Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार डीएलएड आवेदन 2027 (Bihar DELED Application 2027 in Hindi) - लिंक, पात्रता, मुख्य तिथियां
    • लेख
    • बिहार डीएलएड आवेदन 2027 (Bihar DELED Application 2027 in Hindi) - लिंक, पात्रता, मुख्य तिथियां

    बिहार डीएलएड आवेदन 2027 (Bihar DELED Application 2027 in Hindi) - लिंक, पात्रता, मुख्य तिथियां

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 27 Oct 2026, 10:43 AM IST

    बिहार के स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं को डीएलएड कोर्स करना जरूरी होता है। डीएलएड प्रवेश की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा संभवतः नवंबर में आधिकारिक वेबसाइट https://bsebdeled.com/login पर डीएलएड एडमिशन 2027 के लिए अधिसूचना और बिहार डीएलएड आवेदन पत्र जारी किया जाएगा। बिहार डीएलएड प्रवेश 2027 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड अवश्य देख लेना चाहिए।
    बिहार डीएलएड परीक्षा के बारे में जानें 

    This Story also Contains

    1. बिहार डीएलएड तिथियां 2027 (Bihar DElEd Dates 2027 in hindi)
    2. बिहार डीएलएड 2027 महत्वपूर्ण तिथियां
    3. बिहार डीएलएड 2027 पात्रता मानदंड (Bihar DElEd 2026 eligibility criteria)
    4. बिहार डीईएलईडी 2027 आवेदन पत्र भरने के चरण (Steps to fill Bihar DElEd 2027 Application Form)
    5. डीएलएड आवेदन शुल्क
    6. बिहार डीएलएड आवेदन सुधार
    7. बिहार डीएलएड पंजीकरण 2027 - आवश्यक दस्तावेज
    8. बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2027 (Bihar DElEd admit card 2027 in Hindi)
    9. बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2027 (Bihar DElEd Joint Entrance Test 2027 / Bihar DELED JET)
    10. बिहार डीएलएड रिजल्ट 2027 (Bihar DElEd Result 2027)
    बिहार डीएलएड आवेदन 2027 (Bihar DELED Application 2027 in Hindi) - लिंक, पात्रता, मुख्य तिथियां
    बिहार डीएलएड आवेदन 2027

    बिहार डीएलएड 2027 अधिसूचना ( Bihar DElEd 2027 notification in Hindi) में आवेदन की तिथि, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क के अलावा परीक्षा पैटर्न, सिलेबस आदि की जानकारी दी जाती है। बिहार डीएलएड एडमिशन 2027 के लिए बिहार डीएलएड की तैयारी करने वालों को बिहार डीएलएड सिलेबस को ध्यान में रखते हुए तैयारी करनी चाहिए। 

    बिहार डीएलएड तिथियां 2027 (Bihar DElEd Dates 2027 in hindi)

    बीएसईबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड 2027 आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार डीएलएड एडमिशन की पात्रता को पूरा करते हैं, वे समय-सीमा के भीतर अपना बिहार डीएलएड आवेदन पत्र 2027 जमा कर सकते हैं। बिहार डीएलएड 2027 आवेदन, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य मुख्य जानकारी के लिए लेख को पढ़ें।

    Management Development Institute, Gurgaon

    Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.

    International Institute of Business Studies, Bangalore

    NAAC A-Grade | UGC Autonomous

    ये भी पढ़ें

    बिहार डीएलएड 2027 महत्वपूर्ण तिथियां

    बिहार डीएलएड इवेंट्स

    बिहार डीएलएड डेट्स

    बिहार डीएलएड 2027 आवेदन शुरू होने की तिथि

    दिसंबर 2026

    बिहार डीएलएड आवेदन अंतिम तिथि

    जनवरी 2027

    बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2027

    जनवरी 2027

    बिहार डीएलएड आवेदन सुधार की तिथि

    फरवरी 2027

    बिहार डीएलएड सेकेंड डमी एडमिट कार्ड 

    फरवरी 2027

    बिहार डीएलएड 2027 सेकेंड डमी एडमिट कार्ड में सुधार

    फरवरी 2027

    फाइनल बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2027 रिलीज की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड 2027 परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अवधि

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड 2027 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड 2027 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड 2027 पात्रता मानदंड (Bihar DElEd 2026 eligibility criteria)

    बिहार डीएलएड प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड 2027 पात्रता मानदंड को अवश्य देख लेना चाहिए। बिहार डीएलएड पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष पूरी होनी चाहिए। यदि इच्छुक उम्मीदवार डीएलएड कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं तो वे आवेदन पत्र भरने से पहले बिहार डीएलएड 2027 अधिसूचना में पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं।

    बिहार डीईएलईडी पात्रता मानदंड 2027

    • अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा अन्य समान आरक्षित श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट है।

    • 50% या उससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी योग्य माने जाएंगे, यदि उन्होंने उर्दू की शिक्षा देने वाले संस्थान में अध्ययन किया हो। विकलांग अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक न्यूनतम कुल अंक में 5% की छूट दी गई है।

    • एनसीटीई द्वारा अनुमोदित 10 प्रतिशत सीटें उर्दू शिक्षकों के लिए होंगी, जबकि पांच प्रतिशत सीटें विकलांग व्यक्तियों के लिए होंगी।

    • कला, विज्ञान या वाणिज्य स्ट्रीम के छात्रों को एनसीटीई द्वारा अधिकृत कुल सीटों का 50% आवंटित किया जाएगा।

    Indian Institute of Forest Management, Bhopal

    Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA | Scholarships Available

    International School of Business and Media, Pune

    Highest CTC 20.56 LPA | Average CTC 11.4 LPA | 250+ Recruiters | 2nd Position in Pune.

    बिहार डीईएलईडी 2027 आवेदन पत्र भरने के चरण (Steps to fill Bihar DElEd 2027 Application Form)

    बिहार डीएलएड एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों  के लिए बिहार बोर्ड द्वारा बीएसईबी डीएलएड आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड आवेदन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए चरणवार प्रक्रिया को नीचे द्ख सकते हैं - 

    चरण 1: बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com/login पर जाएं।

    चरण 2: होमपेज से बिहार डीएलएड 2027 आवेदन पत्र का चयन करें।

    चरण 3: अपना नाम, ईमेल आईडी, जन्मतिथि और वैध मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।

    चरण 4: अपनी परीक्षा लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं और उनका उपयोग लॉग इन करने और बिहार डीएलएड आवेदन पत्र 2027 को पूरा करने के लिए करें।

    चरण 5: अभ्यर्थी की शैक्षिक पृष्ठभूमि, केंद्र का नाम, पेपर संख्या आदि सहित अपनी जानकारी प्रदान करके बिहार डीएलएड आवेदन को पूरा करें।

    डीएलएड आवेदन शुल्क

    उम्मीदवार की श्रेणी

    बिहार डीएलएड आवेदन शुल्क

    जनरल/ आर्थिक कमजोर वर्ग/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग

    960 रुपये

    अनुसूचित जाति/ अनु. जनजाति/ दिव्यांग

    760 रुपये

    बिहार डीएलएड आवेदन सुधार

    बिहार डीएलएड 2027 आवेदन सुधार सुविधा आवेदन तिथि के समाप्त होने के बाद दो चरणों में डमी एडमिट कार्ड जारी कर आवेदन सुधार सुविधा दी जाएगी। पहले चरण के बाद, बिहार डीएलएड आवेदन में फाइनल सुधार के लिए द्वितीय डीएलएड डमी एडमिट कार्ड जारी करते हुए डीएलएड आवेदन पत्र में अंतिम सुधार का समय दिया जाएगा।

    बिहार डीएलएड पंजीकरण 2027 - आवश्यक दस्तावेज

    बिहार डीएलएड आवेदन पत्र भरने के लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इन दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है।

    बिहार डीएलएड 2027 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    • सक्रिय ईमेल आईडी

    • आय प्रमाण पत्र

    • पासपोर्ट आकार का फोटो

    • स्कैन किए गए हस्ताक्षर

    • वैध मोबाइल नंबर

    • जन्म तिथि का प्रमाण

    • हाई स्कूल की अंकतालिका

    • फोटो पहचान पत्र

    • श्रेणी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2027 (Bihar DElEd admit card 2027 in Hindi)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड 2027 एडमिट कार्ड (Bihar DElEd Admit Card 2027 in hindi) जारी करेगी। उम्मीदवार अपने लॉगFन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना बिहार डीएलएड हॉल टिकट (Bihar DElEd hall ticket in Hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि और समय जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। परीक्षा के दिन बिहार डीएलएड परीक्षा केंद्र (Bihar DElEd exam centre ) पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होता है।

    बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2027 (Bihar DElEd Joint Entrance Test 2027 / Bihar DELED JET)

    बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (बिहार डीएलएड जेईटी) एक राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा है जो बिहार डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया के आधार के रूप में कार्य करती है। बिहार में राज्य स्तरीय डीएलएड संस्थानों में प्रवेश के लिए बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा संभवतः फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।

    बिहार डीएलएड रिजल्ट 2027 (Bihar DElEd Result 2027)

    परीक्षा बोर्ड बिहार डीएलएड 2027 परिणाम (Bihar D.El.Ed Result 2027 in hindi) ऑनलाइन घोषित करेगा। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने बिहार डीएलएड 2027 परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बिहार डीएलएड स्कोर कार्ड परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों के भीतर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बिहार डीएलएड 2027 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम प्रवेश प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में आमंत्रित किया जाएगा।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe