बिहार बीएड सीईटी 2026 (Bihar CET BEd 2026 in hindi) : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) द्वारा फाइनल राउंड एडमिशन के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार उम्मीदवार 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कॉलेज में जाकर अपने दस्तावेज सत्यापन कर एडमिशन ले सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत एडमिशन पूरी तरह से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इससे पहले इंस्टेंट ऑनलाइन ए़डमिशन फाइनल राउंड की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था। प्राधिकरण द्वारा जारी इंस्टेंट ऑनलाइन ए़डमिशन शेड्यूल के अनुसार, फाइनल स्पॉट राउंड एडमिशन की तिथि 25 से 29 सितंबर थी।
इंस्टेंट फाइनल एडमिशन स्थगित को लेकर अधिसूचना-

इससे पहले, इंस्टेंट ऑनलाइन बीएड एडमिशन प्रक्रिया 18 से 22 सितंबर तक चली थी। प्राधिकरण द्वारा राउंड 10 सीट अलॉटमेंट के बाद स्पॉट राउंड प्रक्रिया के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया था। इस प्रक्रिया के दौरान रिक्त सीटों का आवंटन पहले आओ - पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा था। जो उम्मीदवार 3000 रुपए शुल्क का भुगतान कर एडमिशन की प्रक्रिया पहले शुरू करेगा, उसे प्राथमिकता दी गई। इसके साथ ही प्राधिकरण द्वारा रिक्त सीटों की सूची भी जारी की गई थी। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इंस्टेंट ऑनलाइन एडमिशन फाइनल राउंड (स्पॉट राउंड) के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते थे।
बिहार बीएड इंस्टेंट ऑनलाइन फाइनल एडमिशन लिंक
इंस्टेंट ऑनलाइन एडमिशन राउंड 1 शेड्यूल- 
बिहार बीए़ड कॉलेज आवंटन आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in से डाउनलोड कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा बिहार बीएड राउंड 9 के लिए बीएड कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 9 सितंबर को जारी कर दिया गया था। हालांकि जारी शेड्यूल के अनुसार, बिहार बीएड राउंड 9 कॉलेज आवंटन का प्रकाशन 7 सितंबर 2026 को होना था। राउंड 9 के तहत बिहार बीएड कॉलेज में चयनित उम्मीदवारों को बीएड एडमिशन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 थी। उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में जाकर दस्तावेज सत्यापन के लिए 7 से 10 सितंबर तक समय दिया गया था। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से बिहार बीएड कॉलेज आवंटन लिस्ट सह कटऑफ राउंड 9 आवंटन लिस्ट देख सकते हैं।
बिहार बीएड राउंड 9 कटऑफ डाउनलोड लिंक पर जाएं
बिहार बीएड राउंड 10 एडमिशन की प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू की गई थी। बिहार बीएड एडमिशन के लिए राउंड 9 और 10 का शेड्यूल 1 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। राउंड 9 के लिए बिहार बीएड सीईटी में सफल उम्मीदवारों को 2 से 4 सितंबर तक बिहार बीएड कॉलेज प्रीफरेंस के लिए आवेदन की सुविधा दी गई थी।
BRABU ने बिहार बीएड काउंसलिंग राउंड 8 की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 को समाप्त की थी। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए एडमिशन राउंड 9 की प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू की गई। बीआरएबीयू द्वारा 27 अगस्त को बीएड एडमिशन के लिए बिहार बीएड काउंसलिंग राउंड 8 के लिए कॉलेज आवंटन लिस्ट सह कटऑफ जारी किया गया था। राउंड 8 के तहत जारी शेड्यूल के अनुसार, सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 तक थी। साथ ही बिहार बीएड काउंसलिंग के तहत दस्तावेज सत्यापन और कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया 27 से 31 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। इससे पहले विश्वविद्यालय द्वारा राउंड 7 के लिए कॉलेज आवंटन लिस्ट सह कटऑफ जारी किया था।
बिहार बीएड सीट आवंटन राउंड 8 लिस्ट पीडीएफ
राउंड 7 के लिए लिए सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 थी। वहीं, बिहार बीएड काउंसलिंग के तहत दस्तावेज सत्यापन और कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया 23 से 25 अगस्त 2026 तक पूरी करनी थी।
बिहार बीएड सीट आवंटन राउंड 7 लिस्ट पीडीएफ
बिहर बीएड एडमिशन राउंड 7 और 8 काउंसलिंग शेड्यूल देखें।
इससे पहले बिहार बीएड काउंसलिंग के 7वें, 8वें और 9वें राउंड के लिए कॉलेज आवंटन, सीट कन्फर्मेशन फीस भुगतान और दस्तावेज सत्यापन की तिथियां जारी की थी। बिहार बीएड राउंड 6 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद संबंधित कॉलेजों/संस्थानों में निर्धारित अवधि में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
बिहार बीएड राउंड 6 एडमिशन प्रक्रिया 18 अगस्त तक चली। इससे पहले बिहार बीएड राउंड 5 सीट अलॉटमेंट लिस्ट एवं कटऑफ जारी किया गया था। बिहार बीएड राउंड 5 एडमिशन प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त तक चली। चयनित उम्मीदवार 5 अगस्त तक सीट कंफर्मेशन के लिए बीएड फीस जमा कर दस्तावेज सत्यापन के बाद 6 अगस्त तक बीएड एडमिशन ले सकते थे। बिहार बीएड काउंसलिंग राउंड 4 के लिए रिक्त सीटों की सूची 28 जुलाई 2026 को जारी की गई थी।
बिहार बीएड राउंड 6 सीट अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड लिंक
बीएड वैकेंट सीट के साथ ही राउंड 4 के लिए बिहार बीएड रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 2026 (Bihar BEd registration and choice filling 2026) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक रजिस्ट्रेशन के साथ अपनी कॉलेज प्रीफरेंस की चॉइस भर सकते थे।
बिहार बीएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 देखें
बिहार बीएड राउंड 5 कटऑफ/सीट अलॉटमेंट देखें
बिहार बीएड राउंड 4 कटऑफ/सीट अलॉटमेंट देखें- 
बिहार बीएड एडमिशन राउंड 4, 5 और 6 शेड्यूल देखें -

बिहार बीएड एडमिशन राउंड 3 के लिए बिहार बीएड थर्ड सीट आवंटन लिस्ट 24 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई। हालांकि शेड्यूल के अनुसार, बिहार बीएड थर्ड सीट आवंटन लिस्ट (Bihar BEd 3rd seat allotment list) का प्रकाशन 23 जुलाई को होना था, लेकिन ये 24 जुलाई को जारी किया गया। बिहार बीएड राउंड 3 सीट आवंटन में चयनित उम्मीदवार 24 से 26 जुलाई तक सीट कंफर्मेशन के लिए 3000 रुपये बिहार बीएड शुल्क भुगतान कर सकते थे। उम्मीदवार को एडमिशन के लिए आवंटित संस्थान में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 24 से 27 जुलाई तक समय दिया गया था। उम्मीदवार नीच दिए लिंक की मदद से बिहार बीएड राउंड 3 सीट आवंटन लिस्ट डाउनलोड कर सकते थे।
बिहार बीएड राउंड 3 सीट आवंटन लिस्ट डाउनलोड
बीआरएबीयू द्वारा बीएड एडममिशन राउंड 2 की प्रक्रिया 15 से 18 जुलाई और राउंड 1 काउंसलिंग प्रक्रिया 4 से 10 जुलाई 2026 तक चली थी। बिहार बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए राउंड 1 सीट एलॉटमेंट लिस्ट 4 जुलाई 2026 को और राउंड 2 आवंटन सूची 15 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। बिहार बीएड 2026 अलॉटमेंट लिंक biharcetbed-brabu.in पर एक्टिवेट है जिसे बिहार सीईटी बीएड में शामिल उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते थे।
अधिसूचना के अनुसार, एडमिशन राउंड 1 में चयनित उम्मीदवार बिहार बीएड काउंसलिंग 2026 के माध्यम से 4 से 9 जुलाई के बीच 3,000 रुपये की एडमिशन फीस जमा कर 4 से 10 जुलाई के बीच एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते थे। इसके बाद, 15 जुलाई से राउंड 2 बीएड एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हुई जो 18 जुलाई तक चली।
बिहार बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवार बीएड सीट आवंटन लिस्ट डाउनलोड कर आवंटित संस्थान का नाम देख सकते थे। राउंड 1 में चयनित स्टूडेंट अपने लिए आवंटित संस्थान में 9 जुलाई तक फीस भुगतान कर सकते थे। राउंड 1 में चयनित उम्मीदवारों को बिहार बीएड एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीट कंफर्मेशन के लिए पेमेंट की सुविधा 4 से 10 जुलाई 2026 तक दी गई। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र एडमिशन प्रक्रिया में शामिल होते हैं। बिहार सीईटी बीएड में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से बिहार बीएड 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र होते हैं।
बिहार बीएड 2026 काउंसलिंग (Bihar BEd 2026 counselling) के लिए प्राधिकरण द्वारा जारी बिहार बीएड काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार बिहार बीएड काउंसलिंग 2026 के लिए 22 से 28 जून तक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in के माध्यम से बिहार बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कर सकते थे।
ये भी पढ़ें - बिहार बीएड रिजल्ट लिंक 2026 ।

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2026 (Bihar B.Ed Entrance result 2026) वेबसाइट पर 19 जून 2026 को जारी कर दिया गया था। बीएड सीईटी रिजल्ट के साथ बीएड मेरिट लिस्ट भी जारी की गई। जारी परिणाम के अनुसार, टॉप-10 मेरिट सूची में छह छात्र और चार छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बीआरएबीयू की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर बिहार बीएड रिजल्ट देख सकते थे और डाउनलोड कर सकते थे। उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट स्कोर के लिए अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। साल 2026-27 सत्र में बिहार बीएड एडमिशन के लिए बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की गई। इस साल बिहार बीएड सीईटी 2026 के लिए स्टेट नोडल अधिकारी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (बीआरएबीयू) को बनाया गया।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed) की प्रोविजनल आंसर की 8 जून को जारी कर 10 जून तक आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद 11 जून को बिहार सीईटी बीएड की फाइनल आंसर की जारी की गई। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in से बिहार बीएड सीईटी आंसर की पीडीएफ और बिहार बीएड रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते थे।
बिहार बीएड सीईटी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें
बिहार बीएड आंसर की कब जारी होगी, कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवारों से 9-10 जून तक बिहार सीईटी बीएड आंसर की पर आपत्ति ईमेल के माध्यम से मांगी गई थी। बिहार बीएड आंसर की पर मिली आपत्तियों के बाद फाइनल बिहार सीईटी बीएड आंसर की जारी की गई। इस आंसर की के आधार पर बिहार सीईटी बीएड रिजल्ट 2026 जारी होता है।
बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन लिंक
प्राधिकरण द्वारा बिहार बीएड सीईटी 2026 का पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। बिहार बीएड सीईटी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 30 मई 2026 को जारी कर दिया गया। बिहार बीएड सीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित हुई। 8 जून को आंसर की जारी की कर दी गई, 9 से 10 जून तक अभ्यर्थी आपत्तियां दर्ज करा सकते थे।
बीएड एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए, बीआरएबीयू की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर बिना विलंब शुल्क बिहार बीएड आवेदन की तिथि 27 अप्रैल से 18 मई थी। लेट फीस के साथ बिहार बीएड आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2026 थी। लेट फीस के साथ बिहार बीएड आवेदन पत्र भरने की सुविधा 19 मई से दी गई थी। उम्मीदवार 22 से 23 मई 2026 तक बिहार बीएड आवेदन सुधार कर सकते थे। एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 1 जून निर्धारित की गई थी। हालांकि प्राधिकरण द्वारा 30 मई को ही बिहार बीएड एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया।
बिहार बी.एड 2026 पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले, उम्मीदवारों को बिहार बी.एड पात्रता मानदंडों की ठीक से जांच कर लेनी चाहिए। उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले बिहार बी.एड पंजीकरण फॉर्म भर देना चाहिए। उम्मीदवारों को अपने बिहार बी.एड आवेदन शुल्क 2026 (Bihar B.Ed application fees 2026 in hindi) का भुगतान ऑनलाइन मोड जैसे क्रेडिट या डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि से करना चाहिए।
येभी देखें - यूपी बीएड जेईई
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा बिहार सीईटी बीएड और शिक्षा शास्त्री में प्रवेश के लिए बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन (Bihar BEd CET application 2026 in hindi) 27 अप्रैल 2026 से जारी किया गया था। बिहार बीएड आवेदन पत्र बिहार बीएड सीईटी अधिसूचना (Bihar BEd CET notification) के साथ जारी किया गया है। आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को बिहार बीएड सीईटी परीक्षा, पात्रता, सिलेबस, एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी के लिए इस लेख को अवश्य पढ़ना चाहिए।
इग्नू बीएड आवेदन पत्र 2026
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा का नाम | बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 |
संचालक | बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | brabu.ac.in |
बिहार बीएड परीक्षा तिथि | 7 जून 2026 |
बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Bihar BEd CET in hindi) के लिए बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विवि द्वारा अप्रैल 2026 में बिहार सीईटी बीएड 2026 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। बिहार बीएड सीईटी आधिकारिक अधिसूचना में बिहार बीएड आवेदन की तिथियां, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, काउंसलिंग व अन्य मुख्य बातों की जानकारी होती है। बिहार सीईटी बीएड 2026 अधिसूचना जारी होने के बाद, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस पेज पर भी बिहार बीएड अधिसूचना 2026 डाउनलोड लिंक प्रदान किया जाएगा।
बीएड कोर्स में एडमिशन के इच्छुक छात्र-छात्राओं को बिहार बीएड एडमिशन से संभिधत सभी तिथियों की जानकारी से अपडेट रहना चाहिए। बिहार बीएड परीक्षा तिथि 2026 और अन्य तिथियों के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट brabu.ac.in के अलावा नीचे दिए टेबल को देख सकते हैं।
इवेंट्स | तारीख |
बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन जारी | 27 अप्रैल 2026 |
बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन अंतिम तिथि | 18 मई 2026 |
विलंब शुल्क के साथ बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन अंतिम तिथि | 19 से 21 मई 2026 |
बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन सुधार | 22 से 23 मई 2026 |
बिहार बीएड सीईटी 2026 एडमिट कार्ड |
30 मई |
बिहार बीएड सीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा | 7 जून 2026 |
बिहार बीएड सीईटी 2026 आंसर की | 8 जून 2026 (जारी) |
बिहार बीएड सीईटी 2026 आंसर की आपत्ति | 9 से 10 जून 2026 |
बिहार बीएड सीईटी 2026 फाइनल आंसर की | 11 जून 2026 |
बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2026 | 19 जून 2026 |
बिहार बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया | 22 जून से सितंबर 2026 |
| स्पॉट राउंड 1 | 18-22 सितंबर 2026 |
| स्पॉट राउंड (फाइनल) | 29-3 अक्टूबर 2026 |
ये भी पढ़ें - सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2026
बिहार बी.एड सीईटी आवेदन पत्र 2026 (Bihar B.Ed registration form 2026 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर 27 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। बिना विलंब शुल्क बिहार बी.एड 2026 आवेदन (Bihar B.Ed 2026 application in hindi) के लिए अंतिम तिथि 18 मई 2026 है। इसके बाद प्राधिकरण द्वारा 19 से 21 मई 2026 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदक जमा करने का समय दिया गया है। आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद प्राधिकरण द्वारा बिहार बी.एड फॉर्म 2026 (Bihar B.Ed form 2026 in hindi) में सुधार की सुविधा भी दी गई है।बिहार बी.एड 2026 आवेदन पत्र - महत्वपूर्ण बिंदु (Bihar B.Ed 2026 Application Form - Important Points)
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे बिहार बी.एड के लिए आवेदन करने से पहले निर्दिष्ट बिहार बी.एड 2026 पात्रता मानदंडों (Bihar B.Ed 2026 eligibility criteria in hindi) को पूरा करते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, फ़ोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें। प्राधिकरण द्वारा निर्धारित दस्तावेज़ विनिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
बिहार बी.एड दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के दौरान विसंगतियों से बचने के लिए सभी विवरण सही-सही भरें।
बिहार बी.एड सीईटी 2026 आवेदन शुल्क (Bihar B.Ed CET 2026 application fee) का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें; भविष्य के संदर्भ के लिए लेन-देन का विवरण रखना सुनिश्चित करें।
संचार उद्देश्यों के लिए एक वैध ईमेल पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
सबमिट करने के बाद, बिहार बी.एड सीईटी पोर्टल पर आवेदन की स्थिति की पुष्टि करें।
बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अपना पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहिए। विभिन्न श्रेणियों के लिए बिहार बीएड 2026 आवेदन शुल्क नीचे दिया गया है:
सामान्य श्रेणी - रु. 1000
ईडब्ल्यूएस श्रेणी - रु. 750
एससी/एसटी वर्ग - रु. 500
बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करने वाले आवेदकों को प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले बिहार बीएड सीईटी पात्रता मानदंड 2026 जरूर देखना चाहिए। बिहार बीएड सीईटी 2026 की पात्रता मानदंड नीचे उल्लिखित है।
बिहार B.Ed CET में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को या तो स्नातक की डिग्री में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए या विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/वाणिज्य/मानविकी में मास्टर डिग्री या 55% अंकों के साथ विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में स्नातक या कोई अन्य योग्यता होनी चाहिए।
बिहार बीएड सीईटी अधिसूचना के अनुसार, बिहार बीएड सीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 30 मई 2026 से जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बीआरएबीयू ऑनलाइन मोड में बिहार बी.एड एडमिट कार्ड 2026 (Bihar B.Ed admit card 2026 in hindi) जारी करेगा। उम्मीदवारों को बिहार सीईटी बी.एड (Bihar CET B.Ed. in hindi) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके बिहार बीएड 2026 हॉल टिकट (Bihar CET B.Ed 2026 hall ticket in hindi) डाउनलोड करना होगा।
बिहार सीईटी बीएड 2026 हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, उम्मीदवार का रोल नंबर जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को अपने बिहार सीईटी बीएड एडमिट कार्ड 2026 की हार्डकॉपी साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना चाहिए।
बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उन शहरों के बारे में पता होना चाहिए जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी। यहां बिहार बीएड सीईटी परीक्षा केंद्र 2026 की सूची दी गई है। बीएड कार्यक्रम में प्रवेश देने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों आरा, भागलपुर, छपरा, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना और पूर्णिया में बिहार बीएड सीईटी 2026 का आयोजन किया जाएगा।
बिहार बीएड सीईटी शहर | बिहार बीएड सीईटी सिटी कोड |
आरा | 01 |
भागलपुर | 02 |
छपरा | 03 |
दरभंगा | 04 |
गया | 05 |
हाजीपुर | 06 |
मधेपुरा | 07 |
मुंगेर | 08 |
मुजफ्फरपुर | 09 |
पटना | 10 |
पूर्णिया | 11 |
विश्वविद्यालय द्वारा बिहार बी.एड सीईटी वेबसाइट पर बिहार बी.एड सीईटी 2026 तिथियों (Bihar B.Ed CET 2026 dates in hindi) की घोषणा की गई थी। बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की गई। बिहार बी.एड परीक्षा (Bihar B.Ed exam in hindi) में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा (Bihar B.Ed CET exam in hindi) में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। बीते वर्ष के अनुसार, बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा की अवधि 120 मिनट है। बिहार बी.एड 2026 के लिए कुल अंक 120 हैं।
बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर द्वारा बिहार सीईटी बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार सीईटी बीएड 2026 आंसर की (Bihar CET B.Ed 2026 revised answer key in hindi) जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार बी.एड सीईटी 2026 आंसर की (Bihar B.Ed CET 2026 answer key in hindi) डाउनलोड कर जांच कर सकते हैं। आंसर की के द्वारा उम्मीदवार बिहार बी.एड उत्तर पुस्तिका 2026 (Bihar B.Ed answer sheet 2026 in hindi) के आधार पर अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं और भविष्य की शैक्षणिक योजनाएँ बना सकते हैं। यदि कोई विसंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार बी.एड 2026 आंसर शीट के विरुद्ध तुरंत समस्या की रिपोर्ट करें।
बिहार बी.एड परिणाम (Bihar B.Ed Result in hindi) ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाता है। बिहार सीईटी बी.एड योग्यता स्थिति की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को बिहार बी.एड परिणाम पोर्टल (Bihar B.Ed result portal in hindi) पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। उम्मीदवारों भविष्य के संदर्भ के लिए बिहार सीईटी बी.एड परिणाम 2026 डाउनलोड करने के साथ ही प्रिंटआउट कर अपने पास रख लेनी चाहिए।
इसे भी देखें - इग्नू बीएड एडमिशन
बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर द्वारा बिहार बी.एड सीईटी 2026 काउंसलिंग (Bihar B.Ed Counselling 2026 in hindi) प्रक्रिया बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। काउंसलिंग की प्रक्रिया कई राउंड में आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार बी.एड सीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया (Bihar B.Ed CET counselling process in hindi) के लिए पंजीकरण करना आवश्यक होता है। उम्मीदवार सभी आवश्यक जानकारी भरने के साथ ही संस्थान के संदर्भ में अपनी प्राथमिकता (चॉइस) भी बता सकते हैं।
बिहार बी.एड कॉलेज आवंटन सूची 2026 (Bihar B.Ed college allotment list 2026 in hindi) काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद प्रकाशित की जाती है। उस सूची के आधार पर, संबंधित कॉलेज बिहार बी.एड एडमिशन काउंसलिंग ( Bihar B.Ed admission counselling in hindi) के लिए आमंत्रित करता है। योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा और प्रवेश शुल्क का भुगतान करके अपनी सीट सुरक्षित करनी होती है। उम्मीदवारों को बिहार बीएड काउंसलिंग शुल्क (Bihar B.Ed counselling fee in hindi) की जांच करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर भिन्न होता है।
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
NAAC A++ Accredited | Ranked #12 by NIRF
Education World: Ranked 2nd in Jharkhand by Education World India Private Universities Ranking-2021
Merit Scholarships | NAAC A+ Accredited | Top Recruiters: Nvidia, CISCO, Genpact, Amazon & many more
Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters