UPES Dehradun BA Admissions 2027
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
सीयूईटी यूजी आंसर की 2026 (CUET UG answer key 2026) - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून को फाइनल सीयूईटी यूजी आंसर की (CUET UG final answer key in hindi) जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की 9 जून को ऑनलाइन मोड में जारी कर 11 जून तक उस पर आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तियों के निवारण के बाद सीयूईटी रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की जारी की गई है। उम्मीदवार की सुविधा के लिए इस लेख में सीयूईटी फाइनल आंसर की डाउनलोड लिंक दिया गया है। जिसके माध्यम से अभ्यर्थी आसानी से cuet answer key 2026 in hindi डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की डाउनलोड पीडीएफ लिंक
This Story also Contains
बता दें कि सीयूईटी अंडर ग्रेजुएट परीक्षा 2026 का आोयजन 11 मई से 7 जून 2026 तक किया गया।
सीयूईटी यूजी आंसर की डाउनलोड लिंक
प्राधिकरण द्वारा सीयूईटी आंसर की 2026 (cuet Asnwer key 2026) दो चरणों प्रोविजनल और फाइनल आंसर की के रूप में जारी की जाती है। किसी उम्मीदवार को यदि सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति है तो वे निर्धारित तिथि तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा 200 रुपए प्रति प्रश्न तय किया गया है। उम्मीदवार 11 जून तक आपत्ति शुल्क जमा करा सकते थे। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद प्राधिकरण द्वारा सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की 2026 जारी की गई है। सीयूईटी आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से सीयूईटी आंसर की तिथियाों 2026 (cuet Answer key dates 2026) की ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस तालिका को समय समय पर अपडेट भी किया जाता रहेगा।
सीयूईटी इवेंट | सीयूईटी आंसर की 2026 डेट्स |
सीयूईटी परीक्षा | 11 से 31 मई 7 जून 2026 |
सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की | 9 जून 2026 |
सीयूईटी प्रोविजनल आंसर की के विरुद्ध आपत्तियां | 11 जून तक |
फाइनल सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की जारी | 21 जून 2026 |
सीयूईटी रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
इन दिनों सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026 से संबंधित एक प्रश्न बहुत बार सर्च किया गया है कि सीयूईटी यूजी आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें? (how to download cuet ug answer key 2026 ?)। उम्मीदवारों के इसी प्रश्न को ध्यान में रखते हुए हमने सरल तरीके से सीयूईटी यूजी आंसर की डाउलनोड 2026 करने की प्रक्रिया बताई है।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
अब आपको होम पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
अपना 'सीयूईटी आवेदन आईडी और जन्म तिथि' भरें।
फिर, 'लॉगइन बटन' पर क्लिक करें।
सीयूईटी आंसर की 2026 पीडीएफ (CUET answer key 2026 pdf in Hindi) के रूप में कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
सीयूईटी यूजी आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें।
सीयूईटी 2026 आंसर की को डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए रख लें।
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
सीयूईटी यूजी फाइनल और प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा सीयूईटी 2026 अधिसूचना के साथ, सीयूईटी आवेदन 2026, सीयूईटी सिलेबस, पात्रता मानदंड, सीयूईटी परीक्षा तिथि, सीयूईटी आंसर की डेट्स व अन्य विवरणों की जानकारी दी जाती है। आधिकारिक सीयूईटी आंसर की 2026 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा परीक्षा के बाद जारी की जाती है। कई कोचिंग संस्थानों और विशेषज्ञों द्वारा सीयूईटी भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इंग्लिश, जेनरल एप्टीट्यूट की अनौपचारिक आंसर की उपलब्ध कराई जाती है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CUET 2026 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
"साइन इन" टैब पर क्लिक करें।
पंजीकृत आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
"सीयूईटी 2026 रिस्पॉन्स शीट" विकल्प पर क्लिक करें।
रिस्पॉन्स शीटडाउनलोड करें और इसे CUET आंसर की 2026 के साथ मिलान करें।
उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिया जाता है और हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवार सीयूईटी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की गणना करने के लिए इस अंकन योजना की मदद ले सकते हैं। उन्हें सही और गलत उत्तरों की पहचान करके सीयूईटी अंकों की गणना करनी चाहिए। यदि उम्मीदवार ने किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया है तो कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
सीयूईटी 2026 स्कोर गणना सूत्र -
कुल अंक = (5*सही उत्तरों की संख्या) - (1*गलत उत्तरों की संख्या)
उत्तर | अंकन योजना |
सही उत्तर | +5 अंक |
गलत उत्तर | -1 अंक |
उत्तर नहीं दिया | 0 अंक |
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी उम्मीदवारों को कोई विसंगति मिलने पर सीयूईटी आंसर की 2026 (CUET answer key 2026 in Hindi) पर आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प देती है। सीयूईटी आंसर की 2026 को चुनौती देने के लिए छात्रों को एक निर्धारित प्रारूप का पालन करना होता है।
सीयूईटी यूजी आंसर की 2026 के लिए एनटीए सीयूईटी की वेबसाइट पर जाना होगा।
सीयूईटी यूजी आंसर की चैलेंज 2026 (Answer Key challenge for CUET UG 2026) टैब पर क्लिक करना होगा।
लॉगिन टैब में लॉगइन क्रेडेंशियल (आवेदन संख्या और जन्म तिथि) दर्ज करना होगा।
प्रश्न पत्र देखने के लिए उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र देखने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
उम्मीदवार क्वेश्चन आईडी और करेक्शन ऑप्शन आईडी देख सकेंगे।
उस विकल्प आईडी का चयन करना होगा जिसे आप चुनना चाहते हैं और इसके बाद 'Save your Claim' विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब, उम्मीदवारों को सभी विकल्प आईडी दिखाई देंगी।
आंसर पर चुनौती देने संबंधी सहायक दस्तावेज अपलोड कर ‘Save your Claim and Pay Fee Finally’ 'अपने दावे को सेव करें और फीस भरें' विकल्प पर क्लिक करें।
प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई वैध आपत्तियों पर विचार करने के बाद सीयूईटी की अंतिम आंसर की जारी कर दी गई है। सीयूईटी उत्तर पुस्तिका में उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। एनटीए छात्रों को व्यक्तिगत रूप से दावों की स्वीकृति के बारे में सूचित नहीं करेगा और एक सामान्य अंतिम सीयूईटी यूजी आंसर की 2026 (CUET Final answer key 2026 in hindi) जारी करेगा।
एनटीए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूईटी यूजी 2026 परिणाम ऑनलाइन मोड में घोषित करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 (CUET UG Result 2026) देख सकेंगे। छात्र अपना रिजल्ट देखने के बाद सीयूईटी 2026 का स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सीयूईटी रिज्लट 2026 में उनके स्कोर के आधार पर सीयूईटी में भाग लेने वाले लगभग 250 विश्वविद्यालयों में से एक में एडमिशन दिया जाएगा।
सीयूईटी के लिए प्रतिभागी विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए उम्मीदवार का नाम सीयूईटी 2026 मेरिट सूची में शामिल होना चाहिए। जिन छात्रों का नाम एनटीए सीयूईटी 2026 मेरिट सूची में होगा, उन्हें काउंसलिंग पात्रता मानदंडों पर भी खरा उतरना होगा। केवल सीयूईटी मेरिट सूची 2026 में उपस्थित होने से प्रवेश (एडमिशन) की गारंटी नहीं मिलती है। प्रतिभागी विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र सीयूईटी मेरिट सूची देख सकते हैं।
परीक्षा की तिथि
टेस्ट पेपर कोड
परीक्षा पारी
प्रश्न आईडी
सही विकल्प आईडी
सीयूईटी रिस्पॉन्स शीट
On Question asked by student community
Hi!
Given below is the link to access the CUET 2027 English Vocabulary:
https://university.careers360.com/articles/cuet-2027-english-vocabulary-words
You may also find these helpful:
https://university.careers360.com/articles/50-most-important-phrasal-verbs-for-cuet-ug-2027
https://university.careers360.com/articles/idioms-and-phrases-for-cuet-2027-english-preparation
Hope that helps!
Hi student!
Given below are the links to access the CUET UG Previous Year Question Papers.
Also check:
https://university.careers360.com/articles/cuet-previous-year-question-papers
https://university.careers360.com/articles/cuet-ug-pyq
https://university.careers360.com/articles/cuet-question-papers
Hope it helps!
Hello Divyam,
Download CUET UG PCM memory-based papers from the link below and apply filters to access Physics, Chemistry, and Math resources.
https://www.careers360.com/download/cuet-ebooks-and-sample-papers
Hi,
You can check the CUET Tamil previous year question paper with answer key by clicking on the link below.
Hi,
The total marks of CUET UG for each subject is 250 marks. You can check the CUET OBC cut off marks of previous year by clicking on the link below.
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
NAAC A++ Accredited | Ranked #12 by NIRF
Education World: Ranked 2nd in Jharkhand by Education World India Private Universities Ranking-2021
Merit Scholarships | NAAC A+ Accredited | Top Recruiters: Nvidia, CISCO, Genpact, Amazon & many more
Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters