Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान बीएसटीसी 2027 (Rajasthan BSTC 2027) - प्री डीएलएड अधिसूचना, आवेदन, सिलेबस, प्रक्रिया
    • लेख
    • राजस्थान बीएसटीसी 2027 (Rajasthan BSTC 2027) - प्री डीएलएड अधिसूचना, आवेदन, सिलेबस, प्रक्रिया

    राजस्थान बीएसटीसी 2027 (Rajasthan BSTC 2027) - प्री डीएलएड अधिसूचना, आवेदन, सिलेबस, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 08 Oct 2026, 03:32 PM IST

    राजस्थान बीएसटीसी 2027 (Rajasthan BSTC 2027 in hindi) - शिक्षा विभागीय परीक्षा द्वारा राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2027 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2027 राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो राजस्थान के विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के इच्छुक 12वीं पास अभ्यर्थी इस परीक्षा के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी 2027 अधिसूचना में पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

    This Story also Contains

    1. राजस्थान बीएसटीसी 2027 - अवलोकन
    2. राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2027 - महत्वपूर्ण तिथियां
    3. राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड पात्रता मानदंड 2027 (Rajasthan BSTC Pre DElEd Eligibility Criteria 2027)
    4. राजस्थान बीएसटीसी 2027 आवेदन शुल्क
    5. राजस्थान बीएसटीसी 2027 आवेदन कैसे करें?
    6. राजस्थान बीएसटीसी आवेदन 2027 के लिए आवश्यक दस्तावेज
    7. राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा पैटर्न 2027
    8. राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा सिलेबस 2027
    9. राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2027 ((Rajasthan Pre DElED Admit Card 2027)
    10. राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड आंसर की 2027 (Rajasthan BSTC Answer Key 2027)
    11. राजस्थान प्री डीएलएड परिणाम 2027 (Rajasthan Pre-D.El.Ed. Result 2027)
    12. राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग 2027
    राजस्थान बीएसटीसी 2027 (Rajasthan BSTC 2027) - प्री डीएलएड अधिसूचना, आवेदन, सिलेबस, प्रक्रिया
    राजस्थान बीएसटीसी 2027

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2027 के लिए आवेदन करने के लिए सामान्यतः सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा आरक्षित वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक आवश्यक होते हैं। राजस्थान बीएसटीसी 2027 प्री डीएलएड आवेदन प्रक्रिया आमतौर पर दिसंबर के आसपास शुरू होती है और पूरी तरह ऑनलाइन होती है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर फॉर्म भर सकते हैं, आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड

    राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाती है, जिसमें मानसिक योग्यता, राजस्थान सामान्य ज्ञान, शिक्षण अभिक्षमता तथा भाषा दक्षता जैसे विषय शामिल होते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाता है। परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी कर आपत्ति मांगी जाती हैं। फाइनल आंसर की के पश्चात परिणाम घोषित होता है और मेरिट के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होती है। काउंसलिंग में पंजीकरण शुल्क जमा कर कॉलेज विकल्प भरने, सीट आवंटन, प्रवेश शुल्क भुगतान तथा संस्थान में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया शामिल रहती है। कई राउंड की काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त सीटें भरी जाती हैं।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें और अधिसूचना जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड अधिसूचना 2027, राजस्थान बीएसटीसी 2027 आवेदन, महत्वपूर्ण तिथियां, काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए लेख पूरा पढ़िए।

    राजस्थान बीएसटीसी 2027 - अवलोकन

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2027 परीक्षा शिक्षा विभागीय परीक्षा, राजस्थान द्वारा राज्य के अध्यापक शिक्षा संस्थानों में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2027 के बारे में जानकारी होनी चाहिए। नीचे सारणी में अवलोकन देखें।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    राजस्थान प्री डीएलएड / बीएसटीसी 2027

    आयोजक संस्था

    शिक्षा विभागीय परीक्षा, राजस्थान / VMOU

    कोर्स

    दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड)

    पात्रता

    12वीं पास

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन / ऑब्जेक्टिव (MCQ)

    आधिकारिक वेबसाइट

    predeledraj / संबंधित पोर्टल

    चयन प्रक्रिया

    प्रवेश परीक्षा + काउंसलिंग

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2027 - महत्वपूर्ण तिथियां

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2027 परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा की जाएगी। आमतौर पर आवेदन प्रक्रिया दिसंबर में शुरू होती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। नीचे महत्वपूर्ण तिथियों की सारणी दी गई हैं।

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड अधिसूचना 2027

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान प्री डीएलएड 2027 आवेदन आरंभ

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान प्री डीएलएड आवेदन अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड आवेदन सुधार

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2027 तिथि

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड आंसर की (प्रोविजनल)

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान बीएसटीसी आंसर की चैलेंज

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान बीएसटीसी आंसर की (फाइनल)

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2027

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग फॉर्म

    सूचित किया जाएगा

    बीएसटीसी काउंसलिंग विस्तार से जानें

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड पात्रता मानदंड 2027 (Rajasthan BSTC Pre DElEd Eligibility Criteria 2027)

    उम्मीदवारों को राजस्थान प्री डीएलएड 2027 परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले निर्धारित योग्यता पूरा करना अनिवार्य होता हैं। राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा के लिए न्यूनतम पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:

    1791453310762

    • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

    • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (या समकक्ष) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    • सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी आदि) के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

    • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के पास वैध जाति प्रमाण पत्र, जाति वैधता प्रमाण पत्र तथा यदि लागू हो तो गैर-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र होना चाहिए।

    • राजस्थान प्री डीएलएड 2027 परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु आमतौर पर 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    • आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रदान की जा सकती है।

    राजस्थान बीएसटीसी 2027 आवेदन शुल्क

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2027 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क अधिसूचना जारी होने के बाद आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा। पिछले वर्षों के अनुसार शुल्क संरचना लगभग समान रहने की संभावना है। आवेदन शुल्क गैर-वापसी योग्य (Non-Refundable) होता है, इसलिए अभ्यर्थी पात्रता की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन करें। नीचे आवेदन शुल्क की सारणी दी गई है:

    पाठ्यक्रम

    आवेदन शुल्क

    D.El.Ed. (सामान्य) अथवा D.El.Ed. (संस्कृत) – कोई एक

    450

    D.El.Ed. (सामान्य) एवं D.El.Ed. (संस्कृत) – दोनों

    500

    राजस्थान बीएसटीसी 2027 आवेदन कैसे करें?

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2027 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अधिसूचना जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड ध्यान से पढ़ लें और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। नीचे आवेदन प्रक्रिया चरणबद्ध रूप में दी गई है:

    • आधिकारिक वेबसाइट (predeledraj या संबंधित पोर्टल) पर जाएं।

    • नए पंजीकरण (New Registration) लिंक पर क्लिक करें।

    • आवश्यक व्यक्तिगत विवरण भरकर पंजीकरण पूरा करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।

    • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरें।

    • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • फॉर्म की अच्छी तरह जांच कर अंतिम रूप से सबमिट करें।

    • कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    राजस्थान बीएसटीसी आवेदन 2027 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2027 परीक्षा के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। आवेदन फॉर्म भरने से पहले ये दस्तावेज स्कैन कर निर्धारित प्रारूप में तैयार रखें। अधिसूचना जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर सटीक निर्देश उपलब्ध होंगे। नीचे आवश्यक दस्तावेजों की सूची दी गई है:

    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (लेटेस्ट)

    • हस्ताक्षर (स्कैन किया हुआ)

    • 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र (जन्म तिथि प्रमाण के लिए)

    • 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी में आवेदन कर रहे हों)

    • निवास प्रमाण पत्र / डोमिसाइल

    • आधार कार्ड

    • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • अन्य संबंधित प्रमाण पत्र (विधवा/तलाकशुदा/भूतपूर्व सैनिक आदि, यदि लागू हो)

    ये भी पढ़ें: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा । यूपी डीएलएड एडमिशन

    राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा पैटर्न 2027

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2027 परीक्षा का पैटर्न पिछले वर्षों के अनुसार लगभग समान रहने की संभावना है। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार की होती है और कुल 200 प्रश्नों पर 600 अंक निर्धारित होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक मिलते हैं। नीचे परीक्षा पैटर्न की सारणी दी गई है:

    भाग

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    कुल अंक

    अ

    मानसिक योग्यता

    50

    150

    ब

    राजस्थान की सामान्य जानकारी

    50

    150

    स

    शिक्षण अभिक्षमता

    50

    150

    द

    भाषा योग्यता




    I. अंग्रेजी

    20

    60


    II. (अ) संस्कृत अथवा (ब) हिंदी

    30

    90

    कुल


    200

    600

    राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा सिलेबस 2027

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2027 परीक्षा का सिलेबस मानसिक योग्यता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, शिक्षण अभिक्षमता और भाषा योग्यता पर आधारित होता है। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। नीचे विषयवार विस्तृत सिलेबस सारणी में दिया गया है:

    विषय

    मुख्य विषय वस्तु

    मानसिक योग्यता

    तार्किक योग्यता, सादृश्य, विभेदीकरण, संबंधता, विश्लेषण, तार्किक चिंतन

    राजस्थान की सामान्य जानकारी

    ऐतिहासिक, राजनीतिक, कला-संस्कृति-साहित्य, आर्थिक, भौगोलिक, लोक जीवन, सामाजिक एवं पर्यटन पहलू

    शिक्षण अभिक्षमता

    शिक्षण अधिगम, नेतृत्व गुण, रचनात्मकता, सतत एवं व्यापक मूल्यांकन, संप्रेषण कौशल, व्यावसायिक अभिवृत्ति, सामाजिक संवेदनशीलता

    भाषा योग्यता

    अंग्रेजी (20 प्रश्न): Comprehension, Spotting Errors, Narration, Prepositions, Articles, Tenses, Vocabulary, Synonyms, Antonyms आदि

    संस्कृत या हिंदी (30 प्रश्न): स्वर, व्यंजन (उच्चारण स्थान)

    शब्द रूप (अकारांत पुल्लिंग, अकारांत स्त्रीलिंग, नपुंसकलिंग)

    धातु रूप (लट्लकार, लोट्लकार, लङ्लकार और विधिलिङ्ग लकार)

    उपसर्ग और प्रत्यय

    संधि (स्वर, व्यंजन और विसर्ग संधि)

    समास (तत्पुरुष, द्विगु और कर्मधारय समास)

    लिंग एवं वचन

    विभक्तियां और कारक ज्ञान

    राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2027 ((Rajasthan Pre DElED Admit Card 2027)

    राजस्थान प्री डीएलएड 2027 हॉल टिकट (Rajasthan Pre DElEd 2027 hall ticket in Hindi) परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा (Rajasthan Pre DElED 2027 exam) में शामिल होने के लिए वैध एडमिट कार्ड अनिवार्य है। इसमें अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय और केंद्र का विवरण अंकित होता है। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट परीक्षा स्थल पर अवश्य लेकर जाएं।

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया देखें

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड आंसर की 2027 (Rajasthan BSTC Answer Key 2027)

    राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के बाद शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर की जारी करेगी। अभ्यर्थी इससे अपने उत्तरों का मिलान कर अपेक्षित अंकों का आकलन कर सकते हैं। निर्धारित अवधि में आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

    राजस्थान प्री डीएलएड परिणाम 2027 (Rajasthan Pre-D.El.Ed. Result 2027)

    राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा फाइनल आंसर की जारी होने के बाद राजस्थान प्री डीएलएड 2027 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना स्कोर और मेरिट स्थिति चेक कर सकेंगे। परिणाम के साथ श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित होगी।

    राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग 2027

    शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान वर्ष में एक बार राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा आयोजित करती है। राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया (Rajasthan Pre DElEd Counselling process in Hindi) में काउंसलिंग और सीट आवंटन के कई चरण शामिल है। दस्तावेज़ सत्यापन, विकल्प भरना, सीट आवंटन, शुल्क भुगतान और अन्य संबंधित कार्य, सभी राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा है। काउंसलिंग प्रक्रिया का उपयोग करके छात्रों को उनकी पसंद के कॉलेज में प्रवेश दिया जा सकता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि केवल योग्य आवेदकों का ही चयन हो, राजस्थान प्री डीएलएड 2027 काउंसलिंग प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं?
    A:

    राजस्थान बीएसटीसी 2027 परीक्षा में मानसिक योग्यता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, शिक्षण अभिक्षमता और भाषा योग्यता (अंग्रेजी सहित हिंदी या संस्कृत) के प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल 200 प्रश्न होते हैं।

    Q: राजस्थान बीएसटीसी 2027 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    A:

    भारत का नागरिक जो मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण हो, आवेदन कर सकता है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

    Q: राजस्थान बीएसटीसी 2027 आवेदन के लिए कौन-से दस्तावेज आवश्यक होते हैं?
    A:

    पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं-12वीं मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा अन्य लागू प्रमाण पत्र स्कैन कर अपलोड करने होते हैं।

    Q: राजस्थान बीएसटीसी 2027 काउंसलिंग प्रक्रिया कैसे होती है?
    A:

    परिणाम के बाद काउंसलिंग में पंजीकरण, कॉलेज विकल्प भरना, सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान शामिल होता है। कई चरणों में योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाता है।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)