Management Development Institute, Gurgaon
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.
राजस्थान बीएसटीसी सीट आवंटन 2026 (Rajasthan BSTC Seat Allotment 2026): राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा राजस्थान प्री डीएलएड 2026 एडमिशन के लिए तीसरे राउंड के लिए अपनी सीट 18 अगस्त तक कन्फर्म कर सकते थे। बता दें कि राजस्थान प्री डीएलएड राउंड 3 सीट आवंटन सूची 4 अगस्त को जारी की गई। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com से बीएसटीसी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते थे। द्वितीय चरण के लिए सीट आवंटन लिंक 16 जुलाई को जारी कर दिया गया था। राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जन्मतिथि, रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी दर्ज करनी होती है। प्राधिकरण द्वारा 9 जुलाई को राजस्थान बीएसटीसी द्वितीय चरण के लिए राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग तिथियां जारी की गई थी। बीएसटीसी राजस्थान द्वितीय सीट अलॉटमेंट सूची 2026 पर जाएं।
राजस्थान बीएसटीसी राउंड 3 सीट आवंटन लिंक । राजस्थान बीएसटीसी द्वितीय सीट अलॉटमेंट लिंक पर जाएं
राजस्थान बीएसटीसी राउंड 3 काउंसलिंग तिथियां- 
This Story also Contains
राजस्थान बीएसटसीटी द्वितीय चरण काउंसलिंग तिथियां-

बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया के तहत 20 जून को प्रथम चरण राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट सूची 2026 जारी की गई। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com के साथ ही इस पेज के माध्यम से भी बीएसटीसी काउंसलिंग प्रथम चरण बीएसटीसी राजस्थान सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते थे। चयनित उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 27 जून 2026 तक अपनी बीएसटीसी शुल्क का भुगतना करना था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बीएसटीसी सीट आवंटन 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए निरंतर इस पेज को फॉलो करें। बीएसटीसी सीट आवंटन लिंक 2026 पर जाएं
बीएसटीसी सीट आवंटन सूची डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
जानकारी के लिए बता दें कि बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवार ही राजस्थान प्री डीएलएड सीट अलॉटमेंट 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए योग्य हैं। राजस्थान बीएसटीसी सीट आवंटन 2026 में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, संकाय इत्यादि विवरण उल्लखित होते हैं। Rajasthan BSTC Seat Allotment 2026 के बारे में अधिक जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। महत्वपूर्ण लेख- बीएसटीसी राजस्थान काउंसलिंग
राजस्थान प्री डी.एल.एड. (बीएसटीसी) 2026 परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस प्रक्रिया के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके प्राप्त प्रतिशत, श्रेणी और कॉलेज विकल्पों के आधार पर अध्यापक शिक्षा संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है। काउंसलिंग पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की जा रही है, जिसमें पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं शामिल हैं। नीचे बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 का संक्षिप्त अवलोकन दिया गया है।
कार्यक्रम | तिथि / अवधि |
प्री डी.एल.एड. 2026 परिणाम जारी | 10 जून 2026 |
आवेदन पत्र में संशोधन (200 शुल्क सहित) | 11 से 16 जून 2026 |
काउंसलिंग पंजीकरण एवं कॉलेज विकल्प भरना (₹3000 शुल्क सहित) | 11 से 16 जून 2026 |
प्रथम चरण राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट सूची जारी | 20 जून 2026 |
प्रथम चरण आवंटित अभ्यर्थियों द्वारा 13,555 रूपये शुल्क जमा करना | 20 से 27 जून 2026 |
प्रथम चरण में आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग | 20 से 29 जून 2026 |
संस्थानों द्वारा दस्तावेज सत्यापन एवं ऑनलाइन प्रमाणन | 20 से 29 जून 2026 |
प्रोविजनल प्रवेश स्लिप डाउनलोड | 20 जून 2026 से 29 जून 2026 |
डी.एल.एड. कक्षाओं का आरम्भ | 1 जुलाई 2026 |
अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन | 03 से 04 जुलाई 2026 |
अपवर्ड मूवमेंट परिणाम घोषित | 07 जुलाई 2026 |
अपवर्ड मूवमेंट के बाद नए संस्थान में रिपोर्टिंग | 07 से 09 जुलाई 2026 |
अपवर्ड मूवमेंट के बाद संस्थान द्वारा ऑनलाइन सत्यापन | 07 से 09 जुलाई 2026 |
तृतीय चरण अलॉटमेंट सूची जारी | 4 अगस्त 2026 |
तृतीय चरण आवंटित अभ्यर्थियों द्वारा ₹13,555 शुल्क जमा करना | 14 अगस्त तक |
तृतीय चरण में आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग | 17 अगस्त तक |
तृतीय चरण दस्तावेज सत्यापन एवं ऑनलाइन प्रमाणन | 17 अगस्त तक |
तृतीय चरण प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना | 18 अगस्त तक |
शुल्क रिफंड प्रक्रिया | प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के 45 कार्यदिवस के भीतर |
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से बीएसटीसी द्वितीय चरण (bstc predeled second seat allotment list 2026) के लिए सीट आवंटन की लेटेस्ट तिथियों की जांच कर सकते हैं।
राजस्थान बीएसटीसी सीट आवंटन तिथियां 2026
विवरण | तिथि / समयावधि |
द्वितीय काउंसेलिंग हेतु आवेदन पत्र में संशोधन एवं शुल्क ₹200/- ऑनलाइन भुगतान | 10-07-2026 से 13-07-2026 तक |
द्वितीय काउंसेलिंग हेतु आवेदन करना (i) ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने प्रथम काउंसेलिंग हेतु आवेदन नहीं किया है, वे ₹3000/- ऑनलाइन शुल्क जमा करके द्वितीय काउंसेलिंग में भाग ले सकते हैं। (ii) ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने प्रथम काउंसेलिंग का ₹3000/- शुल्क जमा किया है, उन्हें पुनः शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है। | 10-07-2026 से 13-07-2026 तक |
प्रथम काउंसेलिंग के पश्चात संस्थान आवंटित होने तथा आवंटन के उपरांत भी किसी कारणवश अप्रवेशित अभ्यर्थी द्वारा शिक्षा संस्थान का विकल्प भरना | 10-07-2026 से 13-07-2026 तक |
द्वितीय काउंसेलिंग के तहत शिक्षा संस्थानों का आवंटन (द्वितीय आवंटन) | 16-07-2026 |
द्वितीय काउंसेलिंग के पश्चात संस्थान फीस ₹13,555/- ऑनलाइन जमा करवाना (पूर्व में नहीं जमा कराने की स्थिति में) | 16-07-2026 से 20-07-2026 तक |
अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना | 16-07-2026 से 21-07-2026 तक |
शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशित अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं दस्तावेजों के सत्यापन को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापित करना | 16-07-2026 से 21-07-2026 तक |
संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्राविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना | 16-07-2026 से 21-07-2026 तक |
प्राधिकरण द्वारा राजस्थान बीएसटीसी सीट आवंटन सूची 2026 ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
अब बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड पर क्लिक करें।
अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें।
अब राजस्थान बीएसटीसी सीट आवंटन रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.
UG & PG Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
प्राधिकरण द्वारा प्रथम बीएसटीसी सीट आवंटन सूची 2026 (First BSTC Seat Allotment list 2026 ) 20 जून को जारी की गई। इसके बाद विभिन्न फेज में बीएसटीसी सीट आवंटन 2026 किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निरंतर आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज को भी फॉलो करें।
Rajasthan Pre DElEd Exam 2026 दे चुके उम्मीदवारों को राजस्थान बीएसटीसी सीट आवंटन 2026 प्रक्रिया (Rajasthan BSTC Seat Allotment process ) के बारे में पता होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के बारे में पता होने आवश्यक है।
बीएसटीसी (प्री डी.एल.एड.) काउंसलिंग राजस्थान में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन प्रक्रिया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है और अपनी पसंद के अध्यापक शिक्षा संस्थानों का चयन करना होता है। प्राप्त प्रतिशत, आरक्षण श्रेणी तथा उपलब्ध सीटों के आधार पर संस्थान आवंटित किए जाते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, कॉलेज विकल्प भरना, सीट आवंटन, शुल्क जमा करना, दस्तावेज सत्यापन तथा अंतिम प्रवेश जैसी कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं शामिल होती हैं।
प्राधिकरण द्वारा जारी राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होता है।
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
आवंटित कॉलेज का नाम
रैंक
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.
UG & PG Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
Admissions open for 4 year full time B.A/B.Sc Liberal Arts & B.A/B.Sc (Liberal Arts) Honours with Research
Highest CTC 30 LPA | #9 in Management Category by Times B-School | Merit-Based Scholarship Upto - 50 Crores