KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 (Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026): एजुकेशनल डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन्स, राजस्थान द्वारा राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 में असफल रहे उम्मीदवारों को काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस और एडमिशन फीस लौटाने की प्रक्रिया 26 सितंबर 2026 से शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया 12 अक्टूबर तक चलेगी। प्री डीएलएड एडमिशन की प्रक्रिया स्पेशल राउंड काउंसलिंग के समापन के साथ 16 सितंबर 2026 को समाप्त हो गई। स्पेशल राउंड शेड्यूल के अनुसार, स्पेशल राउंड सीट आवंटन सूची 7 सितंबर 2026 को जारी की गई थी।
बीएसटीसी सीट आवंटन लिंक पर जाएं । बीएसटीसी राजस्थान सीट आवंटन प्रक्रिया जानें
स्पेशल राउंड काउंसलिंग के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7 से 16 सितंबर तक एडमिशन के लिए शुल्क भुगतान कर आवंटित संस्थान में जाकर रिपोर्ट करने का समय दिया गया था। एडमिशन के लिए चयनित उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट और आवेदन का ऑनलाइन सत्यापन कार्य संस्थानों द्वारा 16 सितंबर पूरा करना था। उम्मीदवार 17 सितंबर तक प्रोविजनल एडमिशन स्लिप प्राप्त कर सकते थे। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके बीएसटीसी सीट आवंटन लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे पहले, राजस्थान प्री डीएलएड थर्ड अलॉटमेंट सूची 4 अगस्त को जारी की गई थी। उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके राजस्थान बीएसटीसी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट 2026 लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को फीस भुगतान के लिए 14 अगस्त का समय दिया गया था। राजस्थान प्रीडीएलएड राउंड 3 के लिए जारी बीएसटीसी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 17 अगस्त और प्रोविजनल एडमिशन स्लिप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त थी।
राजस्थान बीएसटीसी थर्ड सीट अलॉटमेंट लिस्ट देखें
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

राजस्थान बीएसटीसी सेकेंड अलॉटमेंट लिस्ट 16 जुलाई 2026 को जारी की गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए प्री डीएलएड रिपोर्टिंग फॉर्म लिंक पर क्लिक कर आवंटित संस्थान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा 9 जुलाई को राजस्थान बीएसटीसी द्वितीय चरण के लिए राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 (bstc counselling 2026) शेड्यूल जारी किया गया था।
चयनित उम्मीदवारों को 16 से 20 जुलाई तक शुल्क भुगतान कर 21 जुलाई तक एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी थी। इससे पहले राजस्थान प्री डीएलएड फर्स्ट सीट एलॉटमेंट लिस्ट 20 जून को जारी की गई थी। प्री-डीएलएड (बीएसटीसी) परीक्षा 2026 का परिणाम 10 जून को जारी कर दिया गया है। राजस्थान प्री डीएलएड बीएसटीसी रिजल्ट 2026 बीएसटीसी रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव है।
प्राधिकरण द्वारा राजस्थान बीएसटीसी सीट आवंटन सूची 2026 ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
अब बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड पर क्लिक करें।
अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें।
अब राजस्थान बीएसटीसी सीट आवंटन रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
राजस्थान प्री डीएलएड 2026 रिजल्ट के लिए bstc result 2026 rajasthan link प्रीडीएलएडराज2026डॉटकॉम (predeledraj2026.com) पर देख सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 के परिणाम (Rajasthan Pre DElEd 2026 Result in Hindi) में प्रत्येक अनुभाग में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक शामिल होंगे। राज बीएसटीसी रिजल्ट के साथ ही प्री डीएलएड बीएसटीसी कटऑफ 2026 अंक भी जारी होता है। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद से ही उम्मीदवार राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।
बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 विस्तार से जानें
बीएसटीसी राजस्थान प्रीडीएलएड रिजल्ट लिंक पर जाएं | बीएसटीसी का रिजल्ट कैसे चेक करें
बीएसटीसी रिजल्ट लिंक 2026 ।
अपडेट: राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बीएसटीसी प्री डीएलएड (प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा) प्रवेश परीक्षा 2026 के माध्यम से राज्य के अध्यापक शिक्षा संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थियों द्वारा बीएसटीसी काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए 16 जून तक फॉर्म भरा गया। विभाग ने बीएसटीसी कॉलेजों की सूची जारी कर दी है। विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई कॉलेज सूची में राज्य के विभिन्न जिलों के सरकारी एवं निजी अध्यापक शिक्षा संस्थानों की जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी अपनी पसंद, जिले, भाषा प्रकार, कॉलेज प्रकार तथा शिक्षा प्रकार के आधार पर संस्थानों का चयन कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड कॉलेज सूची लिंक यहां दिया गया है।
बीएसटीसी कॉलेज सूची डायरेक्ट लिंक
राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग ने राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड के लिए काउंसलिंग शेड्यूल और दिशानिर्देश भी शेड्यूल के साथ जारी किया था। राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया 11 जून से शुरू हुई और चार राउंड में 16 सितंबर तक चली। राउंड 1 के लिए काउंसलिंग पंजीयन एवं आवेदन संशोधन की प्रक्रिया 11 से 16 जून तक चली। काउंसलिंग शुल्क 3000 रुपये तथा संशोधन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया था। प्रथम चरण की अलॉटमेंट सूची 20 जून को जारी हुई। चयनित अभ्यर्थियों को 20 से 27 जून तक शुल्क जमा कर 29 जून तक संस्थान में रिपोर्टिंग करनी थी। अपवर्ड मूवमेंट का परिणाम 7 जुलाई को घोषित हुआ। इसके बाद शेड्यूल के अनुसार, अन्य राउंड की काउंसलिंग चली।
बीएसटीसी प्री डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल पीडीएफ देखें
31 मई को राजस्थान प्री डीएलएड 2026 फाइनल आंसर की जारी कर की गई थी। आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 फाइनल आंसर की डाउनलोड लिंक (Rajasthan Pre DElEd final answer key 2026 download link) से छात्र फाइनल राजस्थान प्री डीएलएड 2026 आंसर की सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर की बाद बीएसटीसी रिजल्ट 10 जून को जारी हुआ। rajasthan bstc result link के माध्यम से उम्मीदवार बीएसटीसी रिजल्ट 2026 को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसटीसी राजस्थान प्री डीएलएड फाइनल आंसर की 2026 देखें ।
Department of Elementary Education Rajasthan द्वारा राजस्थान प्री डीएलएड 2026 का रिजल्ट परीक्षा के कुछ हफ्तों बाद आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर और vmou की आधिकारिक वेबसाइट .vmou.ac.in पर vmou result ऑनलाइन जारी किया जाता है। रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में लॉगिन लिंक के माध्यम से देखा जा सकता है, जिसमें उम्मीदवार अपने नाम, रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करके परिणाम चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों के मन में अक्सर ये दुविधा होती है कि बीएसटीसी का रिजल्ट कैसे चेक करें रोल नंबर से? नाम के अनुसार प्री डीएलएड रिजल्ट कैसे देखें? राजस्थान प्रीडीएलएड रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर रोल नंबर और नाम के अनुसार रिजल्ट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- बीएसटीसी एग्जाम 2026 में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
डीएलएड राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
‘सूचना और घोषणा’ टैब खोजें और bstc 2026 result link पर क्लिक करें।
‘बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026’ पर क्लिक करें।
फिर बीएसटीसी एडमिट कार्ड में दर्ज अपना रोल नंबर, नाम और माता का नाम दर्ज करें।
‘आगे बढ़ें’ विकल्प पर क्लिक करके सबमिट करें।
राजस्थान प्री डीएलएड का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 आंसर की आपत्ति विंडो 27 मई को बंद करने के बाद आंसर की पर मिली आपत्तियों का निराकरण कर फाइनल आंसर की जारी की गई। फाइनल आंसर की के बाद 10 जूने को राजस्थान प्री डीएलएड 2026 रिजल्ट rajasthan bstc result link के साथ जारी किया गया। रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी होता है। राजस्थान प्री डीएलएड आंसर की 25 मई को जारी कर उस पर 27 मई तक आपत्ति मांगी गई थी। इसके साथ ही, 25 से राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 के लिए आवेदन में संशोधन की सुविधा भी 28 मई तक के लिए दी गई थी। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 प्रवेश परीक्षा 20 मई को आयोजित की गई थी।
आवेदन संशोधन की सुविधा भी 28 मई को समाप्त हो गई। आवेदन संशोधन का लाभ लेकर अभ्यर्थी अपने लिंग,जन्म तिथि,आधार संख्या,श्रेणी-उप-श्रेणी(TSP/अल्पसंख्यक/विधवा/तलाकशुदा/PH/भूतपूर्व सैनिक),मूल निवास राज्य एवं ज़िला,श्रेणी एवं उप-श्रेणी के अनुसार दर्ज दस्तावेज़ के विवरण में संशोधन कर सकते थे। राजस्थान प्री डीएलएड 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट और इस पेज पर भी दिया गया है। प्राधिकरण द्वारा 27 मई तक 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी गई थी।
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 के लिए प्रवेश परीक्षा 20 मई को दो पालियों में आयोजित की गई थी। बीएसटीसी एडमिट कार्ड 14 मई 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवार राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकते थे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट predeledraj2026.com पर राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड को आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते थे।
बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम,रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय के अलावा परीक्षा दिवस निर्देश का विवरण होता है। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर राजस्थान BSTC एडमिट कार्ड 2026 साथ ले जाना अनिवार्य है। राजस्थान डीएलएड 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसकी जांच अवश्य करनी चाहिए। अगर राज बीएसटीसी एडमिट कार्ड में कोई भी त्रुटि दिखे तो तुरंत परीक्षा प्राधिकण को सूचित करना चाहिए।
प्राधिकरण ने प्री डीएलएड के लिए आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल (विस्तारित) तक थी। इससे पहले 19 मार्च तक आवदेन पत्र में सुधार सुविधा दी गई थी। शिक्षा विभागीय परीक्षा, राजस्थान द्वारा 2 दिसंबर, 2025 को राजस्थान प्री डीएलएड 2026 आवेदन प्रक्रिया (Rajasthan Pre DElED Application process in Hindi) शुरू की गई । प्राधिकरण द्वारा 18 मार्च से आवेदन पोर्टल को एक बार फिर से खोल कर राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के लिए 2 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई थी। प्राधिकरण ने राजस्थान प्री डीएलएड 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 मार्च की थी। उम्मीदवारों यहां दिए राजस्थान प्री डीएलएड 2026 लिंक के माध्यम से अपडेट देख सकते हैं।
राजस्थान प्री डीएलएड 2026 पंजीकरण लिंक पर जाएं
राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। उम्मीदवारों को राजस्थान प्री डीएलएड 2026 परीक्षा को बेहतर ढंग से समझने के लिए आवेदन प्रक्रिया, प्रवेश पत्र जारी करने की प्रक्रिया, उत्तर कुंजी, परिणाम और महत्वपूर्ण तिथियों सहित सभी प्रासंगिक तथ्यों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
शिक्षा विभागीय परीक्षा, राजस्थान द्वारा 2 दिसंबर, 2025 को राजस्थान प्री डीएलएड 2026 आवेदन प्रक्रिया (Rajasthan Pre DElED Application process in Hindi) शुरू की गई । उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 2 अप्रैल (संशोधित) से पहले राजस्थान प्री डीएलएड आवेदन पत्र 2026 भरकर जमा करना था। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले उम्मीदवारों के लिए राजस्थान प्री डीएलएड 2026 ब्रोशर (Rajasthan Pre DElED 2026 brochure in HIndi) में दी गई जानकारी पढ़ना ज़रूरी है। राजस्थान प्री डीएलएड आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करने के बाद ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरना होता है।
डीएलएड कोर्स के इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड आवेदन पत्र (Rajasthan BSTC Pre DElEd application form in Hindi) आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com या panjiyakpredeled.in के माध्यम से भर कर जमा कर सकते थे। राजस्थान शिक्षा विभाग, डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा (Rajasthan Pre DElEd exam) आयोजित करता है।
प्राधिकरण द्वारा राजस्थान प्री डीएलएड आवेदन तिथियों में कई बार बदलाव किया गया। राजस्थान प्रीडीएलएड तिथियों की ताजा जानकारी के लिए उम्मीदवार लेख में दी गई सारिणी पर नजर डाल सकते हैं। बता दें कि राजस्थान प्री डीएलएड 2026 के लिए पंजीकरण 2 दिसंबर से शुरू हुआ था। प्राधिकरण ने राजस्थान प्री डीएलएड 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 मार्च कर दी गई थी। इसके साथ ही रोल नंबर अपडेट करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 11 मार्च कर दी गई थी। एजुकेशनल डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन्स, राजस्थान द्वारा राजस्थान प्री डीएलएड को लेकर तीन बार अंतिम तिथि का विस्तार किया गया।
ये भी पढ़ें -
एजुकेशनल डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन्स, राजस्थान द्वारा 2 दिसंबर 2025 को जारी राजस्थान प्री डीएलएड 2026 आवेदन की अंतिम तिथि पहले अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2025 थी। बाद में अंतिम तिथि 31 जनवरी तक फिर 28 फरवरी 2026 कर दी गई। प्राधिकरण द्वारा रोल नंबर अपडेट/सुधार के लिए पहले 28 जनवरी के 6 फरवरी तक सुविधा दी गई थी जिसे बाद में 18 फरवरी तक के लिए कर दिया गया था।
रोलनंबर अपडेट विंडो पर जाएं
राजस्थान के विभिन्न महाविद्यालयों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कोर्स में प्रवेश देने के लिए राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा, राजस्थान प्री डीएलएड 2026 आयोजित की जाती है। छात्र राजस्थान प्री डीएलएड 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। इस ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों का कई विषयों पर मूल्यांकन किया जाता है और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते हैं जो शिक्षण योग्यता और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों को कवर करते हैं।
बिहार डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया देखें
राजस्थान प्री डीएलएड 2026 परीक्षा की मुख्य विशेषताएं, जैसे इसकी आवृत्ति, प्रश्नों के प्रकार, मोड, अंकन योजना, परीक्षा स्तर, माध्यम, आदि, उम्मीदवारों की समीक्षा के लिए नीचे दी गई तालिका में शामिल हैं।
मुख्य बिंदु | विवरण |
|---|---|
परीक्षा का नाम | राजस्थान प्री डीएलएड |
पूरा नाम | राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा में प्री डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (Rajasthan Pre Diploma in Elementary Education Entrance Examination) |
आयोजक | Education Departmental Examinations, Rajasthan |
परीक्षा का स्तर | राज्य स्तर |
परीक्षा मोड | पेन-पेपर मोड |
Official Website | panjiyakpredeled.in |
यदि उम्मीदवार राजस्थान प्री डीएलएड 2026 प्रवेश परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें नीचे दी गई तालिका में दी गई महत्वपूर्ण आवेदन समय-सीमाओं का पालन करना चाहिए। ये तिथियां छात्रों को अपनी राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan Basic School Teaching Course) की तैयारी की योजना बनाने और रणनीति बनाने में मदद करेंगी।
राजस्थान प्री डीएलएड 2026 के लिए अपनी पढ़ाई की योजना बनाने के लिए निम्नलिखित तिथियां महत्वपूर्ण हैं:
इवेंट्स | डेट्स |
राजस्थान प्री डीएलएड 2026 आवेदन आरंभ | 2 दिसंबर, 2025 |
राजस्थान प्री डीएलएड 2026 आवेदन अंतिम तिथि |
|
| राजस्थान प्री डीएलएड रोल नंबर सुधार / अपडेट विंडो | 28 जनवरी से 11 मार्च 2026 |
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 आवेदन सुधार | 13 से |
राजस्थान प्री डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड | 14 मई 2026 (जारी) |
राजस्थान प्री डीएलएड Exam Date | 20 मई 2026 |
राजस्थान प्री डीएलएड आंसर की (प्रोविजनल) | 25 मई 2026 |
राजस्थान प्री डीएलएड आंसर की चैलेंज | 25 से 27 मई 2026 |
राजस्थान प्री डीएलएड आंसर की (फाइनल) | 31 मई 2026 |
राजस्थान प्री डीएलएड 2026 परिणाम | 10 जून 2026 (संभावित) |
राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग फॉर्म | 11 से 16 जून 2026 |
उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले यह सत्यापित करना होगा कि वे राजस्थान प्री डीएलएड योग्यता आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए राजस्थान प्री डीएलएड 2026 की न्यूनतम पात्रता आवश्यकताओं की सूची नीचे दी गई है।
आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा (या समकक्ष) उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45% अंक हों, जिनके पास जाति प्रमाण पत्र, जाति वैधता और, यदि लागू हो, तो गैर-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र हो।
राजस्थान प्री डीएलएड 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की आयु 18-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अध्ययनरत अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्नपत्र की संरचना और स्वरूप को समझने के लिए राजस्थान प्री डीएलएड 2026 परीक्षा पैटर्न का अवलोकन करें। राजस्थान प्री डीएलएड 2026 में हिंदी और संस्कृत दोनों भाषाओं का प्रयोग किया जाएगा। परीक्षा में प्रश्न के एक से अधिक संभावित उत्तर होंगे। प्रश्न के चार संभावित उत्तरों में से केवल एक ही सही होगा। अभ्यर्थी को सबसे उपयुक्त उत्तर चुनना होगा और अपनी राय के अनुसार सबसे उपयुक्त विकल्प पर "माउस क्लिक" करना होगा। उस प्रश्न का उत्तर वह विकल्प होगा जिस पर क्लिक किया जाएगा।
प्रश्नों के प्रकार | चार विकल्पों वाले बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न (एमसीक्यू) |
प्रश्नों की संख्या | 200 |
कुल अंक | 600 |
परीक्षा अवधि | 180 Minutes |
परीक्षा का माध्यम | हिंदी और संस्कृत |
14 मई को राजस्थान प्री डीएलएड 2026 हॉल टिकट (Rajasthan Pre DElEd 2026 hall ticket in Hindi) जारी कर दिया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद, उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान प्री डीएलएड 2026 परीक्षा (Rajasthan Pre DElED 2026 exam) देने वाले उम्मीदवारों के लिए एक वैध प्रवेश पत्र आवश्यक है, क्योंकि इसके बिना उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा स्थान और रोल नंबर सहित सभी महत्वपूर्ण विवरण राजस्थान प्री डीएलएड हॉल पास (Rajasthan Pre DElED hall pass in Hindi) पर अंकित हैं। यह अत्यधिक अनुशंसित है कि प्रतिभागी अपने राजस्थान प्री डीएलएड हॉल टिकट 2026 की एक प्रति परीक्षा स्थल पर साथ लेकर आएं।
शिक्षा विभागीय परीक्षाएं अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान प्री डीएलएड उत्तर कुंजी 2026 (Rajasthan Pre DElEd 2026 Answer Key in Hindi) जारी किया है। छात्र अपने उत्तरों की दोबारा जांच करने और परीक्षा में अपने प्रदर्शन का आकलन करने के लिए राजस्थान प्री डीएलएड उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, उम्मीदवार शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान (Education Departmental Examinations, Rajasthan) जून में राजस्थान प्री डीएलएड परिणाम 2026 घोषित करेगा। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर बीएसटी रिजल्ट डेट और टाइम के बाद, राजस्थान प्री डीएलएड 2026 परीक्षा (Rajasthan Pre DElEd 2026 exam in Hindi) देने वाले अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। राजस्थान के विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता उनके राजस्थान प्री डीएलएड 2026 परिणामों के आधार पर निर्धारित की जाएगी। योग्यता अंक और अभ्यर्थियों के श्रेणी-विशिष्ट कट-ऑफ अंक भी परिणाम में शामिल किए जाएंगे।
शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान वर्ष में एक बार राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा आयोजित करती है। राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया (Rajasthan Pre DElEd Counselling process in Hindi) में काउंसलिंग और सीट आवंटन के कई चरण शामिल है। दस्तावेज़ सत्यापन, विकल्प भरना, सीट आवंटन, शुल्क भुगतान और अन्य संबंधित कार्य, सभी राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा है। काउंसलिंग प्रक्रिया का उपयोग करके छात्रों को उनकी पसंद के कॉलेज में प्रवेश दिया जा सकता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि केवल योग्य आवेदकों का ही चयन हो, राजस्थान प्री डीएलएड 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाती है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
छात्र आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर राजस्थान प्री डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान प्री डीएलएड पंजीकरण 2 दिसंबर, 2025 से शुरू हुआ। आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 थी।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
