Management Development Institute, Gurgaon
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 जारी (Bihar DElEd Admit Card 2026 Out in Hindi) : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा फाइनल डीएलएड एडमिट कार्ड 28 मई 2026 को जारी किया गया। डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com/login के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगइन विवरण की जरूरत होगी। बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 8 से 22 जून 2026 तक आयोजित की गई। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड लिंक परीक्षा की अंतिम तिथि तक एक्टिव रहा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बिहार डीएलएड फाइनल एडमिट कार्ड लिंक इस लेख में दिया गया है, जिसे अभ्यर्थी 22 जून तक डाउनलोड कर सकते थे।
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंक पर जाएं
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि और समय जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं। इससे पहले समिति द्वारा बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा व एडमिट कार्ड शेड्यूल जारी किया गया था।
बोर्ड द्वारा 5 फरवरी 2026 को जारी बिहार डीएलएड सेकेंड डमी एडमिट कार्ड में सुधार के लिए 10 फरवरी तक का समय दिया गया था। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके बिहार डीएलएड द्वितीय डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।
बिहार डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं

इससे पहले, समिति द्वारा 28 जनवरी 2026 को बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया था। डमी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार अपने विवरण देख त्रुटि सुधार के लिए 200 रुपये भुगतान कर उसमें 2 फरवरी तक सुधार कर सकते थे।
छात्रों द्वारा डमी एडमिट कार्ड एडिट विंडो के दौरान बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2026 में बदलाव को बीएसईबी द्वारा अंतिम रूप दिया जाता है। इसके बाद, उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड फाइनल एडमिट कार्ड 2026 जारी होता है जिसमें बदलाव करने की अनुमति नहीं होती है।
ये भी पढ़ें - राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2026, परीक्षा
डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए बिहार डीएलएड 2026 के लिए आवेदन की तिथि 24 जनवरी 2026 को समाप्त हुई। बिहार बोर्ड द्वारा 10 जनवरी 2026 को बिहार डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड (Bihar DElEd 2026 Admit Card in hindi) जारी किया जाना था। हालांकि बिहार डीएलएड आवेदन की अंतिम तिथि विस्तारित कर 24 जनवरी 2026 कर देने के बाद नई डीएलएड एडमिट कार्ड रिलीज डेट जारी की गई थी। बिहार डीएलएड परीक्षा के दिन डीएलएड परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होता है।
आवेदक बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का विवरण और परीक्षा केंद्र में पालन किए जाने वाले निर्देश जैसे विवरण शामिल होते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा में डिप्लोमा कोर्स के लिए आयोजित होने वाली डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर दो चरणों में जारी किया जाता है। पहले चरण में डमी बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड जारी किया गया है। बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड (Bihar DElEd dummy admit card in Hindi) को आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से सुधार/संपादन के लिए जारी किया जाता है। बिहार डीएलएड आवेदन करने वाले उम्मीदवार इसमें प्राधिकरण द्वारा निर्धारित समय सीमा में सुधार कर सकते हैं। इसके बाद फाइनल बिहार डीएलएड प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 जारी होने की तिथि, एडमिट कार्ड लिंक, डाउनलोड करने की प्रक्रिया, एडमिट कार्ड में सुधार और अन्य मुख्य जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
बिहार डीएलएड परीक्षा की नवीनतम जानकारी देखें
बिहार डीएलएड इवेंट्स | बिहार डीएलएड डेट्स |
बिहार डीएलएड 2026 आवेदन शुरू होने की तिथि | 11 दिसंबर 2025 |
बिहार डीएलएड 2026 के लिए आवेदन समाप्त होने की तिथि |
|
बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2026 | 28 जनवरी 2026 |
बिहार डीएलएड 2026 आवेदन सुधार की तिथि | 2 फरवरी 2026 |
बिहार डीएलएड सेकेंड डमी एडमिट कार्ड 2026 | 5 फरवरी 2026 |
बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड सुधार तिथि | 5-10 फरवरी |
फाइनल बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 रिलीज की तिथि | 28 मई 2026 (जारी) |
बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा तिथि |
8 से 22 जून 2026 |
बिहार डीएलएड आंसर की |
सूचित किया जाएगा |
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अवधि |
सूचित किया जाएगा |
बिहार डीएलएड फाइनल आंसर की | सूचित किया जाएगा |
बिहार डीएलएड 2026 रिजल्ट |
सूचित किया जाएगा |
बिहार डीएलएड 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन | सूचित किया जाएगा |
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा कोर्स के लिए आयोजित होने वाली डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बिहार डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
बिहार डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com या form.bsebdeled.com/login पर जाएं।
"Bihar DElEd admit card 2026" पर क्लिक करें।
डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
अब दिए गए कैप्चा को भरें।
विवरण सबमिट करने के लिए 'सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
बिहार डीएलएड कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के लिए बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसकी एक-दो प्रति प्रिंटआउट कर लें।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार डीएलएड का डमी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 10-12 दिन पहले जारी किया जाएगा। बीते वर्ष डीएलएड 2024 के लिए दो बार डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया था। बिहार डीएलएड 2026 डमी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय और केंद्र का नाम, पता जैसी जानकारी शामिल होती है।
बिहार डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को नीचे दिए गए विवरणों की जांच करनी चाहिए:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
पिता का नाम
मां का नाम
जन्म तिथि
परीक्षा केंद्र कोड
परीक्षा केंद्र का पता
परीक्षा की तिथि और समय
फोटो
हस्ताक्षर
आवश्यक निर्देश
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.
UG & PG Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बिहार डीएलएड परीक्षा परीक्षा अवधि में अधिकतम प्रश्नों को हल करने के लिए परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा पैटर्न छात्रों को अपने समय कौशल को बेहतर बनाने और परीक्षा अवधि के भीतर कठिनाई स्तर के आधार पर प्रश्नों को हल करने में मदद करता है।
विषय | प्रश्न | अंक | अवधि |
सामान्य हिंदी/सामान्य उर्दू | 25 | 25 | 150 मिनट |
गणित | 25 | 25 | |
विज्ञान | 20 | 20 | |
सामाजिक अध्ययन | 20 | 20 | |
सामान्य अंग्रेजी | 20 | 20 | |
तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क | 10 | 10 | |
कुल | 120 | 120 | 150 मिनट |
ये भी पढ़ें :
Frequently Asked Questions (FAQs)
बिहार डीएलएड 28 मई 2026 को जारी कर दिया गया है।
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.
UG & PG Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
Admissions open for 4 year full time B.A/B.Sc Liberal Arts & B.A/B.Sc (Liberal Arts) Honours with Research
Highest CTC 30 LPA | #9 in Management Category by Times B-School | Merit-Based Scholarship Upto - 50 Crores