Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 (CG Pre B.Ed 2026 in hindi) - आंसर की (जारी), आपत्ति लिंक, रिजल्ट
    • लेख
    • सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 (CG Pre B.Ed 2026 in hindi) - आंसर की (जारी), आपत्ति लिंक, रिजल्ट

    सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 (CG Pre B.Ed 2026 in hindi) - आंसर की (जारी), आपत्ति लिंक, रिजल्ट

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 17 Jul 2026, 05:31 PM IST

    सीजी प्री बीएड 2026 (CG Pre B.Ed 2026 in hindi): छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा 16 जुलाई को सीजी प्री बीएड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीजी प्री बीएड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोफाइल लॉगइन के माध्यम से अपना प्रीबीएड परिणाम देख सकते हैं। इससे पहले, प्राधिकरण द्वारा 25 जून को सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा की प्रारंभिक आंसर की जारी कर 30 जून तक आपत्ति मांगी गई थी। आंसर की पर मिली आपत्तियों के निस्तारण के बाद सीजी प्री बीएड फाइनल आंसर की के साथ सीजी प्री बीएड रिजल्ट और स्कोर कार्ड जारी किया गया। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से सीजी प्री. बी.एड रिजल्ट पीडीएफ 2026 देख सकते हैं।
    सीजी प्री बीएड रिजल्ट देखें1784289033490

    This Story also Contains

    1. सीजी प्री बीएड 2026 रिजल्ट (CG Pre BEd 2026 Result in hindi)
    2. सीजी प्री बीएड 2026 हाईलाइट्स (CG Pre BEd 2026 Highlights)
    3. सीजी प्री बीएड 2026 एग्जाम डेट (CG Pre B.Ed 2026 Exam Dates in hindi)
    4. सीजी प्री बीएड 2026 पात्रता मानदंड (CG Pre BEd 2026 Eligibility Criteria in hindi)
    5. सीजी प्री बीएड 2026 आवेदन प्रक्रिया (CG Pre BEd 2026 Application Process in hindi)
    6. सीजी प्री बीएड 2026 की तैयारी के टिप्स (CG Pre B.Ed 2026 Preparation Tips in hindi)
    7. सीजी प्री बीएड 2026 परीक्षा पैटर्न (CG Pre BEd 2026 Exam Pattern in hindi)
    8. सीजी प्री बीएड 2026 एडमिट कार्ड (CG Pre BEd 2026 Admit Card)
    9. सीजी प्री बीएड 2026 काउंसलिंग (CG Pre BEd 2026 Counselling in hindi)
    सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 (CG Pre B.Ed 2026 in hindi) - आंसर की (जारी), आपत्ति लिंक, रिजल्ट
    सीजी प्री बीएड

    परीक्षा में शामिल उम्मीदवार वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in/ से सीजी प्री बीएड आंसर की 2026 डाउनलोड कर आपत्ति होने की स्थिति में 50 रुपये प्रत्ति प्रश्न शुल्क के साथ चुनौती दर्ज कर सकते थे। सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा राज्य के 33 जिलों में 11 जून को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 1 जून 2026 को सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड जारी किया गया था।
    सीजी प्री बीएड आंसर की पीडीएफ लिंक

    सीजी प्री बीएड 2026 रिजल्ट (CG Pre BEd 2026 Result in hindi)

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा संभवतः जुलाई 2026 में सीजी प्री बीएड परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी किया जाता है। सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा। किसी भी उम्मीदवार को अपना परिणाम डाक द्वारा पोस्ट के माध्यम से प्राप्त नहीं होगा। उम्मीदवार को परिणाम जारी होने की सूचना एसएमएस या मेल के माध्यम से दी जाती है। सीजी प्री बीएड रिजल्ट के बाद उत्तीर्ण उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

    UPES MA Admissions 2026

    Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | 1950+ Students Placed, 91% Placement, 800+ Recruiters

    JSS University Noida MA 2026

    170+ Recruiters Including Samsung, Zomato, LG, Adobe and many more | Highest CTC 47 LPA

    सीजी प्री बीएड रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें

    • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

    • नए पेज पर परीक्षा के नाम के साथ फाइनल आंसर की, रिजल्ट, स्कोर कार्ड लिस्ट लिखा होगा, रिजल्ट पर क्लिक करें।
      1784289503423

    • दिए गए स्थान में सही उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करें, फिर 'लॉगिन' पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित होगा। सॉफ्ट कॉपी सेव करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करें।

    • इसके अलावा उम्मीदवारों का स्कोर जानने के लिए के लिए स्कोरलिस्ट पर क्लिक करने पर सीजी प्री बीएड स्कोर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    सीजी व्यापम द्वारा सीजी प्री बीएड आवेदन पत्र 25 मार्च 2026 को जारी किया गया था। सीजी प्री बीएड आवेदन अंतिम तिथि 24 अप्रैल और आवेदन सुधार सुविधा 25 से 27 अप्रैल तक दी गई थी।

    1774855840835

    छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्री बीए बीएड/प्री बीएससी बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा (CG pre B.Ed. entrance exam in hindi) का आयोजन किया जाता है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन क्रेडेशियल के माध्यम से सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    सीजी व्यापम द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सीजी प्री बीएड अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़़ में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 4 वर्षीय एकीकृत बीएड कोर्स (4-year integrated B.Ed program in hindi) में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि, आवेदन प्रक्रिया, शेड्यूल, सिलेबस आदि की जानकारी दी जाती है। सीजी प्री बीएड (CG Pre BEd in hindi) एक राज्य स्तरीय शिक्षा प्रवेश परीक्षा है। सीजी व्यापम द्वारा आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जारी सीजी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 11 जून को आयोजित की जा रही है।

    1765883701375

    1765883675060

    सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in है। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में सीजी प्री बीएड 2026 परीक्षा तिथि (CG Pre BEd exam date 2026 in hindi) देख सकते हैं। सीजी प्री बीएड आवेदन 2026 (CG Pre B.Ed application 2026 in hindi) से पहले छात्रों को सीजी प्री बीएड पात्रता मानदंड 2026 (CG Pre BEd eligibility criteria 2026 in hindi) की जांच करने की सलाह दी जाती है।

    छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए हर साल सीजी प्री बीएड परीक्षा (CG Pre B.Ed exam in hindi) आयोजित की जाती है। परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए लेख में सीजी प्री बीएड पाठ्यक्रम 2026 (CG Pre BEd syllabus 2026 in hindi) की जांच करने की सलाह दी जाती है। सीजी प्री बीए बीएड / प्री बीएससी बीएड अध्ययन सामग्री जैसे पाठ्यक्रम, प्रश्न पत्र, परीक्षा पैटर्न और सबसे हालिया पंजीकरण जानकारी, एडमिट कार्ड, उत्तर कुंजी और परिणाम के बारे में अधिक जानने के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    सीपीईबी (छत्तीसगढ़ प्री एजुकेशन बोर्ड/ सीजी व्यापम) बैचलर ऑफ आर्ट्स, बैचलर ऑफ एजुकेशन और बैचलर ऑफ साइंस, बैचलर ऑफ एजुकेशन के लिए सीजी प्री बीएड 2026 परीक्षा (CG pre BEd 2026 exam in hindi) आयोजित करता है। सीजी प्री बीएड आवेदन पत्र भरने वाले पात्र उम्मीदवारों के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ऑनलाइन मोड के माध्यम से सीजी प्री बीएड 2026 एडमिट कार्ड और सीजी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल सीजी प्री बीएड एग्जाम के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर सीजी प्री बीएड 2026 आंसर की (CG pre BEd 2026 answer key in hindi) जारी करेगा।

    सीजी प्री बीएड 2026 हाईलाइट्स (CG Pre BEd 2026 Highlights)

    शीर्षकविवरण

    सीजी प्री बीएड परीक्षा का पूरा नाम

    छत्तीसगढ़ प्री बैचलर इन एजुकेशन प्रवेश परीक्षा

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    सीजी प्री बीएड

    संचालक निकाय

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय परीक्षा

    भाषा

    अंग्रेज़ी

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    ऑफिसियल वेबसाइटvyapamcg.cgstate.gov.in

    सीजी प्री बीएड 2026 एग्जाम डेट (CG Pre B.Ed 2026 Exam Dates in hindi)

    सीजी प्री बीएड 2026 एग्जाम डेट के बारे में जानना छात्रों के लिए बेहद आवश्यक है। सीजी प्री बीएड 2026 एग्जाम डेट के माध्यम से छात्र खुद को अपडेट रख सकते हैं। नीचे दी गई तालिका में सीजी प्री बीएड 2026 परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राधिकरण द्वारा जारी करने से काथ अपडेट की जाएगी। उम्मीदवार यहां पिछली परीक्षा तिथियों को भी देख सकते हैं-

    सीजी प्री बीएड 2026 शेड्यूल

    सीजी प्री बीएड 2026 तिथि

    सीजी प्री बीएड 2025 तारीखें

    सीजी प्री बीएड आवेदन जारी

    25 मार्च 2025

    28 मार्च, 2025

    सीजी प्री बीएड आवेदन अंतिम तिथि
    24 अप्रैल 202625 अप्रैल, 2025
    26 अप्रैल, 2025 (शाम 5 बजे)

    सीजी प्री बीएड आवेदन आवेदन सुधार

    25-27 अप्रैल 2026

    26 से 28 अप्रैल, 2025

    सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड
    1 जून 202516 मई, 2025

    सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा

    11 जून 2026

    22 मई, 2025

    सीजी प्री बीएडमॉडल आंसर की
    25 जून 2026 (आपत्ति- 30 जून तक)10 जून 2025 (जारी)
    सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम
    16 जुलाई 202610 जुलाई 2025 (जारी)

    सीजी प्री बीएड 2026 पात्रता मानदंड (CG Pre BEd 2026 Eligibility Criteria in hindi)

    परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सीजी प्री बीएड ईटी पात्रता 2026 (CG Pre B.Ed ET Eligibility 2026 in hindi) को पूरा करना होगा। पात्रता मानदंड के बारे में विवरण नीचे दिया गया है:

    • राष्ट्रीयता: उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए।

    • अधिवास: उम्मीदवार को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी सदस्य होना चाहिए।

    • आयु मानदंड: 31 दिसंबर 2023 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए।

    • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

    • आरक्षण श्रेणी का विवरण नीचे दिया गया है। यह आरक्षण पिछले वर्ष की परीक्षा पर आधारित है।

    Chanakya University M.A Admissions 2026

    Scholarships Available | 900 Hours of Holistic Preparation

    Somaiya Vidyavihar BA Admission 2026

    Highest CTC 58 LPA | Avg CTC 11.35 LPA| 150+ Recruiters

    श्रेणी

    अंक

    अनारक्षित श्रेणी (सामान्य/ओबीसी)

    45%


    आरक्षित श्रेणी (एससी/एसटी)

    40%


    सीजी प्री बीएड 2026 आवेदन प्रक्रिया (CG Pre BEd 2026 Application Process in hindi)

    सीजी प्री बीएड आवेदन पत्र 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। छात्र सीजी प्री बीएड आवेदन के बारे जानकारी नीचे देख सकते हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

    • उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं और जमा कर सकते हैं।

    • आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, जन्म तिथि, संपर्क जानकारी, कक्षा 12वीं बोर्ड रोल नंबर और श्रेणी जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।

    • उम्मीदवारों को अपने पासपोर्ट आकार के फोटो (3.5 सेमी चौड़ाई x 4.5 सेमी ऊंचाई) और जेपीईजी प्रारूप में हस्ताक्षर की स्कैन की हुई प्रति जमा करनी होगी। फ़ाइल का साइज़ 50KB से अधिक नहीं होना चाहिए।

    • उम्मीदवारों को अपना पसंदीदा परीक्षा केंद्र चुनना होगा और उन्हें आवेदन पत्र पर इंगित करना होगा।

    • सामान्य/यूआर उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये है।

    सीजी प्री बीएड 2026 की तैयारी के टिप्स (CG Pre B.Ed 2026 Preparation Tips in hindi)

    • छात्रों को पाठ्यक्रम से परिचित होना चाहिए और पूछे गए प्रश्नों के पैटर्न को समझने के लिए पिछले वर्ष के सभी प्रश्न पत्रों को हल करने का प्रयास करना चाहिए।

    • प्रतिभागियों को अपने समय का बुद्धिमानी से उपयोग करने में सक्षम होना चाहिए ताकि वे पढ़ाई के दौरान थकें नहीं। एक उचित शेड्यूल बनाया जाना चाहिए और उसका पालन किया जाना चाहिए।

    • यह महत्वपूर्ण है कि विद्यार्थी अपने दिमाग को शांत रखने के लिए पढ़ाई के दौरान पर्याप्त ब्रेक लें।

    • तनाव को प्रबंधित करने के लिए योग का भी उपयोग किया जा सकता है।

    • साथ ही संतुलित आहार का सेवन करें.

    सीजी प्री बीएड 2026 परीक्षा पैटर्न (CG Pre BEd 2026 Exam Pattern in hindi)

    परीक्षा की उचित तैयारी के लिए उम्मीदवारों को सीजी प्री बीएड ईटी परीक्षा पैटर्न 2026 के बारे में पता होना चाहिए। नीचे सीजी प्री बीएड परीक्षा पैटर्न 2026 का पूरा प्रारूप देखें:

    • परीक्षा मोड: परीक्षा ऑफ़लाइन (पीबीटी) प्रारूप में आयोजित की जाएगी।

    • प्रश्नों की संख्या: पेपर में 100 प्रश्न होंगे।

    • प्रश्नों के प्रकार: पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (MCQs) शामिल होंगे।

    • कुल अंक: परीक्षा 100 अंकों की होगी।

    • अंकन योजना: प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक दिया जाएगा।

    • समय अवधि: परीक्षा के लिए आवंटित समय दो घंटे है।

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    सामान्य ज्ञान

    20

    20

    सामान्य क्षमता

    30

    30

    हिंदी

    10

    10

    शिक्षण योग्यता

    30

    30

    अंग्रेज़ी

    10

    10

    कुल

    100

    100


    सीजी प्री बीएड 2026 एडमिट कार्ड (CG Pre BEd 2026 Admit Card)

    सीजी प्री बीएड 2026 एडमिट कार्ड कंडक्टिंग बॉडी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को अपना प्रवेश पत्र मेल या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त नहीं होगा। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपना आवेदन पत्र जमा किया है, उन्हें उनके सीजी प्री बीएड 2026 प्रवेश पत्र प्राप्त होंगे। निम्नलिखित जानकारी छत्तीसगढ़ प्री बीएड प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र पर शामिल की जाएगी:

    • उम्मीदवार का नाम

    • जन्मतिथि

    • पिता का नाम

    • परीक्षा केंद्र

    • परीक्षा की तारीख और समय

    • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय।

    • प्रश्न पत्र का समय एवं अवधि

    सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण:

    • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • 'डाउनलोड एडमिट कार्ड' बटन पर टैप करें।

    • दिए गए स्थान में सही उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करें, फिर 'लॉगिन' पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा। सॉफ्ट कॉपी सेव करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करें।

    • परीक्षा के दिन, आपको अपना प्रवेश पत्र, एक पासपोर्ट आकार का फोटो और एक वैध आईडी लाना होगा

    सीजी प्री बीएड 2026 काउंसलिंग (CG Pre BEd 2026 Counselling in hindi)

    सीजी प्री बीएड 2026 काउंसलिंग पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट पर संभवतः अगस्त-सितंबर में शुरू किया जाएगा। उम्मीदवारों को सीजी प्री बीएड काउंसलिंग 2026 के लिए इसकी समय सीमा से पहले पंजीकरण करना होगा। सीजीपीईबी अक्टूबर में आधिकारिक वेबसाइट पर सीजी प्री बीएड 2026 सीट आवंटन के रूप में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रकाशित करेगा। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरण को फॉलो करना चाहिए :

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • काउंसलिंग के लिए पंजीकरण फॉर्म भरें।

    • उन कॉलेजों को दर्ज करें जिनमें आप काउंसलिंग के लिए जाना चाहते हैं।

    • अपनी पसंद निर्धारित करें।

    • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।

    फॉर्म पूरा होने के बाद, निम्नलिखित चरणों को फॉलो करना चाहिए:

    • अनंतिम आवंटन पत्र डाउनलोड करें

    • नामित कॉलेज को रिपोर्ट करें

    • काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें

    • दस्तावेज़ सत्यापन और पुष्टि करें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सीजी प्री बीएड 2026 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    सीजी प्री बीएड परीक्षा 2026 तिथि 11 जून 2026 है।

    Q: सीजी प्री बीएड परिणाम 2025 कब जारी हुआ?
    A:

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल आधिकारिक वेबसाइट पर सीजी प्री बीएड 2025 परिणाम 10 जुलाई 2025 को घोषित हुआ।

    Q: प्री बी.एड परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
    A:

    सामान्य/यूआर उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है।

    Q: सीजी प्री बीएड परीक्षा का स्तर क्या है?
    A:

    सीजी प्री बीएड एक राज्य स्तरीय परीक्षा है।

    Q: इस परीक्षा का उद्देश्य क्या है?
    A:

    प्री-बी.एड पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न छत्तीसगढ़ राज्य सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रदान करना।

    Q: सीजी प्री बीएड 2026 परीक्षा अवधि क्या है?
    A:

    सीजी प्री बीएड परीक्षा की अवधि दो घंटे होती है।

    Q: क्या सीजी प्री बीएड 2026 में कोई नकारात्मक अंकन है?
    A:

    सीजी प्री बीएड 2026 में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

    Q: सीजी प्री बीएड का पाठ्यक्रम क्या है?
    A:

    इस सीजी प्री बी.एड के लिए परीक्षा पैटर्न सामान्य ज्ञान, सामान्य योग्यता, हिंदी, अंग्रेजी और शिक्षण क्षमता है।

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 10 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SUNAT Application Date

    29 Dec'25 - 8 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CFA Exam Others

    11 Feb'26 - 18 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Innovative Strategies of Teaching and Learning
    Via University of Calicut, Malappuram
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ