Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार डीएलएड आंसर की 2026 (Bihar Deled Answer Key Out)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया
    • लेख
    • बिहार डीएलएड आंसर की 2026 (Bihar Deled Answer Key Out)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया

    बिहार डीएलएड आंसर की 2026 (Bihar Deled Answer Key Out)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 06 Aug 2026, 11:44 AM IST

    बिहार डीएलएड आंसर की 2026 (Bihar Deled answer key 2026)- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा 5 अगस्त 2026 को बिहार डीएलएड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जल्द ही बिहार डीएलएड फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। बोर्ड द्वारा 2 जुलाई को जारी बिहार डीएलएड प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 5 जुलाई को समाप्त हो गई। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com/login के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते थे। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार 5 जुलाई तक बिहार डीएलएड आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक पर जाकर लॉगइन द्वारा आपत्ति दर्ज कर सकते थे। बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 8 जून से 22 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में हुआ था। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बिहार डीएलएड आंसर की डायरेक्ट लिंक नीचे प्रदान किया गया है।
    बिहार डीएलएड प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड लिंक पर जाएं (समाप्त)
    महत्वपूर्ण लेख : बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026
    1782971903045

    This Story also Contains

    1. बिहार डीएलएड आंसर की 2026- अवलोकन व तिथियां
    2. बिहार डीएलएड आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. बिहार डीएलएड आंसर की 2026 आपत्ति प्रक्रिया
    4. बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026
    बिहार डीएलएड आंसर की 2026 (Bihar Deled Answer Key Out)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया
    बिहार डीएलएड आंसर की 2026

    बिहार डीएलएड परीक्षा 2026 समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने और संभावित स्कोर का आकलन करने के लिए आंसर की अच्छा माध्यम है। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद बीएसईबी अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वह आवश्यक प्रमाण के साथ ऑनलाइन चुनौती प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड फाइनल आंसर की जारी करेगा और इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026 घोषित किया जाएगा।
    बिहार डीएलएड कटऑफ 2026बिहार डीएलएड सिलेबस

    बिहार डीएलएड 2026 अंकन योजना (Bihar DElEd Marking Scheme 2026 in Hindi) के अनुसार, प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 1 अंक प्रदान किया जाएगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का प्रावधान नहीं है। ऐसे में उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट की सहायता से सही उत्तरों की संख्या के आधार पर अपने संभावित अंकों का आसानी से अनुमान लगा सकते हैं। बिहार डीएलएड आंसर की 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया, आपत्ति से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़े: बिहार डीएलएड फाइनल एडमिट कार्ड

    KR Mangalam University BA Admissions 2026

    6 Lakh+ CUET Registrations | 500+ Companies Visited for Placement Top Recruiters: Apple Inc., Amazon, IBM, CISCO, Meta, Microsoft, Google

    University of Southampton Delhi | BSc (Hons) Admissions 2026

    Applications fee waiver for all prgrammes | B.Sc (Hons) Admissions 2026 Now Open | Ranked Among the Top 100 Universities in the World by QS World University Rankings 2025

    बिहार डीएलएड आंसर की 2026- अवलोकन व तिथियां

    बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सारणीबद्ध रूप में उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना, परीक्षा तिथि, आंसर की तिथि एवं अन्य आवश्यक विवरणों को सारणी के माध्यम से आसानी से समझ सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    संचालन निकाय

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    प्रवेश परीक्षा का नाम

    बिहार डीएलएड जेईटी

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    बिहार डीएलएड 2026 आवेदन तिथि

    11 दिसंबर 2025 से 24 जनवरी 2026 तक

    बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा तिथि

    8 से 22 जून 2026

    बिहार डीएलएड आंसर की

    2 जुलाई 2026

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अवधि

    5 जुलाई 2026

    बिहार डीएलएड फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड 2026 एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, शेड्यूल देखें

    बिहार डीएलएड आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा बिहार डीएलएड आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर ऑनलाइन जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

    बिहार डीएलएड आंसर की 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध "Bihar DElEd Answer Key 2026" लिंक पर क्लिक करें।

    • अब अपना यूजर आईडी/रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।

    • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आंसर की प्रदर्शित हो जाएगी।

    • उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों का अपने रिस्पॉन्स से मिलान करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की का पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    • यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें।

    बिहार डीएलएड आंसर की 2026 आपत्ति प्रक्रिया

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा प्रोविजनल बिहार डीएलएड आंसर की 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपनी चुनौती प्रस्तुत कर सकता है। बोर्ड प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा।

    बिहार डीएलएड आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    • आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध Bihar DElEd Answer Key 2026 Objection लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर पोर्टल में लॉगिन करें।

    • जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसका चयन करें।

    • आपत्ति के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।

    • निर्धारित आपत्ति शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • दर्ज की गई जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन सबमिट करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आपत्ति आवेदन की रसीद या प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    Sricity International University B.Tech 2026

    Graduate with a Degree and 2+ Years of Work Experience

    Integral University Admissions 2026

    NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available

    लोगों ने ये भी पढ़ा: बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2026

    बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026

    बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा 5 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। डीएलएड रिजल्ट देखने के लिए स्कोरकार्ड लिंक 6 अगस्त को एक्टिव किया गया। डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से परिणाम और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 जून से 22 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया गया था। रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अपने प्राप्त अंक, रैंक और क्वालीफाइंग स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम में सफल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग एवं सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 20 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Innovative Strategies of Teaching and Learning
    Via University of Calicut, Malappuram
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ