Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र 2026 (UP BEd JEE Application 2026): एप्लीकेशन विंडो (क्लोज)
    • लेख
    • यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र 2026 (UP BEd JEE Application 2026): एप्लीकेशन विंडो (क्लोज)

    यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र 2026 (UP BEd JEE Application 2026): एप्लीकेशन विंडो (क्लोज)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 12 May 2026, 11:39 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र 2026 (UP B.Ed JEE Application Form 2026 in Hindi): बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड जेईई आवेदन सुधार सुविधा समाप्त कर दी है। प्राधिकरण द्वारा बीएड आवेदन सुधार के लिए 6 मई से 10 मई तक का समय दिया गया था। उम्मीदवार अपने यूपी बीएड आवेदन पत्र की ऑनलाइन जांच कर 10 मई तक सुधार कर सकते थे। जल्द ही यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा आवेदन तिथियों में विस्तार कर बिना विलंब शुल्क के 30 अप्रैल 2026 तक और विलंब शुल्क के साथ 1 से 5 मई तक आवेदन पत्र भर कर जमा करने की सुविधा दी गई थी। विश्वविद्यालय द्वारा लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 25 मई को जारी हो सकते हैं। परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
    यूपी बीएड आवेदन सुधार के लिए यूजर लॉगइन पर जाएं
    1775713490338

    यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र 2026 (UP BEd JEE Application 2026): एप्लीकेशन विंडो (क्लोज)
    यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र- तिथि, पात्रता, प्रक्रिया

    इससे पहले, यूपी बीएड जेईई के लिए बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 निर्धारित थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 5 अप्रैल 2026 कर दिया गया था। वहीं विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की अवधि 6 से 10 अप्रैल 2026 तक तय की गई थी जिसे बाद में विस्तारित कर दिया गया था। विश्वविद्यालय ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा की तिथि 31 मई 2026 घोषित कर दी है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बीएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होता है।1775021884611इससे पहले प्राधिकरण ने विलंब शुल्क के साथ यूपी बीएड जेईई आवेदन के लिए 10 मार्च तक का समय दिया था। यूपी बीएड जेईई आवेदन के लिए बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 थी। इसके बाद 6 मार्च से यूपी बीएड प्रवेश के लिए यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र विलंब शुल्क के साथ भरने की सुविधा दी गई। उत्तर प्रदेश के संस्थानों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) पाठ्यक्रम में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र bujhansi.ac.in पर जाकर भर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां उत्तर प्रदेश बीएड जेईई आवेदन लिंक प्रदान किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बीएड जेईई परीक्षा के लिए प्राधिकरण द्वारा आवेदन पत्र 10 फरवरी 2026 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया था।
    1770703358644

    बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए 1 फरवरी 2026 को यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) तिथियों की सूचना दी गई थी। 10 फरवरी को विस्तृत अधिसूचना के साथ आवेदन पत्र जारी किया गया था। सूचना के अनुसार पहले यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को होना था। यूपी बीएड जेईई 2026 रिजल्ट 25 से 30 मई के बीच जारी करने के लिए निर्धारित किया गया था। यूपी बीएड काउंसलिंग की प्रक्रिया 1 से 25 जून 2026 तक तय था। जिसमें बदलाव किया जा चुका है।

    Study in Australia

    Shortlist best ranked universities & get expert guidance

    Study in USA

    Universities inviting applications | Get expert guidance

    प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जारी यूपी बीएड जेईई अधिसूचना में बी.एड. आवेदन तिथि, पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि व अन्य मुख्य बातों की जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बीएड (द्विवर्षीय) संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए उम्मीदवारों को बीएड जेईई आवेदन से पहले यूपी बीएड जेईई पात्रता मानदंड जरूर देखना चाहिए और अंतिम तिथि से पहले यूपी बीएड एडमिशन के लिए आवेदन कर देना चाहिए।

    यूपी बीएड जेईई आवेदन 2026 की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क और विलंब शुल्क के साथ अलग-अलग होती है। प्राधिकरण विलंब शुल्क के साथ यूपी बीएड 2026 आवेदन के लिए करीब एक सप्ताह का समय देता है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन सुधार सुविधा भी देगा। जिन उम्मीदवारों को आवेदन करने के दौरान कोई त्रुटि हो जाती है तो वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राधिकरण द्वारा निर्धारित समय तक बीएड जेईई आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

    बुंदेलखंड विश्वविद्यालय 10 फरवरी 2026 को यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र (UP B.Ed JEE Application Form in Hindi) जारी किया जिसे ऑनलाइन मोड में भरने के साथ ऑफलाइन मोड में भी भर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा घोषित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार यूपी जेईई बी.एड आवेदन पत्र 2026 के लिए पात्र माने जाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बीएड (द्विवर्षीय) संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2026 जारी किया जाएगा।
    ये भी पढ़ें : यूपी बीएड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र

    यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE entrance exam in hindi) देने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भर सकते हैं। यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन पत्र भरने के तरीके, आवेदन पत्र की तिथियां, यूपी बीएड जेईई पात्रता मानदंड, सिलेबस आदि के बारे में जानने के लिए लेख को आगे विस्तार से पढ़ें।

    यूपी बीएड जेईई आवेदन तिथियां 2026 (UP BEd JEE Application Dates 2026 in hindi)

    नीचे दी गई तालिका में यूपी बीएड जेईई फॉर्म 2026 (UP BEd JEE form 2026 in hindi) की महत्वपूर्ण तिथियों को देख सकते हैं जिसे प्राधिकरण द्वारा जारी करने पर अपडेट किया जाएगा ।

    यूपी बीएड जेईई 2026 पंजीकरण तिथियां

    इवेंट्स

    तिथियां

    यूपी बी.एड जेईई आवेदन 2026 प्रारंभ तिथि

    10 फरवरी 2026

    यूपी बी.एड जेईई 2026 आवेदन की अंतिम तिथि (बिना विलम्ब शुल्क के)

    5 मार्च 2026
    5 अप्रैल 2026
    30 अप्रैल 2026

    यूपी बी.एड जेईई आवेदन की अंतिम तिथि (विलंब शुल्क के साथ)

    10 मार्च 2026
    6-10 अप्रैल 2026
    1 से 5 मई 2026

    यूपी बीएड जेईई आवेदन सुधार विंडो शुरू होने की तिथि

    6 मई 2026

    यूपी बीएड जेईई आवेदन सुधार विंडो समाप्त होने की तिथि

    10 मई 2026

    यूपी बीएड जेईई 2026 एडमिट कार्ड की तारीख

    25 मई 2026

    यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2026

    25 अप्रैल 2026
    26 अप्रैल 2026
    31 मई 2026

    यूपी बीएड जेईई 2026 परिणाम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र 2026 के लिए आवेदन करने के चरण (Steps to Apply For UP BEd JEE Application Form 2026 in hindi)

    यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं, जिसमें पंजीकरण, आवेदन पत्र पूरा करना और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना शामिल है। यूपी बीएड जेईई आवेदन 2026 भरने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।

    • निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और "रजिस्टर" बटन पर क्लिक करें।

    • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।

    • सफल पंजीकरण के बाद, एक उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड जनरेट किया जाएगा।

    • लॉगइन करने और आवेदन पत्र भरने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें।

    • आवश्यक दस्तावेज, जैसे फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

    Study In Germany.

    Want to study abroad? Plan your Journey

    Study in Ireland

    Want to study in Ireland? Explore Universities & Courses

    यूपी बीएड जेईई पंजीकरण 2026 - आवश्यक दस्तावेज (UP BEd JEE Registration 2026 - Documents Required)

    यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र भरने के लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इन दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई तालिका में दी गई है।

    यूपी बीएड जेईई 2026 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

    • वैध मोबाइल नंबर
    • बायीं और दायीं तर्जनी अंगुली (Index Finger) का निशान
    • सक्रिय ईमेल आईडी
    • जन्म तिथि का प्रमाण
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • फोटो आईडी प्रूफ
    • स्कैन किए गए हस्ताक्षर
    • जाति प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • हाई स्कूल की मार्कशीट

    ये भी देखें - यूपी बीएड जेईई रिजल्ट

    यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र - दस्तावेज विनिर्देश (UP BEd JEE Application Form - Documents Specifications)

    जो उम्मीदवार यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार हों। ऐसा न करने पर उनका यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र अस्वीकृत हो सकता है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने पासपोर्ट आकार के फोटो, हस्ताक्षर, बाएं और दाएं तर्जनी उंगली के लिए सटीक माप निर्दिष्ट किए हैं, जिनका आवेदकों को पालन करना होगा।

    यूपी बीएड जेईई पंजीकरण के लिए दस्तावेज़ विनिर्देश

    दस्तावेज़

    प्रारूप

    आकार

    रेसोंल्यूशन

    आयाम

    फोटो

    जेपीजी

    अधिकतम 50

    100 डीपीआई

    35x45

    हस्ताक्षर

    जेपीजी

    अधिकतम 50

    100 डीपीआई

    35x45

    बायीं और दायीं तर्जनी अंगुली (Index Finger)

    जेपीजी

    अधिकतम 50

    100 डीपीआई

    35x45

    यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें? (How to fill UP BEd JEE Application Form 2026 in hindi?)

    बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन पत्र जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    यूपीटीईटी आवेदन - तिथि, प्रक्रिया, पात्रता देखें

    यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन पत्र भरने के चरण

    चरण-1 पंजीकरण

    • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • अभ्यर्थियों को ‘पंजीकरण’ टैब पर क्लिक करना होगा।

    • पंजीकरण के समय आवेदकों को अपना सक्रिय/वैध मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी प्रदान करना होगा।

    • एक बार आवश्यक विवरण भरने के बाद, उन्हें "जनरेट ओटीपी" टैब पर क्लिक करना होगा और कैप्चा विवरण भरना होगा। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।

    • ओटीपी दर्ज करने के बाद, आवेदकों को इसे सत्यापित करना होगा। उन्हें पुनः कैप्चा विवरण दर्ज करना होगा और "रजिस्टर" पर क्लिक करना होगा।

    • सफल पंजीकरण के बाद, आवेदकों को पंजीकरण के समय दिए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर उनकी लॉगिन जानकारी प्राप्त होगी।

    • अब आवेदक ने यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन पत्र के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कर लिया है।

    चरण 2 – आवेदन पत्र भरना

    आवेदक एक ही बार में फॉर्म भर सकते हैं या फिर बाद में पुनः पंजीकरण कराए बिना उसे सहेजकर पुनः भर सकते हैं। वे अपने मोबाइल नंबर और ईमेल पते पर भेजे गए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके ऐसा कर सकते हैं।

    • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद, एक पॉपअप दिखाई देगा जिसका शीर्षक होगा "CLICK HERE TO EDIT APPLICATION"।

    • आगे बढ़ने के लिए उस पर क्लिक करें।

    • संबंधित क्षेत्रों में अपना व्यक्तिगत विवरण, संचार और स्थायी पता दर्ज करें।

    • सभी विवरण सही-सही भरने के बाद फॉर्म जमा कर दें।

    दस्तावेज़ अपलोड करें

    आवेदकों को सभी आवश्यक दस्तावेज, जैसे स्कैन किया हुआ फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बायीं व दायीं तर्जनी अंगुली के निशान, तथा दावा किए गए आरक्षण श्रेणी से संबंधित सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

    चरण 3 – परीक्षा केंद्र का चयन

    अभ्यर्थी को उपलब्ध विकल्पों में से कोई भी पांच परीक्षा केन्द्र चुनने का विकल्प मिलेगा। हालाँकि, परीक्षा केंद्र का अंतिम निर्णय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के विवेक पर होगा।

    चरण 4 – भुगतान

    • आवेदक को इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवश्यक शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

    • यदि आवेदक गलती से अधिक या दोहरा भुगतान कर देता है, तो अतिरिक्त शुल्क उसी भुगतान माध्यम से वापस कर दिया जाएगा।

    यूपी बीएड जेईई आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    यूपी बीएड परीक्षा आवेदन शुल्क

    विलम्ब शुल्क के साथ

    अनारक्षित/ओबीसी

    1400 रुपये

    2000 रुपये

    एससी/एसटी

    700 रुपये

    1000 रुपये

    अन्य राज्य के उम्मीदवार

    1400 रुपये

    2000 रुपये

    चरण 5 – आवेदन पत्र प्रिंट करें

    आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, आवेदक को पूर्ण रूप से भरे हुए यूपी बीएड फॉर्म 2026 और शुल्क रसीद की एक प्रिंट ले जानी होगी। आवेदक को भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आवेदन पत्र अपने पास रखना चाहिए।

    यूपी बीएड जेईई 2026 पात्रता मानदंड (UP BEd JEE 2026 Eligibility Criteria in Hindi )

    बी.एड प्रवेश परीक्षा 2026 यूपी के लिए अपना आवेदन जमा करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। केवल यूपी बीएड जेईई पात्रता मानदंडों को पूरा करने वालों को ही परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। आमतौर पर यूपी बीएड जेईई पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:

    • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

    • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

    • अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कोई न्यूनतम अंक मानदंड नहीं होगा।

    • गणित और विज्ञान मुख्य विषय के साथ बीई/बीटेक डिग्री वाले अभ्यर्थियों के कुल अंक कम से कम 55 प्रतिशत होने चाहिए।

    यूपी बी.एड जेईई 2026 आरक्षण मानदंड (UP B.Ed JEE 2026 Reservation Criteria)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने आरक्षण के लिए निम्नलिखित मानदंड निर्धारित किए हैं::

    श्रेणी

    आरक्षण (%)

    अनुसूचित जाति के उम्मीदवार (एससी)

    21%

    अनुसूचित जनजाति उम्मीदवार (एसटी)

    02%

    ओबीसी उम्मीदवार

    27%

    उत्तर प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुसार

    10%

    नोट: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आरक्षण सरकार द्वारा निर्धारित नीतियों पर आधारित है। नीति के आधार पर आरक्षण प्रतिशत में परिवर्तन हो सकता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी बीएड जेईई क्या है?
    A:

    यूपी बीएड जेईई का मतलब है उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रस्तावित बैचलर इन एजुकेशन (बी.एड.) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाती है।

    Q: मैं यूपी बी.एड जेईई के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    छात्र बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में भरा जा सकता है।

    Q: यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र कब जारी होगा?
    A:

    यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन 10 फरवरी 2026 को जारी हुआ था। आवेदन अंतिम तिथि 5 मई थी।

    Q: यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
    A:

    अनारक्षित/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपये, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपये होती है।

    Q: मैं यूपी बी.एड जेईई आवेदन पत्र कैसे जमा कर सकता हूं?
    A:

    यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन पत्र बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

    Q: यूपी बीएड जेईई के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
    A:

    यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन पत्र भरते समय आवश्यक दस्तावेज हैं:

    • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • पासपोर्ट आकार का फोटो

    • हस्ताक्षर

    • बायीं और दायीं तर्जनी अंगुली

    Q: मैं यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान कैसे कर सकता हूं?
    A:

    यूपी बीएड जेईई आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसे कई भुगतान विकल्पों के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to UP B.Ed JEE

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP B.Ed JEE ?

    Hello,

    As you have not mentioned any particular entrance exam. I'm assuming CUET exam so The National Testing Agency  has released the CUET exam dates 2024 for admission to undergraduate programs in different central universities. The exam is scheduled to be conducted from May 15 to May 31, 2024. CUET