SRM Medical College Allied Health Sciences 2026
Beyond MBBS: Discover New Doors in Healthcare | Apply for UG in Health Sciences | Pharmacy | Nursing | Physiotherapy | Public Health | Occupational Therapy
बीएसटीसी काउंसलिंग 2026- राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 में असफल रहे उम्मीदवारों को काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस और एडमिशन फीस लौटाने की प्रक्रिया 26 सितंबर 2026 से 12 अक्टूबर तक चलेगी। प्री डीएलएड एडमिशन की प्रक्रिया स्पेशल राउंड काउंसलिंग के समापन के साथ 16 सितंबर 2026 को समाप्त हो गई। स्पेशल राउंड शेड्यूल के अनुसार, स्पेशल राउंड सीट आवंटन सूची 7 सितंबर 2026 को जारी की गई थी। चयनित उम्मीदवारों को 7 से 16 सितंबर तक एडमिशन के लिए शुल्क भुगतान कर आवंटित संस्थान में जाकर रिपोर्ट करने का समय दिया गया था। एडमिशन के लिए चयनित उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट और आवेदन का ऑनलाइन सत्यापन कार्य संस्थानों द्वारा 16 सितंबर पूरा करना था। उम्मीदवार 17 सितंबर तक प्रोविजनल एडमिशन स्लिप प्राप्त कर सकते थे। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके बीएसटीसी सीट आवंटन लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसटीसी सीट आवंटन लिंक पर जाएं । बीएसटीसी राजस्थान सीट आवंटन प्रक्रिया जानें
This Story also Contains
राजस्थान प्री डीएलएड एडमिशन के लिए स्पेशल राउंड के लिए राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 के लिए विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को सभी तिथियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का अवसर प्रदान नहीं किया जाता है। इससे पहले बीएसटीसी राउंड 3 की प्रक्रिया 4 से 18 अगस्त तक चली थी।

राउंड 3 के तहत चयनित उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 17 अगस्त और प्रोविजनल एडमिशन स्लिप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त थी। वहीं फीस भुगतान करने के लिए 14 अगस्त का समय दिया गया था। राजस्थान प्रीडीएलएड राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 4 अगस्त को प्रकाशित की गई थी। उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके राजस्थान बीएसटीसी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान प्रीडीएलएड राउंड 3 के लिए बीएसटीसी काउंसलिंग शेड्यूल का पूरा शेड्यूल जारी किया था। द्वितीय चरण की काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन का प्रकाशन 16 जुलाई को जारी किया गया था।
महत्वपूर्ण लेख: बीएसटीसी सीट आंवटन सूची 2026 । बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 लिंक
Beyond MBBS: Discover New Doors in Healthcare | Apply for UG in Health Sciences | Pharmacy | Nursing | Physiotherapy | Public Health | Occupational Therapy
Recognised by UGC & AICTE | Top Recruiters: Deloitte, Google, J. P. Morgan, Meta, etc | H-CTC: 13..33 LPA
प्राधिकरण द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार बीएसटीसी द्वितीय चरण की काउंसलिंग के लिए आवेदन सुधार की सुविधा 10 से 13 जुलाई तक के लिए दी गई थी। उम्मीदवार 200 रुपए जमा करके आवेदन सुधार कर सकते थे। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का परिणाम predeledraj2026.com पर 10 जून 2026 को जारी किया गया था। अभ्यर्थी अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर राज्य के विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
डीएलएड एडमिशन के लिए सेकेंड एलॉटमेंट से पहले और फर्स्ट एलॉटमेंट के बाद रिपोर्टिंग कर चुके उम्मीदवारों के लिए अपवर्ड मूवमेंट की सुविधा 3 जुलाई से 4 जुलाई तक दी गई थी। अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन के बाद 7 जुलाई को सीट आवंटन की घोषणा की गई थी। चयनित उम्मीदवार डीएलएड एडमिशन के लिए 7 से 9 जुलाई तक आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग कर सकते थे।
बीएसटीसी अधिसूचना देखें-

बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया के तहत 20 जून को प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची जारी की गई थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com से बीएसटीसी काउंसलिंग प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं प्रथम चरण के लिए आवंटित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क, रिपोर्टिंग और प्रवेश पत्र की प्रक्रिया 29 जून 2026 तक चली। अभ्यर्थियों को नीचे दी गई काउंसलिंग तिथि को ध्यानपूर्वक देखते की सलाह दी जाती है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 16 जून तक बीएसटीसी काउंसलिंग फॉर्म भरकर जमा कर सकते थे। अभ्यर्थियों के लिए 16 जून तक पंजीकरण फॉर्म और शुल्क जमा कर कॉलेज विकल्प भरने की सुविधा दी गई थी। अब बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 लिंक क्लोज कर दी गई है।
विभाग ने आवेदन संशोधन, काउंसलिंग पंजीकरण, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण की अलॉटमेंट सूची, रिपोर्टिंग तथा अपवर्ड मूवमेंट से संबंधित संपूर्ण कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बीएसटीसी काउंसलिंग फॉर्म का डायेरक्ट लिंक इस लेख में दिया गया है। बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 शेड्यूल पीडीएफ लिंक भी यहां उपलब्ध है।
बीएसटीसी काउंसलिंग फॉर्म 2026 डायरेक्ट लिंक
राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बीएसटीसी प्री डीएलएड (प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा) प्रवेश परीक्षा 2026 के माध्यम से राज्य के अध्यापक शिक्षा संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद अभ्यर्थी बीएसटीसी काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए फॉर्म भर रहे हैं। इस बीच विभाग ने बीएसटीसी कॉलेजों की सूची जारी कर दी है। विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई कॉलेज सूची में राज्य के विभिन्न जिलों के सरकारी एवं निजी अध्यापक शिक्षा संस्थानों की जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी अपनी पसंद, जिले, भाषा प्रकार, कॉलेज प्रकार तथा शिक्षा प्रकार के आधार पर संस्थानों का चयन कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड कॉलेज सूची लिंग यहां दिया गया है।
बीएसटीसी कॉलेज सूची डायरेक्ट लिंक
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके प्राप्त प्रतिशत, श्रेणी और कॉलेज विकल्पों के आधार पर अध्यापक शिक्षा संस्थान आवंटित किए जाएंगे। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को 3000 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना होता है, जो प्रवेश मिलने पर पाठ्यक्रम शुल्क में समायोजित किया जाता है। विभाग ने आवेदन संशोधन, दस्तावेज सत्यापन, अपवर्ड मूवमेंट तथा शुल्क वापसी संबंधी विस्तृत दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। यदि आप राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने जा रहे हैं, तो बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 शेड्यूल, दिशानिर्देश, शुल्क, पंजीकरण प्रक्रिया के लिए ये लेख विस्तार से पढ़िए।
ये भी पढ़ें: बीएसटीसी रिजल्ट 2026 रोल नंबर से कैसे चेक करें जारी । बीएसटीसी रिजल्ट 2026
बीएसटीसी प्री डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल पीडीएफ देखें
राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 के लिए विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को सभी तिथियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का अवसर प्रदान नहीं किया जाता है। समय पर कार्यवाही नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश स्वतः निरस्त हो जाता है।
ये भी पढ़ें: बीएसटीसी एग्जाम 2026 में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
राजस्थान प्री डी.एल.एड. (बीएसटीसी) काउंसलिंग 2026 के लिए विभाग ने विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को आवेदन संशोधन, बीएसटीसी काउंसलिंग पंजीकरण 2026 (BSTC Counselling Registration 2026), कॉलेज विकल्प भरने, सीट आवंटन, शुल्क भुगतान, रिपोर्टिंग एवं दस्तावेज सत्यापन जैसी सभी प्रक्रियाएं निर्धारित तिथियों के भीतर पूरी करनी होंगी। नीचे बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 की संपूर्ण महत्वपूर्ण तिथियां सारणीबद्ध रूप में दी गई हैं।
कार्यक्रम | तिथि / अवधि |
प्री डी.एल.एड. 2026 परिणाम जारी | 10 जून 2026 |
आवेदन पत्र में संशोधन (200 शुल्क सहित) | 11 से 16 जून 2026 |
काउंसलिंग पंजीकरण एवं कॉलेज विकल्प भरना (₹3000 शुल्क सहित) | 11 से 16 जून 2026 |
प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची जारी | 20 जून 2026 |
प्रथम चरण आवंटित अभ्यर्थियों द्वारा 13,555 रूपये शुल्क जमा करना | 20 से 27 जून 2026 |
प्रथम चरण में आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग | 20 से 29 जून 2026 |
संस्थानों द्वारा दस्तावेज सत्यापन एवं ऑनलाइन प्रमाणन | 20 से 29 जून 2026 |
प्रोविजनल प्रवेश स्लिप डाउनलोड | 20 जून 2026 से 29 जून 2026 |
डी.एल.एड. कक्षाओं का आरम्भ | 1 जुलाई 2026 |
अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन | 03 से 04 जुलाई 2026 |
अपवर्ड मूवमेंट परिणाम घोषित | 07 जुलाई 2026 |
अपवर्ड मूवमेंट के बाद नए संस्थान में रिपोर्टिंग | 07 से 09 जुलाई 2026 |
अपवर्ड मूवमेंट के बाद संस्थान द्वारा ऑनलाइन सत्यापन | 07 से 09 जुलाई 2026 |
| बीएसटीसी प्री डीएलएड काउंसलिंग 2026 -सेकंड राउंड | 10 से 21 जुलाई 2026 |
राजस्थान प्री डी.एल.एड थर्ड राउंड अलॉटमेंट सूची जारी | 4 अगस्त 2026 |
प्री डी.एल.एड थर्ड राउंड आवंटित अभ्यर्थियों द्वारा ₹13,555 शुल्क जमा करना | 4-14 अगस्त 2026 |
थर्ड राउंड में आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग | 4-14 अगस्त 2026 |
तृतीय चरण दस्तावेज सत्यापन एवं ऑनलाइन प्रमाणन | 4-17 अगस्त 2026 |
तृतीय चरण प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना | 4-18 अगस्त 2026 |
| स्पेशल राउंड अलॉटमेंट लिस्ट | 7 सितंबर 2026 |
| आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन एवं ऑनलाइन प्रमाणन | 7-16 सितंबर 2026 |
| प्रोविजनल एडमिशन स्लिप प्राप्त करना | 7-17 सितंबर 2026 |
शुल्क रिफंड प्रक्रिया | प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के 45 कार्यदिवस के भीतर |
इवेंट | तिथि / समयावधि |
द्वितीय काउंसलिंग आवेदन पत्र में संशोधन एवं शुल्क भुगतान | 10 से 13 जुलाई 2026 |
द्वितीय काउंसलिंग आवेदन करना | 10 से 13 जुलाई 2026 |
प्रथम काउंसलिंग के पश्चात संस्थान आवंटित होने तथा आवंटन के उपरांत भी किसी कारणवश अप्रवेशित अभ्यर्थी द्वारा शिक्षा संस्थान का विकल्प भरना | 10 से 13 जुलाई 2026 |
द्वितीय काउंसलिंग के तहत सेकेंड सीट आवंटन | 16 जुलाई 2026 |
द्वितीय काउंसलिंग के पश्चात संस्थान फीस 13,555 रुपये ऑनलाइन जमा करवाना (अगर पहले जमा नहीं किया हो तो) | 16 से 20 जुलाई 2026 |
अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग | 16 से 21 जुलाई 2026 |
शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशित अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं दस्तावेजों के सत्यापन को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापित करना | 16 से 21 जुलाई 2026 |
संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्राविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना | 16 से 21 जुलाई 2026 |

राजस्थान प्री डी.एल.एड. (बीएसटीसी) 2026 परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके प्राप्त प्रतिशत, श्रेणी और कॉलेज विकल्पों के आधार पर अध्यापक शिक्षा संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है। काउंसलिंग पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की जा रही है, जिसमें पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं शामिल हैं। नीचे बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 का संक्षिप्त अवलोकन दिया गया है।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा का नाम | प्री डी.एल.एड. (बीएसटीसी) 2026 |
आयोजक | राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग |
प्राधिकरण | प्री डी.एल.एड. परीक्षा समन्वयक कार्यालय |
विश्वविद्यालय | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा |
परिणाम जारी | 10 जून 2026 |
काउंसलिंग पंजीकरण | 11 जून से 16 जून 2026 |
प्रथम अलॉटमेंट सूची | 20 जून 2026 |
अपवर्ड मूवमेंट परिणाम | 7 जुलाई 2026 |
द्वितीय चरण सीट अलॉटमेंट | 16 जुलाई 2026 |
तृतीय चरण सीट अलॉटमेंट | 4 अगस्त 2026 |
| विशेष चरण सीट अलॉटमेंट | 7 सितंबर 2026 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://predeledraj2026.com |
महत्वपूर्ण लेख: बीएसटीसी आंसर की 2026 । बीएसटीसी कटऑफ 2026
बीएसटीसी (प्री डी.एल.एड.) काउंसलिंग राजस्थान में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन प्रक्रिया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है और अपनी पसंद के अध्यापक शिक्षा संस्थानों का चयन करना होता है। प्राप्त प्रतिशत, आरक्षण श्रेणी तथा उपलब्ध सीटों के आधार पर संस्थान आवंटित किए जाते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, कॉलेज विकल्प भरना, सीट आवंटन, शुल्क जमा करना, दस्तावेज सत्यापन तथा अंतिम प्रवेश जैसी कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं शामिल होती हैं।
बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क 3000 रुपये रखा गया है। यह राशि ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा यूपीआई के माध्यम से जमा की जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल जाता है, उनके लिए यह राशि पाठ्यक्रम शुल्क में समाहित कर दी जाएगी। वहीं प्रवेश नहीं मिलने की स्थिति में नियमानुसार कटौती के बाद शुल्क वापस कर दिया जाता है।
शुल्क विवरण
शुल्क का प्रकार | राशि |
आवेदन संशोधन शुल्क | ₹200 |
काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क | ₹3000 |
कॉलेज आवंटन के बाद प्रवेश शुल्क | ₹13,555 |
राजस्थान BSTC (Pre D.El.Ed) 2026 काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना काउंसलिंग स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें Counselling ID, Application Form Number और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे। स्टेटस के माध्यम से सीट आवंटन, भुगतान और रिपोर्टिंग संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यदि आपके पास Counselling ID, Application Form Number और Payment Details हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
सबसे पहले BSTC की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाए।
होम पेज पर "Payment Status" या "Counselling Status" विकल्प पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज में निम्न विवरण दर्ज करें:
Counselling ID
Application Form Number
Payment Method
यदि वेबसाइट Payment Details मांगती है, तो अपना चयनित Payment Method (Online Payment / Challan आदि) चुनें और संबंधित जानकारी भरें।
Submit / Login बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका BSTC Pre D.El.Ed Counselling Status दिखाई देगा, जिसमें:
Registration Status
Counselling Fee Payment Status
Choice Filling Status
Seat Allotment Status
Reporting Status
भविष्य के लिए स्टेटस का प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लें।
काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी काउंसलिंग आईडी और आवश्यक विवरणों के माध्यम से लॉगिन करना चाहिए। इसके बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान कर कॉलेज विकल्प भरने होंगे। विभाग ने अभ्यर्थियों को अधिकतम संख्या में कॉलेज विकल्प भरने की सलाह दी है ताकि प्रवेश मिलने की संभावना बढ़ सके। विकल्प भरने के बाद उन्हें सावधानीपूर्वक लॉक करना चाहिए क्योंकि लॉक होने के बाद संशोधन संभव नहीं है। अंतिम तिथि तक लॉक नहीं करने पर विकल्प स्वतः लॉक हो जाते हैं।
पंजीकरण प्रक्रिया के चरण:
होम पेज पर उपलब्ध BSTC Counselling 2026 / Counselling Registration लिंक पर क्लिक करें।
अपनी Counselling ID, रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
आवेदन में उपलब्ध व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी की सावधानीपूर्वक जांच करें।
यदि किसी जानकारी में संशोधन आवश्यक हो तो निर्धारित शुल्क (200) जमा कर सुधार करें।
काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क 3000 ऑनलाइन माध्यम (ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई) से जमा करें।
संबंधित पाठ्यक्रम (सामान्य/संस्कृत/अल्पभाषा) के अनुसार अध्यापक शिक्षा संस्थानों के विकल्प भरें।
प्रवेश की संभावना बढ़ाने के लिए अधिकतम कॉलेज विकल्प चुनें।
सभी विकल्पों की जांच करने के बाद Choice Lock करें।
पंजीकरण फॉर्म एवं शुल्क रसीद का प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
सीट आवंटन परिणाम जारी होने के बाद आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।ॉ
NAAC A+ Accredited | H-CTC 14 LPA | Avg CTC 4 LPA | Scholarships to Meritorious Students
ये भी पढ़ें: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड लिंक । बीएसटीसी आंसर की लिंक 2026 एक्टिव
काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज तैयार रखने होंगे। दस्तावेजों में किसी प्रकार की त्रुटि या आवेदन में दर्ज जानकारी से भिन्नता पाए जाने पर प्रवेश निरस्त किया जा सकता है। विशेष रूप से जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा अन्य आरक्षण संबंधी दस्तावेज वैध एवं अद्यतन होने चाहिए। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थी का प्रवेश अंतिम रूप से मान्य होता है।
आवश्यक दस्तावेज
बीएसटीसी 2026 स्कोर कार्ड
काउंसलिंग आवेदन प्रिंटआउट
10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका
आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
मूल निवास प्रमाण पत्र
दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
विधवा/तलाकशुदा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पासपोर्ट आकार फोटो
बैंक खाता विवरण
प्रवेश शुल्क भुगतान रसीद
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का बारे में जानें । राजस्थान प्री डीएलए़ड आवेदन
बीएसटीसी (प्री डी.एल.एड.) काउंसलिंग 2026 में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए विभाग ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इसमें आवेदन संशोधन, पंजीकरण, कॉलेज विकल्प चयन, दस्तावेज सत्यापन, सीट आवंटन तथा प्रवेश जैसी विभिन्न प्रक्रियाएं शामिल हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि, गलत जानकारी या निर्धारित समय सीमा का पालन नहीं करने पर अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त किया जा सकता है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना और उनका पालन करना आवश्यक है।
आवेदन पत्र में नाम, माता का नाम, पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान तथा पाठ्यक्रम प्रकार (सामान्य/संस्कृत) में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
आवेदन में अन्य जानकारी में त्रुटि होने पर अभ्यर्थी 200 रुपये शुल्क जमा कर निर्धारित अवधि में संशोधन कर सकते हैं।
परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए कोई न्यूनतम कटऑफ निर्धारित नहीं की गई है।
काउंसलिंग में भाग लेने के लिए 3000 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना अनिवार्य है। प्रवेश मिलने पर यह राशि पाठ्यक्रम शुल्क में समायोजित कर दी जाएगी।
जिन अभ्यर्थियों ने सामान्य, संस्कृत या अल्पभाषा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है, उन्हें अलग-अलग काउंसलिंग आईडी उपलब्ध कराई गई है। संबंधित पाठ्यक्रम के लिए उसी काउंसलिंग आईडी का उपयोग करना चाहिए।
प्रवेश की संभावना बढ़ाने के लिए अभ्यर्थियों को अधिकतम संख्या में कॉलेज विकल्प (Choice Filling) भरने की सलाह दी जाती है। विकल्पों की संख्या पर कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
अभ्यर्थी कम से कम एक अध्यापक शिक्षा संस्थान या एक जिले का चयन अवश्य करें, अन्यथा विकल्प सूची अधूरी मानी जा सकती है।
यदि केवल जिले का चयन किया जाता है, तो उस जिले के सभी अध्यापक शिक्षा संस्थान आवंटन प्रक्रिया में शामिल माने जाएंगे।
कॉलेज चयन करने से पहले संबंधित संस्थान की मान्यता, स्थान, सुविधाओं और अन्य जानकारी की जांच अवश्य कर लें।
"All Rajasthan" विकल्प का चयन अत्यंत सावधानी से करें क्योंकि इसके अंतर्गत राज्य के किसी भी जिले में संस्थान आवंटित हो सकता है।
एक बार कॉलेज विकल्प लॉक (Choice Lock) करने के बाद उसमें कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
यदि अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक विकल्प लॉक नहीं करता है, तो उसके द्वारा भरे गए विकल्प स्वतः लॉक हो जाएंगे।
काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने से पहले अपनी कैटेगरी (GEN, OBC, SC, ST, MBC, EWS आदि) तथा सब-कैटेगरी (PH, Widow, Divorcee, Defence आदि) की जानकारी की जांच अवश्य कर लें।
सभी आरक्षण श्रेणियों के अभ्यर्थियों के पास वैध और अद्यतन जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसकी शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण श्रेणी से संबंधित सभी दस्तावेज पूर्ण एवं सही हों।
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अर्हता परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक तथा महिला, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एमबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग, विधवा एवं तलाकशुदा अभ्यर्थियों के लिए 45 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
आवेदन में दी गई जानकारी और मूल दस्तावेजों में किसी प्रकार की भिन्नता पाए जाने पर प्रवेश निरस्त किया जा सकता है।
गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज, बढ़े हुए अंक या गलत श्रेणी का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित कर दिया जाता है तथा उनका 3000 रुपये पंजीकरण शुल्क जब्त किया जा सकता है।
संस्थान आवंटन के बाद प्रवेश शुल्क 13,555 रुपये जमा करना और दस्तावेज सत्यापन करवाना अनिवार्य है।
केवल वही अभ्यर्थी अपवर्ड मूवमेंट (Upward Movement) के लिए आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने प्रवेश शुल्क जमा कर संस्थान में रिपोर्टिंग पूरी कर ली हो।
अपवर्ड मूवमेंट के बाद नया संस्थान आवंटित नहीं होने पर पुराना आवंटित संस्थान ही मान्य रहेगा।
अपवर्ड मूवमेंट के बाद नया संस्थान मिलने पर उसी संस्थान में रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है। पुराने संस्थान में पुनः प्रवेश का दावा स्वीकार नहीं किया जाता है।
निर्धारित तिथि तक संस्थान में रिपोर्टिंग नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाता है।
संस्थान द्वारा दस्तावेज सत्यापन और ऑनलाइन प्रमाणीकरण के बाद ही अभ्यर्थी अपने लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद संस्थान आवंटन से वंचित अभ्यर्थियों को 3000 रुपये में से 100 रुपये काटकर 2900 रुपये वापस किए जाएंगे।
संस्थान आवंटन के बाद रिपोर्टिंग नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को 3000 रुपये में से 500 रुपये काटकर 2500 रुपये वापस किए जाएंगे।
शुल्क रिफंड केवल अभ्यर्थी द्वारा पंजीकरण के समय दिए गए बैंक खाते में ही किया जाता है। इसलिए बैंक खाता संख्या, नाम और IFSC कोड सही दर्ज करें।
डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राज्य सरकार, एनसीटीई (NCTE) तथा सक्षम प्राधिकारी द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश लागू होंगे।
अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नवीनतम सूचनाएं और निर्देश देखते रहना चाहिए।
अन्य महत्वपूर्ण लेख:
NAAC A++ Grade | Recognized as Category-1 Deemed to be University by UGC
6 Lakh+ CUET Registrations | 500+ Companies Visited for Placement Top Recruiters: Apple Inc., Amazon, IBM, CISCO, Meta, Microsoft, Google
Applications fee waiver for all prgrammes | B.Sc (Hons) Admissions 2026 Now Open | Ranked Among the Top 100 Universities in the World by QS World University Rankings 2025
Graduate with a Degree and 2+ Years of Work Experience
NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available
Approved by AICTE | Grade 'A' accredited by NAAC | Avail up to 100% Scholarships