School of Liberal Studies and Humanities, UPES Dehradun
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2027 - बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के समापन के बाद दो सप्ताह के अंदर यूपी बीएड जेईई रिजल्ट जारी किया जाता है। बीएड जेईई रिजल्ट को यूपी बीएड स्कोर कार्ड (UP BEd score card in hindi) के रूप में जारी किया जाता है। यूपी बीएड 2027के लिए परीक्षा का आयोजन संभवतः अप्रैल 2027 में होगा और रिजल्ट मई 2027 में जारी होगा। प्राधिकरण द्वारा यूपी बीएड जेईई रिजल्ट लिंक 2027 भी जारी किया जाएगा। यूपी बीएड जेईई 2027 (UP BEd JEE 2027) में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर अपने लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर अपना बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम (BEd entrance exam result in hindi) के साथ-साथ scorecard, rank और qualifying status चेक कर सकेंगे।
यूपी बीएड रिजल्ट लिंक पर जाएं
यूपी बीएड परीक्षा आंसर की
This Story also Contains
यूपी बीएड जेईई 2027 के लिए बीयू जांसी द्वारा पहले संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर आवेदन तिथि, परीक्षा और काउंसलिंग तिथि की जानकारी दी जाएगी। बीयू झांसी की वेबसाइट पर यूपीबीएड प्रवेश के लिए आवेदन पत्र को फरवरी 2027 में यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) अधिसूचना जारी की जाएगी। यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2027 (up B.Ed JEE Exam 2027) के लिए आवेदन करने वालों को यूपी बीएड एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 15 दिन पहले जारी होगा।
यूपी बीएड जेईई 2027 रिजल्ट के प्रकाशन के बाद, प्राधिकरण यूपी बीएड जेईई स्कोरकार्ड 2027 को ऑनलाइन मोड में प्रकाशित करता है। यूपी बीएड जेईई रिजल्ट में यूपी बीएड परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, अंक, यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा में रैंक व अन्य विवरण शामिल होते हैं।
इसे भी देखें - यूपी बीएड प्रश्नपत्र | यूपी बीएड एडमिट कार्ड लिंक
रिजल्ट घोषित होने के साथ, यूपी बीएड जेईई की मेरिट सूची प्रकाशित की जाती है। यूपी बीएड जेईई परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को बीएड संस्थानों में प्रवेश के लिए यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें -
यूपी बीएड जेईई 2027 रिजल्ट (UP B.Ed JEE 2027 Result in hindi), यूपी बीएड जेईई स्कोरकार्ड और अन्य प्रासंगिक विवरणों के बारे में विस्तार से जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
मुख्य बिंदु | ब्यौरा |
|---|---|
संचालक निकाय | बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झांसी |
परीक्षा का पूरा नाम | उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा |
परीक्षा का संक्षिप्त नाम | यूपी बीएड जेईई |
यूपी बीएड जेईई एग्जाम रिजल्ट डेट | सूचित किया जाएगा |
आधिकारिक वेबसाइट | bujhansi.ac.in |
यूपी बीएड रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी बीएड जेईई 2027 रिजल्ट (UP B.Ed JEE result 2027) ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं। यूपी बीएड जेईई 2027 परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं -
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
चरण 2: “बी.एड रिजल्ट 2027” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: रोल नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

चरण 4: कैप्चा दर्ज करें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: यूपी बीएड जेईई 2027 रिजल्ट कंप्यूटर स्करीन पर नजर आएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।
यूपी बीएड जेईई इवेंट | तारीखें |
| यूपी बीएड एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
यूपी बीएड जेईई परीक्षा तारीख 2026 | सूचित किया जाएगा |
| यूपी बीएड जेईई आंसर की | सूचित किया जाएगा |
यूपी बीएड जेईई रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
यूपी बीएड जेईई चरण 1 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रारंभ तिथि | सूचित किया जाएगा |
यूपी बीएड जेईई चरण 2 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रारंभ तिथि | सूचित किया जाएगा |
यूपी बीएड जेईई चरण 3 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रारंभ तिथि | सूचित किया जाएगा |
यूपी बीएड जेईई डायरेक्ट एडमिशन प्रारंभ | सूचित किया जाएगा |
पिछले वर्ष के अनुसार, यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग शुल्क 750 रुपये है तथा स्वीकृति शुल्क 5000 रुपये है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी बीएड जेईई 2027 रिजल्ट में उल्लिखित विवरण की जांच करें। किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर तुरंत विश्वविद्यालय को सूचित करें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए विवरण की जांच करें:
उम्मीदवार का नाम
पिता का नाम
उम्मीदवार की आवेदन संख्या
उम्मीदवार का रोल नंबर
परीक्षा योग्यता स्थिति
कुल प्राप्त अंक
उम्मीदवार की राज्य रैंक
उम्मीदवार की श्रेणी रैंक
विषय
जिले का नाम
उदाहरण के लिए बीते वर्ष का बीएड जेईई रिजल्ट कार्ड देखें -

यूपी बीएड रिजल्ट के साथ ही टॉपर की सूची भी जारी की जाती है। UP B.Ed JEE 2027 के टॉप 10 रैंक होल्डर्स की जानकारी इस पेज पर भी दी जाएगी। उम्मीदवार यहां पिछले वर्ष के यूपी बीएड जेईई टॉपर्स देख सकते हैं।
रैंक | उम्मीदवार का नाम | अंक |
1 | वंदना सिंह | 359.329 |
2 | नितिन पचौरी | 352.661 |
3 | मिश्रा खुशी अजय | 349.327 |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी बीएड जेईई 2027 कटऑफ की संभावित कटऑफ की जांच करें क्योंकि यह बीएड जेईई की तैयारी रणनीति में मदद करेगी। यहां यूपी बीएड परीक्षा 2027 की संभावित कटऑफ प्रदान की गई है:
श्रेणी | यूपी बीएड जेईई संभावित कटऑफ (400 में से) |
सामान्य (अनारक्षित) | 342 - 353 |
एससी | 213 - 218 |
एसटी | 211 - 216 |
ओबीसी | 340 - 345 |
पीडब्ल्यूडी | 210 - 215 |
ईडब्ल्यूएस | 321 - 355 |
भूतपूर्व सैनिक | 318 - 323 |
स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित | 301 - 314 |
यूपी बीएड जेईई 2027 रिजल्ट घोषित होने के बाद, यूपी बीएड जेईई मेरिट सूची (UP BEd JEE merit list in Hindi) प्रकाशित की जाएगी। यूपी बीएड जेईई मेरिट सूची में उन छात्रों के नाम शामिल होते हैं जो यूपी बीएड कटऑफ (UP BEd cutoff in Hindi) या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं। यदि एक से अधिक उम्मीदवार यूपी बीएड जेईई 2027 में समान अंक प्राप्त करते हैं, तो एक टाई-ब्रेकिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
टाई-ब्रेकिंग प्रक्रिया को समझें -
परीक्षा में समान अंक प्राप्त करने वाले एक से अधिक छात्रों के बीच टाई-ब्रेकिंग प्रक्रिया का पालन किया जाता है। उम्मीदवारों को प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं का पालन करने की सलाह दी जाती है:
यदि दो या दो से अधिक आवेदकों के परीक्षा अंक समान हैं, तो एक ही संस्थान या विश्वविद्यालय से जुड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
यदि एक ही विश्वविद्यालय के कई उम्मीदवारों के अंक समान हैं तो अधिक उम्र वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी।
यूपी बीएड जेईई मेरिट सूची कई श्रेणियों, जैसे ओबीसी, एससी और एसटी के अनुसार जारी और वर्गीकृत की जाती है। उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाती है जो उसी विश्वविद्यालय से जुड़े हों या उसी विश्वविद्यालय में पढ़ते हों। यदि एक ही संस्थान या संस्थान के दो से अधिक उम्मीदवारों के बीच टाई हो तो अधिक आयु वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। यह विभिन्न संभावनाओं और लाभों के लिए सबसे योग्य आवेदकों को चुनने के लिए एक व्यवस्थित और न्यायसंगत प्रक्रिया की गारंटी देता है।
यूपी बीएड जेईई 2027 काउंसलिंग अधिसूचना यूपी बीएड जेईई रिजल्ट के साथ जारी की जा सकती है। काउंसलिंग का आयोजन जून 2027 से शुरू होगा। जिन उम्मीदवारों का नाम यूपी बीएड जेईई 2027 मेरिट सूची में होगा, उन्हें बीएड एडमिशन के लिए यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग सत्र 2027 (UP BEd JEE counselling session 2026 in hindi) में उपस्थित होना आवश्यक है। यूपी बीएड जेईई 2027 काउंसलिंग संभवतः 5 चरणों में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं को देखें :
उम्मीदवारों को यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।
यूपी बीएड जेईई च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदकों को मेरिट सूची में उनके रैंक और उनकी वरीयता भरने के आधार पर संस्थान आवंटित किए जाते हैं।
यूपी बीएड जेईई आवंटन पत्र डाउनलोड करें।
दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में उपस्थित हों।
प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करें।
सीटेट परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा तिथि बीएड जेईई 2026 अधिसूचना के साथ जारी कर दी गई है। यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा का आयोजन 31 मई संपन्न हुआ।
यूपी बीएड जेईई का रिजल्ट 16 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
UP BEd JEE 2026 परीक्षा दो पेपर में होती है, जिसमें हर पेपर में 100 सवाल होते हैं (कुल 200 अंक) और समय सीमा तीन घंटे होती है। पूछे गए प्रश्नों पर हर सही जवाब के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक मिलते हैं, जबकि गलत जवाब के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती और बिना जवाब वाले सवालों के लिए भी शून्य अंक मिलते हैं। कुल मिलाकर, बीएड एंट्रेंस टेस्ट में 200 सवाल होते हैं जिनके लिए कुल 400 अंक मिलते हैं>
On Question asked by student community
Hello,
As you have not mentioned any particular entrance exam. I'm assuming CUET exam so The National Testing Agency has released the CUET exam dates 2024 for admission to undergraduate programs in different central universities. The exam is scheduled to be conducted from May 15 to May 31, 2024. CUET
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
BA, BA (H), 9 Specializations, B.PES | MA, MA (H), 11 Specializations, M.PES | 12 LPA Highest CTC | 5-6 LPA Average CTC
#51-100 in Innovation Category by NIRF | Highest CTC 30 LPA | 5000+ Research
Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2027) | Up to 100% scholarships worth 325 Crores
NAAC A+ Grade and officially NBA-accredited | Affiliated to the University of Mumbai
