Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईआईटी जैम आवेदन पत्र 2027 जारी (IIT JAM Application Form 2027): पंजीकरण (24 अक्टूबर तक), शुल्क, आवेदन लिंक
    • लेख
    • आईआईटी जैम आवेदन पत्र 2027 जारी (IIT JAM Application Form 2027): पंजीकरण (24 अक्टूबर तक), शुल्क, आवेदन लिंक

    आईआईटी जैम आवेदन पत्र 2027 जारी (IIT JAM Application Form 2027): पंजीकरण (24 अक्टूबर तक), शुल्क, आवेदन लिंक

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 24 Oct 2026, 01:08 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आईआईटी जैम आवेदन पत्र 2027 (IIT JAM Application Form 2027 in Hindi) : आईआईटी खड़गपुर द्वारा आईआईटी जैम आवेदन विंडो 24 अक्टूबर को बंद कर दिया जाएगा। संस्थान द्वारा जैम आवेदन की अंतिम तिथि को 22 से बढ़ाकर 24 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। स्नातकोत्तर के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2027 (JAM 2027) को लेकर आईआईटी जैम आवेदन लिंक (IIT JAM application link) जैम पोर्टल पर 11 सितंबर 2026 को सक्रिय किया गया था। आईआईटी संस्थानों में पीजी एडमिशन के इच्छुक और पात्र स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट से आईआईटी जैम 2027 (IIT JAM 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आईआईटी जेएएम आवेदन लिंक (IIT JAM application link) नीचे उपलब्ध है।
    आईआईटी जेएएम आवेदन लिंक पर जाएं

    आईआईटी जैम आवेदन पत्र 2027 जारी (IIT JAM Application Form 2027): पंजीकरण (24 अक्टूबर तक), शुल्क, आवेदन लिंक
    आईआईटी जैम आवेदन पत्र - पात्रता, आवेदन तिथि, प्रक्रिया


    इस साल आईआईटी जैम के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) को जिम्मेदारी दी गई है।  पहले, आईआईटी जैम 2027 आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 202 थी जिसे विस्तारित कर 19 अक्टूबर और फिर 22 अक्टूबर 2026 कर दी गई थी। 

    आईआईटी जैम महत्वपूर्ण तिथियां- 

    1790159092300



    आईआईटी खड़गपुर द्वारा 31 अगस्त को जारी आधिकारिक विवरणिका (IIT JAM INFORMATION BROCHURE 2027) के अनुसार जैम आवेदन पत्र 12 सितंबर को जारी होना था, लेकिन इसे 11 सितंबर को ही जारी कर दिया गया। पीजी एडमिशन के लिए इच्छुक स्टूडेंट अब 24 अक्टूबर तक आईआईटी जैम आवेदन पत्र 2027 (IIT JAM application form 2027) भर कर जमा कर सकते हैं।

    आईआईटी जैम के लिए आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर आईआईटी जैम अधिसूचना 2027 के साथ आवेदन पत्र जारी करने की तिथि को विस्तारित किया गया था। पहले आवेदन जारी करने की तिथि 5 सितंबर 2026 थी जिसे 12 सितंबर कर दिया गया था। आईआईटी खड़गपुर द्वारा जैम आवेदन पत्र जैम पोर्टल पर 11 सितंबर को जारी किया गया।
    1788149875979

    आईआईटी खड़गपुर द्वारा आईआईटी जैम 2027 आवेदन पत्र में सुधार का भी मौका देती है। जारी तिथि के अनुसार, अभ्यर्थी 10 नवंबर 2026 से आवेदन में पत्र में संशोधन कर सकेंगे। आईआईटी जैम आवेदन पत्र 2027 में, छात्रों के पास अपना लिंग, श्रेणी, परीक्षा शहर और परीक्षा शहर बदलने का विकल्प मिल सकेगा। आईआईटी से स्नातकोत्तर करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2027 (Joint Admission Test for Masters 2027) का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है।

    आईआईटी खड़कपुर द्वारा आईआईटी जैम 2027 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर अब 12 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। आईआईटी जैम आवेदन के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले JOAPS वेबसाइट पर अपना नाम, एक वैध ईमेल पता, एक सक्रिय मोबाइल नंबर और एक पासवर्ड सेट करके पंजीकरण करना होता है। सफल पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार द्वारा दिए गए ईमेल पते और मोबाइल नंबर पर नामांकन आईडी और ओटीपी भेजा जाता है। उम्मीदवार को आवेदन जमा करने के लिए पासवर्ड के साथ इस नामांकन आईडी या ईमेल पते का उपयोग करना होता है। आईआईटी जेएएम 2027 आवेदन पत्र (JOAPS) भरने के लिए उम्मीदवारों को जैम ऑनलाइन आवेदन प्रसंस्करण प्रणाली पर जाना होगा।

    आईआईटी जैम आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। किसी तरह की गलती न हो, इसके लिए जरूरी है कि फॉर्म समय सीमा तक या उससे पहले भर कर जमा कर दिया जाए। आईआईटी जैम आवेदन पत्र 2027 (IIT JAM application form 2027 in hindi) के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिया गया लेख पूरा पढ़ें।

    उम्मीदवारों को आईआईटी जैम 2027 पंजीकरण (IIT JAM 2027 registration in hindi) की अंतिम तिथि तक या इससे पहले ही आईआईटी JAM आवेदन पत्र 2027 भर कर जमा करना चाहिए। प्राधिकरण द्वारा आईआईटी जैम आवेदन सुधार विंडो 2027 की सुविधा भी उम्मीदवारों को दी जाएगी। सफल आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आईआईटी जैम एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। आईआईटी जैम परीक्षा 2027 (IIT JAM exam 2027) दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

    इस वर्ष आईआईटी जैम परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जा रहा है। आईआईटी जैम 2027 प्रवेश परीक्षा (IIT JAM 2027 entrance exam) एमएससी (चार सेमेस्टर), संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी ड्यूल डिग्री, एमएससी-एमटेक और अन्य कार्यक्रमों के लिए है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों आईआईटी और आईआईएससी द्वारा प्रदान किए गए 20 विषयों में दी जा सकती है। आईआईटी जैम आवेदन पत्र 2027 के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    आईआईटी जेएएम पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र डाउनलोड करें

    आईआईटी जैम 2027 आवेदन तिथियां (IIT JAM 2027 Application Form Dates)

    उम्मीदवार जैम परीक्षा की तिथि जानने के लिए आईआईटी जैम 2027 आवेदन पत्र की तिथि की जांच कर सकते हैं।

    इवेंट्स

    डेट्स

    आईआईटी जैम आवेदन पत्र जारी होने की तिथि

    5 सितंबर, 2026
    11 सितंबर 2026

    आईआईटी जैम आवेदन की अंतिम तिथि

    12 अक्टूबर, 2026

    19 अक्टूबर 2026
    22 अक्टूबर 2026
    24 अक्टूबर 2026

    आईआईटी जैम आवेदन शुल्क भुगतान12 अक्टूबर 2026
    19 अक्टूबर 2026
    22 अक्टूबर 2026

    24 अक्टूबर 2026
    आईआईटी जैम आवेदन सुधार आरंभ
    10 नवंबर 2026

    परीक्षा शहर / टेस्ट पेपर / श्रेणी / जेंडर बदलने के लिए जैम आवेदन सुधार अंतिम तिथि

    नवंबर 2026

    वैध ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि

    नवंबर, 2026

    प्रतिपूरक समय/लेखक सहायता की पुष्टि

    दिसंबर, 2026

    ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जैम एडमिट कार्ड की उपलब्धता (डाउनलोड और प्रिंट के लिए)

    जनवरी 2027

    जैम प्रवेश परीक्षा

    14 फरवरी, 2027

    जैम आंसर की
    फरवरी 2027

    जैम परिणाम की घोषणा

    मार्च 2027

    स्कोरकार्ड की उपलब्धता

    मार्च, 2027

    प्रवेश के लिए पोर्टल खुलने की तिथि

    अप्रैल, 2027

    नोट - प्राधिकरण की ओर से जारी जैम शेड्यूल तिथियां संभावित हैं और भविष्य में बदली भी जा सकती हैं।

    आईआईटी जैम 2027 पात्रता मानदंड (IIT JAM 2027 Eligibility Criteria)

    प्राधिकरण ने आईआईटी जैम 2027 के लिए योग्यता आवश्यकताओं को अपडेट किया गया। आवेदकों के लिए समीक्षा करने हेतु जेएएम पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं।

    • अभ्यर्थियों के पास किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

    • अभ्यर्थियों को योग्यता परीक्षा में सफल होना होगा।

    • आईआईटी जैम 2027 के लिए विदेशी आवेदकों के आवेदन आमंत्रित हैं।

    • वर्ष 2027 तक आवश्यक डिग्री का दस्तावेज उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

    आईआईटी जैम 2027 आवेदन अंतिम तिथि

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा जैम 2027 आवेदन लिंक के साथ अंतिम तिथि की सूचना दी जाती है। आईआईटी जैम आवेदन की तिथि 24 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा दी गई आईआईटी जैम 2027 पंजीकरण प्रक्रिया (IIT jam 2027 registration process in hindi) की अंतिम तिथि या इससे पहले पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदकों को सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के लिए आईआईटी जैम आवेदन पत्र 2027 के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज जमा करने होते हैं। आईआईटी जैम 2027 आवेदन विंडो बंद होने के बाद अभ्यर्थी अपना आवेदन जमा नहीं कर सकते हैं। आईआईटी जैम 2027 प्रवेश फॉर्म भरने के चरणों आदि की जानकारी के लिए आगे लेख पढ़ें।

    आईआईटी जैम 2027 प्रवेश फॉर्म भरने के चरण

    • आईआईटी जेएएम की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in खोलें

    • JOAPS के होमपेज पर JOAPS पोर्टल पर क्लिक करें।

    • "जैम 2027 के लिए आवेदन करें" पर क्लिक करें।

    • उम्मीदवारों को जैम 2027 के लिए पंजीकरण करना होगा

    • सफल पंजीकरण के बाद, अभ्यर्थियों को एक नामांकन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।

    • लॉग इन करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आईआईटी जैम 2027 नामांकन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

    • लॉग इन करने के बाद, उम्मीदवारों को “एडिट एप्लीकेशन फॉर्म” पर क्लिक करना होगा और निम्नलिखित विवरण भरना होगा।

    • अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सभी विवरण भरने होंगे।

    School Of Advanced Engineering, UPES, Dehradun

    Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships

    JSS Academy of Higher Education and Research, Mysuru

    NAAC A+ Accredited| Ranked #24 in University Category by NIRF

    आईआईटी जेएएम आवेदन पत्र 2027 भरने से पहले तैयार रखने वाले दस्तावेज

    उम्मीदवारों को आईआईटी जेएएम फॉर्म 2027 को पूरा करने के लिए निम्नलिखित जानकारी/दस्तावेजों की आवश्यकता है:

    • सक्रिय ईमेल आईडी

    • सक्रिय मोबाइल फ़ोन नंबर

    • फोटो पहचान प्रमाण

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)

    • कक्षा 10 और 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट

    • ग्रेजुएशन की मार्कशीट

    • रंगीन पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति

    JAM Previous Year Papers
    Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
    Download Now

    आईआईटी जेएएम 2027 आवेदन पत्र और विनिर्देश: दस्तावेज़ अपलोड करना

    आईआईटी जैम 2027 पंजीकरण फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपना फोटो और हस्ताक्षर संलग्न करना होगा। आईआईटी जेएएम पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है।

    आईआईटी जेएएम 2027 आवेदन पत्र - दस्तावेज़ विनिर्देश

    विवरण

    फ़ाइल साइज़

    आयाम

    अधिकतम साइज़

    फॉर्म

    फोटो

    5 KB - 200 KB

    3.5 cm x 4.5 cm

    480 x 640 pixels

    JPEG

    हस्ताक्षर

    5 KB - 150 KB

    2 cm x 7 cm

    160 x 560 pixels

    JPEG

    आईआईटी जेएएम आवेदन पत्र 2027 - फोटोग्राफ/हस्ताक्षर आवश्यकताएं

    फोटो

    • अभ्यर्थी की फोटो रंगीन होनी चाहिए।

    • इमेज का बेकग्राउंड सफ़ेद होनी चाहिए।

    • उम्मीदवार का चेहरा दिखना चाहिए। उसे बालों, मास्क, एक्सेसरीज आदि से न ढकें।

    • अभ्यर्थी आईआईटी जैम 2027 के लिए आवेदन पत्र पर चश्मे के साथ अपनी तस्वीर अपलोड कर सकते हैं।

    GMRIT Deemed to be University, Rajam

    100+ Recruiters | 100+ Placements of 2026 Batch | NBA & NAAC Accredited | Highest CTC 37 LPA

    Dr Vishwanath Karad MIT World Peace University, Pune

    Highest CTC 30 LPA | #9 in Management Category by Times B-School | Merit-Based Scholarship Upto - 50 Crores

    हस्ताक्षर

    • अभ्यर्थियों को हस्ताक्षर के लिए गहरे नीले या काले पेन का उपयोग करना चाहिए, जिसे आईआईटी जेएएम फॉर्म पर अपलोड किया जाना चाहिए।

    • हस्ताक्षर बड़े अक्षरों में होना चाहिए।

    • हस्ताक्षर हॉरिजॉन्टल होना चाहिए।

    आईआईटी जेएएम 2027 आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक ब्राउज़र

    • इंटरनेट एक्सप्लोरर संस्करण 8 और अधिक

    • मोज़िला 3.0 और अधिक

    • गूगल क्रोम संस्करण 3.0 और अधिक

    आईआईटी जैम आवेदन पत्र 2027 कैसे भरें (How to fill IIT JAM Application Form 2027)

    अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आईआईटी जैम 2027 आवेदन पत्र पूरा करके जमा करना होता है। आईआईटी जैम फॉर्म 2027 भरना पूरी तरह से ऑनलाइन होती है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को आईआईटी जैम 2027 आवेदन पत्र पूरा करना होता है। आईआईटी जेएएम फॉर्म 2027 भरने और आईआईटी जेएएम पंजीकरण फॉर्म जमा करने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित तरीकों का पालन करना होगा:

    चरण 1: पंजीकरण

    • जैम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

    • अभ्यर्थियों को JOAPS होमपेज पर अपने आईआईटी जैम 2027 नामांकन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

    चरण 2: आईआईटी जैम पंजीकरण विवरण पूरा करें 

    • प्राप्त ओटीपी दर्ज करके आप अपना ईमेल पता और मोबाइल नंबर की पुष्टि कर सकते हैं।

    • वेबसाइट तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को अपने नामांकन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा।

    • जैम 2027 के लिए परीक्षा संबंधी जानकारी दर्ज करें, जैसे कि प्रश्नपत्रों की संख्या और पसंदीदा परीक्षा शहर।

    • जैम आवेदन 2027 में मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करें।

    • अभ्यर्थियों को अपने पहचान दस्तावेजों (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर) की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी।

    चरण 3: जैम आवेदन शुल्क का भुगतान

    • अभ्यर्थियों को अपनी तस्वीरें अपलोड करने के बाद आईआईटी जेएएम शुल्क का भुगतान करना होगा।

    • भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग खाते का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।

    • एसबीआई बैंक में ऑफलाइन विकल्प का उपयोग करते समय छात्रों को ई-चालान फॉर्म और आईआईटी जैम फॉर्म शुल्क का प्रिंटआउट साथ लाना होगा।
      1788240237444

    चरण 4: आवेदन पत्र प्रिंट करें 

    अभ्यर्थी को आवेदन की सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद बाद में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लेना होगा।


    मैं आईआईटी जैम 2027 आवेदन स्थिति की जांच कैसे करूं?

    निम्नलिखित विवरण आईआईटी जेएएम 2027 के लिए आवेदन पत्र की स्थिति दर्शाते हैं:

    • आवेदनों की जांच यह सुनिश्चित करने के लिए की जाएगी कि आवेदक द्वारा दी गई जानकारी सटीक है, सहायक दस्तावेज उसके अनुरूप हैं, तथा फोटो और हस्ताक्षर ठीक से अपलोड किए हैं।

    • यदि सभी आवश्यकताएं पूरी हो जाएंगी तो आवेदन स्वीकृत किया जाएगा।

    • यदि ऐसा नहीं होगा, तो आवेदन संबंधी समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया जाएगा तथा उचित समय के भीतर समाधान के लिए आवेदक को सूचित किया जाएगा।

    • आवेदक किसी भी समय JOAPS में लॉगइन करके आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

    नामांकन आईडी/पासवर्ड भूल जाने पर वापस कैसे प्राप्त करें?

    यदि आवेदक अपना नामांकन आईडी और पासवर्ड भूल जाते है, तो उन्हें आईआईटी जैम 2027 परीक्षा में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नीचे सूचीबद्ध चरण उन्हें अपना आईआईटी जैम 2027 नामांकन आईडी और पासवर्ड पुनः प्राप्त करने या रीसेट करने में सहायता कर करेंगे:

    आईआईटी जेएएम पासवर्ड प्राप्त करने के चरण 

    • JOAPS लॉगिन विंडो पर जाएं और "नामांकन आईडी और पासवर्ड भूल गए" विकल्प पर क्लिक करें।"

    • विकल्प पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। उम्मीदवारों को अपना आईआईटी जैम 2027 आईडी/पासवर्ड रीसेट करने के लिए एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) का अनुरोध करना होगा।

    • अपना मोबाइल नंबर, नामांकन आईडी (अपना पासवर्ड प्राप्त करने के लिए) या ईमेल आईडी (अपना नामांकन आईडी प्राप्त करने के लिए) दर्ज करें।

    आवश्यक जानकारी प्रदान करने के बाद, एक नया नामांकन आईडी और पासवर्ड बनाएं, फिर सेव करें।

    आईआईटी जैम 2027 फॉर्म सुधार शुल्क

    आईआईटी जैम 2027 आवेदन पत्र में प्राधिकारियों द्वारा मामूली समायोजन और सुधार के विकल्प उपलब्ध हैं। एडिटिंग की अनुमति केवल कुछ भागों के लिए ही दी जाएगी, जिनमें लिंग, श्रेणी, दिव्यांगता की स्थिति और परीक्षा केंद्र शामिल होंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। अपने आईआईटी जैम 2027 आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।

    श्रेणी या लिंग संबंधी जानकारी बदलने के लिए अतिरिक्त शुल्क इस प्रकार है:

    श्रेणी

    परिवर्तन

    केस

    अतिरिक्त शुल्क

    सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवार (सामान्य/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी) (ग्रुप 1)

    समूह 1 में परिवर्तन

    एक या दो पत्र

    300 रुपये

    समूह 2

    एक टेस्ट पेपर के लिए

    1000 रुपये

    दोनों टेस्ट पेपरों के लिए

    1350 रुपये

    अन्य सभी श्रेणियाँ (समूह 2)

    समूह 1

    एक पेपर के लिए

    दो टेस्ट पेपर के लिए

    2000 रुपये

    2700 रुपये


    आईआईटी जैम 2027 परीक्षा केंद्र

    आईआईटी जैम परीक्षा केंद्रों को निम्नलिखित 8 आईआईटी क्षेत्रों के अनुसार विभाजित किया गया है।

    संस्थान

    केंद्र

    आईआईएससी बैंगलोर

    बेंगलुरु, हुबली, कन्नूर, कोझीकोड, पलक्कड़, त्रिशूर, हैदराबाद, मैंगलोर

    आईआईटी दिल्ली

    ग्रेटर नोएडा, जम्मू, जोधपुर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, इंदौर, नई दिल्ली, गाजियाबाद, जयपुर और गुरुग्राम

    आईआईटी गुवाहाटी

    आसनसोल-दुर्गापुर, धनबाद, डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट, कल्याणी, पटना और सिलीगुड़ी

    आईआईटी कानपुर

    आगरा, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, बरेली, भोपाल, आईआईटी खड़गपुर

    आईआईटी खड़गपुर

    कोलकाता, रायपुर, रांची, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, खड़गपुर और विजयवाड़ा कुछ ऐसे शहर हैं जो सूची में शामिल हैं।.

    आईआईटी मद्रास

    कोट्टायम, एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई, कोल्लम, मदुरै, तिरुचिरापल्ली, तिरुनेलवेली, वारंगल, कोयंबटूर,

    आईआईटी रुड़की

    नोएडा, मोहाली, जालंधर, मुरादाबाद, रुड़की, कुरुक्षेत्र, देहरादून

    आईआईटी बॉम्बे

    अहमदाबाद, गोवा, मुंबई, नागपुर, पुणे, वडोदरा, नांदेड़,

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं आईआईटी जेएएम आवेदन पत्र कहां से प्राप्त कर सकता हूं?
    A:

    उम्मीदवार केवल ऑनलाइन आवेदन ही कर सकते है। आईआईटी जेएएम आवेदन पत्र (JOAPS) भरने के लिए उम्मीदवारों को जैम ऑनलाइन आवेदन प्रसंस्करण प्रणाली पर जाना होता है।

    Q: क्या मैं अपने आईआईटी जेएएम आवेदन पत्र में जानकारी बदल सकता हूं?
    A:

    आप आईआईटी जैम से अपने आवेदन में पाठ्यक्रम और परीक्षा केंद्र के चयन से संबंधित जानकारी बदल सकते हैं।

    Q: क्या मैं आईआईटी जैम आवेदन पत्र से दो टेस्ट पेपर के लिए आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    उम्मीदवार अधिकतम दो आईआईटी जैम टेस्ट पेपर के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। लेकिन आवेदकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जैम परीक्षा के पेपर अलग-अलग सत्रों में दिए जाएं।

    Q: मैं आईआईटी जैम के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान कैसे कर सकता हूं?
    A:

    आईआईटी जेएएम आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। आईआईटी जेएएम आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए उम्मीदवारों के पास तीन विकल्प हैं: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग।

    Q: क्या मैं जैम आवेदन पूरा करते समय अपनी श्रेणी बदल सकता हूँ?
    A:

    जो अभ्यर्थी योग्य हैं, लेकिन उन्होंने अपनी श्रेणी बदल ली है, वे वर्तमान श्रेणी प्रमाण-पत्र के साथ प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं (चाहे अभ्यर्थी पोर्टल पर उल्लिखित श्रेणी कुछ भी हो)।

    Q: आईआईटी जेएएम आवेदन पत्र के साथ अपलोड की जाने वाली इमेज का आकार क्या होना चाहिए?
    A:

    आईआईटी जैम आवेदन में शामिल की जाने वाली इमेज निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करनी चाहिए:

    • साइज़: 3.5 सेमी चौड़ाई × 4.5 सेमी
    • ऊंचाई आयाम: 480×640 पिक्सल (अधिकतम आकार)
    • फॉर्मेट: जेपीजी/जेपीईजी
    •  फ़ाइल साइज़: 5 केबी से 200 केबी
    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JAM

    On Question asked by student community

    Have a question related to JAM ?

    Hey there

    A 4-year BFSc degree can make you eligible to appear for IIT JAM, provided you have completed/will complete your undergraduate degree within the required timeline.

    For Atmosphere and Ocean Sciences at IIT Bhubaneswar, the JAM 2026 admission brochure specifically lists “Bachelor of Sciences degree in any discipline” as

    Hello Student,

    For IIT JAM 2026 Biotechnology, the qualifying cutoff was 42.3 marks for General, 38.07 for OBC-NCL/EWS, and 21.15 for SC/ST/PwD. However, these are qualifying cutoffs, not guaranteed admission scores. Admission depends on rank, category, institute, programme preferences, and available seats.

    For more information, you can click on the

    The IIT JAM Physics syllabus generally includes:

    Mathematical Methods

    Mechanics and General Properties of Matter

    Oscillations, Waves and Optics

    Electricity and Magnetism

    Kinetic Theory and Thermodynamics

    Modern Physics

    Solid State Physics, Devices and Electronics

    The official 2027 syllabus will be released with the IIT JAM 2027 Information Brochure. Refer to