Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बीएड जेईई 2026 (UP B.Ed JEE 2026)- बीयू बीएड काउंसलिंग (शुरू), शेड्यूल देखें
    • लेख
    • यूपी बीएड जेईई 2026 (UP B.Ed JEE 2026)- बीयू बीएड काउंसलिंग (शुरू), शेड्यूल देखें

    यूपी बीएड जेईई 2026 (UP B.Ed JEE 2026)- बीयू बीएड काउंसलिंग (शुरू), शेड्यूल देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 20 Jul 2026, 06:52 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपी बीएड जेईई 2026 (UP B.Ed JEE 2026 in Hindi)- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड एडमिशन के लिए राउंड 1 काउंसलिंग के लिए यूपी बीएड फर्स्ट सीट अलॉटमेंट लिस्ट 18 जुलाई को जारी की गई। उम्मीदवार लॉगइन के माध्यम से अपनी आवंटित सीट देख सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बीएड सीट उपलब्धता की जानकारी भी दे दी गई है। यूपी बीएड फर्स्ट सीट अलॉटमेंट लिस्ट में शामिल उम्मीदवार 22 जुलाई तक बीएड प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सीट कन्फर्म कर सकते हैं। राउंड 1 यूपी बीएड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 1 से 3 जुलाई 2026 थी। यूपी बीएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग मुख्य रूप से तीन राउंड में होगी। इसमें मुख्य काउंसलिंग के पहले राउंड में दो फेज है। राउंड 1 के फेज 1 के लिए यूपी बीएड जेईई में एक से डेढ़ लाख तक की रैंक वाले उम्मीदवार शामिल होंगे। अभ्यर्थी 03-16 जुलाई तक पंजीकरण के साथ कालेजों का विकल्प भर सकते थे। इसके बाद, 17 जुलाई को केवल कॉलेज चाइस लॉक करने की सुविधा दी गई। यूपी बीएड जेईई परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 16 जून 2026 को जारी हुआ था।
    यूपी बीएड लॉगइन लिंक पर जाएं
    1784356509448

    This Story also Contains

    1. यूपी बीएड 2026 एडमिशन शेड्यूल (UP BEd 2026 Admission Schedule)
    2. यूपी बीएड जेईई क्या है? (What is UP B.Ed JEE in hindi?)
    3. यूपी बीएड जेईई 2026 हाईलाइट्स
    4. यूपी बीएड जेईई प्रवेश प्रक्रिया 2026
    5. यूपी बीएड जेईई 2026 पात्रता मानदंड
    6. यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन प्रक्रिया
    7. यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा पैटर्न (UP B.Ed JEE 2026 Exam Pattern in hindi)
    8. यूपी बीएड जेईई 2026 एडमिट कार्ड (UP B.Ed. JEE 2026 Admit Card)
    9. यूपी बीएड जेईई 2026 रिजल्ट (UP B.Ed JEE 2026 Result in hindi)
    10. यूपी बीएड जेईई 2026 चयन प्रक्रिया
    11. यूपी बीएड जेईई 2026 की तैयारी के टिप्स
    12. यूपी बीएड जेईई पुस्तकें 2026 (UP BEd JEE Books 2026 in hindi)
    यूपी बीएड जेईई 2026 (UP B.Ed JEE 2026)- बीयू बीएड काउंसलिंग (शुरू), शेड्यूल देखें
    यूपी बीएड जेईई - आवेदन, परीक्षा, परिणाम, काउंसलिंग

    बीएड काउंसलिंग का दूसरा चरण 24 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें डेढ़ लाख से अधिक रैंक वाले सभी अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। सीट आवंटन सूची का प्रकाशन 31 जुलाई को किया जाएगा। दोनों चरण समाप्त होने के बाद बची हुई सीटों और अभ्यर्थियों के लिए 9 अगस्त से 17 अगस्त तक राउंड 2 काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद 18 से 31 अगस्त तक डायरेक्ट एडमिशन की प्रक्रिया होगी।
    ये भी देखें - यूपी बीएड जेईई रिजल्ट लिंक 2026
    1782911609639

    यूपी बीएड काउंसलिंग कई राउंड में आयोजित किया जाता है। पहला तीन राउंड विश्वविद्यालय द्वारा और अन्य राउंड यूपी बीएड काउंसलिंग बीएड जेईई प्रतिभागी संस्थानों द्वारा डायरेक्ट एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।

    26 जून 2026 को यूपी बीएड परीक्षा आंसर की जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने पेपर-1 और पेपर 2 के सभी सेटों की आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। प्राधिकरण द्वारा 16 जून 2026 को यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी वेबसाइट bujhansi.ac.in पर अपना यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। बीयू झांसी द्वारा बीएड रिजल्ट 2026 (UP B.Ed result 2026) को यूपी बीएड जेईई 2026 स्कोरकार्ड के रूप में प्रकाशित किया जाता है।
    1782464912545

    UPES MA Admissions 2026

    Last Date to Apply: 31st July | Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | 1950+ Students Placed, 91% Placement, 800+ Recruiters

    JSS University Noida MA 2026

    170+ Recruiters Including Samsung, Zomato, LG, Adobe and many more | Highest CTC 47 LPA

    रिजल्ट के अनुसार यूपी बीएड जेईई 2026 में अलीगढ़ की वंदना सिंह ने 359.329 अंक के साथ प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अलीगढ़ के ही नितिन पचौरी हैं जिन्हें 352.661 अंक मिले हैं। यूपी बीएड जेईई परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की गई थी।
    यूपी बीएड जेईई 2026 टॉपर का नाम और अंक देखें-
    1781608745070

    उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी जेईई बीएड रिजल्ट में उम्मीदवार के नाम, प्राप्त अंक, कुल अंक और विषयों के बारे में जानकारी दी जाती है। बीएड एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा 21 मई 2026 को बीएड जेईई एडमिट कार्ड जारी किया गया था। उम्मीदवार बीयू झांसी ऑफिसियल वेबसाइट पर UP BEd JEE Admit Card Link के माध्यम से यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।

    विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा के लिए यूपीबीएड जेईई आवेदन पत्र 10 फरवरी 2026 को जारी किया था। बिना विलंब शुल्क यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल और विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की अवधि 1 से 5 मई 2026 निर्धारित की गई थी।
    यूपी बीएड यूजर लॉगइन पर जाएं | UP BEd JEE Admit Card Link
    1778760239781

    बीएड जेईई आवेदन में सुधार की सुविधा 6 मई से शुरू की गई थी। यूपी बीएड आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन सुधार कर सकते थे। प्राधिकरण ने आवेदन की तिथियों में संशोधन करते हुए नई अंतिम तिथि जारी की थी। अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के 30 अप्रैल 2026 तक यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन कर सकते थे। वहीं विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की अवधि 1 से 5 मई 2026 निर्धारित की गई थी।
    यूपी बीएड 2026 आवेदन तिथि, पात्रता, प्रक्रिया देखें

    इससे पहले यूपी बीएड जेईई के लिए बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 निर्धारित थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 5 अप्रैल 2026 कर दिया गया था। वहीं विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की अवधि 6 से 10 अप्रैल 2026 तक तय की गई थी। वहीं प्राधिकरण द्वारा पहले एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 25 मई थी जिसे बाद में संशोधित कर नई तिथि जारी की गई थी। नवीनतम अपडेट के अनुसार, अब तक 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है। विश्वविद्यालय ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा की तिथि 31 मई 2026 घोषित कर दी है।


    1775023556590

    यूपी बीएड 2026 एडमिशन शेड्यूल (UP BEd 2026 Admission Schedule)

    विभिन्न कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को यूपी बीएड समय सारणी की जांच करनी चाहिए। अभ्यर्थी यूपी बीएड 2026 टाइम टेबल की जांच कर सकते हैं और चयन प्रक्रिया की किसी भी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को चुकने से बच सकते हैं।

    यूपी बीएड प्रवेश तिथियां 2026

    इवेंट्स

    डेट्स

    यूपी बीएड जेईई आवेदन प्रारंभ तिथि

    10 फरवरी, 2026

    यूपी बीएड जेईई आवेदन की अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क)

    5 मार्च 2026
    5 अप्रैल 2026
    30 अप्रैल 2026

    यूपी बीएड जेईई आवेदन की अंतिम तिथि (विलंब शुल्क के साथ)

    10 मार्च 2026
    6-10 अप्रैल 2026
    1 से 5 मई 2026

    यूपी बीएड जेईई आवेदन सुधार विंडो

    6 से 10 मई 2026

    यूपी बीएड 2026 एडमिट कार्ड (UP BEd JEE Admit Card Link)

    25 मई 2026
    21 मई 2026

    यूपी बीएड जेईई परीक्षा तिथि

    20-25 अप्रैल 2026

    26 अप्रैल 2026
    31 मई 2026

    यूपी बीएड जेईई रिजल्ट

    16 जून 2026

    यूपी बीएड जेईई आंसर की

    26 जून 2026
    यूपी बीएड काउंसलिंग तिथि

    1-25 जून 2026

    1 जुलाई से 31 अगस्त 2026

    पहले, उत्तर प्रदेश के बीएड संस्थानों में बैचलर ऑफ एजुकेशन कोर्स में एडमिशन के लिए यूपी बीएड जेईई आवेदन की अंतिम तिथि लेट फीस के साथ 10 मार्च 2026 थी। बिना विलंब शुल्क यूपी बीएड जेईई आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च थी। बाद में, प्राधिकरण द्वारा 6 मार्च से विलंब शुल्क के साथ यूपी बीएड जेईई आवेदन की सुविधा शुरू की गई। यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा के लिए यूपीबीएड जेईई आवेदन पत्र 10 फरवरी 2026 को जारी हुआ था। पहले यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई थी।

    यूपी बीएड जेईई का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है। शुरूआत में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी तिथियों के अनुसार, यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 20 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। यूपी बीएड 2026 रिजल्ट 25 से 30 मई के बीच जारी होगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बीएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होता है। यूपी बीएड काउंसलिंग की प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी। एडमिशन की प्रक्रिया 28 जून तक चलेगी। जिसमें संंशोधन किया गया है।

    1770702006344प्राधिकरण ने 1 फरवरी को संक्षिप्त सूचना जारी कर यूपी बीएड जेईई 2026 तिथियों की जानकारी दी थी। यूपी बीएड जेईई आवेदन की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क 5 मार्च और विलंब शुल्क के साथ 10 मार्च 2026 है। यूपी बीएड एडमिशन 2026 के लिए यूपी बीएड 2026 आवेदन पत्र (UP B.Ed 2026 application form in hindi) आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर 10 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा।
    यूपी बीएड रिजल्ट देखें

    यूपी बीएड अभ्यर्थियों को यूपी बीएड 2026 आवेदन पत्र भरने से पहले पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए। पात्रता मानदंड की जानकारी बीएड आवेदन के साथ जारी यूपी बीएड 2026 अधिसूचना में की जाएगी। यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd Joint entrance exam in hindi) के लिए जारी अधिसूचना में बीएड सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और अन्य मुख्य विवरण शामिल होते हैं। यूपी बीएड प्रवेश प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी, जैसे आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, काउंसलिंग और यूपी बीएड जेईई 2026 प्रवेश तिथियों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण प्राप्त करने के लिए लेख पढ़ें।

    ये भी देखें -

    यूपी बीएड आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी बीएड जेईई 2026 एडमिट कार्ड (UP BEd JEE 2026 Admit Card in Hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगी। बीते सत्र के ट्रेंड के अनुसार, विश्वविद्यालय द्वारा जून, 2026 में यूपी बीएड परिणाम ((UP BEd JEE result 2026 in Hindi) घोषित करने की उम्मीद है। जो अभ्यर्थी अर्हता प्राप्त करेंगे तथा मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे, उन्हें यूपी बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    यूपी बीएड जेईई क्या है? (What is UP B.Ed JEE in hindi?)

    यूपी बीएड जेईई का तात्पर्य उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन जाइंट एंट्रेंस एग्जाम है। यह राज्य में बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक प्रवेश परीक्षा है। पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार बी.एड 2-वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो उत्तर प्रदेश के अठारह शहरों में ऑफर किया जाता है। उम्मीदवार अपने पसंदीदा शहरों के लिए तीन प्राथमिकताएँ चुन सकते हैं। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में बहुविकल्पीय प्रश्नों वाले दो पेपर होंगे। सभी उम्मीदवारों के लिए पेपर-I सामान्य ज्ञान और भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) पर केंद्रित है। पेपर- II में सामान्य योग्यता परीक्षा और विषय विशेषज्ञता (कला, वाणिज्य, विज्ञान और कृषि) शामिल है। उम्मीदवारों को यूपी बीएड बीते वर्षों के प्रश्न पत्रों की सहायता से अपनी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए।

    यूपी बीएड जेईई 2026 हाईलाइट्स

    परीक्षा का पूर्ण नाम

    उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    यूपी बीएड जेईई

    संचालन निकाय

    बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय परीक्षा

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    1400 रुपये [ऑनलाइन]

    अन्य महत्वपूर्ण लिंक:

    Chanakya University M.A Admissions 2026

    Scholarships Available | 900 Hours of Holistic Preparation

    Somaiya Vidyavihar BA Admission 2026

    Highest CTC 58 LPA | Avg CTC 11.35 LPA| 150+ Recruiters

    यूपी बीएड जेईई प्रवेश प्रक्रिया 2026

    यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2026 में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं, परीक्षा दो पेपरों में विभाजित है। 3 घंटे की परीक्षा अवधि के साथ, इस परीक्षा के कुल अंक 400 हैं, जहां उम्मीदवारों को प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे। यूपी बीएड 2026 प्रवेश प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

    चरण 1: यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र भरना

    यूपी बीएड जेईई प्रवेश प्रक्रिया में पहला कदम आवेदन पत्र भरना है। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को यूपी बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फॉर्म पूरी तरह और सटीक रूप से भरा जाना चाहिए और अंतिम तिथि पर या उससे पहले जमा किया जाना चाहिए। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1,400 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 700 रुपये है।

    चरण 2: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करना

    एक बार आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद, आवेदकों को परीक्षा के लिए अपना यूपी बीएड जेईई 2026 प्रवेश पत्र प्राप्त होगा। यूपी बीएड जेईई का एडमिट कार्ड की एक प्रति परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी।

    चरण 3: यूपी बीएड 2026 परीक्षा के लिए उपस्थित होना

    यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा निर्धारित तिथि पर आयोजित की जाएगी। आवेदकों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा। यूपी बीएड जेईई पेपर में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे जिन्हें छात्रों को तीन घंटे की समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।

    चरण 4: यूपी बीएड जेईई रिजल्ट की जांच करना

    यूपी बीएड जेईई परीक्षा रिजल्ट निर्धारित तिथि पर घोषित किया जाएगा। आवेदक अपने पंजीकृत अकाउंट में लॉग इन करके अपने यूपी बीएड जेईई रिजल्ट ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं।

    चरण 5: यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना

    यूपी बीएड जेईई परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले आवेदक काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। यूपी बीएड काउंसलिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सीटें आवंटित करने की प्रक्रिया है और आवेदकों को अपने पसंदीदा कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने के लिए काउंसलिंग सत्र में भाग लेना होगा।

    यूपी बीएड जेईई 2026 पात्रता मानदंड

    यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नीचे उल्लिखित बिंदुओं को याद रखना चाहिए:

    • सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के यूपी बीएड उम्मीदवारों के पास कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

    • यूपी बीएड जेईई में उपस्थित होने के लिए पात्र होने के लिए, जिन उम्मीदवारों ने विज्ञान और गणित स्ट्रीम का अध्ययन किया है, उन्हें कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • यूपी जेईई बीएड के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जो अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों से हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। हालाँकि, यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में उपस्थित होने के लिए कोई न्यूनतम ग्रेड आवश्यकता नहीं है।

    यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन प्रक्रिया

    बुंदेलखंड विश्वविद्यालय यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार यूपी बीएड फॉर्म 2026 की अंतिम तिथि से पहले बीयू झांसी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना यूपी बीएड 2026 फॉर्म शुल्क भुगतान करने के साथ अंतिम तिथि तक जमा करना होगा।

    यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?

    • यूपी बीएड जेईई की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं

    • उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र का चयन करना होगा और फिर मौजूदा या नए उपयोगकर्ताओं के विकल्पों का चयन करना होगा।

    • जो आवेदक निर्धारित बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म तिथि के भीतर यूपी जेईई बीएड आवेदन जमा करने में विफल रहते हैं, उन्हें यूपी बीएड जेईई विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।

    • उम्मीदवारों को यूपी बीएड फॉर्म 2026 में सभी आवश्यक विवरण जैसे नाम, आयु, योग्यता, पता और अन्य सभी व्यक्तिगत विवरण भरने होंगे।

    • आवश्यक प्रारूप में सभी दस्तावेज अपलोड करें और फिर यूपी बीएड जेईई फॉर्म 2026 में हस्ताक्षर और फोटो सहित सभी विवरण जांचें।

    • यूपी बीएड फॉर्म 2026 जमा करने के बाद उम्मीदवार को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना होगा।

    यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन शुल्क (बिना विलंब शुल्क के)
    1775533799447

    श्रेणी

    मोड

    लिंग

    शुल्क

    सामान्य

    ऑनलाइन

    महिला, ट्रांसजेंडर, पुरुष

    ₹ 1400

    एससी, एसटी

    ऑनलाइन

    महिला, ट्रांसजेंडर, पुरुष

    ₹ 700

    यूपी बीएड जेईई 2024 आवेदन शुल्क (विलंब शुल्क के साथ)

    श्रेणी

    मोड

    लिंग

    शुल्क

    सामान्य

    ऑनलाइन

    महिला, ट्रांसजेंडर, पुरुष

    ₹ 2000

    एससी, एसटी

    ऑनलाइन

    महिला, ट्रांसजेंडर, पुरुष

    ₹ 1000

    आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    मोड

    लिंग

    शुल्क

    सामान्य

    ऑनलाइन

    महिला, ट्रांसजेंडर, पुरुष

    ₹ 1400

    एससी, एसटी

    ऑनलाइन

    महिला, ट्रांसजेंडर, पुरुष

    ₹ 700

    यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा पैटर्न (UP B.Ed JEE 2026 Exam Pattern in hindi)

    अधिसूचना के समय, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था यूपी बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा पैटर्न जारी करेगी। परीक्षा और इसमें शामिल विषयों की गहन समझ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 यूपी के लिए आवेदन करने से पहले परीक्षा पैटर्न की समीक्षा कर सकते हैं।

    • परीक्षा पैटर्न : बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 यूपी का पैटर्न पूर्णतः वस्तुनिष्ठ प्रकार का है और इसे दो पेपरों में विभाजित किया गया है।

    • मोड : यूपी जेईई बीएड 2026 प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, यह एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) है।

    • पेपर का प्रकार : दोनों प्रकार के प्रश्नपत्र पूर्णतः वस्तुनिष्ठ होंगे।

    • विषय : पहला पेपर सामान्य ज्ञान और हिंदी को कवर करेगा, जबकि दूसरे पेपर में सामान्य योग्यता और एक अन्य विषय शामिल होगा।

    • अवधि : यूपी जेईई बीएड के दोनों पेपर की अवधि तीन घंटे की होगी।

    • कुल अंक : पेपर 1 और पेपर 2 के लिए कुल अंक 400 हैं।

    • अंकन योजना : प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे।

    यूपी बीएड जेईई 2026 एडमिट कार्ड (UP B.Ed. JEE 2026 Admit Card)

    प्राधिकरण ऑनलाइन मोड में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी जेईई बीएड एडमिट कार्ड 2026 लिंक ((UP BEd JEE Admit Card Link) जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने यूपी जेईई बीएड 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे, वे वेबसाइट पर जाकर यूपी बीएड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और जन्म तिथि दर्ज करके यूपी जेईई बीएड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    यूपी जेईई बीएड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण:

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यूजर लॉगइन कर UP BEd JEE Admit Card Link देखें

    • "एडमिट कार्ड डाउनलोड" लिंक पर क्लिक करें

    • आईडी और पासवर्ड जैसे पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें

    • यदि पूछा जाए तो ओटीपी दर्ज करें (आपके मोबाइल नंबर पर भेजा गया)

    • 'यूपी जेईई बीएड एडमिट कार्ड' के व्यू बटन पर क्लिक करें।

    • यूपी बीएड जेईई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें

    यूपी जेईई हॉल टिकट 2026 में उल्लिखित विवरण

    यूपी बीएड जेईई 2026 एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण का उल्लेख किया जाएगा।

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार की जन्मतिथि (डीओबी)

    • श्रेणी

    • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर

    • यूपी बी.एड. प्रवेश परीक्षा तिथि 2026 और समय

    • परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र का पता

    • परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण निर्देश

    यूपी बीएड जेईई 2026 रिजल्ट (UP B.Ed JEE 2026 Result in hindi)

    बुंदेलखंड विश्वविद्यालय यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बीएड जेईई 2026 स्कोर कार्ड के रूप में 16न जून को प्रकाशित किया गया। उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके यूपी बीएड 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी जेईई बीएड रिजल्ट में उम्मीदवार के नाम, प्राप्त अंक, कुल अंक और विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2026 देख सकते हैं:

    चरण 1: यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा का रिजल्ट (UP B.Ed JEE result 2026 in hindi) देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    चरण 2: रिजल्ट देखने के लिए यूपीबीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    चरण 3: अपना यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें।

    चरण 4: लॉगइन विकल्प पर क्लिक करें।

    चरण 5: यूपीबीएड जेईई स्कोरकार्ड प्राप्त करें।

    चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए यूपी बीएड रिजल्ट के कुछ प्रिंटआउट डाउनलोड करें और अपने पास सुरक्षित रखें।

    यूपी बीएड जेईई 2026 चयन प्रक्रिया

    • लखनऊ विश्वविद्यालय, महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश यूपी बीएड 2026 परीक्षा के आधार पर होगा।

    • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर कॉलेज और विषय चयन फॉर्म पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कॉलेज में यूपीबीएड प्रवेश पूरी तरह से योग्यता पर आधारित है।

    • अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को दो प्रतिशत सीटें रिजर्व की गई है, अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 21 प्रतिशत सीटें प्रदान की गई है, जबकि ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 21 प्रतिशत शीट रिजर्व की गई है।

    • यूपीबीएड दस्तावेज़ सत्यापन यूपी बीएड जेईई प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम चरण है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज़ीकरण की सटीकता सुनिश्चित करनी होगी।

    • जो उम्मीदवार अपने दस्तावेजों को सत्यापित करने या यूपी बीएड जेईई पात्रता मानदंडों को पूरा करने में विफल रहेंगे, उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

    यूपी बीएड जेईई 2026 की तैयारी के टिप्स

    यूपी बीएड जेईई की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को यूपी बीएड जेईई की तैयारी करने और सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न टिप्स और रणनीतियों का पालन करना चाहिए। नीचे यूपी बीएड जेईई की तैयारी के लिए विभिन्न टिप्स दिए गए हैं जो उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में उपयोगी होंगे।

    • यूपी जेईई बीएड 2026 परीक्षा में सफल को सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी जल्दी शुरू कर देनी चाहिए।

    • यूपी बीएड 2026 जेईई परीक्षा देने की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम का अध्ययन करना चाहिए।

    • उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम के अध्ययन से महत्वपूर्ण विषयों तथा उन विषयों के वेटेज के बारे पता चलेगा।

    • यूपी बीएड 2026 जेईई परीक्षा शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना के बारे में पता होना चाहिए।

    • अपनी तैयारी के स्तर को समझने के लिए यूपी जेईई बीएड 2026 सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट के साथ अभ्यास करें।

    • यूपी जेईई बीएड 2026 के लिए सर्वोत्तम पुस्तकों के साथ अभ्यास करें और केंद्रित रहें।

    यूपी बीएड जेईई पुस्तकें 2026 (UP BEd JEE Books 2026 in hindi)

    यूपी बीएड परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए, उम्मीदवारों को नीचे सूचीबद्ध विषयवार पुस्तकों का संदर्भ लेना चाहिए। ये पुस्तकें परीक्षा पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों और अध्यायों के बारे में स्पष्टीकरण प्रदान करती हैं, जिससे उम्मीदवारों को उच्च अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यूपी बीएड जेईई पुस्तकें 2026 परीक्षा पाठ्यक्रम, पेपर पैटर्न और परीक्षा तैयारी टिप्स का एक व्यापक अवलोकन प्रदान करती हैं जो छात्रों को परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने में मदद करेगा।

    यूपी बीएड जेईई 2026 पुस्तकें

    पुस्तक का नाम

    लेखक

    उत्तर प्रदेश बीएड जेईई साइंस ग्रुप

    अरिहंत ग्रुप

    उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा सक्सेस पैकेज कला वर्ग

    अरिहंत एक्सपर्ट

    उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा गाइड (कला)

    विद्या संपादकीय बोर्ड

    बीएड प्रवेश परीक्षा गाइड (लोकप्रिय मास्टर गाइड)

    आरपीएच संपादकीय बोर्ड

    यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (विज्ञान एवं गणित)

    अरविन्द मोहन

    उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा विज्ञान समूह

    लाल एवं जैन

    यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा वाणिज्य समूह

    उपकार प्रकाशन

    15 प्रैक्टिस सेट यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कला वर्ग

    अरिहंत एक्सपर्ट

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी बीएड परीक्षा कब होगी?
    A:

    यूपी बीएड जेईई परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित हुई।

    Q: यूपी बीएड 2026 आवेदन पत्र की तारीख क्या है?
    A:

    यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र 2026 के लिए आवेदन करने की तिथि को विस्तारित कर 30 अप्रैल कर दी गई थी। वहीं विलंब शुल्क के साथ 1 से 5 मई तक आवेदन कर सकते थे।

    Q: यूपी बीएड जेईई 2026 परिणाम जांचने के लिए मुझे क्या करना होगा?
    A:

    यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना आवश्यक है।

    Q: यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा पैटर्न क्या है?
    A:

     यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2026 में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं, परीक्षा दो पेपरों में विभाजित है। 3 घंटे की परीक्षा अवधि के साथ, इस परीक्षा के कुल अंक 400 हैं, जहां उम्मीदवारों को प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे।

    Q: क्या यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा में कोई आरक्षण है?
    A:

    हां, एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण है।

    Q: मैं यूपी बीएड जेईई परीक्षा के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    उम्मीदवार यूपी बीएड जेईई परीक्षा के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते थे।

    Q: यूपी बीएड जेईई 2026 आवेदन पत्र विलंब शुल्क क्या है?
    A:

    जो उम्मीदवार सामान्य वर्ग से संबंधित हैं, उन्हें 600 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों से 300 रुपये का विलंब शुल्क लिया जाएगा।

    Q: यूपी बीएड जेईई परीक्षा का संचालन निकाय कौन है?
    A:

    बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा का संचालन निकाय है।

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    PESSAT Application Date

    5 Sep'25 - 31 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 31 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CFA Exam Others

    11 Feb'26 - 18 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Innovative Strategies of Teaching and Learning
    Via University of Calicut, Malappuram
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP B.Ed JEE

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP B.Ed JEE ?

    Hello,

    As you have not mentioned any particular entrance exam. I'm assuming CUET exam so The National Testing Agency  has released the CUET exam dates 2024 for admission to undergraduate programs in different central universities. The exam is scheduled to be conducted from May 15 to May 31, 2024. CUET