Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार डीएलएड सेलेक्शन लिस्ट 2026 (Bihar DElED Selection List 2026): निजी कॉलेज स्पॉट एडमिशन कटऑफ (जल्द)
    • लेख
    • बिहार डीएलएड सेलेक्शन लिस्ट 2026 (Bihar DElED Selection List 2026): निजी कॉलेज स्पॉट एडमिशन कटऑफ (जल्द)

    बिहार डीएलएड सेलेक्शन लिस्ट 2026 (Bihar DElED Selection List 2026): निजी कॉलेज स्पॉट एडमिशन कटऑफ (जल्द)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 05 Nov 2026, 09:12 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार डीएलएड सिलेक्शन लिस्ट 2026 (Bihar DElED Selection List 2026): प्राइवेट कॉलेजों में चल रहे डीएलएड एडमिशन राउंड 3 के बाद रिक्त डीएलएड सीटों पर एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को 2 से 4 नवंबर तक एडमिशन के लिए आवेदन का समय दिया गया था। प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्राधिकरण द्वारा 5 नवंबर को डीएलएड स्पॉट एडमिशन के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर 7 नवंबर तक आपत्ति मांगी जाएगी। 7 नवंबर को निजी कॉलेज डीएलएड स्पॉट एडमिशन सिलेक्शन लिस्ट फाइनल मेरिट लिस्ट के रूप में जारी की जाएगी और 12 नवंबर तक एडमिशन का मौका दिया जाएगा। बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा डीएलएड स्पॉट एडमिशन का शेड्यूल 29 अक्टूबर को जारी कर दिया गया था। 
    डीएलएड स्पॉट एडमिशन के लिए रिक्ट सीटों की सूची देखें - 

    This Story also Contains

    1. बिहार डीएलएड सिलेक्शन लिस्ट 2026 डेट्स (Bihar DElEd selection list 2026 Dates)
    2. बिहार डीएलएड सिलेक्शन लिस्ट 2026 कैसे चेक करें (How to check Bihar DElEd Cutoff 2026)
    3. बिहार डीएलएड 2026 काउंसलिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज (Documents Required During the Bihar DElED 2026 Counselling)
    बिहार डीएलएड सेलेक्शन लिस्ट 2026 (Bihar DElED Selection List 2026): निजी कॉलेज स्पॉट एडमिशन कटऑफ (जल्द)
    बिहार डीएलएड सेलेक्शन लिस्ट 2026

    प्राइवेट डीएलएड संस्थानों में एडमिशन के लिए प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू हुई थी। राउंड 1 मेरिट लिस्ट भी 3 अक्टूबर को जारी हुई और 7 अक्टूबर तक एडमिशन प्रक्रिया चली।। राउंड 2 एडमिशन के लिए डीएलएड प्राइवेट कॉलेज सेकेंड मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के लिए एडमिशन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। डीएलएड प्राइवेट कॉलेज सेकेंड मेरिट लिस्ट 10 अक्टूबर को जारी कर उसी दिन से एडमिशन की सुविधा शुरू कर दी गई थी। प्राइवेट संस्थानों में डीएलएड एडमिशन के लिए राउंड 3 मेरिट लिस्ट 23 अक्टूबर को जारी कर एडमिशन की प्रक्रिया 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित की गई। 
    प्राइवेट संस्थान द्वारा जारी बिहार डीएलएड राउंड 3 वेकेंट सीट सूची डाउनलोड लिंक

    सरकारी संस्थानों में डीएलएड स्पॉट राउंड 2 की प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई थी। शेड्यूल के अनुसार, 25 सितंबर को जारी फाइनल मेरिट लिस्ट के अनुसार राउंड 1 के बाद डीएलएड स्पॉट राउंड मेरिट में चयनित उम्मीदवार राउंड 2 के तहत 29 से 30 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक एडमिशन ले सकते थे।
    1790765968396

    बिहार डीएलएड में प्रतिभागी संस्थानों द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 25 सितंबर को फाइनल डीएलएड स्पॉट राउंड 1 सिलेक्शन लिस्ट (DElEd spot round 1 selection list) जारी की गई। एडमिशन के लिए 25 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया था। बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए स्पॉट राउंड 1 आवेदन की प्रक्रिया 21 सितंबर से जारी थी। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, डीएलएड स्पॉट राउंड के लिए आवेदन की तिथि 21 से 23 सितंबर थी। प्रोविजनल स्पॉट राउंड डीएलएड सिलेक्शन लिस्ट 23 सितंबर को जारी को जारी की गई परंतु आधिकारिक वेबसाइट पर ये लिस्ट जारी नहीं की गई। उम्मीदवार संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर इस लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएलएड मेरिट-कम-सिलेक्शन लिस्ट पर 24 सितंबर तक आपत्ति मांगी गई थी।
    डीएलएड बिहार कटऑफ के बारे में जानें

    Amity University, Noida

    India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary

    Chandigarh University, Chandigarh

    Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2027) | Up to 100% scholarships worth 325 Crores

    बिहार बोर्ड द्वारा राउंड 3 सिलेक्शन लिस्ट के आधार पर एडमिशन की तिथि 15 सितंबर तक निर्धारित की गई थी। बिहार डीएलएड एडमिशन राउंड 3 चयन सूची का प्रकाशन 12 सितंबर को किया गया। प्राधिकरण द्वारा बिहार डीएलएड सेकंड सिलेक्शन लिस्ट का प्रकाशन 5 सितंबर 2026 को किया गया था। बिहार डीएलएड सिलेक्शन लिस्ट (Bihar DElEd selection list 2026) डीएलएड बिहार कटऑफ (Bihar DElEd cutoff in Hindi) को रूप में जारी किया गया। बिहार डीएलएड सेकंड सिलेक्शन लिस्ट में शामिल उम्मीदवार 5 से 8 सितंबर तक एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते थे। इसके अलावा उम्मीदवारों को स्लाइड अप की सुविधा भी दी जाएगी। बिहार डीएलएड चयन सूची (Bihar DElEd selection list in hindi) उम्मीदवारों के प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होती है।
    बिहार डीएलएड राउंड 3 सिलेक्शन लिस्ट डाउनलोड करें
    1789364225819


    बिहार डीएलएड राउंड 2 कटऑफ -
    1788586871478

    जारी राउंड 1 बिहार डीएलएड सिलेक्शन लिस्ट 2026 में चयनित उम्मीदवारों के लिए आवंटित संस्थान में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद डीएलएड एडमिशन लेने की प्रक्रिया 31 अगस्त को समाप्त हो गई। डीएलएड संस्थानों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग के पहले चरण के तहत बिहार डीएलएड प्रथम चयन सूची (Bihar DElEd 2026 first selection list) आधिकारिक वेबसाइट पर 27 अगस्त को जारी कर दी गई थी। इस सूची में कॉलेज कोड, स्कोर रैंक, श्रेणी आदि की विस्तृत जानकारी शामिल है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से बिहार डीएलएड फर्स्ट सेलेक्शन लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
    बिहार डीएलएड राउंड 1 सेलेक्शन लिस्ट देखें

    1787811117239

    बिहार डीएलएड सेकंड सिलेक्शन लिस्ट (Bihar DElEd 2nd selection list 2026) में चयनित उम्मीदवार 5 से 8 सितंबर 2026 तक एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। डीएलएड पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए जारी डीएलएड काउंसलिंग का शेड्यूल देख सकते हैं

    1787815044771

    बिहार डीएलएड चयन सूची (Bihar DElEd selection list in hindi) उम्मीदवारों के प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। Bihar DElEd 2026 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन बीएसईबी पटना द्वारा किया जा रहा है।बिहार डीएलएड कटऑफ सूची के आधार पर ही बिहार डीएलएड की पहली चयन सूची जारी की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि बिहार डीएलएड 2026 सिलेक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अवश्य पढ़ें।

    बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डीईएलईडी काउंसलिंग (DElEd counselling) में शामिल होना आवश्यक है। अधिसूचना के अनुसार जनरल कैटेगरी के लिए डीएलएड कटऑफ 35 प्रतिशत और रिजर्वेशन वाले उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 30 प्रतिशत है। हालांकि रिजल्ट के बाद एडमिशन के लिए संस्थान वार कटऑफ अलग से जारी होता है जिसे चयन सूची के तौर पर माना जाता है।

    बिहार डीएलएड सिलेक्शन लिस्ट 2026 डेट्स (Bihar DElEd selection list 2026 Dates)

    BSEB ने अपनी वेबसाइट पर बिहार डीएलएड मेरिट कटऑफ लिस्ट 2026 से जुड़ी तारीखें जारी कर दी हैं। उम्मीदवार बिहार डीएलएड सिलेक्शन-कम-कटऑफ लिस्ट की तारीखों की मदद से आने वाले इवेंट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    बिहार डीएलएड चयन सूची तिथियां 2026

    बिहार डीएलएड इवेंट

    बिहार डीएलएड डेट्स

    बिहार डीएलएड 2026 फर्स्ट मेरिट लिस्ट

    20 अगस्त 2026
    27 अगस्त 2026

    बिहार डीएलएड 2026 कटऑफ राउंड 1 जारी होने की तिथि

    27 अगस्त 2026

    बिहार डीएलएड 2026 सेकेंड मेरिट कटऑफ लिस्ट

    29 अगस्त 2026
    5 सितंबर 2026

    बिहार डीएलएड थर्ड मेरिट कटऑफ लिस्ट

    5 सितंबर 2026
    12 सितंबर 2026

    बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड कटऑफ लिस्ट

    23 सितंबर 2026

    डीएलएड प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के एडमिशन के लिए बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026 (Bihar DElEd counselling 2026) में शामिल होना अनिवार्य है। काउंसलिंग के लिए आवेदन तिथि 10 से 24 अगस्त 2026 थी। 27 अगस्त को बिहार डीएलएड प्रथम चयन सूची (Bihar DElEd first merit list) जारी कर 31 अगस्त तक एडमिशन का समय दिया गया है।

    बिहार डीएलएड सिलेक्शन लिस्ट 2026 कैसे चेक करें (How to check Bihar DElEd Cutoff 2026)

    बिहार डीएलएड सिलेक्शन लिस्ट- सह- बिहार डीएलएड 2026 की कट-ऑफ (cut-off of Bihar DElEd 2026) की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को देख सकते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.com या bsebdeled.com/login पर जाएं।

    • होमपेज पर 'बिहार डीएलएड 2026 कटऑफ' पर क्लिक करें।
      1787815044790

    • बिहार डीएलएड कटऑफ 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
      1787815044817

    • बिहार डी.एल.एड के अंकों की कटऑफ पीडीएफ डाउनलोड करें।

    बिहार डीएलएड कटऑफ के अनुसार सिलेक्शन लिस्ट में शामिल उम्मीदवार आवंटित संस्थान में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर एडमिशन ले सकते हैं। बिहार डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के साथ उम्मीदवारों को फीस भी भरनी होती है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 500 रुपये और एससी, एसटी कैंडिडेट को 350 रुपये का भुगतान करना होगा। जिन छात्रों को पहले चरण में प्रशिक्षण संस्थान आवंटित किया जाएगा, उन्हें 3,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करके अपना प्रवेश पूरा करना होगा।

    बिहार डीएलएड 2026 काउंसलिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज (Documents Required During the Bihar DElED 2026 Counselling)

    अभ्यर्थियों को बीएसईबी की दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ उपलब्ध कराने होंगे, जो काउंसलिंग प्रक्रिया का एक चरण है।

    • बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026

    • बिहार डीएलएड स्कोरकार्ड 2026

    • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

    • अंतिम बार उपस्थित संस्थान से चरित्र प्रमाण पत्र (ओरिजनल)

    • स्थानांतरण प्रमाणपत्र

    • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

    • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • पासपोर्ट आकार के फोटो

    International Institute of Business Studies, Bangalore

    NAAC A-Grade | UGC Autonomous

    Indian Institute of Forest Management, Bhopal

    Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA | Scholarships Available

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe