Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बीएड एडमिशन 2027 (UP BEd Admission 2027) - अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, परीक्षा
    • लेख
    • यूपी बीएड एडमिशन 2027 (UP BEd Admission 2027) - अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, परीक्षा

    यूपी बीएड एडमिशन 2027 (UP BEd Admission 2027) - अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, परीक्षा

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 09 Oct 2026, 05:45 PM IST

    उत्तर प्रदेश के बीएड संस्थानों में एडमिशन के लिए यूपी बीएड जेईई का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (BU Jhansi) द्वारा किया जाता है। यूपी बीएड जेईई का तात्पर्य उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन जाइंट एंट्रेंस एग्जाम है। यह राज्य में बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक प्रवेश परीक्षा है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 में बहुविकल्पीय प्रश्नों वाले दो पेपर होंगे। सभी उम्मीदवारों के लिए पेपर-I सामान्य ज्ञान और भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) पर केंद्रित है। पेपर- II में सामान्य योग्यता परीक्षा और विषय विशेषज्ञता (कला, वाणिज्य, विज्ञान और कृषि) शामिल है।

    This Story also Contains

    1. यूपी बीएड जेईई 2027 हाईलाइट्स
    2. यूपी बीएड 2027 एडमिशन शेड्यूल (UP BEd 2027 Admission Schedule)
    3. यूपी बीएड जेईई प्रवेश प्रक्रिया 2027 (UP BED JEE admission process 2027)
    4. यूपी बीएड जेईई 2027 पात्रता मानदंड
    5. यूपी बीएड जेईई 2027 आवेदन कैसे करें?
    6. यूपी बीएड जेईई 2027 एडमिट कार्ड (UP B.Ed. JEE 2027 Admit Card)
    7. यूपी बीएड जेईई 2027 परीक्षा पैटर्न (UP B.Ed JEE 2027 Exam Pattern in hindi)
    8. यूपी बीएड जेईई 2027 रिजल्ट (UP B.Ed JEE 2027 Result in hindi)
    9. यूपी बीएड जेईई 2027 चयन प्रक्रिया
    10. यूपी बीएड जेईई 2027 की तैयारी के टिप्स
    11. यूपी बीएड जेईई पुस्तकें 2027 (UP BEd JEE Books 2027 in hindi)
    यूपी बीएड एडमिशन 2027 (UP BEd Admission 2027) - अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, परीक्षा
    यूपी बीएड एडमिशन 2027

    पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार बी.एड 2-वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो उत्तर प्रदेश के अठारह शहरों में ऑफर किया जाता है। उम्मीदवार अपने पसंदीदा शहरों के लिए तीन प्राथमिकताएं चुन सकते हैं।

    प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर यूपी बीएड जेईई अधिसूचना जारी कर बी.एड. आवेदन तिथि, पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि व अन्य मुख्य बातों की जानकारी दी जाती है। उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बीएड (द्विवर्षीय) संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2027 के लिए उम्मीदवारों को बीएड जेईई आवेदन से पहले यूपी बीएड जेईई पात्रता मानदंड (UP BEd JEE eligibility criteria) जरूर देखना चाहिए और अंतिम तिथि से पहले यूपी बीएड एडमिशन के लिए आवेदन पत्र भर कर जमा कर देना चाहिए।

    ये भी देखें -

    प्राधिकरण द्वारा घोषित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार यूपी जेईई बी.एड आवेदन पत्र 2027 के लिए पात्र माने जाएंगे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र (UP B.Ed JEE Application Form in Hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है जिसे ऑनलाइन मोड में भरने के साथ ऑफलाइन मोड में भी भर सकते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बीएड (द्विवर्षीय) संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in है।
    ये भी पढ़ें : यूपी बीएड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र

    यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE entrance exam in hindi) देने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भर सकते हैं। यूपी बीएड जेईई 2027 आवेदन पत्र भरने के तरीके, आवेदन पत्र की तिथियां, यूपी बीएड जेईई पात्रता मानदंड, सिलेबस आदि के बारे में जानने के लिए लेख को आगे विस्तार से पढ़ें।

    यूपी बीएड जेईई 2027 हाईलाइट्स

    परीक्षा का पूर्ण नाम

    उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    यूपी बीएड जेईई

    संचालन निकाय

    बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झांसी

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय परीक्षा

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    1400 रुपये [ऑनलाइन]

    यूपी बीएड 2027 एडमिशन शेड्यूल (UP BEd 2027 Admission Schedule)

    विभिन्न कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को यूपी बीएड समय सारणी की जांच करनी चाहिए। अभ्यर्थी यूपी बीएड 2027 टाइम टेबल की जांच कर सकते हैं।

    यूपी बीएड प्रवेश तिथियां 2027

    इवेंट्स

    डेट्स

    यूपी बीएड जेईई आवेदन प्रारंभ तिथि

    फरवरी, 2027

    यूपी बीएड जेईई आवेदन की अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क)

    मार्च/अप्रैल 2027

    यूपी बीएड जेईई आवेदन की अंतिम तिथि (विलंब शुल्क के साथ)

    अप्रैल 2027

    यूपी बीएड जेईई आवेदन सुधार विंडो

    अप्रैल 2027

    यूपी बीएड 2027 एडमिट कार्ड (UP BEd JEE Admit Card Link)

    मई 2027

    यूपी बीएड जेईई परीक्षा तिथि

    मई 2027

    यूपी बीएड जेईई रिजल्ट

    जून 2027

    यूपी बीएड काउंसलिंग तिथि

    जून-जुलाई 2027

    यूपी बीएड जेईई प्रवेश प्रक्रिया 2027 (UP BED JEE admission process 2027)

    यूपी बीएड 2027 प्रवेश प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी कर पूरी जानकारी दी जाती है। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए नीचे चरणवार यूपी बीएड प्रवेश प्रक्रिया को समझाया गया है :

    चरण 1: यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र भरना

    यूपी बीएड जेईई प्रवेश प्रक्रिया में पहला कदम आवेदन पत्र भरना है। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को यूपी बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फॉर्म पूरी तरह और सटीक रूप से भरा जाना चाहिए और अंतिम तिथि पर या उससे पहले जमा किया जाना चाहिए। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1,400 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 700 रुपये है।

    चरण 2: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करना

    एक बार आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद, आवेदकों को परीक्षा के लिए अपना यूपी बीएड जेईई 2027 प्रवेश पत्र प्राप्त होगा। यूपी बीएड जेईई का एडमिट कार्ड की एक प्रति परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी।

    चरण 3: यूपी बीएड 2027 परीक्षा के लिए उपस्थित होना

    यूपी बीएड जेईई 2027 परीक्षा निर्धारित तिथि पर आयोजित की जाएगी। आवेदकों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा। यूपी बीएड जेईई पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे जिन्हें छात्रों को तीन घंटे की समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।

    यूपी बीएड जेईई परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं, परीक्षा दो पेपरों में विभाजित है। परीक्षा के लिए कुल अंक 400 निर्धारित हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा अवधि कुल 3 घंटे होती है।

    चरण 4: यूपी बीएड जेईई रिजल्ट की जांच करना

    यूपी बीएड जेईई परीक्षा रिजल्ट निर्धारित तिथि पर घोषित किया जाएगा। आवेदक अपने पंजीकृत अकाउंट में लॉग इन करके अपने यूपी बीएड जेईई रिजल्ट ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं।

    चरण 5: यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना

    यूपी बीएड जेईई परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले आवेदक काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। यूपी बीएड काउंसलिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सीटें आवंटित करने की प्रक्रिया है और आवेदकों को अपने पसंदीदा कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने के लिए काउंसलिंग सत्र में भाग लेना होगा।

    यूपी बीएड जेईई 2027 पात्रता मानदंड

    यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नीचे उल्लिखित बिंदुओं को याद रखना चाहिए:

    • सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के यूपी बीएड उम्मीदवारों के पास कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

    • यूपी बीएड जेईई में उपस्थित होने के लिए पात्र होने के लिए, जिन उम्मीदवारों ने विज्ञान और गणित स्ट्रीम का अध्ययन किया है, उन्हें कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • यूपी जेईई बीएड के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जो अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों से हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। हालाँकि, यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 में उपस्थित होने के लिए कोई न्यूनतम ग्रेड आवश्यकता नहीं है।

    School of Liberal Studies and Humanities, UPES Dehradun

    Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships

    MIT School of Government, Pune

    Highest CTC 30 LPA | Merit-Based Scholarship Upto - 50 Crores | 1600+ Recruiters

    यूपी बीएड जेईई 2027 आवेदन प्रक्रिया

    बुंदेलखंड विश्वविद्यालय यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार यूपी बीएड फॉर्म 2027 की अंतिम तिथि से पहले बीयू झांसी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना यूपी बीएड 2027 फॉर्म शुल्क भुगतान करने के साथ अंतिम तिथि तक जमा करना होगा।

    यूपी बीएड जेईई 2027 आवेदन कैसे करें?

    • यूपी बीएड जेईई की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं

    • उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र का चयन करना होगा और फिर मौजूदा या नए उपयोगकर्ताओं के विकल्पों का चयन करना होगा।

    • जो आवेदक निर्धारित बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म तिथि के भीतर यूपी जेईई बीएड आवेदन जमा करने में विफल रहते हैं, उन्हें यूपी बीएड जेईई विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।

    • उम्मीदवारों को यूपी बीएड फॉर्म 2027 में सभी आवश्यक विवरण जैसे नाम, आयु, योग्यता, पता और अन्य सभी व्यक्तिगत विवरण भरने होंगे।

    • आवश्यक प्रारूप में सभी दस्तावेज अपलोड करें और फिर यूपी बीएड जेईई फॉर्म 2027 में हस्ताक्षर और फोटो सहित सभी विवरण जांचें।

    • यूपी बीएड फॉर्म 2027 जमा करने के बाद उम्मीदवार को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना होगा।

    यूपी बीएड जेईई 2027 आवेदन शुल्क (बिना विलंब शुल्क के)

    1775533799447

    श्रेणी

    मोड

    लिंग

    शुल्क

    सामान्य

    ऑनलाइन

    महिला, ट्रांसजेंडर, पुरुष

    ₹ 1400

    एससी, एसटी

    ऑनलाइन

    महिला, ट्रांसजेंडर, पुरुष

    ₹ 700

    यूपी बीएड जेईई 2024 आवेदन शुल्क (विलंब शुल्क के साथ)

    श्रेणी

    मोड

    लिंग

    शुल्क

    सामान्य

    ऑनलाइन

    महिला, ट्रांसजेंडर, पुरुष

    ₹ 2000

    एससी, एसटी

    ऑनलाइन

    महिला, ट्रांसजेंडर, पुरुष

    ₹ 1000

    आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    मोड

    लिंग

    शुल्क

    सामान्य

    ऑनलाइन

    महिला, ट्रांसजेंडर, पुरुष

    ₹ 1400

    एससी, एसटी

    ऑनलाइन

    महिला, ट्रांसजेंडर, पुरुष

    ₹ 700

    यूपी बीएड जेईई 2027 एडमिट कार्ड (UP B.Ed. JEE 2027 Admit Card)

    प्राधिकरण ऑनलाइन मोड में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी जेईई बीएड एडमिट कार्ड 2027 लिंक ((UP BEd JEE Admit Card Link) जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने यूपी जेईई बीएड 2027 परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे, वे वेबसाइट पर जाकर यूपी बीएड 2027 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और जन्म तिथि दर्ज करके यूपी जेईई बीएड 2027 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    यूपी जेईई बीएड 2027 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण:

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यूजर लॉगइन कर UP BEd JEE Admit Card Link देखें

    • "एडमिट कार्ड डाउनलोड" लिंक पर क्लिक करें

    • आईडी और पासवर्ड जैसे पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें

    • यदि पूछा जाए तो ओटीपी दर्ज करें (आपके मोबाइल नंबर पर भेजा गया)

    • 'यूपी जेईई बीएड एडमिट कार्ड' के व्यू बटन पर क्लिक करें।

    • यूपी बीएड जेईई 2027 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें

    यूपी बीएड जेईई 2027 परीक्षा पैटर्न (UP B.Ed JEE 2027 Exam Pattern in hindi)

    अधिसूचना के समय, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था यूपी बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा पैटर्न जारी करेगी। परीक्षा और इसमें शामिल विषयों की गहन समझ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 यूपी के लिए आवेदन करने से पहले परीक्षा पैटर्न की समीक्षा कर सकते हैं।

    • परीक्षा पैटर्न : बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 यूपी का पैटर्न पूर्णतः वस्तुनिष्ठ प्रकार का है और इसे दो पेपरों में विभाजित किया गया है।

    • मोड : यूपी जेईई बीएड 2027 प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, यह एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) है।

    • पेपर का प्रकार : दोनों प्रकार के प्रश्नपत्र पूर्णतः वस्तुनिष्ठ होंगे।

    • विषय : पहला पेपर सामान्य ज्ञान और हिंदी को कवर करेगा, जबकि दूसरे पेपर में सामान्य योग्यता और एक अन्य विषय शामिल होगा।

    • अवधि : यूपी जेईई बीएड के दोनों पेपर की अवधि तीन घंटे की होगी।

    • कुल अंक : पेपर 1 और पेपर 2 के लिए कुल अंक 400 हैं।

    • अंकन योजना : प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे।

    यूपी बीएड जेईई 2027 रिजल्ट (UP B.Ed JEE 2027 Result in hindi)

    बुंदेलखंड विश्वविद्यालय यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बीएड जेईई स्कोर कार्ड के रूप में प्रकाशित किया जाता है। उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके यूपी बीएड 2027 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी जेईई बीएड रिजल्ट में उम्मीदवार के नाम, प्राप्त अंक, कुल अंक और विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2027 देख सकते हैं:

    चरण 1: यूपी बीएड जेईई 2027 परीक्षा का रिजल्ट (UP B.Ed JEE result 2027 in hindi) देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    चरण 2: रिजल्ट देखने के लिए यूपीबीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    चरण 3: अपना यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें।

    चरण 4: लॉगइन विकल्प पर क्लिक करें।

    चरण 5: यूपीबीएड जेईई स्कोरकार्ड प्राप्त करें।

    चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए यूपी बीएड रिजल्ट के कुछ प्रिंटआउट डाउनलोड करें और अपने पास सुरक्षित रखें।

    यूपी बीएड जेईई 2027 चयन प्रक्रिया

    • लखनऊ विश्वविद्यालय, महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश यूपी बीएड 2027 परीक्षा के आधार पर होगा।

    • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर कॉलेज और विषय चयन फॉर्म पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कॉलेज में यूपीबीएड प्रवेश पूरी तरह से योग्यता पर आधारित है।

    • अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को दो प्रतिशत सीटें रिजर्व की गई है, अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 21 प्रतिशत सीटें प्रदान की गई है, जबकि ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 21 प्रतिशत शीट रिजर्व की गई है।

    • यूपीबीएड दस्तावेज़ सत्यापन यूपी बीएड जेईई प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम चरण है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज़ीकरण की सटीकता सुनिश्चित करनी होगी।

    • जो उम्मीदवार अपने दस्तावेजों को सत्यापित करने या यूपी बीएड जेईई पात्रता मानदंडों को पूरा करने में विफल रहेंगे, उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

    यूपी बीएड जेईई 2027 की तैयारी के टिप्स

    यूपी बीएड जेईई की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को यूपी बीएड जेईई की तैयारी करने और सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न टिप्स और रणनीतियों का पालन करना चाहिए। नीचे यूपी बीएड जेईई की तैयारी के लिए विभिन्न टिप्स दिए गए हैं जो उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में उपयोगी होंगे।

    • यूपी जेईई बीएड 2027 परीक्षा में सफल को सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी जल्दी शुरू कर देनी चाहिए।

    • यूपी बीएड 2027 जेईई परीक्षा देने की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम का अध्ययन करना चाहिए।

    • उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम के अध्ययन से महत्वपूर्ण विषयों तथा उन विषयों के वेटेज के बारे पता चलेगा।

    • यूपी बीएड 2027 जेईई परीक्षा शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना के बारे में पता होना चाहिए।

    • अपनी तैयारी के स्तर को समझने के लिए यूपी जेईई बीएड 2027 सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट के साथ अभ्यास करें।

    • यूपी जेईई बीएड 2027 के लिए सर्वोत्तम पुस्तकों के साथ अभ्यास करें और केंद्रित रहें।

    यूपी बीएड जेईई पुस्तकें 2027 (UP BEd JEE Books 2027 in hindi)

    यूपी बीएड परीक्षा 2027 की तैयारी के लिए, उम्मीदवारों को नीचे सूचीबद्ध विषयवार पुस्तकों का संदर्भ लेना चाहिए। ये पुस्तकें परीक्षा पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों और अध्यायों के बारे में स्पष्टीकरण प्रदान करती हैं, जिससे उम्मीदवारों को उच्च अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यूपी बीएड जेईई पुस्तकें 2027 परीक्षा पाठ्यक्रम, पेपर पैटर्न और परीक्षा तैयारी टिप्स का एक व्यापक अवलोकन प्रदान करती हैं जो छात्रों को परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने में मदद करेगा।

    यूपी बीएड जेईई 2027 पुस्तकें

    पुस्तक का नाम

    लेखक

    उत्तर प्रदेश बीएड जेईई साइंस ग्रुप

    अरिहंत ग्रुप

    उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा सक्सेस पैकेज कला वर्ग

    अरिहंत एक्सपर्ट

    उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा गाइड (कला)

    विद्या संपादकीय बोर्ड

    बीएड प्रवेश परीक्षा गाइड (लोकप्रिय मास्टर गाइड)

    आरपीएच संपादकीय बोर्ड

    यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (विज्ञान एवं गणित)

    अरविन्द मोहन

    उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा विज्ञान समूह

    लाल एवं जैन

    यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा वाणिज्य समूह

    उपकार प्रकाशन

    15 प्रैक्टिस सेट यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कला वर्ग

    अरिहंत एक्सपर्ट

    —---------------------------------------

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to UP B.Ed JEE

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP B.Ed JEE ?

    Hello,

    As you have not mentioned any particular entrance exam. I'm assuming CUET exam so The National Testing Agency  has released the CUET exam dates 2024 for admission to undergraduate programs in different central universities. The exam is scheduled to be conducted from May 15 to May 31, 2024. CUET