Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2027 (Bihar DElEd admit card 2027) - लिंक, रिलीज डेट, सुधार सुविधा
    • लेख
    • बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2027 (Bihar DElEd admit card 2027) - लिंक, रिलीज डेट, सुधार सुविधा

    बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2027 (Bihar DElEd admit card 2027) - लिंक, रिलीज डेट, सुधार सुविधा

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 28 Oct 2026, 04:08 PM IST
    Trusted Source Image

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाता है। डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट.bsebdeled.com/login के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बिहार बोर्ड द्वारा डीएलएड एडमिट कार्ड तीन चरणों में जारी होता है। पहले दो चरणों में डमी एडमिट कार्ड जारी कर आवेदन पत्र में भरे विवरणों को सुधारने का मौका दिया जाता है। इसके बाद बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा से पहले बिहार डीएलएड फाइनल एडमिट कार्ड जारी होता है।

    This Story also Contains

    1. बिहार डीएलएड 2027 एडमिट कार्ड - महत्वपूर्ण तिथियां
    2. तीन चरणों में जारी होगा बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2027
    3. बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड क्या होता है, क्यों जारी किया जाता है?
    4. बिहार डीएलएड 2027 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to download Bihar DElEd admit card 2027)
    5. बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण
    बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2027 (Bihar DElEd admit card 2027) - लिंक,  रिलीज डेट, सुधार सुविधा
    बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2027

    डीएलएड प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों द्वारा डमी एडमिट कार्ड एडिट विंडो के दौरान बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड में किए गए संशोधन को बीएसईबी द्वारा अंतिम रूप दिया जाता है। इसके बाद, उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड फाइनल एडमिट कार्ड जारी होता है जिसमें बदलाव करने की अनुमति नहीं होती है।

     एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगइन विवरण की जरूरत होगी। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि और समय जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।

    बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2027 जारी होने की तिथि, एडमिट कार्ड लिंक, डाउनलोड करने की प्रक्रिया, एडमिट कार्ड में सुधार और अन्य मुख्य जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें। 

    बिहार डीएलएड 2027 एडमिट कार्ड - महत्वपूर्ण तिथियां

    डीएलएड एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बिहार डीएलएड 2027 परीक्षा (Bihar DELED 2027 exam in Hindi), डीएलएड एडमिट कार्ड जारी होने की तिथियों को नीचे तालिका में देख सकते हैं।

    बिहार डीएलएड 2027 महत्वपूर्ण तिथियां

    बिहार डीएलएड 2027 आवेदन जारी

    दिसंबर 2026

    बिहार डीएलएड आवेदन अंतिम तिथि

    जनवरी 2027

    बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड

    जनवरी 2027

    बिहार डीएलएड आवेदन / एडमिट कार्ड सुधार

    जनवरी-फरवरी 2027

    बिहार डीएलएड द्वितीय डमी एडमिट कार्ड 2027

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड 2027 द्वितीय डमी एडमिट कार्ड सुधार की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    फाइनल बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड रिलीज की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड 2027 परीक्षा 

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड आंसर की पर आपत्ति 

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड 2027 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2027 

    तीन चरणों में जारी होगा बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2027

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड 2027 एडमिट कार्ड (Bihar DElEd 2027 Admit Card in hindi) तीन चरणों में जारी किया जाता है। पहले दो चरण में बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड जारी कर त्रुटि सुधार सुविधा दी जाती है। इसके बाद तीसरे चरण में फाइनल एडमिट कार्ड जारी होता है।  

    बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड क्या होता है, क्यों जारी किया जाता है?

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार डीएलएड का डमी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 10-12 दिन पहले जारी किया जाता है। बीते वर्ष के अनुसार, बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए दो बार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बिहार डीएलएड 2027 डमी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय और केंद्र का नाम, पता जैसी जानकारी शामिल होती है जिसकी जांच कर उम्मीदवार को फाइनल सबमिट करना होता है। 

    अगर एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण में कोई त्रुटि दिखे तो उम्मीदवार को बोर्ड द्वारा उपलब्ध सुधार लिंक के माध्यम से अपने आवेदन में भरे गए विवरण में ऑनलाइन सुधार कर सबमिट करना चाहिए।  उम्मीदवारों द्वारा किए सुधार के बाद बोर्ड द्वारा फाइनल डीएलएड एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। 

    ये भी पढ़ें :

    बिहार डीएलएड 2027 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to download Bihar DElEd admit card 2027)

    बीएसईबी डीएलएड के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आधिकारिक डीएलएड वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी किया जाता है। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा कोर्स के लिए आयोजित होने वाली डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बिहार डीएलएड  एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

    • बिहार डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com या form.bsebdeled.com/login पर जाएं।

    • "Bihar DElEd admit card 2027" पर क्लिक करें।

    • डीएलएड एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • अब दिए गए कैप्चा को भरें।

    • विवरण सबमिट करने के लिए 'सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

    • बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • बिहार डीएलएड कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के लिए बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसकी एक-दो प्रति प्रिंटआउट कर लें।

    Chandigarh University, Chandigarh

    Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2027) | Up to 100% scholarships worth 325 Crores

    Amity University, Noida

    India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary

    बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण

    बिहार डीएलएड 2027 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को नीचे दिए गए विवरणों की जांच करनी चाहिए:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • पिता का नाम

    • मां का नाम

    • जन्म तिथि

    • फोटो

    • हस्ताक्षर

    • परीक्षा केंद्र कोड

    • परीक्षा केंद्र का पता

    • परीक्षा की तिथि और समय

    • आवश्यक निर्देश

    Articles
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe