Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 (CUET Application Form 2027)– लिंक, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया देखें
    • लेख
    • सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 (CUET Application Form 2027)– लिंक, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया देखें

    सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 (CUET Application Form 2027)– लिंक, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया देखें

    #CUET
    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 18 Sep 2026, 02:54 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 (CUET Application Form 2027 in hindi)- केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा प्रवेश परीक्षा सीयूईटी (सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) का आयोजन किया जाता है। साल 2027 के लिए सीयूईटी यूजी 2027 आवेदन पत्र संभवतः जनवरी 2027 में जारी किया जाएगा। सीयूईटी आवेदन पत्र (CUET application form) को सीयूईटी यूजी अधिसूचना (CUET UG notification in Hindi) के साथ जारी किया जाता है। सीयूईटी यूजी 2027 परीक्षा मई 2027 में आयोजित की जा सकती है। परीक्षा देश-विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर CBT मोड में आयोजित होगी।
    ये भी पढ़ें- सीयूईटी परीक्षा पैटर्न

    This Story also Contains

    1. सीयूईटी आवेदन विंडो सक्रिय कब होगा?
    2. सीयूईटी 2027 हाईलाइट्स
    3. सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 तारीख (CUET Application Form 2027 Dates)
    4. सीयूईटी पात्रता मानदंड 2027 (CUET Eligibility Criteria 2027)
    5. सीयूईटी 2027 आवेदन पत्र - दस्तावेज विनिर्देश
    6. सीयूईटी एप्लीकेशन करेक्शन 2027 (CUET Application Correction 2027)
    7. सीयूईटी 2027 आवेदन सुधार - असंपादनीय क्षेत्र
    8. यदि मैं पंजीकरण संख्या भूल गया तो क्या होगा? (what if i forgot the registration number)
    9. यदि मैं पासवर्ड नंबर भूल गया तो क्या होगा? (what if i forgot the password number)
    10. सीयूईटी पंजीकरण डेटा (CUET Registration Data)- अधिकतम आवेदन (पिछले वर्ष)
    सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 (CUET Application Form 2027)– लिंक, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया देखें
    सीयूईटी आवेदन 2027 - पात्रता, आवेदन लिंक, मुख्य तिथियां देखें

    स्नातक एडमिशन के लिए सीयूईटी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पंजीकरण प्रक्रिया, सीयूईटी आवेदन तिथि (CUET application dates) और सीयूईटी यूजी परीक्षा 2027 के बारे में अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के बारे में जानने के लिए पूरा लेख पढ़ने की सलाह दी जाती है।

    सीयूईटी आवेदन विंडो सक्रिय कब होगा?

    सीयूईटी यूजी के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार सीयूईटी आवेदन पत्र को ऑनलाइन भर कर जमा कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी आवेदन विंडो आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। उम्मीदवार एनटीए सीयूईटी यूजी आवेदन के लिए एजेंसी द्वारा दिए गए लिंक के माध्यम से रजसिट्रेशन के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। संभावना है कि एनटीए सीयूईटी यूजी 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2027 में शुरू करेगी। उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2027 अधिसूचना जारी होने के बाद cuet.nta.nic.in से सीयूईटी यूजी आवेदन तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक कोर्स में एडमिशन के लिए सीयूईटी आवेदन प्रक्रिया आवेदन शुल्क भुगतान के बाद पूरी होती है।

    अंडर ग्रेजुएट एडमिशन के लिए, उम्मीदवारों को सीयूईटी आवेदन 2027 करने से पहले सीयूईटी पात्रता मानदंड 2027 (CUET eligibility criteria 2027 in hindi) की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। सीयूईटी 2027 पंजीकरण (CUET 2027 registration in hindi) की अंतिम तिथि के बाद अपूर्ण आवेदन स्वत: खारिज कर दिए जाएंगे।

    देश के टॉप विश्वविद्यालयों में विभिन्न यूजी कोर्सेज में प्रवेश देने के लिए एनटीए हर साल सीयूईटी यूजी परीक्षा (CUET UG Exam in hindi) आयोजित करती है। सीयूईटी फॉर्म 2027 (CUET form 2027 in hindi) भरते समय छात्रों को अपनी एबीसी आईडी दर्ज करनी होगी। सीयूईटी परीक्षा संभवतः कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
    ये भी पढें - एबीसी आईडी क्या है?

    सीयूईटी 2027 हाईलाइट्स

    परीक्षा का पूरा नाम

    कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी)
    पुराना नाम - Central Universities Common Entrance Test (CUCET)

    संक्षिप्त नाम

    सीयूईटी (CUET)

    आयोजक

    एनटीए

    आयोजन की आवृत्ति

    वर्ष में एक बार

    परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

    भाषाएं

    13

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    1000 रुपये

    परीक्षा का आयोजन

    ऑनलाइन

    सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 तारीख (CUET Application Form 2027 Dates)

    एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2027 पंजीकरण की सूचना जारी होने के बाद सीयूईटी यूजी 2027 पंजीकरण के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस लेख में सीयूईटी परीक्षा तिथि 2027 की जांच कर सकते हैं। छात्रों को सीयूईटी 2027 रजिस्ट्रेशन (CUET 2027 registration) की अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सीयूईटी यूजी 2027 पंजीकरण की अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    उम्मीदवार सीयूईटी 2027 लिंक सक्रिय होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। सीयूईटी 2027 पंजीकरण तिथि जैसी महत्वपूर्ण तिथियों के साथ-साथ सीयूईटी यूजी पंजीकरण 2027 की अंतिम तिथि जैसे अन्य विवरणों के बारे में अधिक जानने के लिए, नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    सीयूईटी पंजीकरण तिथियां 2027 (CUET Registration 2027 Dates)

    सीयूईटी तिथियों की जानकारी छात्रों को आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण पूरा करने में मदद करती हैं। इसमें सीयूईटी आवेदन सुधार तिथि, एडमिट कार्ड और कई महत्वपूर्ण तिथियां भी शामिल हैं।

    सीयूईटी 2027 इवेंट्स

    सीयूईटी पीजी 2027 परीक्षा

    सीयूईटी यूजी 2027

    सीयूईटी 2027 फॉर्म आरंभ

    दिसंबर 2026

    जनवरी 2027

    सीयूईटी आवेदन अंतिम तिथि

    जनवरी 2027

    फरवरी 2027

    सीयूईटी आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि

    जनवरी 2027

    फरवरी 2027

    सीयूईटी आवेदन सुधार

    जनवरी/फरवरी 2027

    फरवरी 2027

    सीयूईटी एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    सीयूईटी एग्जाम 2027

    1-5 और 8, 12-20, 24-25 मार्च 2027 (बफर डे - 30-31 मार्च)

    मई 2027 (संभावित)

    सीयूईटी पात्रता मानदंड 2027 (CUET Eligibility Criteria 2027)

    किसी यूनिवर्सिटी के द्वारा ऑफर किए जाने वाले यूजी प्रोग्राम में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को संबंधित यूनिवर्सिटी के इन्फॉर्मेशन बुलेटिन की मदद से सीयूईटी पात्रता मानकों की जाँच करने की आवश्यकता होगी। सीयूईटी 2027 के जरिए प्रवेश की अर्हता पाने के लिए, उम्मीदवारों को योग्यता अंक, आयु सीमा, राष्ट्रीयता जैसी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। सीयूईटी 2027 कार्यक्रमों में से किसी के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को पात्रता मानदंडों से परिचित हो जाना चाहिए। सीयूईटी यूजी पात्रता मानदंड 2027 संबंधित यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाते हैं। एनटीए द्वारा आवेदन पत्र जारी किए जाने की आधिकारिक सूचना की प्रतीक्षा है।

    सीयूईटी 2027 पात्रता मानदंड

    यूजी प्रोग्राम

    उम्मीदवार ने 10+2 किया हो (अधिकतम आयु सीमा नहीं*)

    हालांकि, उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय / संस्थान / संगठन के आयु मानदंड (यदि कोई हो) को पूरा करने की आवश्यकता होगी, जिसमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं।

    सीयूईटी एडमिट कार्ड देखें

    सीयूईटी पंजीकरण 2027 कब शुरू होगा?

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीयूईटी 2027 आवेदन पत्र जारी करने की सूचना सीयूईटी अधिसूचना के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाती है। सीयूईटी 2027 पंजीकरण पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सीयूईटी यूजी पर अपडेट के लिए इस लेख को नियमित रूप से देखते रहें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की किसी भी परेशानी जैसे इंटरनेट कनेक्शन, सर्वर डाउन आदि से बचने के लिए सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 की अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण पूरा कर लें। एनटीए द्वारा सीयूईटी आवेदन की अंतिम तिथि खत्म होने के बाद सीयूईटी सुधार विंडो 2027 उपलब्ध कराई जाती है। सीयूईटी 2027 आवेदन पत्र में बदलाव या सुधार करने के लिए इसका उपयोग आवेदक करते है। उम्मीदवार नीचे सीयूईटी आवेदन 2027 भरने के चरणों को देख सकते हैं -

    सीयूईटी 2027 आवेदन पत्र भरने के चरण (Steps to Apply for CUET 2027 Application Form)

    • सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाएं।

    • विवरण नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल पते का उपयोग करके सीयूईटी 2027 पंजीकरण पूरा करें।

    • व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण के साथ विस्तृत सीयूईटी 2027 आवेदन पत्र भरें।

    • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करें।

    • सीयूईटी आवेदन पत्र शुल्क का भुगतान।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए एनटीए 2027 कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

    सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 - आवश्यक दस्तावेज

    • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां।

    • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी से संबंधित हैं)।

    • सीयूईटी पंजीकरण शुल्क 2027 के भुगतान के लिए डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग विवरण।

    • फोटो पहचान प्रमाण जैसे आधार, बैंक पासबुक, राशन कार्ड की प्रति, आदि।

    CUET 2026 College Predictor
    Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
    Try Now

    वैध मोबाइल नंबर

    फोटोग्राफ की स्कैन की गई कॉपी

    सक्रिय ईमेल आईडी

    हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी

    फोटो पहचान पत्र

    10वीं की मार्कशीट की स्कैन की गई कॉपी

    जाति प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी

    12वीं की मार्कशीट की स्कैन की गई कॉपी

    सीयूईटी 2027 आवेदन पत्र - दस्तावेज विनिर्देश

    सीयूईटी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म (CUET 2027 application form in Hindi) में विवरण भरते समय उम्मीदवारों को इमेज को स्कैन करना होगा और फिर उन्हें प्रवेश अधिकारियों द्वारा बताए गए सटीक आयाम और निर्दिष्ट प्रारूप में अपलोड करना होगा। यदि आवेदक ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उनके सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

    सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 - दस्तावेज विनिर्देश

    दस्तावेजआकारविशेष

    फॉर्मेट

    फोटोग्राफ

    10kb to 200kb

    स्पष्ट हो

    JPG/JPEG

    हस्ताक्षर

    4kb to 30kb

    स्पष्ट हो

    JPG/JPEG

    विकलांगता/श्रेणी सर्टिफिकेट

    50kb to 300kb

    स्पष्ट हो

    PDF

    सीयूईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2027 कैसे भरें (How to fill CUET Application Form 2027 in Hindi)

    सीयूईटी 2027 आवेदन पत्र भरने के लिए आसानी से समझी जा सकने वाली गाइड तैयार करने और सिलसिलेवार जानकारी प्रदान करने के लिए सीयूईटी 2027 आवेदन प्रक्रिया के सभी चरणों की जानकारी दी गई है। सीयूईटी 2027 आवेदन चरणों का पालन करने से आवेदन भरने की प्रक्रिया आसान और सहज बन जाएगी।

    सीयूईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2027 भरने के चरण- सीयूईटी यूजी आवेदन प्रक्रिया

    उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।

    1740844968658


    नया पंजीकरण

    • सीयूईटी (यूजी) 2027 परीक्षा के लिए नए पंजीकरण के लिए "Register" बटन पर क्लिक करें।
    • आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने के लिए निर्देश और प्रक्रिया
    • CUET (UG) 2027 परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले आवेदक को सूचना बुलेटिन को ध्यान से पढ़ना चाहिए
    • नया पंजीकरण
    • आपको विभिन्न प्रकार से लॉग-इन करने के लिए विकल्प प्रदान किए जाएंगे। जिसमें आप अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प को चुन सकते हैं।

    1740845078097


    • व्यक्तिगत विवरण

    1709113800496

    • आवेदक को अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अन्य विवरण भरना होगा।
    • वर्तमान पता
    • आवेदक को वर्तमान पते का विवरण भरना होगा।
    • पासवर्ड चुनें
    • आवेदक को पासवर्ड चुनना होगा।
    • सिक्योरिटी पिन
    • आवेदक को सुरक्षा पिन भरना होगा और पंजीकरण के लिए आवश्यक विवरण जमा करना होगा।

    व्यक्तिगत विवरण का पूर्वावलोकन

    आवेदक व्यक्तिगत विवरण का पूर्वावलोकन और सत्यापन कर सकते हैं और आगे बढ़ने के लिए submit and send OTP to mobile (मोबाइल पर ओटीपी सबमिट और भेजें) बटन पर क्लिक करें

    आवेदक Edit Registration Details (पंजीकरण विवरण संपादित करें) बटन पर क्लिक करके विवरण (यदि आवश्यक हो) संपादित भी कर सकते हैं।

    ओटीपी का सत्यापन

    आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी पर पंजीकरण आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। ओटीपी भरकर इसकी पुष्टि करनी होगी। ओटीपी की पुष्टि के बाद आवेदन संख्या मिलेगी। इसे सहेज कर रख ले।

    लॉगइन

    सफलतापूर्वक ओटीपी सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को प्राप्त आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करना होगा और आवेदन पत्र को पूरा करना शुरू करना होगा।

    पहले से ही साइन इन कर चुके आवेदक Continue Application form (आवेदन करना जारी रखें) बटन पर क्लिक करके आवेदन पत्र भरना जारी रख सकते हैं।

    आवेदन पत्र को पूरा करें

    आवेदकों को अन्य व्यक्तिगत विवरण भरने होंगे और फॉर्म को पूरा करने के लिए सेव पर क्लिक करना होगा।

    आवेदक Back (वापस) बटन पर क्लिक करके पिछले खंड में वापस जा सकते हैं।

    IMG_263

    आवेदन पत्र: शैक्षिक विवरण

    आवेदक को मैट्रिक / 10 वीं और इंटरमीडिएट / 12 वीं शैक्षणिक योग्यता को भरना होगा और जारी रखने के लिए "सेव" बटन पर क्लिक करना होगा।

    आवेदक "अपडेट एजुकेशनल फॉर्म" बटन पर क्लिक करके शैक्षिक योग्यता को संशोधित कर सकते हैं।

    IMG_264

    आवेदन पत्र: विश्वविद्यालय / कार्यक्रम चयन अनुभाग

    आवेदक को विश्वविद्यालय और इसके द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम का चयन करना होगा।

    आवेदक प्रत्येक विश्वविद्यालय और चयनित कार्यक्रम के सामने मौजूद रिमूव बटन पर क्लिक करके चयन को हटा भी सकते हैं।

    अगले भाग में जाने के लिए University/Programme Selection Preview (विश्वविद्यालय/कार्यक्रम चयन प्रिव्यू) पर क्लिक करें।

    आवेदक अपडेट प्रोग्राम फॉर्म बटन पर क्लिक करके प्रोग्राम फॉर्म को अपडेट कर सकते हैं।

    टेस्ट पेपर / विषय चयन

    आवेदकों को परीक्षा के पहले और दूसरे स्लॉट के लिए टेस्ट पेपर / विषय का चयन करना होगा।

    परीक्षा पत्र/विषय चयन से पहले आवेदकों को संबंधित विश्वविद्यालय के सूचना बुलेटिन को अवश्य पढ़ना चाहिए।

    IMG_265

    आवेदक टेस्ट पेपर / विषय चयन (यदि आवश्यक हो) को अपडेट कर सकते हैं या अगले भाग में जा सकते हैं।

    * सीयूईटी यूजी 2026 में एनटीए द्वारा कुछ नए विषय चुनने का मौका भी दिया गया था। इस साल सीयूईटी 2027 में भी ये विषय शामिल होंगे। सीयूईटी यूजी आवेदन करने वाले स्टूडेंट अपने पसंद के अनुसार इन विषयों का चयन कर सकते हैं।

    परीक्षा केंद्र चयन

    आवेदक अपनी पसंद के आधार पर परीक्षा केंद्र के लिए चार प्राथमिकताओं का चयन कर सकते हैं।

    आगे बढ़ने के लिए सेव बटन पर क्लिक करें।

    आवेदक परीक्षा केंद्र को भी अपडेट कर सकते हैं (यदि आवश्यक हो) या अगले भाग पर जा सकते हैं।

    अपलोड सेक्शन

    अगले भाग में जाने के लिए आवेदकों को आवेदन पत्र में दिए गए विवरण के लिए सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

    गलत अपलोड किए गए फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को हटाने के लिए "डिलीट" बटन प्रदान किया गया है।

    नोट: कृपया अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों के आकार और प्रकार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ें।

    अपलोड की जाने वाली फ़ाइल का चयन करें

    IMG_266

    फिर अपलोडिंग शुरू करने के लिए स्टार्ट अपलोड बटन पर क्लिक करें।

    पूरे फॉर्म का पूर्वावलोकन करें

    शुल्क के भुगतान से पहले आवेदक आवेदन पत्र को देख और अपडेट कर सकते हैं।

    नोट: फीस भुगतान से पहले आवेदक को सभी चेकलिस्ट (व्यक्तिगत विवरण + टेस्ट पेपर चयन + घोषणा) की जांच करनी चाहिए।

    एक बार सभी विवरण सत्यापित हो जाने के बाद Uploaded Scanned Files (अपलोड किए गए स्कैन की गई फ़ाइल) खंड में व्यू बटन का उपयोग करके सभी अपलोड किए गए दस्तावेज़ों की जांच करें।

    अब, Particulars Checklist to be Verified (सत्यापित की जाने वाली विवरण चेकलिस्ट) में, भरे गए सभी विवरणों की पुष्टि करने के लिए प्रत्येक फ़ील्ड के पास बने सभी चेकबॉक्स पर क्लिक करें।

    शुल्क का भुगतान करने से पहले साइट के संदेश को पढ़ें

    शुल्क का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ने के लिए कृपया अपनी ईमेल आईडी की पुष्टि करें

    शुल्क का भुगतान

    आवेदक अब विभिन्न भुगतान विकल्पों की मदद से आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए आगे बढ़ सकते हैं।

    नोट: स्वतः टेस्ट पेपर चयन के आधार पर परीक्षा फॉर्म शुल्क कैलकुलेट हो जाती है।

    IMG_267

    कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट लें

    आवेदकों को भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लेना चाहिए।

    सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 के लिए आवश्यक व्यक्तिगत विवरण

    • राष्ट्रीयता

    • आधार नंबर

    • धर्म

    • पिता/अभिभावक का पेशा

    • रोज़गार की स्थिति

    • श्रेणी

    • लिंग

    • पिता/अभिभावक का नाम

    • पिता/अभिभावक का मोबाइल नंबर

    सीयूसीईटी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक संपर्क विवरण

    • स्थायी/पत्राचार राज्य

    • स्थायी/पत्राचार शहर

    • स्थायी/पत्राचार पिनकोड

    सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 के लिए आवश्यक शैक्षणिक विवरण

    • मैट्रिक / इंटरमीडिएट कॉलेज का नाम

    • मैट्रिक / इंटरमीडिएट अंकों का प्रतिशत

    • मैट्रिक / इंटरमीडिएट स्कोर

    • उत्तीर्ण होने का मैट्रिक / इंटरमीडिएट वर्ष

    सीयूईटी आवेदन शुल्क - यूजी

    विषय की संख्या

    भारत के परीक्षा केंद्र

    भारत के बाहर के परीक्षा केंद्र

    सामान्य

    ओबीसी - एनसीएल/ईडबल्यूएस

    एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/अन्य लिंग

    03 विषय तक

    ₹1000/-

    ₹900/-

    ₹800/-

    ₹4500/-

    प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए

    ₹400/- (प्रत्येक विषय के लिए)

    ₹375/- (प्रत्येक विषय के लिए)

    ₹350/- (प्रत्येक विषय के लिए)

    ₹1800/- (प्रत्येक विषय के लिए)

    1740844886916

    भविष्य के संदर्भ के लिए विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र की एक प्रति सहेजें।

    सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 भरते समय गलतियों से बचने के लिए

    सीयूईटी 2027 आवेदन पत्र को कई कारणों से अस्वीकार किया जा सकता है, इसलिए सभी आवेदकों को ये गलतियां नहीं करनी चाहिए-

    • हस्ताक्षर की धुंधली छवि अपलोड करने से बचें।

    • छवियों को स्कैन करते समय पृष्ठभूमि के रूप में सादे श्वेत पत्र का उपयोग करें।

    • आवेदन पत्र की माँग के अनुसार योग्यता प्रमाण पत्र अपलोड करना सुनिश्चित करें।

    • उन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करना सुनिश्चित करें जिनके लिए पात्र हैं। यदि पात्रता मानक के अनुसार योग्यता नहीं है, तो सीयूईटी 2027 आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।

    सीयूसीईटी आवेदन स्थिति 2027 की जांच कैसे करें?

    सीयूसीईटी 2027 आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर लेने के बाद, विश्वविद्यालय अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीयूईटी आवेदन 2027 की स्थिति ऑनलाइन चेक करने का विकल्प प्रदान करता है। उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान बनाए गए अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करने की आवश्यकता होती है। जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 भरा है, लेकिन पूर्ण शुल्क का भुगतान नहीं किया है, वे अपने सीयूईटी आवेदन की स्थिति की जांच नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनकी उम्मीदवारी स्वीकार नहीं की जाएगी।

    सीयूईटी एप्लीकेशन करेक्शन 2027 (CUET Application Correction 2027)

    सीयूईटी आवेदन पत्र 2027 जमा करने के बाद आवेदक दी गई समय सीमा तक सीयूईटी एप्लीकेशन करेक्शन 2027 सुविधा की मदद से फार्म में रह गई त्रुटियों को दूर कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल का उपयोग करके सीयूईटी 2027 आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। उम्मीदवारों को भरे हुए सीयूसीईटी आवेदन पत्र 2027 को ध्यान से पढ़ना चाहिए, क्योंकि सुधार विंडो बंद होने के बाद कोई और बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

    इसे भी देखें- सीयूईटी परीक्षा पैटर्न

    सीयूईटी 2027 आवेदन सुधार – विवरण (CUET 2027 Application Correction - Particulars)

    आवेदकों को सुधार विंडो खुले होने की स्थिति में निम्नलिखित विवरण संपादित करने की अनुमति होगी:

    • उम्मीदवार का नाम

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    • फोटो

    • हस्ताक्षर

    • जन्मतिथि

    • विश्वविद्यालय या बोर्ड का नाम

    • कक्षा 10 या समकक्ष विवरण

    • कक्षा 12 या समकक्ष विवरण

    • राष्ट्रीयता

    • आवेदित प्रोग्राम

    • उत्तीर्ण करने का साल

    • लिंग

    • श्रेणी

    • राज्य

    सीयूईटी 2027 आवेदन सुधार - असंपादनीय क्षेत्र

    निम्नलिखित वे क्षेत्र हैं जिनमें सुधार करने की सुविधा उम्मीदवारों को नहीं दी जाएगी:

    ● मोबाइल नंबर

    ● ईमेल पता

    ● स्थायी और पत्राचार का पता

    यदि मैं पंजीकरण संख्या भूल गया तो क्या होगा? (what if i forgot the registration number)

    पहली बात तो सीयूईटी आवेदन भरने के दौरान मिली पंजीकरण संख्या मुंहजबानी कब ही उम्मीदवारों को याद रहेगी। ऐसे में घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपके पंजीकृत मोबाइल पर आए संदेश से इसे पुनः हासिल किया जा सकेगा। यदि संदेश भी डिलीट हो गया हो या उपलब्ध न हो तो पंजीकृत मेल आईडी पर इसे खोजें। यहां यह आसानी से मिल जाएगा। इनबॉक्स में न मिले तो स्पैम मेल के फोल्डर में भी तलाश कर लें। यदि इससे भी मदद न मिले तो 011-4075 9000 या 011- 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर मेल लिखें।

    यदि मैं पासवर्ड नंबर भूल गया तो क्या होगा? (what if i forgot the password number)

    सीयूईटी आवेदन भरने के बाद पासवर्ड भूल जाना आम समस्या है। पासवर्ड फिर से हासिल किया जा सकता है। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाएं-

    सबसे पहले सीयूईटी लॉगिन पेज पर जाएं
    वांछित विवरण जैसे आवेदन संख्या, सिक्योरिटी पिन की जानकारी भरें

    लॉगिन बटन के नीचे दिए Forgot Password लिंक पर क्लिक करें

    खुलने वाले नए पेज से उपयुक्त विकल्प चुनें

    1694689013866

    उपयुक्त विकल्प का चुनाव करने के बाद Continue बटन पर क्लिक करें और अपने लिए नया सीयूईटी पासवर्ड बनाएं।

    सीयूईटी पंजीकरण डेटा (CUET Registration Data)- अधिकतम आवेदन (पिछले वर्ष)

    सीयूईटी फेज अनुसार सीयूईटी 2025 पंजीकरण से जुड़े आंकड़े नीचे तालिका में देखे जा सकते हैं-

    ● अधिकतम आवेदन (अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक)

    उत्तर प्रदेश

    74,527

    दिल्ली

    44,685

    बिहार

    17,145

    हरियाणा

    15,000 से अधिक

    ● दक्षिणी राज्य (पहले सप्ताह तक)

    केरल

    3,987

    तमिलनाडु

    2,143

    तेलंगाना

    1,807

    आंध्र प्रदेश

    1022

    कर्नाटक

    901

    ● सबसे कम आवेदन (पहले सप्ताह तक)

    अंडमान व निकोबार द्वीप समूह

    84

    सिक्किम

    74

    गोवा

    42

    दमन और दीव

    27

    लक्षद्वीप

    5

    उत्तर-पूर्व राज्य (पहले सप्ताह तक)

    असम

    2,485

    त्रिपुरा

    1,134

    *सीयूईटी पंजीकरण डेटा पिछले वर्ष की मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है।

    सीयूईटी पिछले वर्ष के आंकड़े

    पंजीकृत उम्मीदवार

    परीक्षा में उपस्थित छात्र

    परीक्षा केंद्र

    टेस्ट पेपर्स

    134722

    97416

    308

    60 (यूजी के लिए 2 और पीजी के लिए 58)

    सीयूईटी एप्लीकेशन 2027 - संपर्क विवरण

    सीयूईटी (यूजी) - 2027 से संबंधित स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार 011-4075 9000 या 011- 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ई-मेल भेज कर जानकारी पा सकते हैं।

    अन्य लोकप्रिय यूनिवर्सिटी/कॉलेज

    संदर्भ के लिए गत वर्ष का- सीयूईटी पब्लिक नोटिस-हिंदी


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या एक आवेदक एक समय में दो पाठ्यक्रमों के लिए दो आवेदन पत्र जमा कर सकता है?
    A:

    आवेदक पात्रता के आधार पर एक से अधिक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन एक ही पाठ्यक्रम के लिए एक से अधिक आवेदन नहीं कर सकते। ऐसा होने पर उनके सभी सीयूईटी आवेदन पत्र रद्द किए जा सकते हैं।

    Q: सीयूईटीआवेदन पत्र किस मोड में उपलब्ध होता है?
    A:

    CUET एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया जाता है।

    Q: सीयूईटी परीक्षा का तरीका क्या होगा?
    A:

    सीयूईटी परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी।

    Q: सीयूईटी परीक्षा के आधार पर प्रवेश कैसे दिए जाएंगे?
    A:

    संबंधित प्रोग्रामों में प्रवेश संबंधित केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा नियंत्रित किया जाता है। सीयूईटी रिजल्ट (CUET result) और सीयूईटी प्रतिभागी विश्वविद्यालयों द्वारा अन्य मानदंडों पर रखे गए वेटेज के आधार पर, संबंधित केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया और मेरिट सूची की घोषणा करेंगे।

    Q: सीयूईटी यूजी परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी CUET परीक्षा की तारीख जारी करती है। सीयूईटी परीक्षा का आयोजन आमतौर पर हर साल मई माह में आयोजित होता है।  

    Q: सीयूईटी का फॉर्म भरने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए? (cuet ka form bharne ke liye kya kya documents chahiye?)
    A:

    सीयूईटी का फॉर्म भरने के लिए कई दस्तावेजों की सॉफ्टकॉपी की जरूरत होती है। नीचे इनकी सूची देख सकते हैं-

    सीयूईटी आवेदन पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन है?

    • वैध मोबाइल नंबर
    • फोटोग्राफ की स्कैन की गई कॉपी
    • सक्रिय ईमेल आईडी
    • हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी
    • फोटो पहचान पत्र
    • 10वीं की मार्कशीट की स्कैन की गई कॉपी
    • जाति प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी
    • 12वीं की मार्कशीट की स्कैन की गई कॉपी
    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to CUET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CUET ?

    Hey there,

    Haan, Delhi mein bina CUET admission mil sakta hai, lekin Delhi University (DU) ke regular UG courses mein generally CUET mandatory hai. DU ke 2026–27 bulletin ke mutabik regular UG admission CUET-UG score par based hai. Delhi University (https://www.du.ac.in/uploads/2026/06012026_BOI_UG_2026_27_compressed.pdf?utm_source=chatgpt.com)

    Bina CUET ke options

    1. DU ke kuch specific vacant-seat/non-CUET

    Dear Student,

    You can access CUET PG previous-year question papers on Careers360. Practising past papers can help you understand the exam pattern, question types and difficulty level.
    CUET PG Previous Year Question Papers

    Dear Student,
    Please refer to the link provided below: https://university.careers360.com/articles/cuet-pg-question-papers
    If you need any other resource, do let us know.

    Hello, with a CUET score of 420 and OBC category, you can still participate in the BHU counselling process if you have registered and meet the course eligibility. Admission to B.Sc. courses in MMV or FCM depends on the course-wise cutoff, category, seat availability and counselling round. Since the first

    Hello Dear Student,

    Yes, entrance exams are required for a Bachelor in Audiology and Speech-Language Pathology (BASLP) course at many institutions, though admission policies vary. While some colleges admit students based on Class 12 merit, prominent institutes accept national or university-level entrance scores like NEET UG, CUET, AIISH Entrance Examination,