Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बीएड रिजल्ट 2026 जारी (Bihar B.ed Result 2026 Out) - डायरेक्ट लिंक @brabu.ac.in, कटऑफ
    • लेख
    • बिहार बीएड रिजल्ट 2026 जारी (Bihar B.ed Result 2026 Out) - डायरेक्ट लिंक @brabu.ac.in, कटऑफ

    बिहार बीएड रिजल्ट 2026 जारी (Bihar B.ed Result 2026 Out) - डायरेक्ट लिंक @brabu.ac.in, कटऑफ

    Rajan KumarUpdated on 20 Jun 2026, 10:04 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार बीएड रिजल्ट 2026 (Bihar B.ed Result 2026 ) - बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय द्वारा बिहारबिहार सीईटी बीएड 2026 परीक्षा रिजल्ट (Bihar BEd 2026 result) 19 जून को जारी कर दिया गया है। बिहार बीएड रिजल्ट बीआरएबीयू की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जारी किया गया है। बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से Bihar B.Ed result 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट स्लो चर चल रही है इसलिए उम्मीदवारों को बिहार बीएड रिजल्ट डाउनलोड करने में समय लग सकता है।
    महत्वपूर्ण लेख: बिहार बीएड रिजल्ट डाउनलोड लिंकबिहार बीएड काउंसलिंग 2026
    लेटेस्ट अपडेट - बीआरबीएयू द्वारा बिहार बीएड काउंसलिंग तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जारी शेड्यूल के अनुसार बिहार बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया 3 जुलाई से 27 जुलाई तक चलेगी वहीं बीएड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 24 जून से शुरु हो जाएंगे।
    1781929997041

    बिहार बीएड रिजल्ट 2026 जारी (Bihar B.ed Result 2026 Out) - डायरेक्ट लिंक @brabu.ac.in, कटऑफ
    बिहार बीएड रिजल्ट 2026

    बता दें कि इस साल बिहार बीएड सीईटी 2026 के लिए स्टेट नोडल बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (बीआरएबीयू) को बनाया गया है। इस लेख में बिहार बीएड रिजल्ट 2026 (Bihar B.Ed Result 2026) से जुड़ी हर एक जानकारी दी गई है। बिहार सीईटी बीएड 2026 परीक्षा 7 जून को आयोजित की गई थी।

    अपडेट: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed 2026) की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 8 जून को जारी की गई थी। उम्मीदवार 9 और 10 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते थे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर आंसर की पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बीएड परीक्षा आंसर की देखें
    1780935517438

    बिहार बीएड रिजल्ट 2026 कब आएगा?

    बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Bihar B.ed Result 2026) में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) द्वारा बिहार बीएड रिजल्ट 2026 आज, 19 जून को किसी भी समय जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि परिणाम घोषित होते ही डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।

    Chanakya University B.A Admissions 2026

    Scholarships available | Collaboration with Samkalp IAS, Delhi

    Mahindra University | Admissions 2026

    4000+ Placements to date | 6000+ Students | Advanced applied research, patents, and partnerships

    बिहार बीएड रिजल्ट 2026 लिंक क्या है?

    Bihar B.ed Result 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बीआरएबीयू द्वारा आज 19 जून को बिहार बीएड सीईटी 2026 का रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही अभ्यर्थी सीधे अपना परिणाम और रैंक कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

    बीआरएबीयू द्वारा बीएड एडमिशन 2026 के लिए अधिसूचना 27 अप्रैल 2026 के जारी की गई। बिहार सीईटी बीएड 2026 आवेदन पत्र 27 अप्रैल को बिहार बीएड सीईटी 2026 अधिसूचना के साथ जारी किया गया था। बिना लेट फीस बिहार बीएड फॉर्म 2026 भर कर जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 थी। लेट फीस के साथ सीईटी बीएड आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 19 से 21 मई 2026 तक थी। बिहार बीएड एडमिट कार्ड 30 मई को जारी किया गया।

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा बिहार सीईटी बीएड और शिक्षा शास्त्री में प्रवेश के लिए बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन (Bihar BEd CET application 2026 in hindi) की तिथि 27 अप्रैल से 21 मई थी। परीक्षा में भाग लेने वाली उम्मीदवारों के बिहार बीएड सीईटी परीक्षा रिजल्ट, लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया की जानकारी इस लेख में विस्तार से दी गई है।
    बीएड सीईटी 2026 आवेदन

    बिहार बीएड रिजल्ट 2026- एक नजर (Bihar B.Ed admission 2026 - overview)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

    संचालक

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    brabu.ac.in
    biharcetbed-brabu.in

    बिहार बीएड परीक्षा तिथि

    7 जून 2026

    इसे भी पढ़ें - यूपी बीएड एडमिशन प्रक्रिया

    बिहार बीएड रिजल्ट तिथि 2026 (Bihar B.Ed Result Dates 2026)

    बिहार बीएड सीईटी के लिए परिणाम तिथि की घोषणा बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट डेट के साथ-साथ दूसरे मुख्य इवेंट्स की जानकारी ले सकते हैं।

    बिहार बीएड रिजल्ट 2026 डेट (Bihar B.Ed Result 2026 Dates)

    बिहार बीएड इवेंट्स

    तारीखें

    बिहार बीएड 2026 परीक्षा तिथि

    7 जून 2026

    बिहार बीएड आंसर की

    8 जून 2026

    बिहार बीएड आंसर की पर आपत्ति की अंतिम तिथि

    9-10 जून 2026

    Bihar B.Ed Result 2026

    19 जून 2026

    बिहार बीएड काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन

    24-28 जून 2026

    बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How To Check Bihar BEd CET Result 2026)

    Bihar BEd CET Result 2026 केवल बीआरएबीयू वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। बीएड सीईटी रिजल्ट (B.Ed CET result in hindi) एक स्कोर कार्ड के रूप में उपलब्ध होता है जिसमें उम्मीदवारों के नाम के साथ उनके सीईटी अंक शामिल होते हैं। आप नीचे दिए गए चरणों का उपयोग करके आसानी से बिहार बीएड रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं -

    • बीआरएबीयू की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।

    • ‘बिहार बीएड रिजल्ट’ (Bihar B.Ed Result 2026) लिंक खोजें।

    • लिंक पर क्लिक करें।

    • रिजल्ट जानने के लिए सीईटी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

    • Bihar B.Ed Result 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए बीएड रिजल्ट को डाउनलोड करके सेव कर लें और प्रिंट आउट भी निकाल लें।

    बिहार बीएड रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण (Details Mentioned On The Bihar B.Ed Result 2026)

    • परीक्षा का नाम

    • विश्वविद्यालय का नाम

    • परीक्षा का सत्र

    • परिणाम तिथि

    • उम्मीदवार का नाम

    • आवेदन संख्या

    • जन्म तिथि

    • उम्मीदवार की श्रेणी

    • प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक

    Ganga Group Of Institutions B.Tech Admissions 2026

    Approved by AICTE | Grade 'A' accredited by NAAC | Avail up to 100% Scholarships

    Sharda University Admissions 2026

    Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship

    बिहार बीएड मेरिट लिस्ट 2026 (Bihar B.Ed Merit List 2026)

    बीआरएबीयू की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर बिहार बीएड मेरिट लिस्ट (Bihar BEd merit list in hindi) जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची, उनके अंक और श्रेणी शामिल होते हैं। बिहार बीएड 2026 मेरिट लिस्ट (Bihar BEd 2026 merit list in hindi) को बिना किसी लॉगिन क्रेडेंशियल के आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। मेरिट लिस्ट के आधार पर बिहार बीएड सीट अलॉटमेंट (Bihar BEd seat allotment) किया जाएगा।

    बिहार बीएड न्यूनतम योग्यता अंक 2026 (Bihar B.Ed Minimum Qualifying Marks 2026)

    बिहार बीएड प्रवेश (Bihar BEd admission) के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए योग्यता अंक बीआरएबीयू द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्राधिकरण द्वारा निर्धारित योग्यता अंक या उससे अधिक स्कोर करना चाहिए। बिहार बीएड पेपर (Bihar B.Ed paper in hindi) 120 अंक का होता है। नीचे दी गई तालिका में बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 (Bihar B.Ed entrance exam 2026) के लिए विभिन्न श्रेणियों के योग्यता अंक और प्रतिशत शामिल हैं।

    बिहार बीएड 2026 न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक और प्रतिशत (Bihar BEd 2026 Minimum Qualifying Percentage)

    श्रेणी

    बीएड योग्यता अंक (BEd Qualifying Marks)

    योग्यता प्रतिशत (Qualifying Percentage)

    अनारक्षित

    42

    35%

    एससी/एसटी/बीसी/ईबीसी/डब्ल्यूबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग

    36

    30%

    बिहार बीएड काउंसलिंग 2026 (Bihar BEd Counselling 2026)

    बीआरएबीयू द्वारा बिहार बी.एड सीईटी 2026 काउंसलिंग (Bihar B.Ed Counselling 2026) प्रक्रिया बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। काउंसलिंग की प्रक्रिया कई राउंड में आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - brabu.ac.in पर जाकर बिहार बी.एड सीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया (Bihar B.Ed CET counselling process in hindi) के लिए पंजीकरण करना आवश्यक होता है। उम्मीदवार सभी आवश्यक जानकारी भरने के साथ ही संस्थान के संदर्भ में अपनी प्राथमिकता (चॉइस) भी बता सकते हैं।

    बिहार बी.एड कॉलेज आवंटन सूची 2026 (Bihar B.Ed college allotment list 2026) काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद प्रकाशित की जाती है। उस सूची के आधार पर, संबंधित कॉलेज बिहार बी.एड एडमिशन काउंसलिंग ( Bihar B.Ed admission counselling in hindi) के लिए आमंत्रित करेगा। योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा और प्रवेश शुल्क का भुगतान करके अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी। उम्मीदवारों को बिहार बीएड काउंसलिंग शुल्क (Bihar B.Ed counselling fee in hindi) की जांच करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर भिन्न होता है।

    बिहार बीएड काउंसलिंग 2026 के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट (Documents required for Bihar B.Ed 2026 Counselling)

    • चार पासपोर्ट साइज फोटो (Four passport size photographs)

    • बिहार बीएड एडमिट कार्ड (Bihar BEd admit card)

    • बिहार बीएड स्कोर कार्ड (Bihar BEd scorecard)

    • कॉलेज आवंटन सह शुल्क भुगतान रसीद (College allotment cum fee payment receipt)

    • कक्षा 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (Class 10th marksheet and certificate)

    • कक्षा 12वीं की मार्कशीट (Class 12th marksheet)

    • स्नातक या समकक्ष प्रमाण पत्र (Graduation or equivalent certificate)

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    बिहार बीएड कटऑफ 2026 (Bihar BEd Cut Off 2026)

    बीआरएबीयू अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बीएड सीईटी कट ऑफ (Bihar BEd CET cut off) जारी करेगा। बिहार बीएड कट ऑफ अंक वह न्यूनतम अंक हैं जो किसी उम्मीदवार को बिहार बीएड कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन (Admission in Bihar B.Ed Colleges and Universities) के लिए प्राप्त करना आवश्यक है।

    बिहार बीएड कट ऑफ (Bihar BEd CET cut off) विभिन्न कारकों जैसे आवेदकों की संख्या, प्रवेश परीक्षा का कठिनाई स्तर, उपलब्ध सीटों की संख्या और कई अन्य पर निर्भर करेगा। बिहार बीएड कटऑफ अंक (Bihar BEd CET cut off marks 2026) प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित होंगे। बिहार बीएड 2026 कटऑफ (Bihar BEd 2026 CET cut off 2026) अंक महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे बिहार बीएड कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करते हैं।

    बिहार बीएड अपेक्षित कटऑफ 2026 (Bihar BEd Expected Cut Off 2026)

    श्रेणी

    कटऑफ

    जनरल

    80+

    ओबीसी

    75+

    एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/ईबीसी

    60+

    एक्स-सर्विस मैन

    40+

    नोट- छात्रों को यह याद रखना चाहिए कि ये कट ऑफ अपेक्षित हैं। परिणाम घोषित होने के बाद कट ऑफ टेबल अपडेट कर दी जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार बीएड 2026 रिजल्ट कहां घोषित होगा?
    A:

    बीआरएबीयू द्वारा बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होती है।

    Q: क्या बिहार बीएड उत्तर कुंजी 2026 जारी की जाती है?
    A:

    हां, विश्वविद्यालय, आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बीएड की उत्तर कुंजी जारी करती है।

    Q: मैं अपने बिहार बीएड 2026 प्रवेश अंक कैसे देख सकता हूं?
    A:

    जिन छात्रों ने परीक्षा दी है, वे brabu.ac.in से अपने अंक देख सकते हैं।

    Q: बिहार बीएड सीईटी योग्यता अंक क्या हैं?
    A:

    परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, सामान्य उम्मीदवारों को कुल अंकों का 35% अंक प्राप्त करना चाहिए।

    Q: बिहार बीएड 2026 परिणाम घोषित होने के बाद क्या होगा?
    A:

    बिहार बीएड रिजल्ट के बाद विश्वविद्यालय बिहार बीएड काउंसलिंग के लिए मेरिट सूची और सीट आवंटन सूची जारी करेगा।

    Upcoming University Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ