एमपी बीएड रजिस्ट्रेशन 2026 (MP BEd registration 2026) : मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एमपी बीएड राउंड 6 एडमिशन प्रोसेस समाप्त कर दिया गया है। विभाग जारी शेड्यूल के अनुसार, एमपी बीएड राउंड 6 सीट आवंटन 17 सितंबर को जारी किया गया था। एडमिशन के लिए शुल्क भुगतान की तिथि 17 से 20 सितंबर निर्धारित की गई थी। एमपी बीएड 2026 फेज 6 मेरिट लिस्ट epravesh.highereducation.mp.gov.in पर 16 सितंबर को जारी की गई जिसे उम्मीदवार लॉगइन के माध्यम से देख सकते हैं। एमपी बीएड एडमिशन के छठे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 11 से 13 सितंबर 2026 थी। उम्मीदवार अपने आवेदनों का सत्यापन 15 सितंबर तक करवा सकते थे।
लोगों ने पूछा - एमपी बीएड एडमिशन प्रोसेस क्या है?
This Story also Contains
एमपी बीएड राउंड 5 सीट आवंटन लिस्ट (MP BEd fifth round seat allotment list 2026) जारी कर दी गई है। MP BEd कॉलेज की पांचवें राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट 2026 में चयनित उम्मीदवार बीएड एडमिशन के लिए 7 सितंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते थे। एमपी बीएड 5वीं सीट अलॉटमेंट 2026 के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर थी। एमपी बीएड एडमिशन के पांचवें चरण के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 20 से 30 अगस्त 2026 थी। उम्मीदवार अपने आवेदनों का सत्यापन 31 अगस्त तक करवा सकते थे। प्राधिकरण द्वारा 1 सितंबर को एमपी बीएड 2026 फेज 5 मेरिट लिस्ट epravesh.highereducation.mp.gov.in पर जारी की गई।
एमपी बीएड 2026 एडमिशन राउंड 5 आवंटन लिस्ट लिंक पर जाएं
विभाग ने एमपी बीएड फेज 5 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त से बढ़ाकर 30 अगस्त 2026 तक कर दी थी। पहले, एमपी बीएड एडमिशन राउंड 5 के लिए आवेदन की तिथि 20 से 24 अगस्त 2026 थी। उम्मीदवार अब 30 अगस्त तक बीएड प्रवेश के लिए पंजीयन/आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन के प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार लॉगइन के माध्यम से मेरिट लिस्ट और आवंटन सूची की जानकारी ले सकते हैं।
एमपी बीएड एडमिशन प्रक्रिया 4 अगस्त को पूरी हो हुई। फेज 4 एमपी बीएड मेरिट लिस्ट 2026 का प्रकाशन 30 जुलाई को हुआ और आवंटन लिस्ट (MP Bed 4th Seat Allotment list) 31 जुलाई को जारी हुई। एमपी बीएड राउंड 4 के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 जुलाई से 27 जुलाई तक चली थी। वहीं इस चरण के लिए आवेदन सत्यापन प्रक्रिया 24 से 28 जुलाई तक चली। आवंटित सेटंर पर दस्तावेज सत्यापन की समय सीमा 31 जुलाई से 3 अगस्त तक थी। शुल्क का भुगतान करने की तिथि 31 जुलाई से 4 अगस्त तक थी।
MP BEd में सिलेक्शन पिछली क्वालिफाइंग परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया जाता है, क्योंकि MP BEd के लिए कोई एंट्रेंस एग्ज़ाम 2026 नहीं होता है। एमपी बीएड आवेदन पत्र 2026 जमा करने के बाद, बोर्ड एमपी बीएड एडमिशन प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा। एमपी बीएड रजिस्ट्रेशन (MP BEd registration 2026), योग्यता की शर्तों, एप्लीकेशन फ़ीस और अन्य जानकारी के लिए यह लेख ज़रूर पढ़ें।
एमपी बीएड फेज 3 एडमिशन के लिए एमपी बीएड आवेदन की तिथि 13 जुलाई 2026 को समाप्त हो गई। फेज 3 एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू की गई थी। ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि भी 13 जुलाई थी। पहले जारी शेड्यूल के अनुसार, एमपी बीएड रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 जुलाई थी। एमपी बीएड एडमिशन राउंड 3 आवेदन पत्र (MP BEd admission round 3 application form) भरने वाले उम्मीदवारों की मेरिट सूची 15 जुलाई को जारी की गई। राउंड 3 एमपी बीएड सीट आवंटन लिस्ट 17 जुलाई को जारी कर दी गई है।
एमपी बीएड 2026 फेज 3 एप्लीकेशन लिंक पर जाएं
एमपी बीएड सेकेंड सीट आवंटन लिस्ट 29 जून को जारी की गई थी। अभ्यर्थी 6 जुलाई 2026 तक संबंधित संस्थानों में प्रवेश शुल्क का भुगतान कर सकते थे। वहीं 4 जुलाई तक दस्तावेज़ सुधार/स्थानांतरण और अन्य सुधार कर सकते थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट epravesh.highereducation.mp.gov.in से सीट आवंटन सूची डाउनलोड व शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बीएड एडमिशन के लिए राउंड 2 मेरिट लिस्ट 25 जून 2026 को जारी की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लॉगिन सेक्शन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी बीएड मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण जैसे यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा की जरूरत होगी।
एमपी बीएड मेरिट लिस्ट
बीएड एडमिशन फेज 2 के लिए 18 जून को एमपी बीएड रजिस्ट्रेशन 2026 (MP BEd registration 2026) की प्रक्रिया शुरू की गई थी। फेज 2 के लिए एमपी बीएड रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 जून थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बीएड एडमिशन के लिए 22 जून तक आवेदन फॉर्म भर कर जमा कर सकते थे। आवेदन प्रक्रिया के बाद, एमपी बीएड सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी की गई। एमपी बीएड एडमिशन 2026 दूसरे चरण के लिए MP BEd 2026 फेज 2 आवेदन सत्यापन (MP BEd application verification) की तिथि 18 से 23 जून तक थी।
फेज 1 बीएड आवेदन (MP BEd application) के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 1 जून थी। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा फेज 1 एमपी बीएड एडमिशन के लिए सीट आवंटन लिस्ट 10 जून को जारी कर दी गई है। एमपी बीएड 2026 फेज 1 मेरिट लिस्ट 8 जून को जारी की गई थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट epravesh.highereducation.mp.gov.in पर लॉगिन विवरण जैसे यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा की मदद से एमपी बीएड 2026 फेज 1 मेरिट लिस्ट और आवंटन लिस्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बीएड 2026 फेज 1 मेरिट लिस्ट देखें
MP BEd में सिलेक्शन पिछली क्वालिफाइंग परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया जाता है, क्योंकि MP BEd के लिए कोई एंट्रेंस एग्ज़ाम 2026 नहीं होता है। एमपी बीएड आवेदन पत्र 2026 जमा करने के बाद, बोर्ड एमपी बीएड एडमिशन प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा। एमपी बीएड रजिस्ट्रेशन (MP BEd registration 2026), योग्यता की शर्तों, एप्लीकेशन फ़ीस और अन्य जानकारी के लिए यह लेख ज़रूर पढ़ें।
उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे दी गई तालिका में एमपी बीएड रजिस्ट्रेशन 2026 से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमे एमपी बीएड फेज 2 रजिस्ट्रेशन 2026 से संबंधित जानकारी भी दी गई है।
मुख्य इवेंट | फेज 1 डेट्स | फेज 2 डेट्स | फेज 3 डेट्स | फेज 4 डेट्स |
आवेदन तिथि | 2 से |
|
7 से 13 जुलाई 2026 | 24 जुलाई -27 जुलाई |
आवेदन सत्यापन तिथि | 4 से |
|
| 24-28 जुलाई 2026 |
मेरिट लिस्ट |
|
|
| 30 जुलाई 2026 |
सीटआवंटन |
|
|
| 31 जुलाई 2026 |
दस्तावेज़ सुधार/स्थानांतरण और अन्य सुधार |
|
|
| 31 जुलाई से 3 अगस्त 2026 |
संबंधित संस्थानों में प्रवेश शुल्क का भुगतान |
|
|
| 31 जुलाई से 4 अगस्त 2026 |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमपी बीएड रजिस्ट्रेशन 2026 करने से पहले अपनी पात्रता की जांच आवश्य करें। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग भावी शिक्षकों के लिए बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कार्यक्रम प्रदान करता है। एचईडी बीएड कार्यक्रम में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को प्राधिकरण द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। एमपी बीएड 2026 पात्रता मानदंडों में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यकताएं शामिल हैं।
मानदंड | विवरण |
शैक्षणिक | Bachelor’s degree with at least 50% marks |
अधिकतम आयु सीमा | None |
मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग (एमपी एचईडी) ने 2 मई को एमपी बीएड आवेदन फॉर्म 2026 जारी कर दिया है। एमपी बीएड 2026 का आवेदन फॉर्म इस लेख में और आधिकारिक वेबसाइट hed.mpononline.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवारों को एमपी बीएड पंजीकरण प्रक्रिया (MP BEd registration) शुरू करने से पहले पात्रता मानदंड की जांच करने की सलाह दी जाती है। एमपी एचईडी द्वारा प्रस्तावित बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले एमपी बीएड आवेदन फॉर्म (MP B.Ed application form) भरकर जमा करना होगा।
मध्य प्रदेश बीएड 2026 (MP BEd 2026) में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने से पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। मध्य प्रदेश बी.एड आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट hed.mponline.gov.in पर उपलब्ध है। नीचे दिए गए चरण आपको मध्य प्रदेश बी.एड आवेदन फॉर्म 2026 भरने की प्रक्रिया में मार्गदर्शन करेंगे:
चरण 1: मध्य प्रदेश बी.एड 2026 पंजीकरण (mp bed registration 2026)
आधिकारिक वेबसाइट hed.mponline.gov.in पर जाएं
होमपेज पर प्रवेश पोर्टल पर क्लिक करें और मध्य प्रदेश बी.एड आवेदन पत्र 2026 खोजें
मध्य प्रदेश बी.एड पंजीकरण के लिए आवश्यक जानकारी भरें, जिसमें आपका नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी शामिल हैं
एक लॉगिन खाता बनाएं और भविष्य में उपयोग के लिए अपने लॉगिन विवरण को नोट कर लें
चरण 2: मध्य प्रदेश बीएड आवेदन पत्र भरना
अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके डैशबोर्ड में लॉग इन करें और मध्य प्रदेश बीएड 2026 आवेदन पत्र भरना शुरू करें।
अपनी शैक्षणिक योग्यता, पसंदीदा परीक्षा केंद्र, पता और अन्य प्रासंगिक जानकारी जैसी सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करें।
चरण 3: आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना
निर्धारित प्रारूप में अपने हस्ताक्षर और फोटो जैसे आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। इन दस्तावेज़ों को स्कैन करके डैशबोर्ड पर अपलोड करें।
चरण 4: मध्य प्रदेश बी.एड आवेदन शुल्क का भुगतान
उम्मीदवारों को डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके मध्य प्रदेश बी.एड आवेदन पत्र के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान हो जाने के बाद, आप आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के छात्रों को 125 रुपये का भुगतान करना होगा।
श्रेणी | एमपी बीएड एप्लीकेशन फीस |
General | Rs 250 |
SC | Rs 125 |
ST | |
OBC | |
PwD |
एमपी बीएड रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म भरने की प्रक्रिया के दौरान, स्टूडेंट्स को ये डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे:
आधार कार्ड
10वीं और 12वीं की मार्कशीट
जन्म तिथि
कैटेगरी सर्टिफ़िकेट (अगर कोई हो)
पता का प्रमाण (Address proof)
पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो और सिग्नेचर की स्कैन की हुई कॉपी
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के निवासियों के लिए 75% सीटें आरक्षित की हैं, जबकि 25% सीटें राज्य के बाहर के छात्रों के लिए आवंटित की गई हैं। श्रेणी-वार सीट आरक्षण नीति नीचे दी गई तालिका में दी गई है।
आरक्षण श्रेणी | एमपी डोमिसाइल | अन्य राज्यों के उम्मीदवार |
SC | 16% | 15% |
ST | 20% | 7.5% |
OBC (Non-creamy layer) | 14% | 27.5% |
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships | Spot Admissions via CUET
IIRF Top Private Engineering College 2026: All India Rank #13 | H-CTC 18 LPA | Merit-Based Scholarships
100+ Recruiters | 100+ Placements of 2026 Batch | NBA & NAAC Accredited | Highest CTC 37 LPA
Courses designed with CTOs, Data Scientists, and Cybersecurity experts | 50+ elective options
Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA Scholarships Available | MBA in Forestry Management MBA in Sustainability Management MBA in Sustainable Development MBA in Development and Sustainable Finance