है?

    इग्नू ऑनलाइन फॉर्म वर्ष में दो बार यानी जुलाई और जनवरी सत्रों में जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को इग्नू एडमिशन लास्ट डेट से पहले अपना इग्नू ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है। हालांकि इग्नू एडमिशन लास्ट डेट को कई बार विस्तारित किया जाता है। छात्रों को इग्नू एडमिशन लास्ट डेट से पहले ही अपना इग्नू ऑनलाइन फॉर्म भर लेना चाहिए।

    इग्नू एडमिशन फीस कितनी है?

    छात्रों की जानकारी के लिए बता दें, इग्नू एडमिशन फीस अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग है। छात्रो को इग्नू एडमिशन फीस के बारे में जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए या इग्नू ब्रोशर की जांच करनी चाहिए।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ