Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बीएड 2027 एप्लीकेशन फॉर्म (Bihar BEd application form 2027)- पात्रता, मुख्य तिथियां, आवेदन प्रक्रिया
    • लेख
    • बिहार बीएड 2027 एप्लीकेशन फॉर्म (Bihar BEd application form 2027)- पात्रता, मुख्य तिथियां, आवेदन प्रक्रिया

    बिहार बीएड 2027 एप्लीकेशन फॉर्म (Bihar BEd application form 2027)- पात्रता, मुख्य तिथियां, आवेदन प्रक्रिया

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 05 Oct 2026, 02:25 PM IST

    बिहार में बीएड एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा बिहार बीएड सीईटी का आयोजन किया जाता है। बीएड प्रवेश के लिए आवेदन पत्र को बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाले संस्था द्वारा जारी किया जाता है। बिहार बीएड आवेदन पत्र (Bihar BEd application form) बिहार बीएड सीईटी अधिसूचना (Bihar BEd CET notification) के साथ जारी किया जाता है। वर्ष 2026 सत्र के लिए बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर (बीआरएबीयू) को नोडल विश्वविद्यालय बनाया गया था। बिहार बीएड सीईटी 2027 के लिए भी नोडल संस्थान बीआरएबीयू के होने की संभावना है। संस्था द्वारा संभवतः अप्रैल 2027 में बिहार बी.एड सीईटी वेबसाइट पर बिहार बी.एड सीईटी तिथियों (Bihar B.Ed CET dates) की घोषणा की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. बिहार बीएड आवेदन 2027 - महत्वपूर्ण तिथियां (Bihar B.Ed application Important Dates 2027)
    2. बिहार बीएड सीईटी 2027 पात्रता मानदंड (Bihar B.Ed CET 2027 Eligibility Criteria)
    3. बिहार बीएड आवेदन तिथि 2027 (Bihar B.Ed Application Date 2027)
    4. बिहार बीएड सीईटी फॉर्म भरने वाले आवश्यक विवरण (Details Required in Bihar B.Ed CET Form 2027)
    5. बिहार बीएड सीईटी 2027 आवेदन पत्र और विशिष्टताएं: डॉक्यूमेंट अपलोड करना
    6. बिहार बीएड सीईटी 2027 आवेदन पत्र कैसे भरें? (How to fill the Bihar B.Ed CET Application Form 2027?)
    7. बिहार बीएड सीईटी आवेदन शुल्क (Bihar BEd CET Application Fees)
    8. बिहार बीएड आवेदन सुधार (Bihar B.Ed. Application Correction)
    9. बिहार बीएड परीक्षा 2027 (Bihar B.Ed Exam 2027 in hindi)
    बिहार बीएड 2027 एप्लीकेशन फॉर्म (Bihar BEd application form 2027)- पात्रता, मुख्य तिथियां, आवेदन प्रक्रिया
    बिहार बीएड 2027 एप्लीकेशन फॉर्म

    बिहार बीएड सीईटी आधिकारिक अधिसूचना में बिहार बीएड आवेदन की तिथियां, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, काउंसलिंग व अन्य मुख्य बातों की जानकारी होती है। बिहार सीईटी बीएड 2027 अधिसूचना जारी होने के बाद, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस पेज पर भी बिहार बीएड अधिसूचना 2027 डाउनलोड लिंक प्रदान किया जाएगा।

    बीएड एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को बिहार बीएड सीईटी आवेदन पत्र में सही-सही विवरण भरना चाहिए। सभी वैध और सही दस्तावेज होने पर आवेदन पत्र स्वीकार किए जाते हैं। बीएड कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले बिहार बीएड सीईटी 2027 प्रवेश फॉर्म जमा करना चाहिए। बिहार बीएड सीईटी आवेदन पत्र 2026 आवेदन कब जारी होगा, बीएड आवेदन कैसे करें और अन्य संबंधित मुख्य जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    बिहार बीएड आवेदन 2027 - महत्वपूर्ण तिथियां (Bihar B.Ed application Important Dates 2027)

    बीएड एडमिशन के लिए आवेदन के इच्छुक विद्यार्थी बिहार बीएड आवेदन 2027 और अन्य तिथियों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के अलावा नीचे दी गई तालिका सकते हैं।

    बिहार बीएड सीईटी 2027 - मुख्य तिथियां

    इवेंट्स

    तारीख

    बिहार बीएड सीईटी आवेदन जारी

    मार्च / अप्रैल 2027

    बिहार बीएड सीईटी आवेदन अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    विलंब शुल्क के साथ बिहार बीएड सीईटी आवेदन अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बिहार बीएड सीईटी आवेदन सुधार

    सूचित किया जाएगा

    बिहार बीएड सीईटी एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    बिहार बीएड सीईटी 2027 प्रवेश परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    बिहार बीएड सीईटी 2027 पात्रता मानदंड (Bihar B.Ed CET 2027 Eligibility Criteria)

    बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करने वाले आवेदकों को प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले बिहार बीएड सीईटी पात्रता मानदंड 2027 जरूर देखना चाहिए। बिहार बीएड सीईटी 207 की पात्रता मानदंड नीचे उल्लिखित है।

    • बिहार B.Ed CET में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को या तो स्नातक की डिग्री में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए या विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/वाणिज्य/मानविकी में मास्टर डिग्री या 55% अंकों के साथ विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में स्नातक या कोई अन्य योग्यता होनी चाहिए।

    बिहार बीएड आवेदन तिथि 2027 (Bihar B.Ed Application Date 2027)

    बिहार बी.एड सीईटी आवेदन पत्र 2027 (Bihar B.Ed registration form 2027 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा आवेदन पत्र भरने के लिए पहले, बिना विलंब शुल्क बिहार बी.एड आवेदन (Bihar B.Ed application in hindi) की सुविधा दी जाती है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदक का समय दिया जाता है।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार बीएड आवेदन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, फ़ोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके तैयार रखें। बीएड सीईटी आवेदन के दौरान इन दस्तावेजों को प्रमाण के लिए अपलोड करना होता है। प्राधिकरण द्वारा निर्धारित दस्तावेज़ विनिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

    बिहार बीएड सीईटी फॉर्म भरने वाले आवश्यक विवरण (Details Required in Bihar B.Ed CET Form 2027)

    उम्मीदवारों को बिहार बीएड फॉर्म 2027 भरने से पहले नीचे दी गई तालिका में दिए गए विवरण की जांच करनी चाहिए।

    बिहार 2027 बी.एड फॉर्म में आवश्यक विवरण

    विवरण प्रकार

    विवरण श्रेणी

    निजी

    उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, आदि

    शैक्षणिक योग्यता

    उम्मीदवारों की पिछली शिक्षाओं की मूल प्रतिलेख और मार्कशीट

    पता

    उम्मीदवार का वर्तमान और स्थायी पता

    सामान्य

    वैध सरकारी पहचान जैसे आधार/पैन/ड्राइविंग लाइसेंस/मतदाता पहचान पत्र

    परीक्षा केंद्र

    उम्मीदवार अधिकतम तीन शहरों का चयन कर सकते हैं

    बिहार बीएड सीईटी 2027 आवेदन पत्र और विशिष्टताएं: डॉक्यूमेंट अपलोड करना

    बिहार बीएड सीईटी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपना फोटो और हस्ताक्षर संलग्न करना होगा। बिहार बीएड सीईटी पंजीकरण आवेदन 2027 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकताएं नीचे सूचीबद्ध हैं।

    बिहार बीएड सीईटी 2027 आवेदन पत्र - दस्तावेज़ विशिष्टताएं

    विवरण

    फ़ाइल का साइज़

    रूप

    फोटो

    < 100 केबी

    जेपीईजी

    हस्ताक्षर

    < 100 केबी

    जेपीईजी

    फोटो कैसा हो -

    • अभ्यर्थी की फोटो रंगीन होनी चाहिए।

    • फोटो की पृष्ठभूमि सफेद होनी चाहिए।

    • उम्मीदवार का चेहरा अवश्य दिखना चाहिए। बालों, मास्क, एक्सेसरीज़ आदि से न ढकें।

    • उम्मीदवार बिहार बीएड सीईटी 2026 के आवेदन पत्र पर चश्मे के साथ तस्वीर अपलोड कर सकते हैं।

    हस्ताक्षर कैसा हो -

    • उम्मीदवारों को हस्ताक्षर के लिए गहरे नीले या काले पेन का उपयोग करना चाहिए, जिसे बिहार बीएड सीईटी 2026 फॉर्म पर अपलोड किया जाना चाहिए।

    • हस्ताक्षर बड़े अक्षर में होना चाहिए।

    • हस्ताक्षर क्षैतिज (horizontal) होना चाहिए।

    बिहार बीएड सीईटी 2027 आवेदन पत्र कैसे भरें? (How to fill the Bihar B.Ed CET Application Form 2027?)

    बीएड कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होना चाहिए।

    1. बिहार सीईटी बीएड 2027 के लिए नोडल विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।
      1775643186945

    2. होमपेज पर बिहार बीएड सीईटी 2027 लिंक पर क्लिक करें।

    3. “ऑनलाइन पंजीकरण” बटन पर क्लिक करें, फिर “नया पंजीकरण” टैब पर क्लिक करें।

    4. आवश्यक फ़ील्ड में सभी विवरण भरें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

    5. आपको अपने मेल/मोबाइल नंबर पर पंजीकरण लिंक और सक्रियण कोड के साथ एक ईमेल प्राप्त होगा।

    6. एक्टिवेशन/वैलिडेशन के बाद आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए दोबारा लॉगइन करना होगा।

    7. लॉग इन करने पर आपका डैशबोर्ड दिखाई देगा। आवेदन पत्र भरने के लिए "मेरा आवेदन My Application" पर क्लिक करें।

    8. सभी आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें और “सबमिट” टैब पर क्लिक करें।

    9. यह आपको भुगतान पोर्टल पर ले जाएगा जहां आप नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

    10. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें।

    बिहार बीएड सीईटी आवेदन शुल्क (Bihar BEd CET Application Fees)

    बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अपना पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहिए। विभिन्न श्रेणियों के लिए बिहार बीएड आवेदन शुल्क नीचे दिया गया है:

    बिहार बीएड सीईटी आवेदक की श्रेणी

    बिहार बीएड सीईटी आवेदन शुल्क

    सामान्य श्रेणी


    1000 रुपये

    ईडब्ल्यूएस


    750 रुपये

    एससी/एसटी

    500 रुपये

    ये भी पढ़ें - सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा

    बिहार बीएड आवेदन सुधार (Bihar B.Ed. Application Correction)

    बिहार बीएड प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद, बीएड आवेदन पत्र में निर्धारित समय के लिए सुधार की सुविधा भी दी जाती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगइन क्रेडेंशियल से बिहार बीएड सीईटी आवेदन पत्र में जरूरी सुधार कर सकते हैं।

    बिहार सीईटी बीएड एडमिट कार्ड

    परीक्षा शेड्यूल के अनुसार बिहार सीईटी बीएड एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए चरणों का पालन करना चाहिए-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://brabu.ac.in/ या biharbedcet-brabu.in पर जाएं

    • इसके बाद अपना आईडी और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में लॉगइन करें

    • लॉगइन के बाद अभ्यर्थियों के सामने तीन विकल्प दिखेंगे, तीसरे विकल्प यानी एडमिट कार्ड पर क्लिक करें

    • क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आने लगेगा

    • अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट ले लें।

    बिहार बीएड परीक्षा 2027 (Bihar B.Ed Exam 2027 in hindi)

    बिहार बीएड सीईटी नोडल विश्वविद्यालय द्वारा बिहार बी.एड सीईटी वेबसाइट पर बिहार बी.एड सीईटी 2027 तिथियों (Bihar B.Ed CET 2027 dates in hindi) की घोषणा की जाती है। बिहार बीएड सीईटी परीक्षा संभवतः जून 2027 को आयोजित की जाएगी। बिहार बी.एड परीक्षा (Bihar B.Ed exam in hindi) में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा (Bihar B.Ed CET exam in hindi) में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। बीते वर्ष के अनुसार, बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा की अवधि 120 मिनट है। बिहार बी.एड 2027 के लिए कुल अंक 120 हैं।