KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
रज्जू भैया विश्वविद्यालय रिजल्ट जारी 2026: प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की संपन्न हुई बीए, बीएससी और बीकॉम लास्ट सेमेस्टर के को-कैरिकुलर प्रश्न पत्र में किसी भी समेस्टर में अनुत्तीर्ण स्टूडेंट को परीक्षा पास करने के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। सूचना के अनुसार, उक्त विषय का बैक पेपर फॉर्म भरने के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया गया है। इसके बाद 22-23 अगस्त को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद इनका फाइनल सेमेस्ट रिजल्ट जारी किया जाएगा। रज्जू भैया विश्वविद्यालय द्वारा 1 अगस्त को एलएलबी समेत अन्य पाठ्क्रमों के रिजल्ट सेमेस्टर वाइज जारी किए गए हैं। प्राधिकरण द्वारा लगातार रज्जू भैया विश्वविद्यालय रिजल्ट 2026 जारी किए जा रहे हैं।
रज्जू भैया विश्वविद्यालय विषम सेमेस्टर रिजल्ट डाउनलोड लिंक । रज्जू भैया यूनिवर्सिटी प्रवेश प्रक्रिया यहां देखें
इलाहाबाद विश्वविद्यालय का रिजल्ट देखें
लेटेस्ट - बीएएलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए सीईटी 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए राउंड 3 एडमिशन की प्रक्रिया के बाद 16 सितंबर को खाली सीटों पर एडमिशन के लिए ओपन मेरिट के आधार पर काउंसलिंग आयोजित होगी। रज्जू भैया विवि प्राधिकरण द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार 16 सितंबर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कैंपस में आकर रिपोर्टिंग कर सकते हैं।
इससे पहले 28 जुलाई को विभिन्न पाठ्यक्रमों का रिजल्ट सेमेस्ट वाइज जारी किया गया था। वहीं 21 जुलाई को विभिन्न कोर्स के रिजल्ट जारी किए गए थे। बीए सेमेस्टर 2 और 4 का रिजल्ट जारी किया गया । प्राधिकरण द्वारा 29 जून को विषम सेमेस्टर 2025-26 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम में संपन्न हुई परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका के संबंध में अधिसूचना जारी की गई। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस लेख के माध्यम से भी विषम सेमेस्टर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सहायता के लिए इस पेज पर रज्जू भैया यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2026 से संबंधित लेटेस्ट जानकारी दी जाती रहेगी।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
विश्वविद्यालय द्वारा 21 मार्च को बीए प्रथम सेमेस्टर और प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी कर किया गया था। इससे पहले 19 और 20 मार्च को बैचलर ऑफ साइंस (BSC) के पहले सेमेस्टर और पहले वर्ष का परिणाम जारी किया गया था। इसके साथ ही एमएससी (एग्रोनोमी) के तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट भी जारी किया गया। प्राधिकरण द्वारा विषम सेमेस्टर रिजल्ट जारी कर दिए गए। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न कोर्स का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट prsuniv.ac.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया गया। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा उम्मीदवार लेख में दिए गए लिंक के माध्यम से भी Allahabad State University रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
रज्जू भैया विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा संबंधित अधिसूचना देखें

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्स के लिए एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया गया है। अब छात्र 13 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते थे। आवेदन प्रक्रिया 12 मई से जारी थी, जिसकी अंतिम तिथि पहले 25 जून निर्धारित थी। वहीं परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई। काउंसलिंग तिथि की भी घोषणा की गई है। रज्जू भैया काउंसलिंग तिथि 25 जुलाई 2026 है।
विश्वविद्यालय द्वारा विषम सेमेस्टर परीक्षा सत्र 2025-26 के विभिन्न पाठयक्रमों की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए स्क्रूटिनी परिणाम जारी किए गए जा रहे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या दिए गए लिंक पर करके रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। रज्जू भैया आंसर की के लिए स्क्रूटिनी रिजल्ट डाउनलोड लिंक 
विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए रिजल्ट देखें-
प्राधिकरण द्वारा 18 मार्च को बीएएलएलबी तीसरें, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर के लिए परिणाम भी जारी किया गया । बीएससी एग्रीकल्चर तीसरें और पांचवें सेमेस्टर के लिए रिजल्ट जारी किया गया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषम सेमेस्टर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
प्राधिकरण द्वारा जारी बीएससी एग्रीकल्चर,बीएएलएलबी रिज्लट-

इससे पहले रज्जू भैया विश्वविद्यालय की ओर से विषम सेमेस्टर रिजल्ट 2025-26 संबंधित अधिसूचना जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार यदि कोई छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट है तो वह व्यक्तिगत रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम के अन्तर्गत आर०टी०आई० के द्वारा अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति, परीक्षाफल जारी होने के 30 दिनों के अन्दर प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही यदि कोई अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका से भी असंतुष्ट है तो वे 45 दिन के भीतर आरटीआई के माध्यम से अपनी आंसर शीट का चुनौतीपूर्ण मूल्यांकन करा सकता है।
प्रो. राजेंद्र सिंह (राज्जू भैया) विश्वविद्यालय जिसे पूर्व में इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था, द्वारा विभिन्न कोर्स जैसे बीकॉम, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी फिजिक्स, एमएससी बॉटनी, एमए होम साइंस, बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, एमएड, एमएससी मैथमेटिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमकॉम, बीसीए, बीएड, बीबीए, एमए संस्कृत, एमए फिलॉसफी समेत अन्य कोर्स का रिजल्ट 2 मार्च को जारी कर दिया गया।
अन्य उपयोगी लिंक
मुख्य बिंदु | विवरण |
विश्वविद्यालय का पुराना नाम | इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय |
आधिकारिक वेबसाइट | prsuniv.ac.in |
प्रो.राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय रिजल्ट 2026 | 2 मार्च 2026 से |
उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परिणाम देख सकते हैं। राज्जू भैया विश्वविद्यालय (Rajju Bhaiya University) के विषम सेमेस्टर परिणाम 2026 (ODD Semester Result 2026) को देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट prsuniv.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध "परिणाम" विकल्प पर क्लिक करें।

अब परीक्षा के नाम के अनुसार लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नई विंडो खुलेगी। छात्र अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
रज्जू भईया यूनिवर्सिटी रिजल्ट पीडीएफ (Rajju Bhaiya University Result PDF) प्रारूप में जारी किया जाता है। छात्रों को रिजल्ट में उल्लिखित विवरण की जांच आवश्य करनी चाहिए । किसी भी भाग में कोई त्रुटी होने पर तुरंत प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। रज्जू भैया यूनिवर्सिटी रिजल्ट में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होता है।
उम्मीदवार का नाम
वर्ग
कोर्स और सेमेस्टर का नाम
प्राप्त अंक
परीक्षा तिथि
रोल नंबर
रज्जू भैया यूनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। उम्मीदवार 10+2 के आधार पर विभिन्न कोर्स में दाखिला प्राप्त कर सकते हैं। पिछले वर्ष के ट्रेंड के आधार पर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि वर्ष 2026 के लिए रज्जू भैया विश्वविद्यालय में यूजी प्रवेश परीक्षा जुलाई में आयोजित की जा सकती है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide