Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड बीएड एप्लीकेशन 2027 (Jharkhand B.Ed application 2027)- लिंक, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता देखें
    • लेख
    • झारखंड बीएड एप्लीकेशन 2027 (Jharkhand B.Ed application 2027)- लिंक, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता देखें

    झारखंड बीएड एप्लीकेशन 2027 (Jharkhand B.Ed application 2027)- लिंक, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 14 Nov 2026, 05:31 PM IST
    Trusted Source Image

    झारखंड के बीएड संस्थानों में एडमिशन के लिए हर साल बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन होता है। झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) द्वारा किया जाता है। जेसीईसीईबी द्वारा झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 (Jharkhand B.Ed entrance test 2027) के लिए अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी की जाएगी। झारखंड बीएड अधिसूचना के साथ ही झारखंड बीएड आवेदन पत्र भी जारी किया जाता है। अधिसूचना में आवेदन की तिथियां, पात्रता ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाती है।  
    इसे भी देखें - बिहार बीएड सीईटी - एडमिशन प्रक्रिया

    This Story also Contains

    1. झारखंड बीएड 2027: अवलोकन
    2. झारखंड बीएड आवेदन  तिथियां
    3. झारखंड बीएड आवेदन  : पात्रता मानदंड
    4. झारखंड बीएड आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
    5. झारखंड बीएड आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
    6. झारखंड बीएड दस्तावेज़ अपलोड विवरण
    7. झारखंड बीएड 2027 आवेदन शुल्क
    8. श्रेणीवार आवेदन शुल्क:
    झारखंड बीएड एप्लीकेशन 2027 (Jharkhand B.Ed application 2027)- लिंक, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता देखें
    झारखंड बीएड एप्लीकेशन 2027

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 राज्य के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय परीक्षा है। झारखंड बीएड 2027 (Jharkhand BEd 2027 in Hindi) के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में पूरी होगी। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है, जिसमें उम्मीदवारों को अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करनी होती है। बीएड आवेदन की पूरी प्रक्रिया (BEd application process) को समझने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
    ये भी देखें - 

    झारखंड बीएड 2027: अवलोकन

    झारखंड बीएड 2027 से जुड़ी तिथियां, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी होती हैं, ताकि वे अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में महत्वपूर्ण विवरण देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम

    परीक्षा बोर्ड

    झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एक्जामिनेशन बोर्ड/झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा का स्तर

    राज्य (झारखंड)

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन (ओएमआर आधारित)

    प्रश्नों के प्रकार

    एमसीक्यू आधारित

    प्रश्नों की संख्या

    100

    कुल अंक

    100

    मार्किंग स्कीम

    प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक

    0.25 अंक प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काटे जाएंगे

    परीक्षा केंद्र

    रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका और पलामू

    ऑफिशियल वेबसाइट

    jceceb.jharkhand.gov.in

    इसे भी देखें - 

    School of Liberal Studies and Humanities, UPES Dehradun

    Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships

    University Institute of Teachers Training and Research, Chandigarh University, Chandigarh

    Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2027) | Up to 100% scholarships worth 325 Crores

    झारखंड बीएड आवेदन  तिथियां

    झारखंड बीएड प्रवेश 2027 की तिथियां (jharkhand bed dates 2027) अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर पूरी प्रवेश प्रक्रिया संचालित होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी तिथियों की जानकारी पहले से रखें। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है।

    झारखंड बीएड तिथियां 2027 (jharkhand bed admission dates)

    इवेंट

    तिथियां

    ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण की शुरुआत

    सूचित किया जाएगा

    आवेदन करने की अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    आवेदन में सुधार की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    प्रवेश पत्र

    सूचित किया जाएगा

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2027

    सूचित किया जाएगा

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा आंसर की आपत्ति तिथि

    सूचित किया जाएगा

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2027

    सूचित किया जाएगा

    काउंसलिंग पंजीकरण, च्वाइस फिलिंग

    सूचित किया जाएगा

    झारखंड बीएड सीट आवंटन

    सूचित किया जाएगा

    दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश

    सूचित किया जाएगा

    ये भी देखें -

    झारखंड बीएड आवेदन  : पात्रता मानदंड

    झारखंड बीएड 2027 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंड की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जो सभी शर्तों को पूरा करते हैं। नीचे झारखंड बीएड 2027 के लिए प्रमुख पात्रता मानदंड दिए गए हैं:

    • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री में न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अंक में छूट दी जा सकती है।

    • बीएड पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने हेतु उत्तीर्ण वर्ष (पासिंग ईयर) पर कोई प्रतिबंध नहीं है, यानी पुराने और नए दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

    • उम्मीदवार को आवेदन करते समय केवल एक विषय का चयन करना होगा, जिसे उसने अपनी स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री में मुख्य रूप से पढ़ा हो।

    • स्नातक या स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी डिग्री पूरी कर लें।

    • अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए और झारखंड राज्य के उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया में प्राथमिकता मिल सकती है (यदि लागू हो)।

    Amity University, Noida

    India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary

    Lovely Professional University, Phagwara

    India's Largest University | NAAC A++ Accredited | THE-2027 Ranked 4th in India | Highest CTC: INR 2.5 Cr | Top 25% Average Salary: INR 10.2 LPA | 2225+ Recruiters

    झारखंड बीएड आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

    झारखंड बीएड 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी होती है। झारखंड बीएड आवेदन 2027 की शुरुआत रजिस्ट्रेशन से होती है, जिसमें उम्मीदवारों को अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करनी होती है। सफल पंजीकरण के बाद एक पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जनरेट होता है, जिसे मोबाइल नंबर या ईमेल के माध्यम से अभ्यर्थियों तक भेज दिया जाता है। नीचे आवेदन प्रक्रिया देखें।

    झारखंड बीएड 2027 आवेदन भरने के चरण

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (bedcet.jceceb.org.in) पर जाएं।

    • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।

    • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त करें।

    • प्राप्त लॉगिन विवरण की मदद से वेबसाइट पर लॉग इन करें।

    • आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।

    • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

    • ‘समीक्षा करें’ (Review) विकल्प पर क्लिक कर पूरी जानकारी दोबारा जांच लें।

    • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • अंत में ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

    झारखंड बीएड आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    झारखंड बीएड 2027 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखना अनिवार्य है। ये दस्तावेज़ आवेदन फॉर्म में जानकारी भरने और सत्यापन प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत किए जाएंगे। सही और पूर्ण दस्तावेज़ प्रस्तुत करना आवेदक की उम्मीदवारी के लिए जरूरी है।

    आवेदन भरते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:

    • 10वीं, 12वीं और स्नातक की मार्कशीट

    • स्नातकोत्तर की मार्कशीट

    • जन्म प्रमाण पत्र

    • श्रेणी प्रमाणपत्र

    • आधार कार्ड

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • हस्ताक्षर

    पढ़ें:- बिहार बीएड रिजल्ट

    झारखंड बीएड दस्तावेज़ अपलोड विवरण

    झारखंड बीएड 2027 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी हाल ही की पासपोर्ट साइज़ की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य आवश्यक दस्तावेज़ भी निर्दिष्ट प्रारूप में अपलोड किए जाने चाहिए। सभी फाइलें तय साइज़ और गुणवत्ता के अनुसार होनी चाहिए ताकि आवेदन सही तरीके से स्वीकार किया जा सके।

    निर्दिष्ट दस्तावेज़ और उनके प्रारूप:

    दस्तावेज़

    फ़ाइल का आकार

    विवरण

    फोटो

    20-50 केबी

    सफेद पृष्ठभूमि वाली हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

    हस्ताक्षर

    10-20 केबी

    सफेद कागज पर काले/नीले रंग की स्याही से लिखा गया हस्ताक्षर

    अन्य दस्तावेज़

    अधिकतम 4 एमबी

    सभी दस्तावेज़ एकल पीडीएफ फाइल में अपलोड करें

    झारखंड बीएड 2027 आवेदन शुल्क

    झारखंड बीएड 2027 के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होता है। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं। आवेदन शुल्क अभ्यर्थी की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है।

    श्रेणीवार आवेदन शुल्क:

    वर्ग

    शुल्क

    सामान्य / ईडब्ल्यूएस (EWS)

    ₹1000

    ईडब्ल्यूएस प्रथम और द्वितीय

    ₹750

    अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिलाएं (सभी श्रेणियाँ)

    ₹500

    शारीरिक रूप से विकलांग (PWD)

    ₹0

    नोट: झारखंड बीएड आवेदन शुल्क एक बार जमा करने के बाद वापसी योग्य नहीं है, इसलिए भुगतान करते समय सभी विवरण सही होने चाहिए।

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe