सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2027 (CUET UG Admit Card 2027 in Hindi) - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा cuet admit card 2027 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2027 आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 2027 उपलब्ध कराया जाएगा।
This Story also Contains
उम्मीदवार अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग कर लॉगिन कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी, जिसे अभ्यर्थियों को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। सीयूईटी 2027 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सीयूईटी 2027 परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लाना होगा। सीयूईटी 2027 एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख, डाउनलोड करने के चरण, उल्लिखित विवरण आदि के बारे में पूरी जानकारी इस लेख में मिलेगी। उम्मीदवार सीयूईटी एडमिट कार्ड 2027 से जुडी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख से जुड़े रहें।
सीयूईटी परीक्षा पैटर्न
बिंदु | विवरण |
सीयूईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक (cuet admit card download link) के लिए आधिकारिक वेबसाइट | cuet.samarth.ac.in और exam.nta.ac.in/CUET-UG/ |
सीयूईटी हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवश्यक विवरण | आवेदन संख्या, जन्म तिथि |
सीयूईटी 2027 परीक्षा तिथि | सूचित किया जाएगा |
सीयूईटी एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख | सूचित किया जाएगा |
सीयूईटी हेल्पडेस्क | संपर्क नं - 011- 40759000 / 011-69227700, ई-मेल आईडी - cuet-ug@nta.ac.in |
सीयूईटी यूजी प्रवेश पत्र पर दिए विवरण | उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का नाम, परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश आदि। |
सीयूईटी हॉल टिकट 2027 रिलीज का तरीका | ऑनलाइन |
सीयूईटी एडमिट कार्ड (CUET admit card in hindi) पर अपना फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड जांच लें। यदि फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड में से कोई एक न हो तो एडमिट कार्ड को पुनः डाउनलोड करें क्योंकि फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड के बिना सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड अमान्य होगा।
| सीयूईटी इवेंट्स | सीयूईटी तिथियां |
|---|---|
एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप रिलीज की तारीख | सूचित किया जाएगा |
सीयूईटी एडमिट कार्ड टिकट 2027 रिलीज की तारीख | सूचित किया जाएगा |
सीयूईटी 2027 परीक्षा | सूचित किया जाएगा |
| CUET परीक्षा शहर संशोधित विंडो | सूचित किया जाएगा |
| CUET संशोधित एडमिट कार्ड 2027 | सूचित किया जाएगा |
सीयूईटी प्रोविजनल आंसर की 2027 रिलीज | सूचित किया जाएगा |
सीयूईटी अंतिम उत्तर कुंजी | सूचित किया जाएगा |
सीयूईटी रिजल्ट घोषित करने की तारीख | सूचित किया जाएगा |
फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
उम्मीदवार का नाम
लिंग
रोल नंबर
परीक्षा का विषय
परीक्षा की अवधि
परीक्षा का माध्यम
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
केंद्र कोड
रिपोर्टिंग का समय
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए सीयूईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के चरणों की जांच करें:
समस्या हो तो एनटीए के हेल्पलाइन पर फोन करें
यदि छात्रों को सीयूईटी एडमिट कार्ड यूजी में कोई त्रुटि मिलती है, तो वे एनटीए को cuet-ug@nta.ac.in पर एक ईमेल लिख सकते हैं या उनके हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जा सकते हैं।
CUET UG 2027 : सीयूईटी ड्रेस कोड
सीयूईटी 2027 में उपस्थित होने वाले मेल कैंडिडेट को छोटी बांह वाले हल्के रंग के कपड़े पहनने होंगे। वहीं, उम्मीदवारों को जूते पहनने की अनुमति नहीं है, उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2027 के लिए खुली सैंडल या चप्पल पहन सकते हैं।
सीयूईटी यूजी 2027 प्रवेश परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेजों को अपने साथ ले जाना होगा। किसी भी उम्मीदवार को आवश्यक दस्तावेजों के बिना सीयूईटी 2027 (CUET 2027 in hindi) में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीयूईटी एडमिट कार्ड के साथ ले जाए जाने वाले दस्तावेज जानें-
सीयूईटी 2027 एडमिट कार्ड (CUET 2027 Admit Card)
एक वैध आईडी प्रमाण
उम्मीदवार को अपने परीक्षा केंद्र पर सीयूईटी 2027 एडमिट कार्ड (CUET 2027 Admit Card in Hindi) ले जाना अनिवार्य है। सीयूईटी हॉल टिकट के बिना, उम्मीदवार को प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीयूईटी परीक्षा प्रवेश पत्र पर सभी विवरणों की जांच करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि है, तो विवरण को सुधारने के लिए तुरंत अधिकारियों से संपर्क करें।
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2027 के साथ, उम्मीदवार को आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट में से कोई एक वैध पहचान प्रमाण ले जाना होगा।
उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से पहले सीयूईटी परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें जो इस प्रकार हैं:
सीयूईटी 2027 एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को परीक्षा संयोजन के रूप में उनके द्वारा चुने गए विकल्पों के आधार पर सुबह/दोपहर के सत्र के लिए जारी किए जाएंगे।
सीयूईटी परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय के भीतर परीक्षा हॉल में पहुंचें।
परीक्षा की निर्दिष्ट अवधि पूरी करने के बाद ही उम्मीदवार सीयूईटी 2027 परीक्षा केंद्र छोड़ सकते हैं।
परीक्षार्थियों को निरीक्षकों को मुद्रित सीयूईटी 2027 हॉल टिकट दिखाना होगा। परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों को उम्मीदवारों के विवरण और पहचान को सत्यापित करना होगा।
सीयूईटी प्रवेश पत्र या अधिकृत फोटो पहचान पत्र नहीं ले जाने वाले उम्मीदवार को प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों द्वारा उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर के आधार पर आवंटित सीटों के बारे में सूचित किया जाता है।
वे छात्र जो आवश्यक समय के भीतर सीयूईटी परीक्षा हॉल में प्रवेश परीक्षा में बैठने में विफल रहते हैं, उन्हें परीक्षा में बैठने का एक और अवसर नहीं मिलेगा।
उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि वे एनटीए द्वारा निर्दिष्ट तिथि पर सीयूईटी परीक्षा केंद्र 2027 तक अपने खर्चे पर पहुंचें।
एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए जारी सीयूईटी एडमिट कार्ड पर कई मुख्य नियम और निर्देश बताए जाएंगे। उम्मीदवार बीते वर्ष जारी सीयूईटी 2025 के लिए जारी निर्देशों को देखकर सीयूईटी 2027 महत्वपूर्ण नियम और निर्देश को समझ सकते हैं।

सीयूईटी यूजी एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप 2027 एनटीए द्वारा अपना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एनटीए सीयूईटी यूजी 2027 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप को लेकर सीयूईटी 2027 एडमिट कार्ड का भ्रम नहीं होना चाहिए। सीयूईटी यूजी एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप 2027 में सीयूईटी यूजी परीक्षा के शहर का उल्लेख होता है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके सीयूईटी 2027 के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक सीयूईटी एनटीए एडमिट कार्ड की कम से कम दो हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
सीयूईटी 2027 का एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से सीयूईटी प्रवेश पत्र की कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी।
उम्मीदवारों को उपरोक्त सभी विवरणों को ध्यान से जांचना सुनिश्चित करना चाहिए और सीयूईटी हॉल टिकट के अंत में उल्लिखित निर्देशों को भी पढ़ना चाहिए।
उम्मीदवारों को सीयूईटी एडमिट कार्ड 2027 के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यदि किसी भी उम्मीदवार को सीयूईटी प्रवेश परीक्षा 2027 एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय कोई समस्या आती है, या उस पर दी गई जानकारी में कोई विसंगति मिलती है, तो वे cuet.samarth.ac.in पर एनटीए से संपर्क कर सकते हैं या एनटीए हेल्प डेस्क को - 011-40759000, 01169227700 पर कॉल करें।
उम्मीदवारों को किसी भी विसंगति के लिए अपने संबंधित सीयूईटी परीक्षा हॉल टिकट 2027 पर सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए और परीक्षा देने से पहले उन्हें ठीक करा लेना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर, सीयूईटी 2027 एडमिट कार्ड में पाई गई कोई भी विसंगति व्यक्ति को प्रवेश परीक्षा देने से रोक देगी।
सीयूईटी 2027 का आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपनी सुविधानुसार परीक्षा केंद्र के लिए एक शहर चुनना होगा जिसके आधार पर विश्वविद्यालय उन्हें एक केंद्र प्रदान करेगा। एनटीए सीयूईटी परीक्षा 2027 भारत के लगभग 388 परीक्षा केंद्रों और देश के बाहर 24 शहरों में आयोजित की जा रही है। नीचे कुछ सीयूईटी 2027 परीक्षा केंद्रों की सूची दी गई है जहां प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवार अपनी पसंद के अधिकतम दो सीयूईटी परीक्षा केंद्र 2027 का चयन कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर सीयूईटी परीक्षा केंद्र 2027 का उल्लेख होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के बिना सीयूईटी 2027 परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
छात्रों की जानकारी के लिए बता दें, ऊपर लेख में हमने सीयूईटी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सिलसिलेवार जानकारी दी है। यहां हम संक्षेप में सीयूईटी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण बता रहे है। सबसे पहले एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Sign in के विकल्प का चयन करें तथा इसके बाद CUET Admit Card download link पर क्लिक कर इसे डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों को एक लॉगिन विकल्प मिलेगा जिसके माध्यम से वे सीयूईटी 2027 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। 'लॉगिन' टैब पर क्लिक करें। सीयूईटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर दी गई सभी सूचनाओं की जांच कर लेनी चाहिए तथा प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक सीयूईटी प्रवेश पत्र की एक प्रति हाथ में रखनी चाहिए।
इन्हें भी देखें
Frequently Asked Questions (FAQs)
सीयूईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट - cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।
सीयूईटी एडमिट कार्ड 2026 में व्यक्तिगत जानकारी जैसे उम्मीदवार का नाम, कार्यक्रम का नाम, परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र का विवरण शामिल रहता है।
हां, उम्मीदवारों को सीयूईटी 2026 एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं है।
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - cuet.nta.nic.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करके सीयूईटी प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड करना होगा।
नहीं, सीयूईटी एडमिट कार्ड 2026 केवल आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन मोड के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे कूरियर/डाक से नहीं भेजा जाता है।
सीयूईटी हॉल टिकट डाउनलोड करने और प्रिंटआउट लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि परीक्षा केंद्र के अधिकारी उम्मीदवारों को सीयूईटी प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड की मुद्रित प्रति के बिना प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देते हैं।
हां, उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के बाद सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड की एक प्रति अपने पास रखनी चाहिए, क्योंकि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा इसका उपयोग किया जा सकता है।
सीयूईटी प्रवेश प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, कार्यक्रम का नाम, परीक्षा समय और परीक्षा केंद्र विवरण जैसे विभिन्न विवरण शामिल हैं।
हां, उम्मीदवार सीयूईटी 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर आवेदन आईडी प्राप्त कर सकते हैं।
On Question asked by student community
Hi!
Given below is the link to access the CUET 2027 English Vocabulary:
https://university.careers360.com/articles/cuet-2027-english-vocabulary-words
You may also find these helpful:
https://university.careers360.com/articles/50-most-important-phrasal-verbs-for-cuet-ug-2027
https://university.careers360.com/articles/idioms-and-phrases-for-cuet-2027-english-preparation
Hope that helps!
Hi student!
Given below are the links to access the CUET UG Previous Year Question Papers.
Also check:
https://university.careers360.com/articles/cuet-previous-year-question-papers
https://university.careers360.com/articles/cuet-ug-pyq
https://university.careers360.com/articles/cuet-question-papers
Hope it helps!
Hello Divyam,
Download CUET UG PCM memory-based papers from the link below and apply filters to access Physics, Chemistry, and Math resources.
https://www.careers360.com/download/cuet-ebooks-and-sample-papers
Hi,
You can check the CUET Tamil previous year question paper with answer key by clicking on the link below.
Hi,
The total marks of CUET UG for each subject is 250 marks. You can check the CUET OBC cut off marks of previous year by clicking on the link below.
Last Date to Apply: 17th August | QS I-Gauge Diamond Rated | NAAC A+ Accredited | 621 Recruitment Partners | INR 40 LPA Highest CTC | 4482 Job offers
NAAC A++ Accredited | Ranked #12 by NIRF
Education World: Ranked 2nd in Jharkhand by Education World India Private Universities Ranking-2021
Merit Scholarships | NAAC A+ Accredited | Top Recruiters: Nvidia, CISCO, Genpact, Amazon & many more
Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters