Amity University, Noida
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
सीजी पीएटी आवेदन 2027(CG PAT application 2027 in Hindi)- छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजीएसएसबी) द्वारा राज्य के विभिन्न संस्थानों में कृषि और उससे संबंधित कोर्स में प्रवेश के लिए हर साल 'प्री-एग्रीकल्चरल टेस्ट' आयोजित किया जाता है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, सीजी एसएसबी (सीजी व्यापम) ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर सीजी पीएटी 2027 परीक्षा तिथि को संशोधित कर दिया है। सीजी व्यापम कैलेंडर के अनुसार सीजी पीएटी 2027 (CG PAT 2027) का आयोजन अब 20 जून 2027 को होगा। पहले यह परीक्षा 13 जून 2027 को होनी थी। सीजी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2027 (CG PAT 2027) के लिए संभवतः अप्रैल 2027 में आवेदन पत्र जारी किया जाएगा। सीजी पीएटी 2027 आवेदन फॉर्म का लिंक vyapamcg.cgstate.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा।
This Story also Contains
उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना सीजी पीएटी आवेदन फॉर्म भर कर जमा कर देना चाहिए। सीजीएसएसबी (पूर्व नाम सीजी व्यापम) द्वारा आवेदन के साथ सीजी पीएटी 2027 आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा भी दी जाएगी। सीजी पीएटी आवेदन (CG PAT application), पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क और अन्य विवरण जानने के लिए लेख को जरूर पढ़ें।
सीजी पीएटी एग्जाम डेट 2027 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका को फॉलो कर सकते हैं. समय समय पर इस तालिका को अपडेट किया जाता रहेगा।
सीजी पीएटी परीक्षा तिथि 2027 (cg pat exam dates 2027 in hindi)
मुख्य कार्यक्रम | तिथियां |
सीजी पीएटी आवेदन 2027 | अप्रैल, 2027 |
सीजी पैट आवेदन अंतिम तिथि 2027 | अप्रैल, 2027 |
सीजी पैट आवेदन सुधार 2027 | अप्रैल, 2027 |
सीजी पीएटी एडमिट कार्ड 2027 | मई, 2027 |
सीजी पीएटी परीक्षा 2027 |
20 जून 2027 |
सीजी पीएटी परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को अपने इच्छित कार्यक्रमों और विश्वविद्यालयों के लिए सीजी पीएटी 2027 पात्रता मानदंडों (cg pat eligibility 2027) जांच कर लेनी चाहिए। सीजी पीएटी परीक्षा 2027 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास विज्ञान स्ट्रीम या जीव विज्ञान/कृषि विज्ञान, और कृषि गणित/फसल उत्पादन और बागवानी में कम से कम 35% अंकों के साथ उच्च माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा सीजी पीएटी आवेदन प्रक्रिया आयोजित की जाती है। कृषि, बागवानी या पशु चिकित्सा में अध्ययन करने के इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। सीजी पीएटी 2027 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना और अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को सीजी पीएटी आवेदन शुल्क (cg pat application fee) का भुगतान करना होगा। इस पृष्ठ पर सीजी पीएटी 2027 पंजीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
सीजी पीएटी पंजीकरण-
सीजी पीएटी 2027 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
"ऑनलाइन आवेदन करें" टैब वाले लिंक पर क्लिक करें।
"नया ऑनलाइन पंजीकरण" टैब पर क्लिक करने के बाद, उम्मीदवार का नाम और एक वैध ईमेल पता प्रदान करके सीजी पीएटी वेबसाइट पर पंजीकरण करें।
सफल पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को पासवर्ड ईमेल द्वारा भेजा जाएगा।
फार्म भरें-
उम्मीदवारों को सीजी पीएटी लॉगिन पेज पर वापस जाना होगा।
अपने पंजीकृत ईमेल पते पर भेजे गए ईमेल पते और पासवर्ड का उपयोग करके "मौजूदा उपयोगकर्ता लॉगिन" अनुभाग पर क्लिक करके लॉगिन करें।
आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें, जिसमें व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी शामिल है।
अपने पासपोर्ट आकार के फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
भरा हुआ सीजी पीएटी ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें।
सीजी व्यापम पंजीकरण (CG Vyapam registration) के दौरान, छात्रों को कुछ बुनियादी विवरण भरने होते हैं। उम्मीदवार आवेदनके लिए जरूरी विवरणों के नीचे बिंदुवार देख सकते हैं -
उम्मीदवार का नाम
फोन नंबर
माता का नाम
जेंडर (पुरुष/महिला)
पिता का नाम
जन्म तिथि
राष्ट्रीयता
श्रेणी
निवास
डोमिसाइल सर्टिफिकेट
NAAC A++ Accredited | Avail up to 100% scholarship via MRNAT-Manav Rachna National Aptitude Test
NAAC A+ Grade and officially NBA-accredited | Affiliated to the University of Mumbai
छत्तीसगढ़ प्री-एग्रीकल्चरल टेस्ट (CG PAT) के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। प्री एग्रीकल्चर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। शुल्क भुगतान की पुष्टि के बिना, पीएटी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सीजी पीएटी आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। 2027 के लिए सीजी पीएटी आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों (categories) के अनुसार अलग-अलग होगा। नीचे दी गई तालिका में उम्मीदवार विभिन्न श्रेणियों के लिए सीजी पीएटी आवेदन शुल्क (CG PAT application fees) के बारे में जान सकते हैं।
आवेदक की श्रेणी | सीजी पीएटी आवेदन शुल्क |
जनरल | 300 रुपये |
ओबीसी | 250 रुपये |
एससी/एसटी/दिव्यांग | 200 रुपये |
उम्मीदवारों को फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण बहुत सावधानी से भरने चाहिए। सीजीपीएटी 2027 (CG PAT 2027) के लिए आवेदन सुधार विंडो अप्रैल में खुलेगी। आवेदन करने वाले विद्यार्थी पीएटी 2027 आवेदन फॉर्म भरते समय 'एडिट' विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। एक बार फॉर्म जमा हो जाने के बाद, आवेदन में बदलाव करने का कोई विकल्प नहीं होगा।
छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgstate.gov.in पर सीजी पीएटी परीक्षा तिथि 2027 (cg pat exam date 2027) परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। CG PAT 2027 परीक्षा 13 जून को आयोजित की जाएगी। एडमिशन पाने के लिए, आवेदकों को 2027 में CG PAT प्रवेश परीक्षा देनी होगी।
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
NAAC A++ Accredited | Avail up to 100% scholarship via MRNAT-Manav Rachna National Aptitude Test
NAAC A+ Grade and officially NBA-accredited | Affiliated to the University of Mumbai
NAAC A++ Accredited | Avail up to 100% scholarship via MRNAT-Manav Rachna National Aptitude Test
BA, BA (H), 9 Specializations, B.PES | MA, MA (H), 11 Specializations, M.PES | 12 LPA Highest CTC | 5-6 LPA Average CTC