Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार डीएलएड 2026 (Bihar DELEd 2026): काउंसलिंग आवेदन (16 अगस्त तक), मेरिट लिस्ट, एडमिशन शेड्यूल देखें
    • लेख
    • बिहार डीएलएड 2026 (Bihar DELEd 2026): काउंसलिंग आवेदन (16 अगस्त तक), मेरिट लिस्ट, एडमिशन शेड्यूल देखें

    बिहार डीएलएड 2026 (Bihar DELEd 2026): काउंसलिंग आवेदन (16 अगस्त तक), मेरिट लिस्ट, एडमिशन शेड्यूल देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 17 Aug 2026, 04:32 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार डीएलएड 2026 (Bihar DElEd 2026 in Hindi): बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार डीएलएड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन व आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 18 अगस्त कर दिया गया है। पहले बिहार डीएलएड काउंसलिंग के लिए आवेदन की तिथि 10 से 16 अगस्त 2026 है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिहार डीएलएड एडमिशन प्रोसेस व ऑनलाइन फीस पेमेंट कर सकते हैं। बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डीईएलईडी काउंसलिंग (DElEd counselling) में शामिल होना आवश्यक है। बिहार डीएलएड स्कोरकार्ड 6 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। हालांकि बिहार डीएलएड रिजल्ट की घोषणा 5 अगस्त को ही कर दी गई थी। बिहार डीएलएड जेईटी का आयोजन 8 से 22 जून 2026 तक हुआ था। डीएलएड में सफल उम्मीदवार एडमिशन के लिए नीचे दिए लिंक के माध्यम से बिहार डीएलएड काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    बिहार डीएलएड 2026 लॉगइन लिंक पर जाएं
    1786964566170
    बिहार डीएलएड जेईटी 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार bseb deled official website पर जाकर डीएलएड स्कोरकार्ड लिंक के माध्यम से बिहार डीएलएड मार्क्स देख सकते हैं। सूचना के अनुसार, परीक्षा में शामिल हुए 73.99 प्रतिशत उम्मीदवार डीएलएड परीक्षा में सफल हुए हैं। बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Bihar DElEd joint entrance test) की प्रोविजनल आंसर की 2 जुलाई को जारी कर 5 जुलाई तक आपत्ति मांगी गई थी। बिहार डीएलएड आंसर की पर मिली आपत्तियों के समाधान के बाद डीएलएड बिहार रिजल्ट (bihar d.el.ed result) जारी किया गया है।
    बिहार डीएलएड कॉलेज लिस्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें
    लोगों ने यह भी पूछा - बिहार डीएलएड रिजल्ट कैसे देखें
    1785993585459

    This Story also Contains

    1. बिहार डीएलएड परीक्षा क्या है? (What is Bihar DElEd exam?)
    2. बिहार डीएलएड परीक्षा 2026- अवलोकन (Bihar DELED Exam 2026- Overview)
    3. बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए किसे आवेदन करना चाहिए?
    4. बिहार डीएलएड तिथियां 2026 (Bihar DElEd Dates 2026 in hindi)
    5. बिहार डीएलएड 2026 पात्रता मानदंड (Bihar DElEd 2026 Eligibility Criteria)
    6. बिहार डीएलएड आवेदन फॉर्म (Bihar DElEd application form in Hindi)
    7. बिहार डीएलएड सिलेबस 2026 (Bihar DElEd Syllabus 2026 in Hindi)
    8. बिहार डीएलएड परीक्षा पैटर्न 2026
    9. बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 (Bihar DElEd Admit Card 2026 in hindi)
    10. बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 (Bihar DElEd Joint Entrance exam 2026)
    11. बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026
    12. बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026
    13. बिहार डीएलएड हेल्प डेस्क
    बिहार डीएलएड 2026 (Bihar DELEd 2026): काउंसलिंग आवेदन (16 अगस्त तक), मेरिट लिस्ट, एडमिशन शेड्यूल देखें
    बिहार डीएलएड 2026 (Bihar DElEd 2026 in Hindi)

    उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com के साथ इस पेज पर दिए बिहार डीएलएड आंसर की लिंक 2026 के माध्यम से बिहार डीएलएड प्रोविजनल आंसर की और बिहार डीएलएड रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपने पसंद के संस्थान में डीएलएड एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस बीच बोर्ड द्वारा सभी सरकारी और गैर सरकारी संबद्ध डीएलएड संस्थानों की सूची और सीटों की संख्या जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से बिहार डीएलएड कॉलेज लिस्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
    बिहार डीएलएड आंसर की 2026 के लिए लॉगइन लिंक पर जाएं

    बिहार डीएलएड 2026 रिजल्ट कैसे देखें

    उम्मीदवार वर्ष 2026 के लिए अपना बिहार डीएलएड परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

    • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com/login पर जाएं।

    • "बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम 2026 स्कोरकार्ड लिंक" लिंक पर क्लिक करें।

    • डीएलएड एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें

    • लॉग इन’ पर क्लिक करें।

    • बिहार डीएलएड 2026 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा

    • इसे सेव कर प्रिंट निकाल लें

    बिहार डीएलएड जेईटी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 28 मई 2026 को बिहार डीएलएड फाइनल एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com/login पर जारी किया गया था। बिहार डीएलएड फाइनल एडमिट कार्ड को विद्यार्थी इस पेज पर दिए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते थे।
    बिहार डीएलएड फाइनल एडमिट कार्ड लिंक
    बिहार डीएलएड फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड विंडो

    1779941416554
    बोर्ड ने बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की तिथि और ऑनलाइन बिहार डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड (online Bihar DElEd 2026 admit card) जारी करने की तिथि की सूचना जारी कर दी थी। बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा व एडमिट कार्ड शेड्यूल सूचना देखें:-
    1779184155637

    बिहार राज्य के करीब 306 डीएलएड कॉलेजों की 30,750 सीटों पर बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन होगा। सरकारी या निजी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार बिहार के अपने मनपसंद सरकारी कॉलेजों से 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स कर सकेंगे।डीएलएड प्रवेश परीक्षा में कुल 308560 उम्मीदवार शामिल होंगे।
    महत्वपूर्ण लेख:- बिहार डीएलएड सिलेबस

    बोर्ड द्वारा 5 फरवरी 2026 को जारी बिहार डीएलएड सेकेंड डमी एडमिट कार्ड में सुधार की सुविधा 10 फरवरी तक दी गई थी। बिहार डीएलएड प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com से सेकेंड बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 5 से 10 फरवरी 2025 तक डाउनलोड कर सकते थे और इसमें दिख रही त्रुटि को 10 फरवरी तक निर्धारित शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन सुधार कर आवेदन जमा कर सकते थे।

    बोर्ड द्वारा 28 जनवरी 2026 को पहला बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया था। उम्मीदवार 28 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com से बिहार डीएलएड फर्स्ट डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। डमी एडमिट कार्ड में 200 रुपये भुगतान कर 2 फरवरी तक सुधार कर सकते थे। इसके बाद 5 फरवरी को सेकेंड डमी एडमिट कार्ड जारी कर एक बार फिर से कुछ निर्धारित कॉलम के लिए सुधार की सुविधा दी गई। द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को 10 फरवरी तक सुधार का मौका दिया गया।

    डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए बोर्ड द्वारा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 से विस्तारित कर 9 जनवरी 2026 की गई थी। बाद में बिहार डीएलएड 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2026 कर दी गई थी। बोर्ड द्वारा बिहार डीएलएड आवेदन पत्र (Bihar DElEd application form) 11 दिसंबर को जारी किया गया था। बिहार डीएलएड 2026 अधिसूचना के अनुसार, बिहार डीएलएड 2026 का एडमिट कार्ड 10 जनवरी को जारी किया जाना था, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से नई तिथि जारी कर 28 जनवरी को बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना दी गई।

    बिहार डीएलएड आवेदन तिथि विस्तार के बाद बिहार डीएलएड परीक्षा तिथि की नई सूचना जारी गई। इस परीक्षा के माध्यम से 306 कॉलेजों के बिहार डीएलएड 2026 की कुल 30750 सीटों पर एडमिशन दिए जाएंगे।
    1765442824761

    बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, रिजल्ट आदि के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    बिहार डीएलएड परीक्षा क्या है? (What is Bihar DElEd exam?)

    बिहार डीएलएड जेईटी 2026 (Bihar DElEd JET 2026 in Hindi) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो बिहार डीईएलईएड प्रवेश प्रक्रिया (Bihar DElEd admission 2026 in Hindi) का आधार है। बिहार डीएलएड 2026 में प्रवेश देने के लिए, यह परीक्षा बिहार भर के परीक्षा केंद्रों पर राज्य स्तरीय संस्थानों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।

    बिहार डीएलएड परीक्षा 2026- अवलोकन (Bihar DELED Exam 2026- Overview)

    मुख्य बिंदुविवरण

    संचालन निकाय

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    प्रवेश परीक्षा का नाम

    बिहार डीएलएड जेईटी

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए किसे आवेदन करना चाहिए?

    बिहार के स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक के रूप में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार डीएलएड व्यावसायिक डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार डीएलएड प्रवेश 2026 के लिए आवेदन करने के लिए, शिक्षक बनने के इच्छुक छात्रों को बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होना चाहिए।

    बिहार डीएलएड तिथियां 2026 (Bihar DElEd Dates 2026 in hindi)

    बीएसईबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ जारी किया जाता है। जो उम्मीदवार पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, वे समय-सीमा के भीतर बिहार डीएलएड आवेदन पत्र (Bihar DElEd application form 2026 in Hindi) जमा कर सकते हैं। 2026 में डीएलएड एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा (Bihar DELED 2026 exam in Hindi) की मुख्य तिथियों को नीचे देख सकते हैं।

    बिहार डीएलएड 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    बिहार डीएलएड इवेंट्स

    बिहार डीएलएड डेट्स

    बिहार डीएलएड 2026 आवेदन शुरू होने की तिथि

    11 दिसंबर 2025

    बिहार डीएलएड 2026 के लिए आवेदन समाप्त होने की तिथि

    24 दिसंबर 2025
    9 जनवरी 2026
    24 जनवरी 2026

    बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2026

    28 जनवरी 2026

    बिहार डीएलएड 2026 आवेदन सुधार की तिथि

    28 जनवरी से 2 फरवरी 2026

    बिहार डीएलएड द्वितीय डमी एडमिट कार्ड 2026

    5 फरवरी 2026

    बिहार डीएलएड 2026 द्वितीय डमी एडमिट कार्ड सुधार की तिथि

    5-10 फरवरी 2026

    फाइनल बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 रिलीज की तिथि

    10 जनवरी 2026
    28 मई 2026 (जारी)

    बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा तिथि

    19 जनवरी से 18 फरवरी 2026
    8 से 22 जून 2026

    बिहार डीएलएड आंसर की

    26 फरवरी 2026

    2 जुलाई 2026

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अवधि

    26 फरवरी से 1 मार्च 2026

    2 से 5 जुलाई 2026

    बिहार डीएलएड फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड 2026 रिजल्ट

    रिजल्ट लिंक एक्टिव

    5 अगस्त 2026

    6अगस्त 2026

    बिहार डीएलएड 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन

    10 से 16 अगस्त 2026
    18 अगस्त 2026

    बिहार डीएलएड 2026 पात्रता मानदंड (Bihar DElEd 2026 Eligibility Criteria)

    प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड 2026 पात्रता मानदंड के बारे में स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। बिहार डीएलएड पात्रता मानदंड (Bihar DElEd 2026 Eligibility Criteria in Hindi) के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष पूरी होनी चाहिए। यदि इच्छुक उम्मीदवार डीएलएड कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं तो वे आवेदन पत्र भरने से पहले बिहार डीएलएड 2026 के लिए पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं।

    बिहार डीईएलईडी पात्रता मानदंड 2026

    • अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा अन्य समान आरक्षित श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट है।

    • 50% या उससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी योग्य माने जाएंगे, यदि उन्होंने उर्दू की शिक्षा देने वाले संस्थान में अध्ययन किया हो। विकलांग अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक न्यूनतम कुल अंक में 5% की छूट दी गई है।

    • एनसीटीई द्वारा अनुमोदित 10 प्रतिशत सीटें उर्दू शिक्षकों के लिए होंगी, जबकि पांच प्रतिशत सीटें विकलांग व्यक्तियों के लिए होंगी।

    • कला, विज्ञान या वाणिज्य स्ट्रीम के छात्रों को एनसीटीई द्वारा अधिकृत कुल सीटों का 50% आवंटित किया जाएगा।

    KR Mangalam University BA Admissions 2026

    6 Lakh+ CUET Registrations | 500+ Companies Visited for Placement Top Recruiters: Apple Inc., Amazon, IBM, CISCO, Meta, Microsoft, Google

    University of Southampton Delhi | BSc (Hons) Admissions 2026

    Applications fee waiver for all prgrammes | B.Sc (Hons) Admissions 2026 Now Open | Ranked Among the Top 100 Universities in the World by QS World University Rankings 2025

    बिहार डीएलएड आवेदन फॉर्म (Bihar DElEd application form in Hindi)

    बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने 11 दिसंबर को बिहार डीएलएड 2026 के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि, से पहले बिहार डीएलएड आवेदन फॉर्म (Bihar DElEd application form in Hindi) भरकर जमा करना होता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए। बिहार डीएलएड 2026 आवेदन फॉर्म भरने के तरीके के बारे में अधिक जानने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    बिहार डीईएलईडी 2026 आवेदन पत्र भरने के चरण (Steps to fill Bihar DElED 2026 Application Form)

    चरण 1: बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com/login पर जाएं।

    चरण 2: होमपेज से बिहार डीएलएड 2026 आवेदन पत्र का चयन करें।

    चरण 3: अपना नाम, ईमेल आईडी, जन्मतिथि और वैध मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।

    चरण 4: अपनी परीक्षा लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं और उनका उपयोग लॉग इन करने और बिहार डीएलएड आवेदन पत्र 2026 को पूरा करने के लिए करें।

    चरण 5: अभ्यर्थी की शैक्षिक पृष्ठभूमि, केंद्र का नाम, पेपर संख्या आदि सहित अपनी जानकारी प्रदान करके बिहार डीएलएड आवेदन को पूरा करें।

    बिहार डीएलएड सिलेबस 2026 (Bihar DElEd Syllabus 2026 in Hindi)

    जो छात्र बिहार की राज्य स्तरीय डीएलएड परीक्षा में शामिल होने का लक्ष्य रखते हैं, उन्हें बिहार डीएलएड पाठ्यक्रम (Bihar DElEd Syllabus in Hindi) को समझना चाहिए। बीएसईबी उम्मीदवारों की आसानी और सुविधा के लिए बिहार डीएलएड सिलेबस पीडीएफ जारी करता है।

    डीएलएड सिलेबस में सामान्य हिंदी/सामान्य उर्दू, अंक शास्त्र, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, तर्किक और विश्लेष्णात्मक तर्क और सामान्य अंग्रेजी जैसे विषय शामिल हैं। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 सिलेबस को पढ़ने के बाद ही, छात्रों को अपनी परीक्षा रणनीतियों पर विचार करना चाहिए।

    बिहार डीएलएड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (Bihar DElEd Previous Year Question Paper)

    बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा (Bihar DElEd entrance exam in Hindi) के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों की सहायता से छात्र पिछले कुछ वर्षों में पूछे गए प्रश्नों के प्रकार को समझ सकते हैं। छात्र बिहार डीएलएड प्रश्न पत्रों को डाउनलोड करके अभ्यास कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। बिहार डीएलएड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का पीडीएफ डाउनलोड छात्रों को प्रवेश परीक्षा के माहौल से परिचित कराएगा और उन्हें परीक्षा के लिए तैयार करेगा

    बिहार डीएलएड परीक्षा पैटर्न 2026

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में सफल होने के लिए आवेदकों को बिहार डीएलएड परीक्षा पैटर्न 2026 से परिचित होना चाहिए। यह आवेदकों को बिहार डीएलएड परीक्षा के प्रारूप और संरचना को समझने में मदद करता है। अभ्यर्थी बिहार डी.ई.एल.एड. परीक्षा पैटर्न से परिचित होकर अपने समय प्रबंधन कौशल में सुधार कर सकते हैं, जो परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।

    बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा पैटर्न

    विषय

    प्रश्न

    अंक

    समय

    सामान्य हिंदी / सामान्य उर्दू

    25

    25






    150 मिनट

    गणित

    25

    25

    विज्ञान

    20

    20

    सामाजिक अध्ययन

    20

    20

    सामान्य अंग्रेजी

    20

    20

    तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क

    10

    10

    कुल

    120

    120

    150 मिनट

    बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 (Bihar DElEd Admit Card 2026 in hindi)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड (Bihar DElEd 2026 Admit Card in hindi) तीन चरणों में जारी किया जाता है। पहले दो चरण में बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड जारी कर त्रुटि सुधार सुविधा दी जाती है। इसके बाद तीसरे चरण में फाइनल एडमिट कार्ड जारी होता है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना बिहार डीएलएड हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि और समय जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। परीक्षा के दिन बिहार डीएलएड परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होता है।

    बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 (Bihar DElEd Joint Entrance exam 2026)

    बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (बिहार डीएलएड जेईटी) एक राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा है जो बिहार डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया के आधार के रूप में कार्य करती है। बिहार में राज्य स्तरीय डीएलएड संस्थानों में प्रवेश के लिए बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तारीख जल्द जारी की जाएगी।

    बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026

    परीक्षा बोर्ड बिहार डीएलएड 2026 परिणाम (Bihar D.El.Ed Result 2026 in hindi) ऑनलाइन घोषित करेगा। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बिहार डीएलएड स्कोर कार्ड परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों के भीतर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम प्रवेश प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में आमंत्रित किया जाएगा।

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026

    बिहार डीएलएड जेईटी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) अगस्त 2026 में बिहार डीएलएड काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा करेगा। बिहार डीएलएड समय-सीमा से पहले, उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड 2026 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना होगा। बिहार डी.ई.एल.एड. काउंसलिंग प्रक्रिया में कई चरण हैं, जिनमें पंजीकरण, दस्तावेज़ सत्यापन, विकल्प भरना, सीट आवंटन और शुल्क भुगतान शामिल हैं। आवेदकों को अपने बिहार डी.ई.एल.एड. वेब विकल्पों का ऑनलाइन उपयोग करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करना होगा।

    बिहार डीईएलईडी 2026 काउंसलिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज (Documents Required During the Bihar DElED 2026 Counselling)

    अभ्यर्थियों को बीएसईबी की दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ उपलब्ध कराने होंगे, जो काउंसलिंग प्रक्रिया का एक चरण है।

    • बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026

    • बिहार डीएलएड स्कोरकार्ड 2026

    • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

    • अंतिम बार उपस्थित संस्थान से चरित्र प्रमाण पत्र (ओरिजनल)

    • स्थानांतरण प्रमाणपत्र

    • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

    • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • पासपोर्ट आकार के फोटो

    बिहार डीलएड प्रवेश परीक्षा तैयारी की पुस्तकें (Bihar DElEd preparation Books in Hindi)

    बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने और अपनी तैयारी की रणनीति को सही दिशा देने के लिए पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। नीचे कुछ ऐसी पुस्तकें दी गई हैं जिन्हें छात्र प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए अवश्य देख सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, बिहार डीएलएड के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का पीडीएफ डाउनलोड (Bihar DElEd previous year question paper pdf download in Hindi) भी उपलब्ध है।

    बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा पुस्तकें 2026

    • बिहार डी.ई.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा - टीम प्रभात

    • Bihar D.El.Ed Exam Prep Book 2024 (English Edition) - एडुगोरिल्ला प्रेप एक्सपर्ट्स

    • Examcart Bihar D.EL.ED Guidebook For 2026 Entrance Exam

    Sricity International University B.Tech 2026

    Graduate with a Degree and 2+ Years of Work Experience

    Integral University Admissions 2026

    NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available

    बिहार डीएलएड हेल्प डेस्क

    1765442824827

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार डीएलएड आवेदन पत्र 2026 कब जारी होगा?
    A:

    बीएसईबी ने 11 दिसंबर 2025 को bsebdeled.com पर बिहार डीएलएड 2026 आवेदन पत्र जारी कर दिया है।

    Q: मैं बिहार डीएलएड 2026 आवेदन पत्र शुल्क का भुगतान कैसे करूं?
    A:

    बिहार डीएलएड प्रवेश आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।

    Q: बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा कब आयोजित होगी?
    A:

    बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 से 22 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 20 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Innovative Strategies of Teaching and Learning
    Via University of Calicut, Malappuram
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ