Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026 (Bihar DElEd Counselling 2026): रजिस्ट्रेशन (10-16 अगस्त), मेरिट लिस्ट, एडमिशन
    • लेख
    • बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026 (Bihar DElEd Counselling 2026): रजिस्ट्रेशन (10-16 अगस्त), मेरिट लिस्ट, एडमिशन

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026 (Bihar DElEd Counselling 2026): रजिस्ट्रेशन (10-16 अगस्त), मेरिट लिस्ट, एडमिशन

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 17 Aug 2026, 04:37 PM IST

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने डीएलएड संस्थानों में एडमिशन के लिए बिहार डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को 16 अगस्त से बढ़ाकर 18 अगस्त 2026 कर दिया है। बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवार बिहार डीएलएड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग के लिए पंजीकरण व शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, बिहार डीएलएड काउंसलिंग के लिए आवेदन 10 अगस्त को जारी किया गया था। मुख्य रूप से बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026 के तीन दौर होंगे। तीनों राउंड के लिए तीन मेरिट सूचियां जारी की जाएंगी, जिसके आधार पर प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक की मदद से काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
    बिहार डीएलएड 2026 लॉगइन लिंक पर जाएं
    ये भी पढ़ें - बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026
    1786964847473
    1786340332950

    This Story also Contains

    1. बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026 - प्रवेश प्रक्रिया
    2. बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026 - रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, फीस
    3. बिहार डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल 2026
    4. बिहार डीईएलईडी 2026 काउंसलिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज
    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026 (Bihar DElEd Counselling 2026): रजिस्ट्रेशन (10-16 अगस्त), मेरिट लिस्ट, एडमिशन
    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026

    बिहार डीएलएड स्कोरकार्ड 6 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। हालांकि डीएलएड रिजल्ट की घोषणा 5 अगस्त को ही कर दी गई थी। बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डीईएलईडी काउंसलिंग (DElEd counselling) में शामिल होना आवश्यक है। अधिसूचना के अनुसार जनरल कैटेगरी के लिए डीएलएड कटऑफ 35 प्रतिशत और रिजर्वेशन वाले उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 30 प्रतिशत है।
    1786342587979

    बिहार डीएलएड एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद काउंसलिंग के लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरना होता है। आवेदक की लॉगिन आईडी उसके रोल नंबर और पासवर्ड उसकी जन्म तिथि पर आधारित होती है। बिहार डीएलएड फर्स्ट मेरिट लिस्ट 20 अगस्त को जारी होगी और एडमिशन की प्रक्रिया 20 से 24 अगस्त 2026 तक चलेगी।

    बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 8 से 22 जून 2026 तक आयोजित की गई। बिहार डीएलएड फाइनल एडमिट कार्ड 28 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com/login पर जारी किया गया। रिजल्ट 5 अगस्त को जारी हुआ।

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026 - प्रवेश प्रक्रिया

    बिहार डीएलएड 2026 (Bihar DElEd 2026 in hindi) की तैयारी करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड 2026 काउंसलिंग (Bihar DElEd 2026 Counselling in hindi) और मेरिट सूची की सूचना जारी होने के बाद देख सकेंगे। इस लेख में बिहार डीईएलईडी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया (Bihar DElEd 2026 counselling process in Hindi) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

    बिहार डीएलएड 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026 में प्रवेश ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार डीएलएड 2026 से जुड़ी तिथियों को देख सकते हैं।

    बिहार डीएलएड इवेंट्स

    बिहार डीएलएड डेट्स

    बिहार डीएलएड 2026 आवेदन शुरू होने की तिथि

    11 दिसंबर 2025

    बिहार डीएलएड 2026 के लिए आवेदन समाप्त होने की तिथि

    24 जनवरी 2026

    बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2026

    28 जनवरी 2026

    बिहार डीएलएड 2026 आवेदन सुधार की तिथि

    28 जनवरी से 2 फरवरी 2026

    बिहार डीएलएड द्वितीय डमी एडमिट कार्ड 2026

    5 फरवरी 2026

    बिहार डीएलएड 2026 द्वितीय डमी एडमिट कार्ड सुधार की तिथि

    5-10 फरवरी 2026

    फाइनल बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 रिलीज की तिथि

    28 मई 2026

    बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा तिथि

    8 से 22 जून 2026

    बिहार डीएलएड आंसर की

    2 जुलाई 2026

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अवधि

    2-5 जुलाई 2026

    बिहार डीएलएड 2026 रिजल्ट

    5 अगस्त 2026

    बिहार डीएलएड 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन

    10 से 16 अगस्त 2026
    18 अगस्त 2026

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026 - रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, फीस

    परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के एडमिशन के लिए बिहार डीएलएड काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाती है। योग्य उम्मीदवार बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। बिहार डीएलएड एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद काउंसलिंग के लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरना होता है।

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के साथ उम्मीदवारों को फीस भी भरनी होती है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 500 रुपये और एससी, एसटी कैंडिडेट को 350 रुपये का भुगतान करना होगा। जिन छात्रों को पहले चरण में प्रशिक्षण संस्थान आवंटित किया जाएगा, उन्हें 3,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करके अपना प्रवेश पूरा करना होगा।

    ये भी पढ़ें:

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल 2026

    बिहार डीएलएड कार्यक्रम

    तिथियां

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग आवेदन की तिथि

    10-16 अगस्त 2026

    फर्स्ट मेरिट लिस्ट (प्रथम चयन सूची)/ राउंड-1 सीट आवंटन

    20 अगस्त 2026

    प्रथम चयन सूची के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, एडमिशन

    20-24 अगस्त 2026

    एडमिशन के बाद स्लाइड-अप प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन अवधि

    20-24 अगस्त 2026

    प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट

    25 अगस्त 2026

    प्रथम सूची में चयनित न होने वाले छात्रों के लिए नए विकल्प भरने या पिछले विकल्पों को संशोधित करने की तिथि

    27 अगस्त 2026

    सेकेंड मेरिट लिस्ट / राउंड-2 सीट आवंटन

    29 अगस्त 2026

    सेकेंड मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश

    29 अगस्त से 1 सितंबर 2026

    प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट

    29 अगस्त से 1 सितंबर 2026

    थर्ड मेरिट लिस्ट/ राउंड-3 सीट आवंटन

    5 सितंबर 2026

    थर्ड मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश

    5-7 सितंबर 2026

    प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट

    8 सितंबर 2026

    स्पॉट राउंड 1 रजिस्ट्रेशन

    सूचित किया जाएगा

    स्पॉट राउंड प्रोविजनल मेरिट

    सूचित किया जाएगा

    स्पॉट राउंड फाइनल मेरिट लिस्ट

    सूचित किया जाएगा

    स्पॉट राउंड 1 एडमिशन

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 रजिस्ट्रेशन

    सूचित किया जाएगा

    स्पॉट राउंड 2 औपबंधिक मेधा सूची

    सूचित किया जाएगा

    स्पॉट राउंड 2 फाइनल मेरिट लिस्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 एडमिशन

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज फर्स्ट मेरिट लिस्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड निजी संस्थानों में एडमिशन (फर्स्ट मेरिट मं शामिल उम्मीदवारों के लिए)

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज सेकेंड मेरिट लिस्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड निजी संस्थानों में एडमिशन (सेकेंड मेरिट में शामिल उम्मीदवारों के लिए)

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीईएलईडी 2026 काउंसलिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज

    बिहार डीईएलईडी 2026 काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। अभ्यर्थियों को बीएसईबी की दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ उपलब्ध कराने होंगे, जो काउंसलिंग प्रक्रिया का एक चरण है।

    • बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026

    • बिहार डीएलएड स्कोरकार्ड 2026

    • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

    • अंतिम बार उपस्थित संस्थान से चरित्र प्रमाण पत्र (ओरिजनल)

    • स्थानांतरण प्रमाणपत्र

    • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

    • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • पासपोर्ट आकार के फोटो

    ये भी पढ़ें

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 20 Aug'26 (Online)