सीजी प्री डीएलएड आवेदन (CG Pre DElEd application in Hindi)- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ के डीएलएड संस्थानों में एडमिशन के लिए सीजी प्री डीएलएड आवेदन विंडो प्राधिकरण द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी की जाती है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी सीजी प्री डीएलएड आवेदन लिंक (CG Pre Deled application link ) उपलब्ध कराया जाएगा। सीजी व्यापम द्वारा सीजी प्री डीएलएड आवेदन सुधार (cg pre deled application correction window in hindi) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।
This Story also Contains
छत्तीसगढ़ के विभिन्न कॉलेजों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए सीजी प्री डीएलएड परीक्षा (CG Pre DElEd exam in hindi) सीजी व्यापम द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा है। सीजी प्री डीएलएड आवेदन पत्र कैसे भरें, सीजी प्री डीएलएड आवेदन कब जारी होंगे.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। सीजी व्यापम द्वारा प्री डीएलएड अधिसूचना 2027 जारी होने के साथ ही लेख को भी अपडेट किया जाएगा।
यदि उम्मीदवार सीजी प्री डीएलएड 2027 प्रवेश परीक्षा (CG Pre DElEd 2027 entrance exam in hindi) में बैठने की योजना बना रहे हैं तो उन्हें नीचे दी गई तालिका में सूचीबद्ध महत्वपूर्ण आवेदन समय सीमा का पालन करना चाहिए। हालांकि प्राधिकरण द्वारा सीजी प्री डीएलएड 2027 अधिसूचना जारी नहीं की गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस तालिका को भी अपडेट किया जाएगा।
सीजी प्री डीएलएड 2027 इवेंट्स | सीजी प्री डीएलएड तिथियां |
सीजी प्री डीएलएड 2027 आवेदन आरंभ | सूचित किया जाएगा |
सीजी प्री डीएलएड आवेदन 2027 अंतिम तिथि | सूचित किया जाएगा |
सीजी प्री डीएलएड 2027 आवेदन सुधार | सूचित किया जाएगा |
सीजी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
सीजी प्री डीएलएड परीक्षा 2027 | सूचित किया जाएगा |
सीजी प्री डीएलएड आंसर की | सूचित किया जाएगा |
सीजी प्री डीएलएड आंसर की दावा आपत्ति की तिथि | सूचित किया जाएगा |
सीजी प्री डीएलएड 2027 रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
सीजी प्री डीएलएड 2027 मेरिट लिस्ट | सूचित किया जाएगा |
सीजी प्री डीएलएड कटऑफ 2027 | सूचित किया जाएगा |
सीजी प्री डीएलएड काउंसलिंग आरंभ | सूचित किया जाएगा |
उम्मीदवारों को सीजी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले यह सत्यापित करना होगा कि वे सीजी प्री डीएलएड पात्रता मानदंड (CG Pre DElEd 2027 eligibility criteria in hindi) को पूरा करते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए न्यूनतम सीजी प्री डीएलएड 2027 पात्रता (CG Pre DElEd 2027 eligibility) आवश्यकताओं की सूची निम्नलिखित है।
आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा (या समकक्ष) उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45% अंक हों, जिनके पास जाति प्रमाण पत्र, जाति वैधता और, यदि लागू हो, नन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र हो।
सीजी प्री डीएलएड 2027 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सीजी प्री डीएलएड 2027 आवेदन प्रक्रिया (CG Pre DElEd 2027 application process in hindi) के लिए उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर पहले पंजीकरण करना होगा।पंजीकरण के बाद सीजी प्री डीएलएड आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी।
सीजी प्री डीएलएड आवेदन कैसे करें इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं
सीजी प्री डीएलएड 2027 आवेदन लिंक पर क्लिक करें
नई विंडो खुलेगी, इसके माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें या पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगइन करें। इसेक बाद आवेदन के लिए लॉगइन करें।
जिस परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका चयन करें और विनिर्देशों के अनुसार विवरण भरें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
सभी विवरण भरने के बाद, घोषणा पढ़ें और क्लिक करें
उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड) में सीजी प्री डीएलएड 2027 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
भरा हुआ आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड कर आगे के संदर्भ के लिए रख लें।
श्रेणी | आवेदन फीस |
अनारक्षित श्रेणी (UR Category) | 200 रुपये |
ओबीसी (OBC) | 150 रुपये |
एससी/एसटी/दिव्यांग जन (SC/ST/PwD) | 100 रुपये |
प्राधिकरण द्वारा सीजी प्री डीएलएड आवेदन लिंक 2027 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय किया जाएगा। छात्रों की सहायता के लिए सीजी प्री डीएलएड एप्लीकेशन लिंक 2027 इस पेज पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। सीजी प्री डीएलएड एप्लीकेशन डायरेक्ट लिंक 2027 पर क्लिक करके सीधा ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
प्राधिकरण द्वारा सीजी प्री डीएलएड आवेदन तिथियां 2027 (cg pre deled application dates 2027) अधिसूचना में ही दी जाती है। अगर ट्रेंड की बात करें तो वर्ष 2026 में सीजी प्री डीएलएड आवेदन पत्र 2027 मार्च महीने में जारी किया गया था।
Cg vyapam द्वारा सीजी प्री डीएलएड आवेदन सुधार 2027(cg pre deled application correction window 2027 in hindi) विंडो ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराई जाती है। सीजी प्री डीएलएड आवेदन करने वाले उम्मीदवार लॉगइन के माध्यम से अपना सीजी प्री डीएलएड 2027 आवेदन चेक कर सकते हैं और अगर कोई त्रुटि हो तो उसमें सुधार कर सकते हैं।
मैं सीजी प्री डीएलएड आवेदन पत्र कैसे भर सकता/सकती हूं?
उपर्युक्त लेख में सीजी प्री डीएलएड आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया विस्तार से बताई गई है।
क्या सीजी प्री डीएलएड आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन भर सकते हैं?
हां, सीजी प्री डीएलएड आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन भरे जाते हैं।