Somaiya Vidyavihar University B.Sc in Sports Admissions 2026
Highest CTC 58 LPA | Avg CTC 11.35 LPA| 150+ Recruiters
बिहार डीएलएड 2025 (Bihar D.EL.Ed 2025 in Hindi) : बिहार बोर्ड द्वारा बिहार डीएलएड 2025 की पहली मेरिट सूची के आधार पर आवेदन करने की तिथि अब समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवार 16 फरवरी तक बिहार डीएलएड 2025 की पहली मेरिट सूची के आधार पर अपनी सीटों के लिए आवेदन कर सकते थे। बता दें कि बोर्ड ने 11 फरवरी, 2026 को निजी कॉलेजों के लिए बिहार डीएलएड 2025 की पहली मेरिट सूची प्रकाशित कर दी थी। छात्र संबंधित कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर निजी कॉलेजों के लिए बिहार डीएलएड 2025 की पहली मेरिट सूची (Bihar DElEd 2025 first merit list for private colleges) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद 17 फरवरी को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें
This Story also Contains
इससे पहले, बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए प्रतिभागी डीएलएड संस्थानों द्वारा बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 की फाइनल मेरिट लिस्ट 5 फरवरी 2026 को जारी की गई थी। चयनित उम्मीदवार 6 फरवरी तक आवंटित संस्थान में एडमिशन ले सकते थे। 6 फरवरी तक एडमिशन के बाद बची सीटों पर 7 फरवरी को बिहार डीएलएड मेरिट में प्रतीक्षा सूूची में शामिल उम्मीदवारों का एडमिशन लिया गया। बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2 फरवरी 2026 को जारी की गई थी। चयनित उम्मीदवार संबंधित संस्थान की वेबसाइट पर जाकर बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट देख 3 फरवरी तक प्रोविजनल मेरिट लिस्ट पर आपत्ति दर्ज कर सकते थे। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट 5 फरवरी को जारी की गई।
बिहार डीएलएड 2026 एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, शेड्यूल देखें

चयनित उम्मीदवार 6 फरवरी तक एडमिशन ले सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा 30 जनवरी को डीएलएड के लिए संस्थानवार रिक्त सीटों का विवरण bsebdeled.com पर अपलोड कर बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 शेड्यूल जारी किया गया था। डीएलएड काउंसलिंग शुल्क जमा करने वाले उम्मीदवार अपने पसंद के संस्थान में सीटों के अनुसार 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकते थे।
बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 के लिए संस्थान वार रिक्त सीट देखें
बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट (बीएनआर ट्रेनिंग कॉलेज) देखें -

बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 शेड्यूल देखें

बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 1 की प्रक्रिया 24 जनवरी को समाप्त की जा चुकी है। बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड अनंतिम मेरिट सूची बिहार डीएलएड प्रतिभागी संस्थानों द्वारा जारी कर उस पर 19 जनवरी तक आपत्ति भी मांगी गई थी। आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट 19 जनवरी को जारी कर चयनित उम्मीदवारों को 20 से 24 जनवरी तक संस्थान में एडमिशन का मौका दिया गया था। स्पॉट राउंड 1 के लिए रिक्त सीटों की सूची 12 जनवरी को जारी कर आवेदन मांगे गए थे। एडमिशन के लिए डीएलएड स्पॉट राउंड 1 के तहत उम्मीदवार अपने पसंद के संस्थान में 12 से 15 जनवरी 2026 तक आवेदन जमा कर सकते थे।
संस्थानों द्वारा प्रथम स्पॉट राउंड मेरिट लिस्ट विषय वार जारी कर एडमिशन के लिए 20 से 24 जनवरी तक आमंत्रित किया गया था।

बीएसईबी द्वारा बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड के लिए जारी शेड्यूल देखें-

बिहार डीएलएड एडमिशन राउंड 3 के लिए डीएलएड थर्ड मेरिट लिस्ट 3 जनवरी को जारी की गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर डीएलएड मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। डीएलएड तीसरी मेरिट सूची के अनुसार चयनित उम्मीदवार 8 जनवरी तक बिहार डीएलएड एडमिशन ले सकते थे। बीएसईबी द्वारा डीएलएड राउंड 3 मेरिट के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई थी। साथ ही राउंड 3 आवंटन के बाद रिक्त सीटों की सूची भी जारी कर दी गई है।
बिहार डीएलएड 2025 थर्ड मेरिट लिस्ट देखें
राउंड 3 आवंटन के बाद रिक्त सीटों की सूची आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर देख सकते हैं।

डीएलएड राउंड 3 के लिए रिक्त सीटों की सेकेंड मेरिट के साथ जारी की गई थी। उम्मीदवार नए विकल्प भरने या पिछले विकल्पों में संशोधन के लिए इसे देख सकते हैं। समिति द्वारा 21 दिसंबर को जारी बिहार डीएलएड राउंड 2 मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन के बाद बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए आवंटित संस्थान में जाकर एडमिशन लेने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 थी।
राउंड-3 रिक्ट सीटों की सूची देखें

काउंसलिंग राउंड 2 बिहार डीएलएड मेरिट सूची 21 दिसंबर को जारी की गई थी। प्राधिकरण द्वारा बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग राउंड 1 सेलेक्शन लिस्ट में चयनित न हुए छात्रों के लिए नए विकल्प भरने या पिछले विकल्पों में संशोधन करने के लिए 17 से 18 दिसंबर 2025 तक का समय दिया गया था।
बिहार डीएलएड 2025 सेकेंड मेरिट लिस्ट देखें
समिति द्वारा बिहार डीएलएड काउंसलिंग राउंड 1 मेरिट सह सेलेक्शन लिस्ट 11 दिसंबर को bsebdeled.com पर जारी की गई थी। बिहार डीएलएड फर्स्ट सेलेक्शन लिस्ट में शामिल उम्मीदवार 16 दिसंबर तक डीएलएड एडमिशन के लिए चयनित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के बाद डीएलएड में एडमिशन ले सकते थे या आगे की अवधि बढ़ाने का विकल्प चुन सकते थे।
बिहार डीएलएड फर्स्ट सेलेक्शन लिस्ट देखें |राउंड 2 के लिए बिहार डीएलएड स्लाइड अप लिंक पर जाएंं
बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया तीन राउंड में 9 जनवरी 2026 तक चली। इसके बाद स्पॉट राउंड का आयोजन प्रतिभागी संस्थानों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पहले राउंड की काउंसलिंग समाप्त हो गई है। दूसरे राउंड की प्रक्रिया 8 फरवरी तक चलेगी।
बिहार राज्य के 306 डीएलएड कॉलेजों में 30,750 सीटों पर बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन होता है। प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड, रिजल्ट एडमिशन आदि के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
आवेदक biharboardonline.com या bsebdeled.com पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके बिहार डीईएलएड चयन सूची 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 शेड्यूल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा पंजीकरण की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर 29 नवंबर से शुरू हुई थी। डीएलएड एडमिशन के लिए डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवार बिहार डीएलएड काउंसलिंग के लिए 5 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते थे।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा बिहार डीएलएड परिणाम 26 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। बिहार डीएलएड एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद काउंसलिंग के लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरना होता है। आवेदक की लॉगिन आईडी उसके रोल नंबर और पासवर्ड उसकी जन्म तिथि पर आधारित होती है।
बिहार डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल देखें -
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 26 अगस्त से 27 सितंबर तक दो फेज में आयोजित की गई थी। बोर्ड ने 11 अक्टूबर को बिहार डीएलएड आंसर की 2025 जारी कर आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड 2025 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 13 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया था। डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके बिहार डीएलएड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड आंसर की देखें
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर बिहार डीएलएड परिणाम घोषित किया गया था। अब BSEB बिहार डीएलएड ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया bsebdeled.com पर 29 नवंबर से शुरू कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डीएलएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग में शामिल होना आवश्यक है। बिहार डीएलएड काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण कर एडमिशन के लिए अपने पसंद के विकल्प भरने होते हैं।
बिहार डीएलएड फेज 1 का आयोजन 26 अगस्त से 13 सितंबर तक हुआ। 14 से 27 सितंबर 2025 तक बिहार डीएलएड फेज-2 परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 21 अगस्त 2025 को बिहार डीएलएड 2025 फाइनल एडमिट कार्ड जारी किया गया था। बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड लिंक जारी किया गया। आवेदक अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 (Bihar DElEd admit card 2025 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते थे।
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में सफल होने के लिए बिहार डीएलएड कटऑफ 2025 के बारे में जानें।
प्राधिकरण द्वारा बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से पहले परीक्षा पैटर्न को समझने के लिए मॉकटेस्ट लिंक जारी किया गया था। बिहार डीएलएड मॉक टेस्ट लिंक की मदद से उम्मीदवार बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार को समझने के साथ ही, परीक्षा के पैटर्न और अपनी तैयारी का आकलन भी कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड मॉक टेस्ट लिंक पर जाएं
समिति द्वारा परीक्षा को लेकर 20 अगस्त को सूचना जारी करते हुए बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 तिथि 26 अगस्त 2025 से बताई थी। बाद में, 21 अगस्त 2025 को संशोधित परीक्षा तिथि के साथ शेड्यूल जारी किया गया। संशोधित बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 की तिथि फेज 1 के लिए 26 अगस्त से 13 सितंबर और फेज 2 के लिए परीक्षा तिथि 14 से 27 सितंबर तक निर्धारित की गई।
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड देखें | बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2026 देखें
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि संबंधी सूचना देखें -

27 फरवरी 2025 को बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन किया जाना था, लेकिन 27 फरवरी को समिति की ओर से एक अधिसूचना जारी कर परीक्षा तिथि में बदलाव करते हुए जल्द ही नई परीक्षा तिथि घोषित करने की जानकारी दी गई थी। समिति द्वारा 20 अगस्त को बिहार डीएलएड परीक्षा 2025 (Bihar DElEd exam 2025 in hindi) की तिथि आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर घोषित की गई। हालांकि 21 अगस्त को फिर से बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 संशोधित तिथि दी गई और फाइनल बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 (Bihar DElEd admit card 2025 in hindi) जारी किया गया।
बोर्ड द्वारा बिहार डीएलएड आवेदन 11 जनवरी को जारी किया गया था। आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2025 थी। बिहार डीएलएड 2025 फॉर्म सुधार सुविधा 11 से 17 फरवरी तक दी गई थी। इसके बाद, समिति ने बिहार डीएलएड आवेदन में सुधार के लिए द्वितीय डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 19 फरवरी को जारी करते हुए डीएलएड आवेदन पत्र में सुधार के लिए 25 फरवरी तक का समय दिया था। पहले जारी हुए डीएलएड बिहार अधिसूचना के अनुसार, बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा 27 फरवरी को आयोजित होनी थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर deledbihar.com पर परीक्षा तिथि जल्द घोषित होने की सूचना दी गई।
समिति ने अधिसूचना के माध्यम से बताया था कि बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Bihar DElEd JET in hindi) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बिहार डीएलएड द्वितीय डमी प्रवेश पत्र (Bihar DElEd dummy admit card in hindi) में मुद्रित विवरण की जांच कर त्रुटियों को 25 फरवरी 2025 तक सुधार लें। उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड 2025 फॉर्म में अपनी श्रेणियां (एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी छात्रों को अन्य श्रेणियों में स्विच करने के लिए) बदलने के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होता है।
समिति ने डीएलएड आवेदन तिथि बढ़ाकर 5 फरवरी कर दी थी। बिहार डीएलएड 2025 आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2025 थी। बिहार बोर्ड ने इसकी सूचना जारी कर बताया था कि ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 5 फरवरी और शुल्क जमा करने की तिथि 6 फरवरी तक विस्तारित की गई है। पहले बिहार डीएलएड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि (Bihar DElEd application last date in hindi) 27 जनवरी तक थी।
बिहार डीएलएल आवेदन शुल्क भुगतान का सीधा लिंक
बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2025 (बिहार डीएलएड जेईटी 2025) एक राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा है जो बिहार डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया के आधार के रूप में कार्य करती है। बिहार में राज्य स्तरीय संस्थानों में प्रवेश के लिए बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 338 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार बिहार के स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक के रूप में काम करना चाहते हैं, वे डीएलएड प्रोफेशनल डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार डीएलएड प्रवेश 2025 के लिए आवेदन करने के लिए, जो छात्र शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा देने के लिए योग्य होना चाहिए। बिहार डीएलएड एडमिशन 2025 के लिए बिहार डीएलएड की तैयारी बिहार डीएलएड सिलेबस को ध्यान में रखते हुए करनी चाहिए।
डीएलएड एप्लीकेशन लास्ट डेट को 22 जनवरी 2025 से विस्तारित कर 27 जनवरी 2025 और उसके बाद 5 फरवरी किया गया। संशोधित तिथि के अनुसार, बिहार डीएलएड आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि 28 जनवरी 2025 थी। इस बढ़कार 6 फरवरी किया गया। समिति ने बिहार डीएलएड आवेदन प्रक्रिया (Bihar D.EL.Ed application process in hindi) आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर 11 जनवरी 2025 से शुरू की थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी करते समय डॉक्यूमेंट्स पास में रखना चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन भरने से पहले बिहार डीएलएड पात्रता मानदंड (Bihar DElEd eligibility criteria in hindi) की जांच करनी चाहिए।
बिहार डीएलएड एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन मोड में भरा जाता है। आवेदन में त्रुटियों और अंत समय में हैवी ट्रैफिक से बचने के लिए उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड एप्लीकेशन फॉर्म 2025 (Bihar DElEd application form 2025 in hindi) को अंतिम तिथि से पहले भर लेनी चाहिए। बिहार डीएलएड आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भरने वाले उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके बिहार डीएलएड 2025 हॉल टिकट (Bihar DElEd 2025 hall ticket in hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त से 27 सितंबर 2025 तक हुआ। बिहार डीएलएड परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
ये भी पढ़ें -
संचालन निकाय | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
प्रवेश परीक्षा का नाम | बिहार डीएलएड जेईटी |
परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन |
ये भी पढ़ें-
बीएसईबी ने 10 जनवरी को बिहार डीएलएड 2025 आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ जारी किया। जो उम्मीदवार आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, वे समय-सीमा के भीतर अपना बिहार डीएलएड आवेदन पत्र 2025 जमा कर सकते हैं। बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा के संबंध में नीचे दी गई जानकारी के बारे में अधिक जानें।
| ईवेंट्स | डेट |
|---|---|
बिहार डीएलएड 2025 आवेदन शुरू होने की तिथि | 11 जनवरी 2025 |
बिहार डीएलएड 2025 के लिए आवेदन समाप्त होने की तिथि |
5 फरवरी 2025 |
बिहार डीएलएड 2025 आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि |
6 फरवरी 2025 |
| बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2025 | 11 फरवरी 2025 19 फरवरी 2025 (सेकेंड डमी एडमिट कार्ड) |
| बिहार डीएलएड 2025 आवेदन सुधार की तिथि | 11-17 फरवरी 2025 19-25 फरवरी 2025 (सेकेंड चांस) |
फाइनल बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 रिलीज की तिथि | 21 अगस्त 2025 |
बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा तिथि | फेज 1 - 26 अगस्त से 13 सितंबर |
| बिहार डीएलएड आंसर की | 11 अक्टूबर 2025 |
| आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अवधि | 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक |
बिहार डीएलएड 2025 रिजल्ट |
|
बिहार डीएलएड 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन | 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 |
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| आवेदन की तिथि | 29 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 तक |
| फर्स्ट मेरिट लिस्ट (प्रथम चयन सूची)/ राउंड-1 सीट आवंटन | 11 दिसंबर, 2025 |
| प्रथम चयन सूची के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, एडमिशन | 11 से 16 दिसंबर, 2025 |
| एडमिशन के बाद स्लाइड-अप प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन अवधि | 16 दिसंबर, 2025 तक |
| प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट | 17 दिसंबर, 2025 तक |
| प्रथम सूची में चयनित न होने वाले छात्रों के लिए नए विकल्प भरने या पिछले विकल्पों को संशोधित करने की तिथि | 17 से 18 दिसंबर, 2025 तक |
| सेकेंड मेरिट लिस्ट / राउंड-2 सीट आवंटन | 21 दिसंबर, 2025 |
| सेकेंड मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश | 21 से 26 दिसंबर, 2025 तक |
| प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट | 27 दिसंबर, 2025 तक |
| थर्ड मेरिट लिस्ट/ राउंड-3 सीट आवंटन | 3 जनवरी, 2026 |
| थर्ड मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश | 3 से 8 जनवरी, 2026 तक |
| प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट | 9 जनवरी, 2026 |
| स्पॉट राउंड 1 रजिस्ट्रेशन | 12 से 15 जनवरी 2026 |
| स्पॉट राउंड प्रोविजनल मेरिट | 16 जनवरी 2026 |
| स्पॉट राउंड फाइनल मेरिट लिस्ट | 19 जनवरी 2026 |
| स्पॉट राउंड 1 एडमिशन | 20-24 जनवरी 2026 |
| बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 रजिस्ट्रेशन | 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 |
| स्पॉट राउंड 2औपबंधिक मेधा सूची | 2 फरवरी 2026 |
| स्पॉट राउंड 2 फाइनल मेरिट लिस्ट | 5 फरवरी 2026 |
| बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 एडमिशन | 5 से 6 फरवरी 2026 |
प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड 2025 पात्रता मानदंड के बारे में स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। बिहार डीएलएड पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष पूरी होनी चाहिए। यदि इच्छुक उम्मीदवार डीएलएड कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं तो वे आवेदन पत्र भरने से पहले बिहार डीएलएड 2025 के लिए पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा अन्य समान आरक्षित श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट है।
50% या उससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी योग्य माने जाएंगे, यदि उन्होंने उर्दू की शिक्षा देने वाले संस्थान में अध्ययन किया हो। विकलांग अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक न्यूनतम कुल अंक में 5% की छूट दी गई है।
एनसीटीई द्वारा अनुमोदित 10 प्रतिशत सीटें उर्दू शिक्षकों के लिए होंगी, जबकि पांच प्रतिशत सीटें विकलांग व्यक्तियों के लिए होंगी।
कला, विज्ञान या वाणिज्य स्ट्रीम के छात्रों को एनसीटीई द्वारा अधिकृत कुल सीटों का 50% आवंटित किया जाएगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार डीएलएड 2025 आवेदन पत्र (Bihar School Examination D.EL.ED Application Form 2025) 11 जनवरी को जारी हुआ। बिहार डीएलएड आवेदन अंतिम तिथि5 फरवरी 2025 थी। बिहार डीएलएड 2025 आवेदन पत्र भरने के तरीके के बारे में अधिक जानने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
चरण 1: बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।
चरण 2: होमपेज से बिहार डीएलएड 2025 आवेदन पत्र का चयन करें।
चरण 3: अपना नाम, ईमेल आईडी, जन्मतिथि और वैध मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
चरण 4: अपनी परीक्षा लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं और उनका उपयोग लॉग इन करने और बिहार डीएलएड आवेदन पत्र 2025 को पूरा करने के लिए करें।
चरण 5: अभ्यर्थी की शैक्षिक पृष्ठभूमि, केंद्र का नाम, पेपर संख्या आदि सहित अपनी जानकारी प्रदान करके बिहार डीएलएड आवेदन को पूरा करें।
चरण 6: बिहार डीएलएड आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग करें।
बिहार डीएलएड परीक्षा शुल्क और न्यूनतम अर्हक अंकबिहार डीएलएड 2025 सिलेबस को छह भागों में विभाजित किया गया है, जो सामान्य हिंदी/उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी, तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क हैं। बिहार डीएलएड परीक्षा का पूरा अंक 120 है और परीक्षा की अवधि 150 मिनट है। बिहार डीएलएड परीक्षा में 120 MCQ-प्रकार के प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होता है। बिहार डीएलएड परीक्षा 2025 (Bihar DElEd exam 2025 in hindi) के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले छात्रों को काउंसलिंग सत्र में आमंत्रित किया जाता है। उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा के लिए बिहार डीएलएड सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और अन्य विवरण की जानकारी के लिए लेख को आगे पढ़ें।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में सफल होने के लिए आवेदकों को बिहार डीएलएड परीक्षा पैटर्न 2025 से परिचित होना चाहिए। यह आवेदकों को बिहार डीएलएड परीक्षा के प्रारूप और संरचना को समझने में मदद करता है। अभ्यर्थी बिहार डी.ई.एल.एड. परीक्षा पैटर्न से परिचित होकर अपने समय प्रबंधन कौशल में सुधार कर सकते हैं, जो परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।
बिहार डीएलएड परीक्षा पैटर्न 2025 | |||
विषय | प्रश्न | अंक | समय |
सामान्य हिंदी / सामान्य उर्दू | 25 | 25 | 150 मिनट |
गणित | 25 | 25 | |
विज्ञान | 20 | 20 | |
सामाजिक अध्ययन | 20 | 20 | |
सामान्य अंग्रेजी | 20 | 20 | |
तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क | 10 | 10 | |
कुल | 120 | 120 | 150 मिनट |
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 21 अगस्त को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड (Bihar DElEd Admit Card 2025 in hindi) जारी किया। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना बिहार डीएलएड हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि और समय जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। परीक्षा के दिन बिहार डीएलएड परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होता है। बिहार डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं।
बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
"बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड' 2025" लिंक पर क्लिक करें।
लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
‘साइन इन’ पर क्लिक करें।
'एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' बटन पर क्लिक करें
छात्रों को भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट लेना चाहिए
सीटेट महत्वपूर्ण लिंक्स :
परीक्षा बोर्ड बिहार डीएलएड 2025 परिणाम (Bihar D.El.Ed Result 2025 in hindi) ऑनलाइन घोषित करेगा। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बिहार डीएलएड स्कोर कार्ड परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों के भीतर डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन उपलब्ध होते हैं।
उम्मीदवार वर्ष 2025 के लिए अपना बिहार डीएलएड परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
"बिहार डीएलएड रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
नामांकन/ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
दिए गए अंकगणितीय अभिव्यक्ति को हल करें
‘साइन इन’ पर क्लिक करें।
बिहार डीएलएड 2025 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा
ये भी पढ़ें: सीटेट पात्रता मानदंड 2024
छात्र परिणाम की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड कट ऑफ लिस्ट 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जो उम्मीदवार सरकारी वित्त पोषित कॉलेजों में से किसी एक में सीट पाना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा की प्रतिस्पर्धा और कठिनाई के स्तर का अंदाजा लगाने के लिए सरकारी कॉलेज के लिए बिहार डीएलएड कट ऑफ 2024 (Bihar DElEd Cut Off 2025 in Hindi) की जांच करनी चाहिए। बिहार डीएलएड कट ऑफ 2024 (Bihar DElEd Cut Off 2024 in Hindi) के अनुसार सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए उत्तीर्ण अंक 35% और एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों के लिए 30% हैं।
बिहार डीएलएड जेईटी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा नवंबर 2025 में बिहार डीएलएड काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा की गई। बिहार डीएलएड समय-सीमा से पहले, उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना होता है। बिहार डीएलएड 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की तिथि 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 थी। बिहार डी.ई.एल.एड. काउंसलिंग प्रक्रिया में कई चरण हैं, जिनमें पंजीकरण, दस्तावेज़ सत्यापन, विकल्प भरना, सीट आवंटन और शुल्क भुगतान शामिल हैं। आवेदकों को अपने बिहार डी.ई.एल.एड. वेब विकल्पों का ऑनलाइन उपयोग करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करना होता है।
अभ्यर्थियों को बीएसईबी की दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ उपलब्ध कराने होंगे, जो काउंसलिंग प्रक्रिया का एक चरण है।
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025
बिहार डीएलएड स्कोरकार्ड 2025
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
अंतिम बार उपस्थित संस्थान से चरित्र प्रमाण पत्र (ओरिजनल)
स्थानांतरण प्रमाणपत्र
माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
पासपोर्ट आकार के फोटो
बिहार डीएलएड 2025 के लिए भाग लेने वाले कुछ कॉलेजों की सूची नीचे दी गई है।
| क्रम | संस्थान का नाम |
|---|---|
1 | जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), श्री नगर, पूर्णिया |
2 | जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), फारबिसगंज, अररिया |
3 | जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), किशनगंज |
4 | जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), पूरबसराय, मुंगेर |
5 | जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), लखीसराय |
6 | महात्मा गांधी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), टीकापट्टी, कटिहार |
7 | प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, हवेली खड़गपुर, मुंगेर |
8 | ब्लॉक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मुसापुर, कटिहार |
9 | जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), रामगंज, संसारपुर, खगड़िया |
10 | प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, बिष्णुपुर, बेगुसराय |
नोट: जो छात्र बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 के दौरान अपना श्रेणी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहेंगे, उन्हें सामान्य श्रेणी का छात्र माना जाएगा।
अन्य सरकारी परीक्षाओं की सूची यहां देखें
रक्षा परीक्षाएँ | पुलिस परीक्षाएँ | |
Frequently Asked Questions (FAQs)
बीएसईबी 11 जनवरी 2025 को deledbihar.com पर बिहार डीएलएड 2025 आवेदन पत्र जारी किया गया था।
बिहार डीएलएड प्रवेश आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 21 अगस्त को बिहार डीएलएड हॉल टिकट जारी किया।
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त से 27 सितंबर तक हुआ। पहले परीक्षा तिथि 27 फरवरी 2025 से थी लेकिन इसे स्थगित कर नई तिथि जारी की गई थी।।
बिहार डीएलएड के लिए चयन प्रक्रिया प्रवेश परीक्षा और उसके बाद काउंसलिंग पर आधारित है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर बिहार डीएलएड आंसर की देख सकते हैं।
Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026
Beyond MBBS: Discover New Doors in Healthcare | Apply for UG in Health Sciences | Pharmacy | Nursing | Physiotherapy | Public Health | Occupational Therapy
North India's Largest Educational Group | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Highest Package 1.6 Cr
NAAC A+ Accredited | Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2026)
NAAC A++ Grade | Recognized as Category-1 Deemed to be University by UGC
UG Admissions Open 2026 | Highest CTC 52 LPA | Average CTC 9.09 LPA | 60+ Collaborations with the world's best Universities