एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 जारी (MP PAT Result 2026 Out in Hindi)- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 18 जून 2026 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पीएट रिजल्ट के साथ टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई है। जबलपुर के पीयूष साहू, बीटेक और भोपाल के कुणाल परमार ने बीएससी में 100 पर्सेंटाइल के साथ टॉप किया है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी पीएटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक इस लेख में दिया गया है। एमपी पीएटी परीक्षा 8 मई 2026 को आयोजित की गई थी।
एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक
एमपी पीएटी बीटेक और बीएससी स्कोर- रैंक पीडीएफ डायरेक्ट लिंक: एमपी पीएटी बीटेक रिजल्ट पीडीएफ । एमपी पीएटी बीएससी रिजल्ट पीडीएफ
This Story also Contains
बोर्ड द्वारा एमपी पीएटी प्रोविजनल आंसर की 11 मई 2026 को जारी की गई। उम्मीदवारों से 14 मई तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। बोर्ड द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद एमपी MP Pre-Agriculture Test फाइनल आंसर की 2026 जारी की जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर की के आधार पर एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 तैयार कर घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने आवेदन क्रमांक एवं जन्मतिथि/पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लेख: एमपी पीएटी आंसर की डाउनलोड लिंक पर जाएं । एमपी पीएटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, मेरिट स्थिति एवं क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को आगे की काउंसलिंग एवं एडमिशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि रिजल्ट, फाइनल आंसर की, मेरिट लिस्ट एवं काउंसलिंग से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से वंचित न रहें। एमपी MP Pre-Agriculture Test रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक एवं रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।
ये भी पढ़ें:- एमपी पीएटी आवेदन के लिए लिंक पर जाएं
एमपी पीएटी 2026 Madhya Pradesh Employees Selection Board द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के माध्यम से अभ्यर्थी अपने प्राप्त अंकों, मेरिट स्थिति एवं क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। परीक्षा एवं रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सारणी में दी गई है, जिससे उम्मीदवार पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझ सकें।
इवेंट | विवरण |
एमपी पीएटी 2026 परीक्षा सत्र | एमपी पीएटी 2026 |
पूरा नाम | मध्य प्रदेश पूर्व-कृषि परीक्षा या प्री एग्रीकल्चर टेस्ट |
संचालन निकाय | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) |
परीक्षा स्तर | राज्य स्तर |
प्रस्तावित पाठ्यक्रम | कृषि/बागवानी/वानिकी में बीएससी, कृषि इंजीनियरिंग में बीटेक |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
एमपी पीएटी 2026 आधिकारिक अधिसूचना | 18 मार्च 2026 |
एमपी पीएटी 2026 आवेदन | 24 मार्च 7 अप्रैल 2026 |
एमपी पीएटी 2026 एडमिट कार्ड | 30 अप्रैल 2026 |
एमपी MP Pre-Agriculture Test 2026 परीक्षा तिथि | 8 मई 2026 |
एमपी पीएटी 2026 परीक्षा आंसर की | 11 मई 2026 (जारी) |
एमपी पीएटी 2026 परीक्षा फाइनल आंसर की | सूचित किया जाएगा |
एमपी पीएटी 2026 परीक्षा परिणाम | 18 जून 2026 |
Madhya Pradesh Employees Selection Board द्वारा एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देखने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर “Result” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें।
“MP PAT Result 2026” लिंक को चुनें।
आवश्यक लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर आदि) दर्ज करें।
“Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें:- एमपी राज्य पात्रता परीक्षा । एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एमपी पीएटी स्कोरकार्ड 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके अपने प्राप्त अंक, रैंक और योग्यता स्थिति की जानकारी देख सकते हैं। MP Pre-Agriculture Test स्कोरकार्ड देखने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर “Result / Scorecard” सेक्शन पर क्लिक करें।
“MP PAT Scorecard 2026” लिंक को चुनें।
लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें।
“Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Selection Board द्वारा एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड में परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकेंगे। यह विवरण उम्मीदवार की योग्यता, अंक और मेरिट स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 में निम्नलिखित जानकारी दर्ज होगी:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
आवेदन संख्या
प्राप्त अंक (Marks Obtained)
कुल अंक (Total Marks)
योग्यता स्थिति (Qualifying Status)
श्रेणी (Category)
मेरिट रैंक (Merit Rank)
परीक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक विवरण
ये भी पढ़िए:-
Madhya Pradesh Employees Selection Board एमपी पीएटी कटऑफ 2026 को MP Pre-Agriculture Test रिजल्ट के साथ या उसके बाद जारी करेगा। कटऑफ वह न्यूनतम अंक होते हैं, जिन्हें प्राप्त करने पर उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र माने जाते हैं। कटऑफ विभिन्न श्रेणियों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर तय किया जाता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे कटऑफ से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
प्राधिकरण द्वारा एमपी पीएटी मेरिट लिस्ट 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद प्रकाशित किया जाएगा। इस मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे जिन्होंने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। मेरिट लिस्ट के आधार पर ही आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा एमपी पीएटी काउंसलिंग 2026 का आयोजन मेरिट लिस्ट एवं उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विकल्पों (चॉइस फिलिंग) के आधार पर किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत सीट आवंटन रैंक, श्रेणी और उपलब्ध सीटों के अनुसार किया जाएगा। इसमें सरकारी, पेमेट और एन.आर.आई सीटों के लिए संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कृषि विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा और प्रवेश 30 सितंबर 2026 तक दिए जाएंगे। इसके बाद प्रतीक्षा सूची स्वतः समाप्त मानी जाएगी, हालांकि सीट उपलब्ध रहने पर इसकी वैधता राज्य शासन की अनुमति से बढ़ाई जा सकती है।
Madhya Pradesh Employees Selection Board द्वारा जारी प्राविधिक/योग्यता सूची के आधार पर विश्वविद्यालयों के अधिकारी आवेदकों को अस्थायी प्रवेश प्रदान करेंगे। प्रवेश के समय उम्मीदवार को अपने आवेदन पत्र में दी गई जानकारी की पुष्टि के लिए सभी आवश्यक मूल दस्तावेज और प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करने होंगे। सभी प्रमाण-पत्रों के प्रारूप नियम पुस्तिका में दिए गए अनुसार ही मान्य होंगे।
महत्वपूर्ण लेख:-
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित विभाग से संपर्क करें।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल चयन भवन, मुख्य मार्ग क्रं.1, चिनार उद्यान (पूर्व), भोपाल - 462011 फोन क्रं. 0755-2578801-02 शिकायत हेतु ई-मेल: complain.peb@mp.gov.in |
Frequently Asked Questions (FAQs)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके एमपी पीएटी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, कुल अंक, श्रेणी, मेरिट रैंक और योग्यता स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है।
कटऑफ वह न्यूनतम अंक होते हैं जिन्हें प्राप्त करने पर उम्मीदवार अगले चयन चरण जैसे काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के लिए पात्र माना जाता है।
मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम होते हैं जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है और इसी के आधार पर आगे की काउंसलिंग एवं सीट आवंटन प्रक्रिया होती है।
काउंसलिंग में उम्मीदवारों को मेरिट और विकल्प चयन के आधार पर सीट आवंटित की जाती है तथा दस्तावेज़ सत्यापन के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाती है।