Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार डीएलएड कटऑफ 2026 (Bihar DElEd Cut Off 2026): स्पॉट राउंड एडमिशन कटऑफ देखें
    • लेख
    • बिहार डीएलएड कटऑफ 2026 (Bihar DElEd Cut Off 2026): स्पॉट राउंड एडमिशन कटऑफ देखें

    बिहार डीएलएड कटऑफ 2026 (Bihar DElEd Cut Off 2026): स्पॉट राउंड एडमिशन कटऑफ देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 30 Sep 2026, 04:07 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार डीएलएड कटऑफ 2026 (Bihar DElEd Cut Off 2026): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा डीएलएड स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 एडमिशन की प्रक्रिया 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 के लिए प्रतिभागी संस्थानों द्वारा 29 से 30 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा दी गई थी। एडमिशन के लिए कटऑफ-सह-मेरिट लिस्ट संस्थानों द्वारा जारी की गई थी। डीएलएड संस्थान District Institute of Education and Training (DIET), Shree Nagar, Purnea द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राउंड 2 में चयनित उम्मीदवारों को 30 सितंबर की दोपहर 2 बजे आवंटित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के बाद एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी थी। इसके बाद प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों को एडमिशन का मौका दिया जाएगा। रिक्त सीटों की अपडेट लिस्ट 1 अक्टूबर को जारी होगी।
    1790764151022

    बिहार डीएलएड कटऑफ 2026 (Bihar DElEd Cut Off 2026): स्पॉट राउंड एडमिशन कटऑफ देखें
    बिहार डीएलएड कटऑफ - सरकारी और निजी कॉलेज कटऑफ, श्रेणी वार कटऑफ

    बिहार बोर्ड ने स्पॉट राउंड डीएलएड एडमिशन के लिए 18 सितंबर को शेड्यूल जारी किया था। स्पॉट एडमिशन के लिए रिक्त सीटों की सूची 21 सितंबर को जारी की गई थी। स्पॉट राउंड 1 एडमिशन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 थी।

    स्पॉट राउंड के लिए संस्थानों द्वारा मेरिट सूची जारी करने की तिथि 23 सितंबर थी। उम्मीदवार संबंधित संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन के माध्यम से डीएलएड कटऑफ और आवंटन लिस्ट देख सकते हैं। हालांकि वेबसाइट पर प्रोविजनल मेरिट लिस्ट प्रकाशित नहीं की गई है। शेड्यूल के अनुसार, बिहार डीएलएड प्रोविजनल मेरिट लिस्ट पर आपत्ति देने की तिथि 24 सितंबर और एडमिशन के लिए 25 सितंबर से 27 सितंबर निर्धारित थी। डीएलएड कटऑफ बिहार डीएलएड मेरिट लिस्ट के रूप में जाना जाता है।
    1790764326617

    बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए आवेदन की तिथि 21 से 23 सितंबर थी। बोर्ड द्वारा डीएलएड स्पॉट राउंड 1 के लिए 18 सितंबर को शेड्यूल जारी कर मुख्य तिथियों की जानकारी दी गई थी। सूचना के अनुसार, फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि 25 सितंबर को थी। डीएलएड स्पॉट एडमिशन के लिए तिथि 25 सितंबर से 27 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी।


    1789649848461

    बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार जिन्होंने राउंड 3 तक सीट आवंटन के बाद एडमिशन नहीं लिया है या सुरक्षा शुल्क जमा करने के बाद भी उनका चयन नहीं हो पाया, वे स्पॉट राउंड में भाग ले सकते थे। इसके लिए, उम्मीदवारों को 18 सितंबर तक बाकी शुल्क जमा करना था।

    डीएलएड एडमिशन राउंड 3 की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 तक चली। डीएलएड एडमिशन राउंड 3 के लिए बिहार डीएलएड 2026 कटऑफ लिस्ट 12 सितंबर को जारी की गई थी। राउंड 3 कटऑफ के अनुसार, चयनित उम्मीदवार 12 से 15 सितंबर 2026 तक आवंटित संस्थान में एडमिशन ले सकते थे। डीएलएड बिहार कटऑफ सूची में कॉलेज कोड, स्कोर रैंक, श्रेणी आदि की विस्तृत जानकारी शामिल होती है।
    कॉलेज वाइज बिहार डीएलएड ऑफ लिस्ट राउंड 3 देखें | बिहार डीएलएड राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लिस्ट
    1789281823315

    इससे पहले, प्राधिकरण द्वारा 5 सितंबर को बिहार डीएलएड कटऑफ राउंड 2 जारी की गई थी। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से बिहार डीएलएड मेरिट-कम-कटऑफ लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएलएड कटऑफ के अनुसार चयनित उम्मीदवार 5 से 8 सितंबर तक एडमिशन ले सकते थे। डीएलएड संस्थानों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग के पहले चरण के तहत बिहार डीएलएड फर्स्ट कटऑफ लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 27 अगस्त को जारी कर दी गई थी। बिहार डीएलएड कटऑफ के अनुसार चयनित उम्मीदवार 27 से 31 अगस्त तक आवंटित संस्थान में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवा कर एडमिशन ले सकते थे।
    बिहार डीएलएड राउंड 1 कटऑफ-कम-सेलेक्शन लिस्ट देखें1787807134157

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग के लिए आवेदन की तिथि 10 से 24 अगस्त तक थी। आवेदन के साथ ही चॉइस फिलिंग सुविधा भी दी गई थी। फर्स्ट बिहार डीएलएड मेरिट लिस्ट 27 अगस्त को जारी की गई। बोर्ड द्वारा 5 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड परीक्षा परिणाम जारी किया गया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बिहार डीएलएड रिजल्ट लिंक के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। बिहार डीएलएड रिजल्ट के बाद प्राधिकरण द्वारा एडमिशन के लिए डीएलएड कटऑफ जारी किया जाता है। कॉलेज वार कटऑफ बिहार डीएलएड काउंसलिंग आवेदन के बाद बिहार डीएलएड मेरिट लिस्ट के साथ जारी किया जाएगा।
    बिहार डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल, आवेदन प्रक्रिया देखे
    1787123082400

    बिहार डीएलएड परीक्षा 2026 (Bihar DElEd 2026) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार बिहार डीएलएड कटऑफ और चयन सूची ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं। अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने के लिए उम्मीदवार बिहार डीएलएड आंसर की देख सकते हैं। बिहार बोर्ड द्वारा बिहार डीएलएड आंसर की लिंक 2 जुलाई को जारी की गई थी। बिहार डीएलएड रिजल्ट 5 अगस्त 2026 को जारी हुआ।
    छात्रों ने पूछा - बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?

    बिहार डीएलएड 2026 कटऑफ मानदंड (Bihar DELEd 2026 cutoff criteria In hindi) कई कारकों जैसे - आवेदकों की संख्या, प्रवेश परीक्षा का कठिनाई स्तर और आवेदकों द्वारा प्राप्त अंक पर आधारित होता है। डीएलएड एडमिशन की पात्रता के लिए, उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड कटऑफ (Bihar DELEd cut off in hindi) के अनुरूप अंक प्राप्त करने होंगे। बिहार डीएलएड कटऑफ सूची 2026, डाउनलोड करने के चरण और अन्य महत्वपूर्ण विवरण के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार इस लेख को पढ़ सकते हैं।
    लोगों ने यह भी पूछा - बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा तिथि क्या?

    बिहार डीएलएड कटऑफ 2026 कैसे चेक करें (How to check Bihar DElEd Cutoff 2026)

    बिहार डीएलएड 2026 की कट-ऑफ (cut-off of Bihar DElEd 2026) की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को देख सकते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.com या deledbihar.com पर जाएं।

    • होमपेज पर 'बिहार DElEd 2026 कटऑफ मार्क्स' पर क्लिक करें।

    • बिहार डीएलएड कटऑफ 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • बिहार डी.एल.एड के अंकों की कटऑफ पीडीएफ डाउनलोड करें।

    MLRITM B.Tech Admissions 2026

    UGC & AICTE Approved | Affiliated to JNTUH & accredited by NAAC with 'A' Grade | Highest Package: 26 Lakhs

    Woxsen University B.Tech Admissions 2027

    IIRF Top Private Engineering College 2026: All India Rank #13 | H-CTC 24 LPA | Merit-Based Scholarships | Best of 2 Scores Advantage

    बिहार डीएलएड कटऑफ तिथियां 2026

    बिहार डीएलएड इवेंट

    बिहार डीएलएड डेट्स

    बिहार डीएलएड 2026 फर्स्ट मेरिट लिस्ट

    20 अगस्त 2026
    27 अगस्त 2026

    बिहार डीएलएड 2026 कटऑफ राउंड 1 जारी होने की तिथि

    27 अगस्त 2026

    बिहार डीएलएड 2026 सेकेंड मेरिट कटऑफ लिस्ट

    29 अगस्त 2026
    5 सितंबर 2026

    बिहार डीएलएड थर्ड मेरिट लिस्ट

    5 सितंबर 2026
    12 सितंबर 2026

    बिहार डीएलएड थर्ड कटऑफ लिस्ट

    12 सितंबर 2026

    बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 1 कटऑफ

    23 सितंबर 2026 (प्रोविजनल कटऑफ-कम-मेरिट लिस्ट)

    25 सितंबर 2026 (फाइनल लिस्ट)

    बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 कटऑफ प्रारंभिक

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड फाइनल कटऑफ

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज तृतीय चयन सूची

    बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज कटऑफ

    कार्यक्रम

    तिथि

    बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज फर्स्ट मेरिट लिस्ट

    सूचित किया जाएगा

    प्रथम मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश और दस्तावेज सत्यापन

    सूचित किया जाएगा

    नामांकन के बाद स्लाइड अप प्रक्रिया

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड फाइनल मेरिट सूची

    सूचित किया जाएगा

    चॉइस फिलिंग

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड सेकेंड मेरिट सूची

    सूचित किया जाएगा

    सेकेंड मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश

    सूचित किया जाएगा

    प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर लॉगिन के माध्यम से सीटों का अंतिम अद्यतन

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड थर्ड मेरिट सूची

    सूचित किया जाएगा

    थर्ड मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश

    सूचित किया जाएगा

    प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर लॉगिन के माध्यम से सीटों का अंतिम अद्यतन

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड कटऑफ

    सूचित किया जाएगा

    इसे भी देखें - यूपी डीएलएड

    बिहार डीएलएड कटऑफ 2026 को प्रभावित करने वाले कारक (Factors affecting Bihar DlLEd Cut off 2026)

    बिहार डीएलएड 2026 कट ऑफ तैयार करते समय, बीएसईबी निम्नलिखित तत्वों को ध्यान में रखेगा।

    • परीक्षार्थियों की कुल संख्या

    • बिहार डीएलएड परीक्षा का कठिनाई स्तर

    • उपलब्ध सीटों की कुल संख्या

    • उम्मीदवार की श्रेणी

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर

    • बिहार डीएलएड परीक्षा में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

    SAGE University Bhopal- BA/MA Admissions 2026

    Avail up to 100% Merit Based Scholarships | 100% Placement Assistance

    बिहार डीएलएड योग्यता अंक 2026 (Bihar DElEd Qualifying Marks 2026 in hindi)

    बिहार डीएलएड कोर्स में एडमिशन पाने के लिए, उम्मीदवारों को पहले बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा (Bihar DElEd entrance exam in hindi) के लिए आवेदन करना चाहिए। प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड प्रवेश (Bihar DElEd admission In hindi) पाने के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने चाहिए।

    ये भी पढ़ें -

    बिहार डीएलएड 2026 क्वालीफाइंग मार्क्स

    कैटेगरी/श्रेणी

    न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक

    अनारक्षित

    35

    आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS)

    35

    ओबीसी

    35

    एससी

    30

    एसटी

    30

    सरकारी कॉलेज के लिए श्रेणी वार बिहार डीएलएड कटऑफ (Category Wise Bihar DElEd Cutoff for Government College in hindi)

    श्रेणी

    प्रतिशत

    सामान्य/अनारक्षित

    90+

    ईडब्ल्यूएस

    85+

    ईबीसी

    82+

    बीसी

    80+

    एससी

    78+

    एसटी

    78+

    प्राइवेट कॉलेज के लिए श्रेणी वार बिहार डीएलएड कटऑफ (Category Wise Bihar DELEd Cutoff for Private College)

    श्रेणी

    परसेंटेज

    सामान्य/अनारक्षित

    78+

    ईडब्ल्यूएस

    75+

    ईबीसी

    72+

    बीसी

    70+

    एससी

    68+

    एसटी

    78+

    बीते वर्ष का बिहार डीएलएड कटऑफ (Bihar DELEd Previous Year Cutoff in hindi)

    इस वर्ष के कट ऑफ अंकों से उन्हें क्या उम्मीद करनी चाहिए, इसका अंदाजा लगाने के लिए उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड पिछले वर्ष के कटऑफ अंकों की जांच करनी चाहिए। बिहार डीएलएड पिछले वर्ष की कट-ऑफ (Bihar DELEd previous year cutoff marks in hindi) उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि इसकी अपेक्षित कटऑफ और उसी वर्ष की कटऑफ जानना। विभिन्न संस्थानों के बिहार डीएलएड के पिछले वर्ष के कट ऑफ की जांच करें।

    बिहार डीएलएड 2024 कटऑफ पीडीएफ लिंक

    बिहार डीएलएड 2024 कटऑफ पीडीएफ डाउनलोड करें

    बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026 (Bihar DElEd Result 2026)

    बिहार डीएलएड का परिणाम (Bihar DELEd result in hindi) ऑनलाइन मोड में 5 अगस्त 2026 को घोषित किया गया। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके बिहार डीएलएड परिणाम 2026 (Bihar DELEd result 2026 in hindi) की जांच कर सकते हैं। डीएलएड बिहार परिणाम (DELEd Bihar result) में विभिन्न विवरणों जैसे उम्मीदवार का रोल नंबर, रैंक, काउंसलिंग शेड्यूल, दस्तावेज सत्यापन के लिए समय, काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए निर्दिष्ट स्थान आदि का उल्लेख होता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार डीएलएड कटऑफ कैसे निर्धारित की जाती है?
    A:

    बिहार डीएलएड कटऑफ आवेदकों की कुल संख्या, परीक्षा के कठिनाई स्तर और उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

    Q: बिहार DELEd कटऑफ 2026 कब जारी होगी?
    A:

    बिहार डीएलएड 2026 के लिए कटऑफ अंक डीएलएड रिजल्ट के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है।

    Q: बिहार डीएलएड परीक्षा में उत्तीर्ण अंक क्या हैं?
    A:

    डीएलएड बिहार 2026 परीक्षा में न्यूनतम योग्यता 30 अंक होगी।

    Q: उम्मीदवार बिहार डीएलएड 2026 की कटऑफ कहां देख सकते हैं?
    A:

    उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड 2026 कट ऑफ की जांच कर सकते हैं।

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ