बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 (Bihar DElEd Counselling 2025): स्पॉट राउंड 2 फाइनल मेरिट लिस्ट (5 फरवरी)
  • लेख
  • बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 (Bihar DElEd Counselling 2025): स्पॉट राउंड 2 फाइनल मेरिट लिस्ट (5 फरवरी)

बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 (Bihar DElEd Counselling 2025): स्पॉट राउंड 2 फाइनल मेरिट लिस्ट (5 फरवरी)

Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 03 Feb 2026, 11:11 AM IST
Switch toEnglish IconHindi Icon

बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 (Bihar DElEd Counselling 2025 in hindi): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 के लिए आवेदन 30 जनवरी से शुरू कर दिया गया है। डीएलएड स्पॉट राउंड 2 आवेदन की अंतिम तिथि 1 फरवरी 2026 है। डीएलएड काउंसलिंग शुल्क जमा करने वाले उम्मीदवार अपने पसंद के संस्थान में सीटों के अनुसार 1 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं। संस्थानों द्वारा प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2 फरवरी को जारी कर उम्मीदवारों से 3 फरवरी तक आपत्ति मांगी गई है। फाइनल बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 मेरिट लिस्ट 5 फरवरी को जारी होगी। चयनित उम्मीदवार 6 फरवरी तक एडमिशन ले सकते हैं।
बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 के लिए संस्थान वार रिक्त सीट देखें

This Story also Contains

  1. बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 - प्रवेश प्रक्रिया
  2. बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 तिथियां
  3. बिहार डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया
  4. बिहार डीईएलईडी काउंसलिंग 2025: भाग लेने वाले कॉलेज (Bihar DElED Counselling: Participating Colleges)

बीएनआर ट्रेनिंग कॉलेज गुलजारबाग पटना संस्थान द्वारा बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर उम्मीदवारों से 3 फरवरी तक आपत्ति मांगी गई है। संबंधित संस्थान में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

1770095816525

बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 शेड्यूल देखें -
1769777542052

बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 1 की प्रक्रिया 24 जनवरी को समाप्त हुई। प्राधिकरण द्वारा औपबंधिक मेधा सूची 17 जनवरी को जारी कर उस पर 18 जनवरी तक आपत्ति भी मांगी गई थी। आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट 19 जनवरी को जारी की गई । स्पॉट राउंड 1 के लिए चयनित उम्मीदवार 20 से 24 जनवरी तक संस्थान में एडमिशन ले सकते थे। डीएलएड एडमिशन के लिए बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि 12 से 15 जनवरी 2026 थी। बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड प्रोविजनल मेरिट लिस्ट संस्थानों द्वारा 16 जनवरी को प्रकाशित की गई।
बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 1 मेरिट सूची और एडमिशन संबंधी सूचना देखें -brdeled

बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड शेड्यूल देखें -

1768201603920

बोर्ड द्वारा बिहार डीएलएड 2025 के तीसरे राउंड की काउंसलिंग 9 जनवरी को समाप्त हुई थी। डीएलएड तीसरी मेरिट लिस्ट और कटऑफ 3 जनवरी 2026 को जारी की गई थी। साथ ही राउंड 3 आवंटन के बाद रिक्त सीटों की सूची भी जारी की गई थी। डीएलएड थर्ड मेरिट लिस्ट के अनुसार चयनित उम्मीदवार 8 जनवरी तक बिहार डीएलएड एडमिशन ले सकते थे। बिहार डीएलएड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर डीएलएड मेरिट लिस्ट (Deled Merit List in Hindi) देख सकते हैं।
बिहार डीएलएड 2025 थर्ड मेरिट लिस्ट देखें

इससे पहले, काउंसलिंग राउंड 2 मेरिट सूची 21 दिसंबर को जारी की गई थी। राउंड 2 में चयनित उम्मीदवार 26 दिसंबर तक दस्तावेज सत्यापन के बाद बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए आवंटित संस्थान में जाकर एडमिशन ले सकते थे।
बिहार डीएलएड 2025 सेकेंड मेरिट लिस्ट देखें

डीएलएड काउंसलिंग राउंड 1 के तहत एडमिशन की प्रक्रिया 16 दिसंबर हो गई। राउंड 1 सेलेक्शन लिस्ट में चयनित न हुए छात्रों के लिए नए विकल्प भरने या पिछले विकल्पों में संशोधन करने के लिए 17 से 18 दिसंबर 2025 तक का समय दिया गया था। राउंड 1 के लिए प्राधिकरण द्वारा बिहार डीएलएड फर्स्ट सेलेक्शन लिस्ट 11 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। समिति द्वारा
बिहार डीएलएड राउंड 1 मेरिट-कम-सेलेक्शन लिस्ट देखें

एडमिशन के लिए काउंसलिंग राउंड 1 के तहत पहली चयनित सूची में शामिल उम्मीदवार 16 दिसंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद एडमिशन ले सकते थे या आगे की अवधि बढ़ाने का विकल्प चुन सकते थे। काउंसलिंग की प्रक्रिया तीन राउंड में 9 जनवरी 2026 तक चलेगी। डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए डीएलएड काउंसलिंग पंजीकरण की तिथि 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक थी।

डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवार ही डीएलएड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डीएलएड काउंसलिंग में शामिल होना आवश्यक है।

योग्य उम्मीदवार बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com के माध्यम से आवेदन कर सकते थे। बिहार डीएलएड एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद काउंसलिंग के लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरना होता है। आवेदक की लॉगिन आईडी उसके रोल नंबर और पासवर्ड उसकी जन्म तिथि पर आधारित होती है।
इसे भी देखें - बिहार डीएलएड 2025

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 (Bihar DElEd entrance exam 2025 in hindi) का आयोजन 26 अगस्त से 27 सितंबर तक दो फेज में संपन्न हुआ था। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट जारी 26 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। डीएलएड जेईटी में सफल उम्मीदवारों के एडमिशन के लिए बिहीर डीएलएड काउंसलिंग की तिथि 28 नवंबर को जारी की गई थी।
बीएसईबी बिहार डीएलएड रिजल्ट 2025 देखें

सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 500 रुपये और एससी, एसटी कैंडिडेट को 350 रुपये का भुगतान करना होगा। जिन छात्रों को पहले चरण में प्रशिक्षण संस्थान आवंटित किया गया है, उन्हें 3,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करके अपना प्रवेश पूरा करना होगा। इस लेख में बिहार डीईएलईडी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया (Bihar DElEd 2025 counselling process in Hindi) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर बिहार डीएलएड 2025 रिजल्ट से लेकर काउंसलिंग तक की सूचना प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के एडमिशन के लिए बिहार डीएलएड 2025 काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाती है। बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 के तीन दौर होंगे। तीन मेरिट सूचियां जारी की जाएंगी, जिसे आधार पर प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड सिलेबस पीडीएफ 2025

बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 - प्रवेश प्रक्रिया

बिहार डीएलएड 2025 (Bihar DElEd 2025 in hindi) की तैयारी करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड 2025 काउंसलिंग (Bihar DElEd 2025 Counselling in hindi) और मेरिट सूची की सूचना जारी होने के बाद देख सकेंगे। बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 में प्रवेश ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार डीएलएड 2025 से जुड़ी तिथियों को देख सकते हैं।

बिहार डीएलएड 2025 तिथियां

कार्यक्रम

तिथियां

बिहार डीएलएड 2025 आवेदन पत्र शुरू

11 जनवरी, 2025

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2025

5 फ़रवरी, 2025

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

6 फ़रवरी, 2025

बिहार डीएलएड पहला डमी एडमिट कार्ड

11 फ़रवरी, 2025

पहला डमी एडमिट कार्ड सुधार विंडो

11 से 17 फ़रवरी, 2025


दूसरा डमी एडमिट कार्ड

19 फ़रवरी, 2025

दूसरा डमी एडमिट कार्ड सुधार विंडो

19 से 25 फ़रवरी, 2025

एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की तिथि

21 अगस्त, 2025


बिहार डीएलएड परीक्षा तिथि 2025


  • चरण 1 - 26 अगस्त से 13 सितंबर, 2025

  • चरण 2 - 14 से 27 सितंबर, 2025

बिहार डीएलएड आंसर की आपत्ति दर्ज करने की तिथि


11 से 13 अक्टूबर 2025


बिहार डीएलएड 2025 परिणाम


26 नवंबर 2025


बिहार डीएलएड 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन

29 नवंबर से 5 दिसंबर


बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 तिथियां

बीएसईबी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम जारी करता है। बिहार डीएलएड जेईटी परीक्षा (Bihar DElEd. Joint Entrance Test in hindi) देने वाले छात्रों के लिए, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) बिहार डीएलएड काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा कर 29 नवंबर से रजिस्ट्रेशन आरंभ किया था। बिहार डीएलएड काउंसलिंग में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना आवश्यक होता है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पंजीकरण शुल्क के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करना आवश्यक है।

बिहार डी.ई.एल.ईडी. काउंसलिंग प्रक्रिया में कई चरण हैं, जिनमें पंजीकरण, दस्तावेज़ सत्यापन, विकल्प भरना, सीट आवंटन और शुल्क भुगतान शामिल हैं। आवेदकों को अपने बिहार डी.ई.एल.एड. वेब विकल्पों का ऑनलाइन उपयोग करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करना चाहिए। बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा और काउंसलिंग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई सारणी देखें।

बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 शेड्यूल

बिहार डीएलएड कार्यक्रमतिथियां
बिहार डीएलएड काउंसलिंग आवेदन की तिथि29 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 तक
फर्स्ट मेरिट लिस्ट (प्रथम चयन सूची)/ राउंड-1 सीट आवंटन11 दिसंबर, 2025
प्रथम चयन सूची के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, एडमिशन11 से 16 दिसंबर, 2025
एडमिशन के बाद स्लाइड-अप प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन अवधि16 दिसंबर, 2025 तक
प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट17 दिसंबर, 2025 तक
प्रथम सूची में चयनित न होने वाले छात्रों के लिए नए विकल्प भरने या पिछले विकल्पों को संशोधित करने की तिथि17 से 18 दिसंबर, 2025 तक
सेकेंड मेरिट लिस्ट / राउंड-2 सीट आवंटन21 दिसंबर, 2025
सेकेंड मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश21 से 26 दिसंबर, 2025 तक
प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट27 दिसंबर, 2025 तक
थर्ड मेरिट लिस्ट/ राउंड-3 सीट आवंटन3 जनवरी, 2026
थर्ड मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश3 से 8 जनवरी, 2026 तक
प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट9 जनवरी, 2026
स्पॉट राउंड 1 रजिस्ट्रेशन12 से 15 जनवरी 2026
स्पॉट राउंड प्रोविजनल मेरिट
16 जनवरी 2026
स्पॉट राउंड फाइनल मेरिट लिस्ट19 जनवरी 2026
स्पॉट राउंड 1 एडमिशन
20-24 जनवरी 2026
बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 रजिस्ट्रेशन
30 जनवरी से 1 फरवरी 2026
स्पॉट राउंड 2औपबंधिक मेधा सूची
2 फरवरी 2026
स्पॉट राउंड 2 फाइनल मेरिट लिस्ट
5 फरवरी 2026
बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 एडमिशन
5 से 6 फरवरी 2026
VIT Chennai Law Admissions 2026

#14 in India by NIRF Ranking | NAAC A++ accredited | Approved by BCI | Scholarships Available

UPES B.Sc Admissions 2026

Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | 1950+ Students Placed, 91% Placement, 800+ Recruiters

ये भी पढ़ें:

बिहार डीईएलईडी 2025 काउंसलिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज

बिहार डीईएलईडी 2025 काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। अभ्यर्थियों को बीएसईबी की दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ उपलब्ध कराने होंगे, जो काउंसलिंग प्रक्रिया का एक चरण है।

  • बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025

  • बिहार डीएलएड स्कोरकार्ड 2025

  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

  • अंतिम बार उपस्थित संस्थान से चरित्र प्रमाण पत्र (ओरिजनल)

  • स्थानांतरण प्रमाणपत्र

  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

  • पासपोर्ट आकार के फोटो

VIT Chennai B.Sc. Admissions 2026

#14 in India by NIRF Ranking | Institution of Eminence by Govt. of India | Scholarships Available

Lovely Professional University Admissions 2026

India's Largest University | NAAC A++ | 100% Placements Record | Highest CTC 2.5 Cr PA | 150 + Programmes across Multiple Disciplines

बिहार डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया

1. पंजीकरण

  • बिहार डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट - .bsebdeled.com या dledsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • बिहार डीएलएड काउंसलिंग पंजीकरण के लिए नाम, रोल नंबर, संपर्क आदि जैसी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करनी होगी।

2. कॉलेज, कोर्स की प्राथमिकताएं भरना

  • बिहार डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के दौरान कॉलेजों और कोर्स के लिए अपनी प्राथमिकताएं भरें।
  • अपनी पसंद को प्राथमिकता के अनुसार क्रमबद्ध करना आवश्यक है। सीट का आवंटन उम्मीदवार की रैंक और भरे गए विकल्प पर निर्भर करेगा।
  • उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताओं के साथ-साथ सीटों की उपलब्धता को भी ध्यान में रखना चाहिए।

3. सीट आवंटन - सीट आवंटन निम्नलिखित के आधार पर होगा:

  • परीक्षा स्कोर और रैंक
  • आरक्षण श्रेणी (एससी/एसटी/ओबीसी, आदि)
  • उम्मीदवार द्वारा भरा गया वरीयता क्रम

बिहार डीईएलईडी काउंसलिंग 2025: भाग लेने वाले कॉलेज (Bihar DElED Counselling: Participating Colleges)

बिहार डीईएलईडी काउंसलिंग 2025 में शामिल होने वाले कॉलेजों की जानकारी उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (Diploma in Elementary Education in hindi) करना चाहते हैं। सही कॉलेज का चयन आपके करियर की दिशा तय करता है। हम उन प्रमुख कॉलेजों की सूची साझा कर रहे हैं, जो इस बार की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। सूची देखें।

बिहार डीएलएड 2025 के लिए भाग लेने वाले कॉलेजों की सूची

क्रम

संस्थान का नाम


1

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), श्री नगर, पूर्णिया

2

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), फारबिसगंज, अररिया

3

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), किशनगंज


4

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), पूरबसराय, मुंगेर

5

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), लखीसराय


6

महात्मा गांधी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), टीकापट्टी, कटिहार

7

प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, हवेली खड़गपुर, मुंगेर


8

ब्लॉक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मुसापुर, कटिहार


9

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), रामगंज, संसारपुर, खगड़िया

10

प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, बिष्णुपुर, बेगुसराय


नोट: जो छात्र बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 के दौरान अपना श्रेणी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहेंगे, उन्हें सामान्य श्रेणी के छात्र माना जाएगा।

बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 शिक्षक प्रशिक्षण (Diploma in Elementary Education) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक अहम चरण है। परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन पंजीकरण, विकल्प भरने, सीट आवंटन और दस्तावेज़ सत्यापन जैसे चरणों के माध्यम से पूरी की जाएगी। इस प्रक्रिया में शामिल कॉलेजों की जानकारी अभ्यर्थियों को सही संस्थान चुनने में मदद करती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-सीमा पर विशेष ध्यान दें और आवश्यक दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें। सही तैयारी और सूझबूझ के साथ काउंसलिंग में भाग लेने से अभ्यर्थियों के लिए अच्छे कॉलेज में प्रवेश पाने की संभावना बढ़ जाती है।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q: बिहार डीएलएड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कैसे करें?
A:

बिहार डीएलएड काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होता है और सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होता है।

Q: बिहार डीएलएड काउंसलिंग में कितने दौर होंगे?
A:

बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 में तीन दौर होंगे, जिसमें सीट आवंटन, दस्तावेज़ सत्यापन और विकल्प भरने की प्रक्रिया शामिल है। इसके बाद सीट खाली होने पर स्पॉट राउंड होता है।

Q: क्या बिहार डीएलएड काउंसलिंग में प्रवेश पाने के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है?
A:

हां, बिहार डीएलएड काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करनी होगी।

Q: काउंसलिंग के दौरान कौन से दस्तावेज़ आवश्यक होंगे?
A:

काउंसलिंग के दौरान एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, श्रेणी प्रमाणपत्र, और पासपोर्ट आकार के फोटो जैसे दस्तावेज़ आवश्यक होंगे।

Upcoming University Exams
Ongoing Dates
RRB Group D Exam Date

2 Feb'25 - 10 Feb'26 (Online)

Ongoing Dates
BITS LAT Application Date

27 Aug'25 - 24 Feb'26 (Online)

Certifications By Top Providers
Study from Still Life
Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
Online Course of Indian Constitution
Via NALSAR University of Law, Hyderabad
Advanced Constitutional Law
Via National Law University, New Delhi
Analytical Techniques in Biochemistry
Via All India Institute of Medical Sciences New Delhi
Selection and Integration of Technology in Educational Processes
Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
Environmental and Occupational Hazards
Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
Swayam
 690 courses
Edx
 613 courses
Udemy
 505 courses
Futurelearn
 346 courses
Coursera
 313 courses
NPTEL
 303 courses
Explore Top Universities Across Globe
University of Essex, Colchester
Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
The University of Edinburgh, Edinburgh
Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
University College London, London
Gower Street, London, WC1E 6BT
Lancaster University, Lancaster
Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
Indiana University, Bloomington
107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
Bristol Baptist College, Bristol
The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ