Careers360 Logo
ask-icon
share
    इग्नू जनवरी रजिस्ट्रेशन 2027 (IGNOU January 2027 Registration): तारीख, शुल्क, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन का तरीका
    • लेख
    • इग्नू जनवरी रजिस्ट्रेशन 2027 (IGNOU January 2027 Registration): तारीख, शुल्क, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन का तरीका

    इग्नू जनवरी रजिस्ट्रेशन 2027 (IGNOU January 2027 Registration): तारीख, शुल्क, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन का तरीका

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 27 Oct 2026, 12:40 PM IST

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) द्वारा जनवरी 2027 सत्र के लिए पंजीकरण दिसंबर 2026 में शुरू करेगा। जो उम्मीदवार IGNOU जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर इग्नू जनवरी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इग्नू प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन से पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपने पसंद के विषय में एडमिशन संबंधी जानकारी अवश्य देख लेना चाहिए।

    इग्नू जनवरी रजिस्ट्रेशन 2027 (IGNOU January 2027 Registration): तारीख, शुल्क, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन का तरीका
    इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी - जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथियां, आवेदन प्रक्रिया जानें

    इग्नू से पढाई के इच्छुक उम्मीदवार https://iop.ignouonline.ac.in/ के माध्यम से विभिन्न कोर्सेज और रजिस्ट्रेशन की जानकारी ले सकते हैं। री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login पर जाकर पूरी कर सकेंगे।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर IGNOU जनवरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा से पहले पूरी कर लें। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रशन के लिए मांगे गए सभी विवरण दर्ज करने होंगे। इग्नू जनवरी पंजीकरण प्रक्रिया 2027 के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    इग्नू एडमिशन 2027 - आवेदन प्रक्रिया

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय जनवरी और जुलाई सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के लिए इग्नू प्रवेश प्रदान करता है। छात्रों को इग्नू प्रवेश (IGNOU admission in hindi) के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की जांच करने की सलाह दी जाती है।

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से अपना इग्नू रजिस्ट्रेशन 2027 कर सकते हैं। इग्नू रजिस्ट्रेशन 2027 तथा इग्नू री-रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिये गए लेख को पूरा पढ़ें।

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा इग्नू रजिस्ट्रेशन के लिए समर्थ पोर्टल पर प्रक्रिया शुरू करता है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के लिए उम्मीदवार इग्नू रजिस्ट्रेशन 2027 समर्थ पोर्टल का उपयोग कर अपने पसंदीदा कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन तथा री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेश लिंक के माध्यम से एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

    इग्नू पंजीकरण (IGNOU registration) विवरण की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि उनके 10 अंकों की पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए। इग्नू एडमिशन 2027 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना इग्नू पंजीकरण फॉर्म 2027 (IGNOU registration form 2027) समय सीमा से पहले जमा कर देना चाहिए।

    इग्नू प्रवेश 2025 - अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    संस्थान का नाम

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University)

    लोकप्रिय नाम

    इग्नू (IGNOU)

    स्थापना वर्ष

    1985

    क्षेत्रीय केंद्रों की संख्या

    67

    अध्ययन केंद्रों की संख्या (No. of study centers)

    2667

    प्रोग्राम / कोर्स का लेवल

    स्नातक, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, एडवांस्ड डिप्लोमा, पीएचडी, पीजी डिप्लोमा और स्नातकोत्तर

    पढ़ाए जाने वाले प्रोग्राम

    277

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन/ऑफलाइन

    अध्ययन का मोड

    डिस्टेंस

    ये भी पढ़ें: सीयूईटी पिछले साल के प्रश्न पत्र | सीयूईटी रिजल्ट | सीयूईटी स्टडी प्लान

    इग्नू रजिस्ट्रेशन 2027 डेट - जनवरी और जुलाई सत्र

    सत्र

    पंजीकरण प्रारंभ तिथि

    पंजीकरण की अंतिम तिथि

    जनवरी 2027

    दिसंबर 2026

    सूचित किया जाएगा

    जुलाई 2027

    मई 2027

    सूचित किया जाएगा

    सीयूईटी महत्वपूर्ण लेख:

    इग्नू पंजीकरण - पात्रता मानदंड

    इग्नू पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को इग्नू पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। नीचे दी गई तालिका में पूर्ण पात्रता मानदंड की जांच करें।

    इग्नू पात्रता मानदंड (IGNOU eligibility criteria in hindi)

    स्तर

    शैक्षणिक योग्यता

    यूजी कार्यक्रम

    उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।


    कुछ कार्यक्रमों के लिए, उम्मीदवारों के पास पीजी डिप्लोमा होना चाहिए या इन-सर्विस/न्यूनतम अनुभव होना चाहिए।

    पीजी कार्यक्रम

    उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या उच्च डिग्री पूरी की होगी।


    कुछ पीजी पाठ्यक्रमों के लिए, पीजी डिप्लोमा या केवल पीजी डिप्लोमा के साथ डिग्री अनिवार्य है।

    डिप्लोमा कार्यक्रम

    उम्मीदवारों को 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।


    10वीं की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को बीपीपी और डिप्लोमा प्रोग्राम में एक साथ एडमिशन लेना होता है

    पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम

    उम्मीदवारों को स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।


    कुछ पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम, उम्मीदवारों को एक विशिष्ट कार्यक्रम में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।

    इग्नू रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2027

    वे उम्मीदवार जो यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित दो सत्रों में से किसी एक के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं वे पंजीकरण प्रक्रिया का पूरा विवरण जानने के लिए इग्नू 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं। इग्नू पंजीकरण फॉर्म को भरने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होता है-

    इग्नू पंजीकरण फॉर्म 2027 कैसे भरें

    चरण 1 - पंजीकरण

    • इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in. पर जाएं।

    • 'ऑनलाइन पंजीकरण' के ड्रॉप-डाउन मेनू पर जाएं और 'Fresh Admission' पर क्लिक करें।

    • सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और पंजीकरण के लिए आगे बढ़ने के लिए 'Submit' टैब पर क्लिक करें।

    • अब, उम्मीदवारों को 'Click Here for New Registration' पर क्लिक करना होगा और आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण फॉर्म भरना शुरू करना होगा।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    इग्नू रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरा जाने वाला विवरण

    1. उपयोगकर्ता नाम

    2. आवेदक का पूरा नाम

    3. ईमेल आईडी

    4. पासवर्ड

    5. मोबाइल नंबर

    चरण 2 - इग्नू आवेदन पत्र भरें

    • आवेदकों को एक ईमेल प्राप्त होगा जिसमें लॉगइन क्रेडेंशियल होगा।

    • उन्हें यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करना होगा और व्यक्तिगत विवरण दर्ज करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    इग्नू रजिस्ट्रेशन 2027 के लिए आवश्यक व्यक्तिगत विवरण

    1. धर्म

    2. अभिभावक से रिश्ता

    3. श्रेणी

    4. वैवाहिक स्थिति

    5. वैकल्पिक ईमेल पता

    6. मोबाइल नंबर

    7. छात्रवृत्ति विवरण

    इग्नू पंजीकरण 2027 में आवश्यक प्रोग्राम विवरण

    1. अध्ययन का तरीका

    2. प्रोग्राम का प्रकार

    3. कार्यक्रम नामांकन

    4. क्षेत्र कोड

    5. माध्यम

    6. कार्यक्रम अध्ययन केंद्र कोड

    इग्नू 2027 पंजीकरण में आवश्यक योग्यता विवरण

    1. उत्तीर्ण होने का वर्ष

    2. योग्यता

    3. प्राप्त अंकों का प्रतिशत

    4. मुख्य विषय

    5. बोर्ड कोड

    6. बोर्ड का रोल नंबर

    7. अवधि

    चरण 3 - अध्ययन सामग्री का मोड चुनना

    • उम्मीदवार पाठ्यक्रम देख सकते हैं और अध्ययन सामग्री प्राप्त करने के तरीके का चयन कर सकते हैं।

    चरण 4 - दस्तावेजों को अपलोड करना

    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और पिछली परीक्षा की मार्कशीट की स्कैन की हुई कॉपी जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    • निर्धारित प्रारूप में दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।

    इग्नू पंजीकरण 2027 - आवश्यक दस्तावेज

    दस्तावेज

    तय आकार

    आयु प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी

    200 केबी से कम

    स्कैन फोटो

    100 केबी से कम

    स्कैन हस्ताक्षर

    100 केबी से कम

    अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी (यदि कोई हो)

    200 केबी से कम

    बीपीएल की स्कैन कॉपी (गरीबी रेखा से नीचे होने पर)

    200 केबी से कम

    जरूरी शैक्षणिक योग्यता की स्कैन कॉपी

    200 केबी से कम

    जाति प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी

    200 केबी से कम

    चरण 5 - आवेदन शुल्क भुगतान

    • विवरण को जांचने के लिए आवेदन पत्र का पुनरावलोकन करें।

    • उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड (पीएनबी) या नेट बैंकिंग के माध्यम से करने की जरूरत होगी।

    इग्नू रजिस्ट्रेशन - फीस पेमेंट मेथड

    मोड

    विवरण

    डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड (मास्टर/वीजा/रुपे)

    पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड विकल्प का चयन करें और भुगतान करने के लिए ऑनलाइन निर्देश का पालन करें। सफल भुगतान के बाद दर्शाई जाने वाली भुगतान पुष्टि पर्ची को प्रिंट/सेव करके भविष्य में प्रयोग के लिए प्रमाण के रूप में रख लें।

    नेट बैंकिंग

    यदि उम्मीदवारों के पास नेट बैंकिंग खाता है, तो वे इस विकल्प का चयन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को उनके बैंक की वेबसाइट पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा।

    एटीम कार्ड (पीएनबी)

    उम्मीदवार अपने एटीएम कार्ड के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं, लेकिन भुगतान केवल पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के कार्ड से ही किया जा सकेगा।

    इग्नू परीक्षा फॉर्म 2027 (IGNOU Exam foem 2027)

    इग्नू प्रत्येक सत्र के लिए ऑनलाइन मोड में परीक्षा फॉर्म जारी करेगा। टर्म-एंड परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले इग्नू परीक्षा फॉर्म जारी किया जाएगा। सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को इग्नू परीक्षा में बैठने में सक्षम होने के लिए अंतिम तिथि से पहले परीक्षा फॉर्म जमा करना होगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में परीक्षा फॉर्म की फीस का भुगतान भी करना होगा। परीक्षा फ़ॉर्म भरते समय उम्मीदवार अपनी पसंद के परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। IGNOU परीक्षा फ़ॉर्म की फ़ीस प्रति कोर्स ₹200 है। परीक्षा फ़ॉर्म जमा करने की समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी, छात्र ₹1100 की लेट फ़ीस देकर इग्नू परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं।

    इग्नू परीक्षा फॉर्म दिनांक 2027

    इवेंट

    जून 2027 टीईई

    दिसंबर 2027 टीईई

    इग्नू टर्म एंड परीक्षा फॉर्म

    मार्च 2027

    सितंबर, 2027

    परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख

    अप्रैल 2027

    अक्टूबर 2027

    परीक्षा केंद्र बदलने का बदलने का अनुरोध

    मई, 2027

    नवंबर, 2027

    इग्नू टीईई परीक्षा

    जून - जुलाई 2027

    नवंबर 2027 जनवरी, 2028

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)