Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी पीएटी परीक्षा 2027 (CG PAT Exam 2027 in Hindi)- प्री एग्रीकल्चर टेस्ट पात्रता, तिथियां, सिलेबस जानें
    • लेख
    • सीजी पीएटी परीक्षा 2027 (CG PAT Exam 2027 in Hindi)- प्री एग्रीकल्चर टेस्ट पात्रता, तिथियां, सिलेबस जानें

    सीजी पीएटी परीक्षा 2027 (CG PAT Exam 2027 in Hindi)- प्री एग्रीकल्चर टेस्ट पात्रता, तिथियां, सिलेबस जानें

    Kunal solankiUpdated on 28 Sep 2026, 05:50 PM IST

    सीजी पीएटी परीक्षा 2027 (CG PAT Exam 2027 in Hindi)- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट अधिसूचना 2027 (cg pat exam notification 2027 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर संभवत: अप्रैल 2027 में जारी की जा सकती है। सीजी व्यापम द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार सीजी पीएटी परीक्षा 2027 का आयोजन 13 जून को 2027 को किया जाएगा। सीजी पैट अधिसूचना 2027 (cg pat notification 2027) में पात्रता, आवेदन तिथियां, सिलेबस इत्यादि की जानकारी उल्लिखित होती है। आगे लेख में इन सभी की चर्चा की गई है।

    This Story also Contains

    1. छत्तीसगढ़ पीएटी 2027: अवलोकन
    2. सीजी पीएटी एग्जाम 2027 तिथियां (cg pat exam dates in hindi)
    3. छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2027: पात्रता मानदंड
    4. छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2027 कैसे भरें?
    5. सीजी पीएटी सिलेबस 2027 (cg pat syllabus 2027 in hindi)
    6. सीजी पैट एग्जाम पैटर्न 2027 (cg pat exam pattern 2027 in hindi)
    7. सीजी पीएटी एडमिट कार्ड 2027
    8. सीजी पैट परीक्षा तिथि 2027
    9. सीजी पीएटी रिजल्ट 2027 (cg pat result 2027 in hindi)
    10. सीजी पीएटी काउंसलिंग 2027 (Cg pat counselling 2027 )
    सीजी पीएटी परीक्षा 2027 (CG PAT Exam 2027 in Hindi)- प्री एग्रीकल्चर टेस्ट पात्रता, तिथियां, सिलेबस जानें
    सीजी पीएटी परीक्षा 2027

    सीजी पीएटी परीक्षा शेड्यूल 2027 से संबंधित लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज को निरंतर फॉलो कर सकते हैं। इस पेज पर सीजी पैट 2027 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

    छत्तीसगढ़ पीएटी 2027: अवलोकन

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से सीजी पीएटी 2027 से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण की जांच एक नजर में कर सकते हैं।

    छत्तीसगढ़ पीएटी 2027: अवलोकन

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल

    परीक्षा का नाम

    सीजी पीएटी

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://vyapamcg.cgstate.gov.in/

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन


    सीजी पीएटी एग्जाम 2027 तिथियां (cg pat exam dates in hindi)

    सीजी पीएटी एग्जाम डेट 2027 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका को फॉलो कर सकते हैं. समय समय पर इस तालिका को अपडेट किया जाता रहेगा।

    (cg pat exam dates 2027 in hindi)

    बिंदु

    तिथियां

    सीजी पीएटी आवेदन 2027

    अप्रैल, 2027

    सीजी पैट आवेदन अंतिम तिथि 2027

    अप्रैल, 2027

    सीजी पैट आवेदन सुधार 2027

    अप्रैल, 2027

    सीजी पीएटी एडमिट कार्ड 2027

    मई, 2027

    सीजी पीएटी परीक्षा 2027

    13 जून 2027

    छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2027: पात्रता मानदंड

    सीजी पीएटी परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को अपने इच्छित कार्यक्रमों और विश्वविद्यालयों के लिए सीजी पीएटी 2027 पात्रता मानदंडों (cg pat eligibility 2027) जांच कर लेनी चाहिए। सीजी पीएटी परीक्षा 2027 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास विज्ञान स्ट्रीम या जीव विज्ञान/कृषि विज्ञान, और कृषि गणित/फसल उत्पादन और बागवानी में कम से कम 35% अंकों के साथ उच्च माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2027 कैसे भरें?

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा सीजी पीएटी आवेदन प्रक्रिया आयोजित की जाती है। कृषि, बागवानी या पशु चिकित्सा में अध्ययन करने के इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। सीजी पीएटी 2027 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना और अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को सीजी पीएटी आवेदन शुल्क (cg pat application fee) का भुगतान करना होगा। इस पृष्ठ पर सीजी पीएटी 2027 पंजीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

    सीजी पीएटी पंजीकरण-

    • सीजी पीएटी 2027 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • "ऑनलाइन आवेदन करें" टैब वाले लिंक पर क्लिक करें।

    • "नया ऑनलाइन पंजीकरण" टैब पर क्लिक करने के बाद, उम्मीदवार का नाम और एक वैध ईमेल पता प्रदान करके सीजी पीएटी वेबसाइट पर पंजीकरण करें।

    • सफल पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को पासवर्ड ईमेल द्वारा भेजा जाएगा।

    फार्म भरें-

    • उम्मीदवारों को सीजी पीएटी लॉगिन पेज पर वापस जाना होगा।

    • अपने पंजीकृत ईमेल पते पर भेजे गए ईमेल पते और पासवर्ड का उपयोग करके "मौजूदा उपयोगकर्ता लॉगिन" अनुभाग पर क्लिक करके लॉगिन करें।

    • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें, जिसमें व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी शामिल है।

    • अपने पासपोर्ट आकार के फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

    • भरा हुआ सीजी पीएटी ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें।

    Manipal Online M.A. Admissions

    Apply for Online M.A. from Manipal University

    Study in UK

    Apply for upcoming intake & plan your journey

    सीजी पीएटी सिलेबस 2027 (cg pat syllabus 2027 in hindi)

    CG PAT 2027 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सिलेबस को अच्छी तरह से देख लेना चाहिए। सीजी पैट सिलेबस 2027 (cg pat syllabus 2027 in hindi) परीक्षा का सबसे ज़रूरी हिस्सा है। सीजी पीएटी सिलेबस 2027 व्यापम की वेबसाइट पर PDF फ़ॉर्मेट में भी उपलब्ध होता है। कोई भी पूरा सिलेबस डाउनलोड करके परीक्षा की तैयारी कर सकता है। परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए सीजी पैट सिलेबस को समझना ज़रूरी है।

    सीजी पैट एग्जाम पैटर्न 2027 (cg pat exam pattern 2027 in hindi)

    सीजी पीएटी परीक्षा 2027 की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए उम्मीदवारों का सीजी पीएटी परीक्षा पैटर्न 2027 को समझना ज़रूरी है। सीजी पीएटी की परीक्षा पैटर्न में परीक्षा की अवधि, माध्यम, मोड, पूछे जाने वाले कुल सवालों की संख्या और कुल अंकों के बारे में पूरी जानकारी होती है।

    CG PAT Exam Pattern 2027: विज्ञान

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    कुल अंक

    रसायन विज्ञान



    60

    60

    जीव विज्ञान/गणित


    80

    80

    भौतिक

    60

    60

    कुल

    200 प्रश्न

    200 अंक


    CG PAT 2027 Exam Pattern- एग्रीकल्चर

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    कुल अंक

    Crop production and horticulture

    60

    60

    Elements of animal husbandry and poultry farming

    60

    60

    Elements of science mathematics useful for agriculture

    80

    80

    कुल अंक

    200 प्रश्न

    200 अंक

    सीजी पीएटी एडमिट कार्ड 2027

    छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा सीजी पीएटी एडमिट कार्ड 2027 जारी किया जाता है। CG PAT Admit card link 2027 आधिकारिक वेबसाइट cgstate.gov.in पर एक्टिवेट किया जाता है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके सीजी पीएटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    सीजी पैट परीक्षा तिथि 2027

    छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgstate.gov.in पर सीजी पीएटी परीक्षा तिथि 2027 (cg pat exam date 2027) परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। CG PAT 2027 परीक्षा 13 जून को आयोजित की जाएगी। एडमिशन पाने के लिए, आवेदकों को 2027 में CG PAT प्रवेश परीक्षा देनी होगी।

    सीजी पीएटी रिजल्ट 2027 (cg pat result 2027 in hindi)

    सीजी पैट रिज़ल्ट 2027, छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट में उम्मीदवार के मार्क्स का आधिकारिक दस्तावेज़ है। इस टेस्ट के ज़रिए एग्रीकल्चर और उससे जुड़े विषयों में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए

    छात्रों को एडमिशन दिया जाता है। रिज़ल्ट में ऑब्जेक्टिव टेस्ट में उम्मीदवार के मार्क्स, कैटेगरी रैंक और काउंसलिंग के लिए योग्यता की जानकारी होती है। सीजी पीएटी रिजल्ट और स्कोरकार्ड का इस्तेमाल पूरी एडमिशन प्रक्रिया के दौरान किया जाता है – सीट अलॉटमेंट से लेकर कॉलेज में फ़ाइनल रिपोर्टिंग तक। इसलिए, काउंसलिंग और वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अपना सीजी पीएटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखना चाहिए।

    सीजी पीएटी काउंसलिंग 2027 (Cg pat counselling 2027 )

    यूनिवर्सिटी सीजी पीएटी काउंसलिंग 2027 की तारीखें अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cgstate.gov.in पर जारी करती है। इसके बाद, क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को ऑफलाइन मोड में सीजी पैट काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है। कैंडिडेट्स को अलग-अलग प्रोग्राम के लिए तय तारीखों के अनुसार सीजी पीएटी काउंसलिंग सेशन में शामिल होना होगा।

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ