Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बीएड सीईटी 2027 (Bihar BEd CET 2027) - अधिसूचना, पात्रता, आवेदन तिथियां, परीक्षा, परिणाम
    • लेख
    • बिहार बीएड सीईटी 2027 (Bihar BEd CET 2027) - अधिसूचना, पात्रता, आवेदन तिथियां, परीक्षा, परिणाम

    बिहार बीएड सीईटी 2027 (Bihar BEd CET 2027) - अधिसूचना, पात्रता, आवेदन तिथियां, परीक्षा, परिणाम

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 30 Sep 2026, 06:02 PM IST

    बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Bihar BEd CET in hindi) के लिए बिहार बीएड सीईटी नोडल अधिकारी द्वारा बिहार सीईटी बीएड अधिसूचना जारी की जाती है। बिहार बीएड सीईटी आधिकारिक अधिसूचना में बिहार बीएड आवेदन की तिथियां, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, काउंसलिंग व अन्य मुख्य बातों की जानकारी होती है। बिहार सीईटी बीएड 2027 अधिसूचना जारी होने के बाद, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस पेज पर भी बिहार बीएड अधिसूचना 2027 डाउनलोड लिंक प्रदान किया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. बिहार बीएड एडमिशन 2027 - एक नजर (Bihar B.Ed Admission 2027 - Overview in hindi)
    2. बिहार बीएड सीईटी 2027 महत्वपूर्ण तिथियां (Bihar B.Ed CET Important Dates 2027)
    3. बिहार बीएड सीईटी 2027 पात्रता मानदंड (Bihar B.Ed CET 2027 Eligibility Criteria)
    4. बिहार बीएड आवेदन पत्र तिथियां 2027 (Bihar B.Ed Application Form Dates 2027)
    5. बिहार बीएड एडमिट कार्ड 2027 तिथि (Bihar B.Ed Admit Card Dates 2027 in hindi)
    6. बिहार बीएड सीईटी 2027 परीक्षा केंद्र (Bihar B.Ed CET 2027 Exam Centers)
    7. बिहार बीएड परीक्षा 2027 (Bihar B.Ed Exam 2027 in hindi)
    8. बिहार बी.एड आंसर की 2027 (Bihar B.Ed Answer Key 2027 in hindi)
    9. बिहार बी.एड परिणाम 2027 (Bihar B.Ed Result 2027 in hindi)
    10. बिहार बीएड काउंसलिंग 2027 (Bihar B.Ed Counselling 2027 in Hindi)
    बिहार बीएड सीईटी 2027 (Bihar BEd CET 2027) - अधिसूचना, पात्रता, आवेदन तिथियां, परीक्षा, परिणाम
    बिहार बीएड सीईटी 2027

    वर्ष 2026 के लिए नोडल अधिकारी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विवि (बीआरएबीयू) को बनाया गया था। संभावना है कि 2027 के लिए भी बीआरएबीयू द्वारा ही बिहार सीईटी बीएड का आयोजन किया जाएगा।
    ये भी देखें - यूपी बीएड जेईई

    बिहार सीईटी बीएड 2027 पंजीकरण फॉर्म (Bihar CET B.Ed. 2027 registration form in Hindi) भरने से पहले, उम्मीदवारों को बिहार बी.एड पात्रता मानदंडों की ठीक से जांच कर लेनी चाहिए। उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले बिहार बी.एड पंजीकरण फॉर्म भर देना चाहिए। उम्मीदवारों को अपने बिहार बी.एड आवेदन शुल्क (Bihar B.Ed application fees) का भुगतान ऑनलाइन मोड जैसे क्रेडिट या डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि से करना चाहिए।

    बिहार बीएड आवेदन पत्र (Bihar BEd application form) बिहार बीएड सीईटी अधिसूचना (Bihar BEd CET notification) के साथ जारी किया जाता है। आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को बिहार बीएड सीईटी परीक्षा, पात्रता, सिलेबस, एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी के लिए इस लेख को अवश्य पढ़ना चाहिए।

    बिहार बीएड एडमिशन 2027 - एक नजर (Bihar B.Ed Admission 2027 - Overview in hindi)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2027 (बिहार बीएड सीईटी 2027)

    संचालक

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    brabu.ac.in
    biharcetbed-brabu.in/

    बिहार बीएड परीक्षा तिथि

    जून 2027

    बिहार में बीएड एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाले संस्था द्वारा बिहार बी.एड सीईटी वेबसाइट पर बिहार बी.एड सीईटी तिथियों (Bihar B.Ed CET dates) की घोषणा की जाती है। वर्ष 2026 सत्र के लिए बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा बिहार सीईटी बीएड और शिक्षा शास्त्री में प्रवेश के लिए बिहार बीएड सीईटी आवेदन (Bihar BEd CET application in hindi) जारी किया गया था।

    बिहार बीएड सीईटी 2027 महत्वपूर्ण तिथियां (Bihar B.Ed CET Important Dates 2027)

    बीएड कोर्स में एडमिशन के इच्छुक विद्यार्थी बिहार बीएड परीक्षा तिथि 2027 और अन्य तिथियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के अलावा नीचे दिए टेबल को देख सकते हैं।

    बिहार बीएड सीईटी 2027 - मुख्य तिथियां

    इवेंट्स

    तारीख

    बिहार बीएड सीईटी आवेदन जारी

    मार्च / अप्रैल 2027

    बिहार बीएड सीईटी आवेदन अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    विलंब शुल्क के साथ बिहार बीएड सीईटी आवेदन अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बिहार बीएड सीईटी आवेदन सुधार

    सूचित किया जाएगा

    बिहार बीएड सीईटी एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    बिहार बीएड सीईटी 2027 प्रवेश परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2027

    सूचित किया जाएगा

    बिहार बीएड सीईटी आंसर की आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    बिहार बीएड सीईटी फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया

    सूचित किया जाएगा

    काउंसलिंग राउंड 1

    सूचित किया जाएगा

    काउंसलिंग राउंड 2

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें - सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा

    बिहार बी.एड परीक्षा (Bihar B.Ed exam in hindi) में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा (Bihar B.Ed CET exam in hindi) में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। बीते वर्ष के अनुसार, बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा की अवधि 120 मिनट है। बिहार बी.एड 2027 के लिए कुल अंक 120 हैं।

    बिहार बीएड सीईटी 2027 पात्रता मानदंड (Bihar B.Ed CET 2027 Eligibility Criteria)

    बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करने वाले आवेदकों को प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले बिहार बीएड सीईटी पात्रता मानदंड 2027 जरूर देखना चाहिए। बिहार बीएड सीईटी 207 की पात्रता मानदंड नीचे उल्लिखित है।

    • बिहार B.Ed CET में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को या तो स्नातक की डिग्री में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए या विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/वाणिज्य/मानविकी में मास्टर डिग्री या 55% अंकों के साथ विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में स्नातक या कोई अन्य योग्यता होनी चाहिए।

    बिहार बीएड आवेदन पत्र तिथियां 2027 (Bihar B.Ed Application Form Dates 2027)

    बिहार बी.एड सीईटी आवेदन पत्र 2027 (Bihar B.Ed registration form 2027 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा आवेदन पत्र भरने के लिए पहले, बिना विलंब शुल्क बिहार बी.एड 2027 आवेदन (Bihar B.Ed 2027 application in hindi) की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदक का समय दिया जाएगा। आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद प्राधिकरण द्वारा बिहार बीएड आवेदन सुधार (Bihar B.Ed application correction) की सुविधा भी दी जाएगी।

    बिहार बी.एड 2027 आवेदन पत्र - महत्वपूर्ण बिंदु (Bihar B.Ed 2027 Application Form - Important Points)

    • उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे बिहार बी.एड के लिए आवेदन करने से पहले निर्दिष्ट बिहार बी.एड पात्रता मानदंडों (Bihar B.Ed 202 eligibility criteria) को पूरा करते हैं।

    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, फ़ोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें। प्राधिकरण द्वारा निर्धारित दस्तावेज़ विनिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

    • बिहार बी.एड दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के दौरान विसंगतियों से बचने के लिए सभी विवरण सही-सही भरें।

    • बिहार बी.एड सीईटी 2027 आवेदन शुल्क (Bihar B.Ed CET 2027 application fee) का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें; भविष्य के संदर्भ के लिए लेन-देन का विवरण रखना सुनिश्चित करें।

    • संचार उद्देश्यों के लिए एक वैध ईमेल पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

    • सबमिट करने के बाद, बिहार बी.एड सीईटी पोर्टल पर आवेदन की स्थिति की पुष्टि करें।

    बिहार बीएड सीईटी आवेदन शुल्क (Bihar BEd CET application fees)

    बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अपना पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहिए। विभिन्न श्रेणियों के लिए बिहार बीएड आवेदन शुल्क नीचे दिया गया है:

    • सामान्य श्रेणी - रु. 1000

    • ईडब्ल्यूएस श्रेणी - रु. 750

    • एससी/एसटी वर्ग - रु. 500

    बिहार बीएड एडमिट कार्ड 2027 तिथि (Bihar B.Ed Admit Card Dates 2027 in hindi)

    बिहार बीएड सीईटी अधिसूचना के अनुसार, बिहार बीएड सीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड संभवतः मई 2027 में जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नोडल यूनिवर्सिटी ऑनलाइन मोड में बिहार बी.एड एडमिट कार्ड 2027 (Bihar B.Ed admit card 2027 in hindi) जारी करेगा। उम्मीदवारों को बिहार सीईटी बी.एड (Bihar CET B.Ed. in hindi) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके बिहार बीएड 2027 हॉल टिकट (Bihar CET B.Ed 2027 hall ticket in hindi) डाउनलोड करना होगा।
    इसे भी देखें - इग्नू बीएड एडमिशन

    बिहार सीईटी बीएड 2027 हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, उम्मीदवार का रोल नंबर जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को अपने बिहार सीईटी बीएड एडमिट कार्ड 2027 की हार्डकॉपी साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना चाहिए।

    बिहार बीएड सीईटी 2027 परीक्षा केंद्र (Bihar B.Ed CET 2027 Exam Centers)

    बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 2027 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उन शहरों के बारे में पता होना चाहिए जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी। यहां बीते सत्र के अनुसार बिहार बीएड सीईटी परीक्षा केंद्र 2027 की सूची दी गई है। बीएड कार्यक्रम में प्रवेश देने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों आरा, भागलपुर, छपरा, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना और पूर्णिया में बिहार बीएड सीईटी 2027 का आयोजन किया जाएगा।

    बिहार बीएड सीईटी परीक्षा केंद्र 2027 (Bihar B.Ed CET Exam Centres 2027 in hindi)

    बिहार बीएड सीईटी शहर

    बिहार बीएड सीईटी सिटी कोड

    आरा

    01

    भागलपुर

    02

    छपरा

    03

    दरभंगा

    04

    गया

    05

    हाजीपुर

    06

    मधेपुरा

    07

    मुंगेर

    08

    मुजफ्फरपुर

    09

    पटना

    10

    पूर्णिया

    11

    बिहार बीएड परीक्षा 2027 (Bihar B.Ed Exam 2027 in hindi)

    बिहार बीएड सीईटी नोडल विश्वविद्यालय द्वारा बिहार बी.एड सीईटी वेबसाइट पर बिहार बी.एड सीईटी 2027 तिथियों (Bihar B.Ed CET 2027 dates in hindi) की घोषणा की जाती है। बिहार बीएड सीईटी परीक्षा संभवतः जून 2027 को आयोजित की जाएगी। बिहार बी.एड परीक्षा (Bihar B.Ed exam in hindi) में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा (Bihar B.Ed CET exam in hindi) में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। बीते वर्ष के अनुसार, बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा की अवधि 120 मिनट है। बिहार बी.एड 2027 के लिए कुल अंक 120 हैं।

    बिहार बी.एड आंसर की 2027 (Bihar B.Ed Answer Key 2027 in hindi)

    प्राधिकरण द्वारा बिहार सीईटी बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार सीईटी बीएड 2027 आंसर की (Bihar CET B.Ed 2027 revised answer key in hindi) जारी की जाती है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार बी.एड सीईटी 2027 आंसर की (Bihar B.Ed CET 2027 answer key in hindi) डाउनलोड कर जांच कर सकते हैं। आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। इसके अलावा आंसर की में यदि कोई विसंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवारों को इसके लिए बिहार बी.एड आंसर शीट के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी दी जाती है।

    बिहार बी.एड परिणाम 2027 (Bihar B.Ed Result 2027 in hindi)

    बिहार बी.एड परिणाम (Bihar B.Ed Result in hindi) ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाता है। बिहार सीईटी बी.एड योग्यता स्थिति की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को बिहार बी.एड परिणाम पोर्टल (Bihar B.Ed result portal in hindi) पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। उम्मीदवारों भविष्य के संदर्भ के लिए बिहार सीईटी बी.एड परिणाम 2027 डाउनलोड करने के साथ ही प्रिंटआउट कर अपने पास रख लेनी चाहिए।

    बिहार बीएड काउंसलिंग 2027 (Bihar B.Ed Counselling 2027 in Hindi)

    बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर द्वारा बिहार बी.एड सीईटी 2027 काउंसलिंग (Bihar B.Ed Counselling 2027 in hindi) प्रक्रिया बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। काउंसलिंग की प्रक्रिया कई राउंड में आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार बी.एड सीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया (Bihar B.Ed CET counselling process in hindi) के लिए पंजीकरण करना आवश्यक होता है। उम्मीदवार सभी आवश्यक जानकारी भरने के साथ ही संस्थान के संदर्भ में अपनी प्राथमिकता (चॉइस) भी बता सकते हैं।

    बिहार बी.एड कॉलेज आवंटन सूची 2027 (Bihar B.Ed college allotment list 2027 in hindi) काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद प्रकाशित की जाती है। उस सूची के आधार पर, संबंधित कॉलेज बिहार बी.एड एडमिशन काउंसलिंग ( Bihar B.Ed admission counselling in hindi) के लिए आमंत्रित करता है। योग्य उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होता है और प्रवेश शुल्क का भुगतान करके अपनी सीट सुरक्षित करनी होती है। उम्मीदवारों को बिहार बीएड काउंसलिंग शुल्क (Bihar B.Ed counselling fee in hindi) की जांच करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर भिन्न होता है।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)